Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कन्या राशि वाले सफलता की ओर अग्रसर होंगे, देखें 6 से 12 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Virgo Weekly Horoscope 06 April to 12 April 2025: अप्रैल माह का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल. कन्या साप्ताहिक राशिफल 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 कैरियर—इस सप्ताह आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सुधार होगा. आपके करियर में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है. इंटरव्यू और अन्य अवसरों में सफलता प्राप्त होगी. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करेंगे. आप अपनी पसंद के कार्यों में संलग्न होंगे और सफलता की ओर अग्रसर होंगे. आप अपने व्यवसाय को सुधारने के लिए प्रयास करेंगे. नेतृत्वक और सामाजिक लाभ भी प्राप्त होगा. पर्सनल लाइफ—व्यक्तिगत जीवन के लिए यह समय अनुकूल है. प्रेम जीवन में पिछले कुछ दिनों से चल रही समस्याओं का समाधान होने की संभावना है. आपसी प्रेम में वृद्धि होगी. अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है. फैमिली लाइफ—आप परिवारिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे. स्त्रीओं के लिए यह समय संतुलित है. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा, जिसमें मित्रों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. शुभ दिन-बुधवार,शुक्रवारशुभ तारीख-7,9शुभ रंग-सफेद,आसमानी, The post कन्या राशि वाले सफलता की ओर अग्रसर होंगे, देखें 6 से 12 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मीन राशि वालों के लिए नए प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है, देखें 6 से 12 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

Pisces Weekly Horoscope 06 April to 12 April 2025: अप्रैल माह का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल. मीन साप्ताहिक राशिफल अप्रैल 2025 कैरियर-इस सप्ताह बाधाओं का समाधान होगा. आपके करियर को नई दिशा मिलेगी. नौकरी में नई मीटिंग, यात्रा और नए संबंधों के अवसर उत्पन्न होंगे. व्यापार की स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी और आपको संतोषजनक आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए उन्नति के बेहतरीन अवसर उपलब्ध होंगे. छात्रों को परीक्षा और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी. धन, उपहार और संपत्ति की प्राप्ति होगी. समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा. पर्सनल लाइफ—व्यक्तिगत जीवन में रोमांस और प्रेम के लिए यह समय अनुकूल है. आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं. नए प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है. यदि आप अविवाहित हैं, तो विवाह का प्रस्ताव मिलने की संभावना है. फैमिली लाइफ—इस सप्ताह आप परिवार की जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाएंगे. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. रिश्तेदारों और दोस्तों के आने-जाने से परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा. घर, भूमि, वाहन और भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. शुभ दिन-मंगलवार,शुक्रवारशुभ तारीख-8,9शुभ रंग-धुंए जैसा रंग,स्लेटी The post मीन राशि वालों के लिए नए प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है, देखें 6 से 12 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुम्भ राशि वालों को मानसिक शांति प्राप्त होगी, जानें 6 से 12 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

Aquarius Weekly Horoscope 06 April to 12 April 2025: अप्रैल माह का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल. कुम्भ साप्ताहिक राशिफल अप्रैल 2025 कैरियर – इस सप्ताह आपके पेशेवर जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, यदि आप हिम्मत जुटाकर इन चुनौतियों का सामना करते हैं, तो भविष्य में समाधान प्राप्त करने की संभावना है. नौकरी में स्थानांतरण से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. छात्रों के लिए यह समय संघर्षपूर्ण रहेगा; यदि आप अध्ययन, अनुसंधान, या लेखन जैसे नए कार्यों में जुटे हैं, तो आपको नई दिशा मिल सकती है. करियर में रुकावटें और सहकर्मियों के साथ मतभेद भी हो सकते हैं. पर्सनल लाइफ– व्यक्तिगत जीवन के संदर्भ में, इस सप्ताह का समय अनुकूल नहीं है. छोटी-छोटी बातों से तनाव उत्पन्न हो सकता है. अपने साथी के साथ घूमने जाने की योजना को फिलहाल टाल दें. अविवाहितों के लिए विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है, लेकिन नए प्रेम संबंध शुरू करने का समय आपके लिए अनुकूल नहीं है. फैमिली लाइफ-इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में सुख और दुःख का संतुलन बना रहेगा. रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ असंतोष उत्पन्न हो सकता है, जिससे मन में अस्थिरता रहेगी. आपसी संबंधों में विश्वास की कमी आ सकती है और शुभ कार्यों में बाधाएँ उत्पन्न हो सकती हैं. पारिवारिक जिम्मेदारियों का पालन करने का प्रयास करें, इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी. शुभ दिन-रविवार,गुरूवारशुभ तारीख-6,12शुभ रंग-भूरा,सुनहरा The post कुम्भ राशि वालों को मानसिक शांति प्राप्त होगी, जानें 6 से 12 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकर राशि वालों का मन अशांत हो सकता है, जानें 6 से 12 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

