Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीजेपी की रितु तावडे चुनी गईं मुंबई की मेयर, शिवसेना के संजय घाडी बने उपमहापौर

Table of Contents BMC Mayor: फडणवीस और शिंदे ने दोनों को बधाई दी नगर निकाय के लिए 15 जनवरी को हुआ था चुनाव 44 साल बाद बीजेपी ने सबसे अमीर नगर निकाय के मेयर पद पर कब्जा किया BMC Mayor: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की विशेष आम सभा में तावडे और घाडी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया. बीएमसी मुख्यालय में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सत्ताधारी और विपक्षी दलों के पार्षदों के नारेबाजी के बीच तावडे ने मुंबई की 78वीं महापौर के रूप में कार्यभार संभाला. BMC Mayor: फडणवीस और शिंदे ने दोनों को बधाई दी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे समारोह में उपस्थित थे. उन्होंने नव निर्वाचित महापौर और उपमहापौर को बधाई दी. डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा, यह महायुति के लिए बहुत खुशी का दिन है क्योंकि मुंबई की जनता ने हमें बहुमत दिया है. महायुति की मेयर रितु तावड़े और डिप्टी मेयर संजय घाड़ी यहां बिना किसी विरोध के चुने गए. मैं मुंबई की जनता को धन्यवाद देता हूं. #WATCH | Mumbai: On the BMC elections, Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde says, “It is a very happy day for Maha Yuti as the people of Mumbai have given the majority to us. Maha Yuti’s mayor Ritu Tawde and deputy mayor Sanjay Ghadi were elected unopposed here… I thank the… pic.twitter.com/PKWMcLCnvf — ANI (@ANI) February 11, 2026 नगर निकाय के लिए 15 जनवरी को हुआ था चुनाव नगर निकाय के लिए 15 जनवरी को हुए चुनाव में तावडे वार्ड 132, जबकि घाडी वार्ड-पांच से निर्वाचित हुए थे. पिछले महीने बीएमसी की 227 वार्ड के लिए हुए चुनाव में भाजपा 89 वार्ड में जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि शिवसेना ने 29 वार्ड में जीत हासिल की. सत्तारूढ़ गठबंधन के पार्षदों की संख्या 118 है जो बहुमत के आंकड़े 114 से अधिक है और महापौर का पद हासिल करने के लिए गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल था. शिवसेना (उबाठा) ने 65 सीट जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने क्रमशः छह और एक सीट जीती. 44 साल बाद बीजेपी ने सबसे अमीर नगर निकाय के मेयर पद पर कब्जा किया तावडे के महापौर बनने के साथ ही भाजपा ने 44 वर्षों के बाद देश के सबसे अमीर नगर निकाय में महापौर का पद पर कब्जा जमा लिया. वह मुंबई में बीजेपी की दूसरी महापौर हैं. ये भी पढ़ें: प्रशासन ने ‘हिंदुस्तान माता’ को बेच दिया, लोकसभा में बोले राहुल गांधी VSR विमानों की मेंटेनेंस सही नहीं, अजित पवार की मौत पर रोहित पवार ने कहा सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली स्त्री डिप्टी सीएम, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं Maharashtra Politics : अजित पवार एनसीपी के दोनों गुट को लाने वाले थे साथ, करीबी का दावा The post बीजेपी की रितु तावडे चुनी गईं मुंबई की मेयर, शिवसेना के संजय घाडी बने उपमहापौर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गले मिलने के ये 5 फायदे कर देंगे हैरान, सेहत के लिए है बहुत जरूरी

Hug Day 2026: वैलेंटाइन वीक के दौरान हर साल 12 फरवरी को Hug Day मनाया जाता है. बहुत से लोग इसे केवल प्यार जाहिर करने का एक तरीका मानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गले मिलने के पीछे कई बड़े कारण छिपे हैं. किसी को गले लगाने से न केवल मन को शांति मिलती है बल्कि यह सेहत के लिए भी अच्छा है. विज्ञान के अनुसार अपनों का साथ हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. इस आर्टिकल में हम आपको गले मिलने के उन 5 फायदों के बारे में बताएंगे जो आपको हैरान कर देंगे. टेंशन और तनाव में तुरंत कमी जब आप किसी को 20 सेकंड से ज्यादा देर तक गले लगाते हैं, तो शरीर में एक ‘हैप्पी हार्मोन’ निकलता है. यह हार्मोन टेंशन को कम करता है, जिससे मन को तुरंत शांति मिलती है और घबराहट दूर होती है. Hug Day 2026: दिल के लिए बहुत अच्छा गले मिलना आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद है. अपनों को गले लगाने से ब्लड प्रेशर सही रहता है और दिल की धड़कन नॉर्मल रहती है. यह उन लोगों के लिए बहुत असरदार