Capricorn Weekly Horoscope 06 April to 12 April 2025: अप्रैल माह का आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल. मकर साप्ताहिक राशिफल 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 कैरियर-कैरियर के क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो सकता है. अधिक मेहनत की आवश्यकता है. व्यवसाय में आप दीर्घकालिक लाभ के लिए योजना बना सकते हैं. जो युवा नौकरी की खोज में हैं या नया व्यवसाय आरंभ करने की सोच रहे हैं, उन्हें सफलता के लिए कुछ समय का इंतजार करना होगा. आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहना आवश्यक है. पर्सनल लाइफ— इस सप्ताह आपको व्यक्तिगत जीवन में अत्यधिक संवेदनशील और भावुक होने की आवश्यकता नहीं है. अतीत से सीख लेकर आगे बढ़ें. प्रेमी-प्रेमिका के बीच अत्यधिक क्रोध और निरर्थक बहस में समय बर्बाद न करें. वैवाहिक जीवन में किसी बड़ी समस्या का समाधान आसानी से प्राप्त होगा. फैमिली लाइफ-फैमिली लाइफ में समस्याओं के चलते आपका मन अशांत हो सकता है. अनावश्यक बहसों से बचें, अन्यथा आप निरर्थक उलझनों में फंस सकते हैं. यदि आप परिजनों की सलाह का पालन करेंगे, तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि कम हो सकती है. यदि आप थोड़ा समय अकेले बिताएंगे, तो आपके मन को शांति मिलेगी. शुभ दिन-बुधवार,शनिवारशुभ तारीख-9,10शुभ रंग-हरा,नीला The post मकर राशि वालों का मन अशांत हो सकता है, जानें 6 से 12 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Waqf Bill : वक्फ विधेयक की वजह से मुस्लिमों के बीच आई दरार!

Waqf Bill : वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 की वजह से मुस्लिम समुदाय में क्या दरार आ गई है? दरअसल, राजस्थान के कई मुस्लिम संगठनों ने लोगों से इसका समर्थन करने वाले समाज के नेताओं से दूरी बनाए रखने की अपील की है. अजमेर दरगाह के खादिम और चिश्ती फाउंडेशन के संस्थापक सलमान चिश्ती और अजमेर दरगाह दीवान के बेटे सैयद नसीरुद्दीन ने इस विधेयक का समर्थन किया है. इन दोनों ने विधेयक को प्रगतिशील बताया है. इसकी वजह से समाज के कई संगठनों ने इनकी आलोचना की है. खादिम सलमान चिश्ती ने हाल में प्रकाशित एक आलेख में विधेयक को मुस्लिम समुदाय के लिए प्रगतिशील बताया है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) की सदस्य नसीरुद्दीन यास्मीन फारूकी ने विधेयक का समर्थन करने के लिए इनकी आलोचना की है. उन्होंने कहा, ‘‘वे ऐसे विधेयक का समर्थन कर रहे हैं जो समुदाय की सामूहिक संपत्ति छीन लेगा. उन्होंने मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव के संस्थानीकरण का समर्थन किया है। यह दाग आजीवन उनके साथ रहेगा.’’ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राजस्थान अध्यक्ष जमील खान ने कहा कि बीजेपी ने यह धारणा बनाने के लिए इनका इस्तेमाल किया कि मुस्लिम समुदाय विधेयक का समर्थन करता है. उन्होंने कहा,‘‘वास्तव में, उन्होंने निजी लाभ के लिए मुसलमानों के हित से समझौता किया है.’’ खान ने कहा कि दोनों ने केंद्र प्रशासन से बिना शर्त समर्थन के बदले में अपना समर्थन दिया. यह भी पढ़ें : इधर वक्फ बिल पास, उधर JDU में बवाल! कासिम अंसारी ने छोड़ी पार्टी, सीएम को भेजा इस्तीफा  राजस्थान मुस्लिम एलायंस के समन्वयक मोहसिन रशीद ने कहा कि समुदाय के लोगों को उन लोगों से खुद को दूर रखना चाहिए जिन्होंने समुदाय के हितों के खिलाफ जाकर इस विधेयक का समर्थन किया है. उन्होंने कहा,‘‘मुसलमान अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल सार्वजनिक रूप से काले झंडे दिखाकर करेंगे, जो अस्वीकृति का स्पष्ट संदेश देगा.’’ राजस्थान में एक मुस्लिम संगठन के वरिष्ठ सदस्य ने कहा,‘‘इनका रुख मुसलमानों के सामूहिक हित के खिलाफ है और लोग उनकी राय को खारिज कर देंगे.’’ कुछ दिन पहले अजमेर दरगाह के खादिमों या मौलवियों की प्रमुख संस्था ने भी विधेयक का समर्थन करने के लिए सलमान चिश्ती और नसरुद्दीन की आलोचना की थी. उन्हें मुसलमानों के हितों के खिलाफ काम करने वाले “नॉन-स्टेट एक्टर्स” करार दिया था. The post Waqf Bill : वक्फ विधेयक की वजह से मुस्लिमों के बीच आई दरार! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन आज हो रही है मां कालरात्रि की पूजा, पूजा विधि, मंत्र और सब कुछ