है जो अक्सर घबराहट या बीपी की समस्या से परेशान रहते हैं. डर और अकेलापन दूर होता है गले मिलने से इंसान को अंदर से सुरक्षित महसूस होता है. अगर कोई व्यक्ति डरा हुआ है या खुद को अकेला समझ रहा है, तो प्यार से गले लगना उसकी हिम्मत बढ़ा सकता है और उसे दिमागी सहारा दे सकता है. Hug Day 2026: जल्दी बीमार होने से बचाता है सुनने में शायद अजीब लगे, लेकिन गले मिलना आपकी बीमारियों से लड़ने की ताकत को बढ़ाता है. जब हम किसी के करीब आते हैं, तो शरीर के अंदरूनी हिस्से सही तरीके से काम करते हैं, जो हमें बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं. रिश्तों में बढ़ता है भरोसा एक हग बिना कुछ बोले बहुत कुछ कह देता है. जब आप अपने पार्टनर, दोस्त या घर वालों को गले लगाते हैं, तो आपसी भरोसा और प्यार बढ़ता है. यह छोटी सी बात आपके बीच की कड़वाहट को खत्म करने की ताकत रखती है. ये भी पढ़ें: Valentine’s Day 2026: पार्टनर को पहली बार डेट पर ले जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां ये भी पढ़ें: Valentine Day Outfit for Men: डेट पर दिखना है सबसे हैंडसम? अपनाएं ये 5 आउटफिट आइडियाज, पार्टनर भी हो जाएगा इम्प्रेस ये भी पढ़ें: Valentine Day Outfit Ideas: वैलेंटाइन डे पर दिखना है सबसे खास? ट्राई करें ये 5 लेटेस्ट ड्रेसिंग स्टाइल, पार्टनर करेगा आपकी तारीफ The post गले मिलने के ये 5 फायदे कर देंगे हैरान, सेहत के लिए है बहुत जरूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समस्तीपुर में नशा देकर युवक की कराई जबरन शादी, पकड़ौआ विवाह का वीडियो वायरल

Bihar News: समस्तीपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कथित तौर पर एक युवक की पकड़ौआ विवाह करा दी गई. आरोप है कि युवक को नशा देकर बेहोश किया गया और फिर जबरन शादी की रस्में पूरी कराई गईं. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के चकरांजली गांव का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में युवक खुद को बंधक बताते हुए नजर आता है. वह मदद की गुहार लगाता है. युवक का दावा है कि उसे करीब 24 घंटे तक एक कमरे में बंद रखा गया. बाहर से ताला लगाया गया था. लाइब्रेरी जा रहे युवक की जबरन कराई शादी… समस्तीपुर में ‘पकड़ुआ विवाह’ का मामला. पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था युवक. कथित तौर पर अपहरण कर नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप. इसके बाद कराई गई जबरन शादी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.#Samastipur #BiharNews #CrimeNews… pic.twitter.com/UtA9GiLa67 — Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 11, 2026 प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है नीतीश पीड़ित की पहचान कालेश्वर राय के 23 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है. परिवार के अनुसार नीतीश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है. वह घर से लाइब्रेरी जाने की बात कहकर निकला था. देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई. खोजबीन शुरू की गई. जबरन कराई गई शादी परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे जबरन पकड़ लिया. इसके बाद उसकी शादी करा दी गई. वायरल वीडियो में शादी के दौरान युवक की हालत बिगड़ती दिखती है. वह बेहोश होकर गिर जाता है. इसके बावजूद वहां मौजूद लोग रस्में पूरी कराते नजर आते हैं. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज है. लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. पकड़ौआ विवाह की पुरानी कुप्रथा एक बार फिर सवालों में है. पुलिस का क्या है कहना? इस मामले में पुलिस का कहना है कि अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस को घटना की जानकारी सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट के जरिए हुई. अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. Also Read: छपरा-गोंदिया के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल और पूरा शेड्यूल The post समस्तीपुर में नशा देकर युवक की कराई जबरन शादी, पकड़ौआ विवाह का वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026: थ्रिलर मुकाबला, सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी

AFG vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का रोमांच बढ़ गया है. अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका (Afghanistan vs South Africa) के बीच स्पोर्ट्से जा रहा मैच किसी भी थ्रिलर से कम नहीं है. इस टूर्नामेंट में पहली बार सुपर ओवर का स्पोर्ट्स देखने को मिला. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. वहीं टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 187 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद स्पोर्ट्स सुपर ओवर में चला गया. जिसमें अफगानी खिलाड़ियों ने पहले स्पोर्ट्सते हुए 17 रन बनाए. 18 रन के टारगेट को चेज करते हुए अफ्रीकी टीम भी एक विकेट खोकर 17 रन ही बना सकी. अब स्पोर्ट्स दूसरे सुपर ओवर में गया जहां साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बना दिए. 24 रन के टारगेट को चेज करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 19 रन बनाए और चार रन से मुकाबला हार गई. The post टी20 वर्ल्ड कप 2026: थ्रिलर मुकाबला, सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, मार्श बाहर, हेड संभाल रहे कमान

Highlights मार्श की चोट और हेड की कप्तानी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऑस्ट्रेलिया की रणनीति आयरलैंड का क्या है प्लान? AUS vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड (AUS vs IRE) के बीच स्पोर्ट्से जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड (Travis Head) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नियमित कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) चोटिल होने की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं हैं, जिसके चलते ट्रेविस हेड टीम की कप्तानी कर रहे हैं. आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के हाथों में है और उन्होंने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. मार्श की चोट और हेड की कप्तानी टॉस के वक्त ट्रेविस हेड ने बताया कि टीम में कुछ खिलाड़ियों को छोटी-मोटी चोटें लगी हैं. मिचेल मार्श को ट्रेनिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसके कारण वह आज का मैच नहीं स्पोर्ट्स पा रहे हैं. हेड ने साफ किया कि यह सिर्फ एहतियात के तौर पर है और पाकिस्तान सीरीज तक उनके फिट होने की उम्मीद है. मार्श की जगह खुद हेड कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने भरोसा जताया कि टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जम्पा. आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज. ऑस्ट्रेलिया की रणनीति ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टीम की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 18 महीनों में बहुत अच्छी क्रिकेट स्पोर्ट्सी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीरीज के नतीजे भले ही उनके पक्ष में नहीं रहे, लेकिन अब उनके पास एक नया मौका है. हेड ने जोर देकर कहा कि उनकी टीम बिना किसी डर के स्पोर्ट्सेगी. टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं, जो वर्ल्ड कप के अनुभव के साथ आए हैं. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और हालात के हिसाब से खुद को ढालना ही उनकी ताकत है. आयरलैंड का क्या है प्लान? आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो वह भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते. उन्होंने माना कि मैच बहुत जल्दी-जल्दी हो रहे हैं, इसलिए उन्हें ट्रेनिंग का ज्यादा समय नहीं मिला है. हालांकि, स्टर्लिंग को लगता है कि पिछले मैच में इसी मैदान पर स्पोर्ट्सने का फायदा उन्हें मिल सकता है. उन्हें परिस्थितियों और पिच के मिजाज की जानकारी है, जिससे उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थोड़ी मदद मिल सकती है. आयरलैंड ने अपनी पिछली टीम को ही इस मैच में बरकरार रखा है. ये भी पढ़ें- 20 दिन में पलटा बांग्लादेश, वर्ल्ड कप से हटने के लिए अब खिलाड़ियों के सिर फोड़ा ठीकरा क्विंटन डिकॉक ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड, 2 रन से चूका यह मुकाम इंडिया को 4 गुजराती चला रहे, हिंदुस्तान-पाक मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने दिया विवादित बयान The post ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, मार्श बाहर, हेड संभाल रहे कमान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

9600 करोड़ के घोटाले में गिरिडीह से युवक गिरफ्तार, तमिलनाडु CB-CID टीम की छापेमारी

Giridih News: तमिलनाडु के कोयंबटूर में दर्ज 9600 करोड़ रुपये के बहुचर्चित वित्तीय घोटाले के मामले में क्राइम ब्रांच क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीबी-सीआईडी) की टीम ने झारखंड के गिरिडीह जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया है. सोमवार को जमुआ थाना क्षेत्र के निजामगंज में छापेमारी कर 41 वर्षीय गुलशन कुमार दराद को हिरासत में लिया गया. कोयंबटूर में दर्ज है मामला पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह बड़ा वित्तीय घोटाला जनवरी माह में तमिलनाडु के कोयंबटूर में दर्ज किया गया था. मामले की जांच वहां की सीबी-सीआईडी टीम कर रही है. जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर टीम गिरिडीह पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपी गुलशन दराद को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सीबी-सीआईडी की टीम कोयंबटूर रवाना हो गई है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी. पर्यटन कंपनी चलाता था आरोपी जानकारी के मुताबिक, गुलशन दराद कोयंबटूर में एक टूरिज्म कंपनी चलाता था. जांच एजेंसियों को शक है कि इसी कंपनी के माध्यम से वित्तीय लेन-देन में अनियमितता की गई. प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए हैं. सूत्रों का कहना है कि इस घोटाले में गुलशन के पांच से छह दूसरे सहयोगियों की भी संलिप्तता हो सकती है. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है. स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कार्रवाई से पहले तमिलनाडु सीबी-सीआईडी ने गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार से संपर्क किया था. उनके निर्देश पर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम गठित की गई. सीबी-सीआईडी की टीम जमुआ थाना प्रभारी के सहयोग से आरोपी के आवास पर पहुंची. वहां छापेमारी कर गुलशन दराद को हिरासत में लिया गया. कार्रवाई के दौरान उसके परिजन भी घर में मौजूद थे और अचानक हुई इस कार्रवाई से वे स्तब्ध रह गए. नेटवर्क की हो रही तलाशी बताया जा रहा है कि यह घोटाला करीब 9600 करोड़ रुपये से जुड़ा है, जिसे हाल के वर्षों का बड़ा वित्तीय अपराध माना जा रहा है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा धन का उपयोग किन-किन माध्यमों से किया गया. सीबी-सीआईडी की ओर से अब आरोपी के डिजिटल दस्तावेज, बैंक खातों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी. इसे भी पढ़ें: नौ महीने में BCCL का 33% बढ़ा बकाया, DVC पर सबसे अधिक 1,215 करोड़ अभी और भी हो सकती हैं गिरफ्तारियां पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई जांच की एक कड़ी है और आगे भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं. अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है. अगर पूछताछ में और नाम सामने आते हैं, तो और गिरफ्तारियां भी संभव हैं. फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल घोटाले को लेकर झारखंड और तमिलनाडु दोनों राज्यों में हलचल है. जांच एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही हैं. इसे भी पढ़ें: दुबई छोड़ पाकिस्तान शिफ्ट हुआ वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान, पुलिस के लिए बना सिरदर्द The post 9600 करोड़ के घोटाले में गिरिडीह से युवक गिरफ्तार, तमिलनाडु CB-CID टीम की छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौन हैं राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा? खूबसूरती में हीरोइन भी पीछे

Rajpal Yadav 2nd Wife: इन दिनों बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव फिर से चर्चा में हैं. हाल ही में चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने सरेंडर कर दिया. इसके बाद वे अभी जेल में बंद हैं. मामले के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनके करियर और फिल्मों की बात तो कर ही रहे हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसी बीच उनकी फैमिली, खासकर उनकी दूसरी पत्नी राधा को लेकर भी लोग जानना चाहते हैं.  