Chaitra Navratri 2025 Day 7 Maha Saptami Maa Kalratri: नवरात्रि के अवसर पर हर जगह माँ की जय-जयकार सुनाई दे रही है. मंदिरों से लेकर घरों तक माँ की ज्योति प्रज्वलित की जा रही है. कुछ लोग व्रत, तप और ध्यान के माध्यम से मां को प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि अन्य मां के विभिन्न स्वरूपों की उपासना कर रहे हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, नवरात्रि के सातवें दिन, यानी आज चार अप्रैल को मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जा रही है. माता कालरात्रि की आराधना करने से सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. मां कालरात्रि पूजा विधि कलश पूजन के बाद, माता के समक्ष दीप जलाकर रोली, अक्षत, फल, पुष्प आदि से पूजा करनी चाहिए. इस दिन मां दुर्गा के साथ देवी कालरात्रि के स्वरूप का मन में ध्यान करें. देवी को लाल पुष्प विशेष रूप से प्रिय होते हैं, इसलिए गुड़हल या गुलाब के फूल अर्पित करने से माता अत्यंत प्रसन्न होती हैं. माता को गुड़ का भोग अर्पित करें. इसके बाद धूप, दीप, पुष्प और नैवेद्य अर्पित कर मां का ध्यान करें और मां काली के ध्यान मंत्र का उच्चारण करें. चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए पढ़ें ये आरती मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के उपाय चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें. सबसे पहले मां कालरात्रि के समक्ष दीप जलाएं और अक्षत, रोली, फूल, फल आदि का मंत्रोच्चारण करते हुए अर्पित करें. मां कालरात्रि को लाल रंग के फूल विशेष रूप से पसंद हैं, इसलिए पूजा में गुड़हल या गुलाब के फूल अर्पित करें. इसके बाद दीपक और कपूर जलाकर मां कालरात्रि की आरती करें और लाल चंदन या रुद्राक्ष की माला से मंत्र जाप करें. अंत में, मां कालरात्रि को गुड़ का भोग अर्पित करें और गुड़ का दान भी करें. ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. मां कालरात्रि का प्रिय भोग कालरात्रि को गुड़ बहुत प्रिय है. मान्यता है कि नवरात्रि के सातवें दिन की पूजा में मां को गुड़ या उससे बनी मिठाइयों का भोग लगाने से वह अत्यंत प्रसन्न होती हैं. The post चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन आज हो रही है मां कालरात्रि की पूजा, पूजा विधि, मंत्र और सब कुछ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोर्ट में बोले वकील पार्थ निर्दोष, जमानत देने की अपील की