पहली पत्नी की हो गयी है मौत राजपाल यादव ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था. पहली शादी से उन्हें एक बेटी ज्योति हुई, लेकिन बेटी के जन्म के समय करुणा का निधन हो गया. इस घटना ने राजपाल को अंदर से तोड़ दिया था. बाद में उन्होंने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया और राधा से दूसरी शादी की. दूसरी शादी से उनकी दो बेटियां हैं, हर्षिता और रेहांशी. राधा के बर्थडे पर राजपाल का प्यार भरा पोस्ट View this post on Instagram A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) कनाडा की रहने वाली हैं राधा दूसरी पत्नी राधा कनाडा की रहने वाली हैं. साल 2003 में शादी के बाद वह हिंदुस्तान आ गईं और यहीं बस गईं. वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और एक साधारण हाउसवाइफ की तरह ही अपने परिवार और बच्चों की देखभाल करती हैं. भले ही वह पब्लिक लाइफ से दूर रहती हों, लेकिन उनकी सादगी लोगों को काफी पसंद आती है. हालांकि, कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है. इसकी वजह उनकी और राजपाल यादव की हाइट का फर्क बताया जाता है. राजपाल यादव की हाइट करीब 5 फीट 2 इंच है, जबकि राधा उनसे थोड़ी लंबी हैं. इसी बात को लेकर लोग अक्सर उन्हें ट्रोल करते हैं.  दोनों के बीच उम्र का भी गैप है. राजपाल यादव अपनी पत्नी से करीब 9 साल बड़े हैं. हालांकि, इस फर्क का उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा और दोनों हंसी खुशी के साथ जीवन जी रहे हैं. क्यों जेल में हैं राजपाल यादव? हाल में उन्हें चेक बाउंस मामले में सजा मिली है. केस के बारे में बात करें तो राजपाल यादव ने अपनी फिल्म “अता पता लापता” बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जो समय के साथ बढ़कर करीब 9 करोड़ तक पहुंच गया. इसी मामले से जुड़ी दिक्कतों की वजह से वह कानूनी परेशानियों में फंसे. इस मुश्किल समय में कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में सामने आए हैं और मदद की बात भी कही है. यह भी पढे़ं: राजपाल यादव की मदद करेंगे सोनू सूद, चेक बाउंस मामले में हुई है जेल The post कौन हैं राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा? खूबसूरती में हीरोइन भी पीछे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राहुल गांधी ने लोकसभा में एपस्टीन फाइल्स का किया जिक्र, हंगामा

Rahul Gandhi in Lok Sabha : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि एक कारोबारी अनिल अंबानी हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि वे जेल में क्यों नहीं हैं? वजह यह है कि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है. मैं हरदीप पुरी से भी पूछना चाहता हूं कि उन्हें एपस्टीन से किसने मिलवाया. मुझे पता है किसने मिलवाया और हरदीप पुरी को भी पता है. राहुल गांधी के इतना कहते ही सदन में हंगामा होने लगा. देखें वीडियो. #WATCH | In the Parliament, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “There is a businessman Anil Ambani, I want to ask why is he not in jail? The reason is that his name is in the Epstein Files. I would also like to ask Hardeep Puri, who introduced him to Epstein. I know… pic.twitter.com/gIXqraRSIC — ANI (@ANI) February 11, 2026 लोकसभा में बजट पर भाषण के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह अपने दावों से जुड़े डेटा को प्रमाणित करेंगे. उन्होंने दावा किया कि एपस्टीन से जुड़े अमेरिकी न्याय विभाग की फाइलों में हरदीप पुरी और अनिल अंबानी का नाम दर्ज है. राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी से जुड़े एक मामले में समन जारी हुआ है, लेकिन हिंदुस्तान प्रशासन ने पिछले 18 महीनों से कोई जवाब नहीं दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पर सीधा दबाव है. राहुल गांधी के मुताबिक, सामान्य हालात में कोई भी प्रधानमंत्री डेटा, किसानों, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर ऐसे फैसले नहीं लेता. उनके अनुसार, ऐसे फैसले तभी लिए जाते हैं जब किसी पर किसी तरह का दबाव हो. यह भी पढ़ें : प्रशासन ने ‘हिंदुस्तान माता’ को बेच दिया, लोकसभा में बोले राहुल गांधी #WATCH | Delhi | Following his speech in Lok Sabha on the Union Budget, Congress MP Rahul Gandhi says,” I have said that I will authenticate the data. There are Department of Justice files on Epstein files naming Hardeep Puri and Anil Ambani. In an ongoing case against Adani,… pic.twitter.com/UIZ9Ms5VDT — ANI (@ANI) February 11, 2026 The post राहुल गांधी ने लोकसभा में एपस्टीन फाइल्स का किया जिक्र, हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सरकार