कोलकाता. शिक्षक नियुक्ति घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) द्वारा दर्ज मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के वकील ने अदालत में अपने मुवक्किल को निर्दोष बताते हुए किसी भी शर्त पर जमानत देने की अपील है. गुरुवार को चटर्जी की जमानत याचिका को लेकर विचार भवन स्थित स्पेशल सीबीआइ कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां सीबीआइ ने पूर्व शिक्षा मंत्री की जमानत की अपील का विरोध किया. इस दिन अदालत में चटर्जी के वकील विप्लव गोस्वामी ने कहा कि ओएमआर शीट में उम्मीदवारों के नाम की हेराफेरी को लेकर उनके मुवक्किल कुछ नहीं जानते और न ही उन्होंने ओएमआर शीट को लेकर कोई निर्देश दिया था. उन्होंने आगे कहा कि घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ की चार्जशीट में ओएमआर शीट में गड़बड़ी को लेकर जिन आरोपियों के नाम का उल्लेख किया गया था, उसमें भी चटर्जी का नाम नहीं है. अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान भी उपरोक्त विषय पर चटर्जी को लेकर कोई आरोप नहीं लगे और न ही उनके मुवक्किल से इस मुद्दे पर कोई पूछताछ की गयी. इसके बावजूद चटर्जी लंबे समय से न्यायिक हिरासत में हैं. घोटाले में अन्य कुछ आरोपियों को जमानत मिल चुकी है. चटर्जी काफी अस्वस्थ हैं. ऐसे में उनकी जमानत याचिका क्यों नहीं स्वीकार की जाये? इधर, सीबीआइ के अधिवक्ता की ओर से आरोप लगाया गया कि जांच में मिले तथ्यों के आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि चटर्जी ही घोटाले के ‘मास्टरमाइंड’ हैं. उनके तत्कालीन ओएसडी ने गुप्त बयान दर्ज कराया है. ऐसे में यदि चटर्जी को जमानत मिलती है, तो जांच प्रभावित हो सकती है. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने फिलहाल चटर्जी की जमानत पर फिलहाल कोई फैसला नहीं सुनाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोर्ट में बोले वकील पार्थ निर्दोष, जमानत देने की अपील की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूलों में अमान्य घोषित पदों को तत्काल भरा जाये : माकपा

कोलकाता. माकपा ने गुरुवार को कहा कि राज्य प्रशासन को उच्चतम न्यायालय द्वारा लगभग 26,000 शिक्षकों की नियुक्ति को अमान्य करार दिये जाने के बाद पैदा हुईं रिक्तियों को भरने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए अन्यथा इससे राज्य की शिक्षा प्रणाली प्रभावित होगी. इससे पहले दिन में उच्चतम न्यायालय ने एक फैसले में राज्य प्रशासन द्वारा संचालित और राज्य से सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध करार दिया था और पूरी चयन प्रक्रिया को ”त्रुटिपूर्ण” करार दिया था. माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि राज्य के स्कूलों में शिक्षा प्रणाली प्रभावित होगी, क्योंकि बड़ी संख्या में शिक्षकों की नौकरी चली गयी है. सलीम ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुरूप राज्य प्रशासन को फैसले के बाद रिक्त हुए पदों को भरने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए. माकपा नेता ने दावा किया कि ममता बनर्जी प्रशासन ने नियुक्ति प्रक्रिया में अवैधता के कारण राज्य की शिक्षा प्रणाली को भ्रष्ट कर दिया है. सलीम ने दावा किया कि लगभग 26,000 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नौकरियां जाने से लगभग एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा : यह पता लगाया जाना चाहिए कि किसकी गलती से इतनी बड़ी संख्या में नौकरियां गयीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कूलों में अमान्य घोषित पदों को तत्काल भरा जाये : माकपा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सात को नौकरी गंवानेवाले शिक्षकों के संगठनों से बात करेंगी सीएम

संवाददाता, कोलकाता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नबान्न में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिनकी नौकरी गयी है, उनलोगों ने न्याय के लिए डिप्राइव टीचर्स एसोसिएशन नाम से संगठन बनाया है. एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि वे सभी एक जगह मिलना चाह रहे हैं. सात अप्रैल को वह खुद उनसे मिलने के लिए जायेंगी. उनकी बात सुनेंगी. 12.15 बजे वह नेताजी इंडोर पहुचेंगी. उन्होंने कहा कि धैर्य नहीं खोयें. किसी तरह का मानसिक दबाव नहीं लें. अदालत ने आवेदन करने को कहा है. प्रक्रिया शुरू होने पर आप जरूर आवेदन करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत का फैसला भले ही हमारे खिलाफ गया है, लेकिन अदालत ने दो रास्ते भी दिखाये हैं. फैसले को मान कर हम कदम उठायेंगे. मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि यदि इतनी बड़ी संख्या में नौकरी रद्द होगी, तो स्कूलों में पढ़ायेगा कौन. जिनकी नौकरी रद्द हुई है, उसमें 11,610 नौंवी व 10वीं में पढ़ाते थे. 11वीं व 12वीं में 5,596 शिक्षक पढ़ा रहे थे. बाकी अन्य कक्षाओं के थे. इनमें से अधिकतर माध्यमिक व उच्च माध्यमिक की उत्तर पुस्तिका की जांच कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने साफ किया कि शीर्ष अदालत ने जो समय दिया है, उस समय में ही काम शुरू कर देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि एसएससी एक स्वशासित बॉडी है. इसमें प्रशासन दखल नहीं देती है. शिक्षा मंत्री को प्रशासन का रुख एसएससी को बताने को कहा है. एसएससी जैसा समझे, वह अपनी तरह से काम करेगी. हम चाहते हैं कि सबकुछ जल्द हो. उन्होंने कहा कि तत्कालीन शिक्षा मंत्री को जेल में रखा गया है. लंबे समय से वह जेल में बंद हैं. एक व्यक्ति के अपराध की सजा इतने लोगों को क्या मिलती है? डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सात को नौकरी गंवानेवाले शिक्षकों के संगठनों से बात करेंगी सीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न हो, सुनिश्चित करे राज्य सरकार

संवाददाता, कोलकाता राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने तृणमूल कांग्रेस प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह राज्य में रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाना सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाये. एक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गयी. बोस ने प्रशासन को किसी भी अप्रिय घटना रोकने के लिए पर्याप्त बल तैनात करने का भी निर्देश दिया. राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ””यह सुनिश्चित करने के लिए कि उत्सव में किसी भी तरह से बाधा न आए, राज्यपाल ने राज्य प्रशासन को सख्त सलाह दी है कि वह पूरे राज्य में रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए.’इसमें कहा गया है, ‘राज्य प्रशासन को यह सलाह भी दी गयी है कि वह राज्य के किसी भी हिस्से में किसी भी अप्रिय घटना के बारे में राजभवन को तत्काल सूचित करे.’ रामनवमी छह अप्रैल को मनायी जाएगी. वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सभी समुदायों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान दिए बिना रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं. भाजपा पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए बनर्जी ने इसे एक जुमला संगठन बताया और कहा कि इसका एकमात्र एजेंडा देश को धर्म के आधार पर बांटना है. बनर्जी ने बुधवार को राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ””मैं सभी समुदायों से रामनवमी के दौरान शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील करती हूं.”” मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप किसी भी दंगे में शामिल न हों… याद रखें, यह उनकी योजना है. पश्चिम बंगाल में हम रामकृष्ण, विवेकानंद की शिक्षाओं का पालन करते हैं, न कि जुमला पार्टी की.’ उन्होंने कहा, ””याद रखें कि धर्म व्यक्ति का होता है, लेकिन त्योहार सभी के लिए होते हैं. सिख कृपाण लेकर रैलियां निकालते हैं – आप भी रैलियां निकाल सकते हैं, लेकिन आपको पुलिस के प्रतिबंधों का पालन करना चाहिए और परेशानी नहीं पैदा करनी चाहिए.”” बनर्जी ने कहा कि वह नौ अप्रैल को जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लेंगी. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने संबंधी अफवाह का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बनर्जी ने कहा, ‘उन्होंने अफवाह फैलायी कि मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वे डिजिटल मीडिया का उपयोग करके ऐसी फर्जी बातें फैला रहे हैं. हमने एफआइआर दर्ज करायी है.’ हाइकोर्ट ने दी जुलूस निकालने की अनुमति कोलकाता. कलकत्ता हाइकोर्ट ने बांकुड़ा में रामनवमी के दिन जुलूस निकालने की अनुमति दे दी है. हालांकि कोर्ट ने पुलिस द्वारा प्रस्तावित मार्ग पर ही जुलूस निकालने को कहा है. गुरुवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश तीर्थंकर घोष ने यह आदेश दिया. गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद ने बांकुड़ा के सालतोड़ा में रामनवमी जुलूस निकालने की मांग को लेकर बुधवार को हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न हो, सुनिश्चित करे राज्य प्रशासन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top