ने ‘भारत माता’ को बेच दिया, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Lok Sabha : हम अस्थिर और खतरनाक दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच संघर्ष की स्थिति में सबसे मूल्यवान चीज हिंदुस्तानीय डेटा है. यदि अमेरिका महाशक्ति बने रहना चाहता है और डॉलर को मजबूत रखना चाहता है तो अमेरिकियों का ध्यान हिंदुस्तानीय डेटा पर होगा. राहुल गांधी ने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ व्यापार समझौते पर बात करता तो हम कहते कि बराबरी से बात करनी होगी. हम कहते कि हमारी ऊर्जा सुरक्षा का हम ध्यान रखेंगे, हम अपने किसानों की रक्षा करेंगे. #WATCH | In the Parliament, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “If the INDIA alliance was negotiating with President Trump. I will tell you what we would say. The first thing we would say is President Trump, the most important thing in this equation is Indian data.… pic.twitter.com/Y3xUqIVgEO — ANI (@ANI) February 11, 2026 ऊर्जा और वित्त को बनाया जा रहा है दुनियाभर में हथियार : राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बजट में इस बात को माना गया है कि ऊर्जा और वित्त को दुनियाभर में हथियार बनाया जा रहा है, लेकिन इस बारे में बजट में किसी कदम का उल्लेख नहीं है. हमें अपने लोगों, डेटा, खाद्य आपूर्ति और ऊर्जा तंत्र की सुरक्षा करनी होगी. #WATCH | In the Parliament, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “… I am saying that you have sold India. Are you not ashamed of selling India? Do you have no shame in selling India? You have sold our mother, Bharat Mata. The interesting thing is that I know that… pic.twitter.com/3eSekTdlqO — ANI (@ANI) February 11, 2026 प्रशासन ने ‘हिंदुस्तान माता’ को बेच दिया : राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह बराबरी की शर्त पर नहीं किया गया. ‘प्रशासन को शर्म आनी चाहिए कि उसने हिंदुस्तान माता को बेच दिया है. उन्होंने दावा किया कि हिंदुस्तान-अमेरिका समझौते में देश के किसानों के हितों को कुचल दिया गया, जैसा आज से पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं करेगा. यह भी पढ़ें : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, नोटिस पर 100 से अधिक सांसदों के हस्ताक्षर कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि जनसंख्या त्रासदी है, लेकिन मैं कहता हूं कि यह ताकत है. राहुल गांधी ने कहा कि अगर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की प्रशासन होती और व्यापार समझौते की बात करती तो हम अमेरिका के राष्ट्रपति से कहते कि आप के डॉलर की सुरक्षा करने की सबसे बड़ी पूंजी हिंदुस्तानीय लोगों के पास है. उन्होंने कहा कि हम बराबरी पर बात करते. हम कहते कि आप ऐसे बात नहीं कर सकते कि हम आपके नौकर हैं. The post प्रशासन ने ‘हिंदुस्तान माता’ को बेच दिया, लोकसभा में बोले राहुल गांधी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्विंटन डिकॉक ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड, 2 रन से चूका यह मुकाम

Highlights डिकॉक और रिकेल्टन की तूफानी साझेदारी एबी डिविलियर्स का सालों पुराना रिकॉर्ड टूटा 3000 टी20 रनों से बस एक कदम दूर अर्धशतकों के मामले में भी बने नंबर वन धोनी और संगकारा के क्लब में शामिल Quinton De Kock Breaks Record: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का 13वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान (SA vs AFG) के बीच स्पोर्ट्सा गया. यह मैच क्विंटन डिकॉक (Quinton De Kock) के लिए मिला-जुला रहा. एक तरफ जहां उन्होंने अपनी टीम के लिए इतिहास रच दिया, वहीं दूसरी तरफ वह एक बड़े रिकॉर्ड से 2 रन दूर रह गए. डिकॉक ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (Ab De Villiers) का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. डिकॉक और रिकेल्टन की तूफानी साझेदारी अफगानिस्तान के खिलाफ इस अहम मैच में साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. कप्तान एडेन मारक्रम सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन ने पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए. डिकॉक ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि रिकेल्टन ने सिर्फ 23 गेंदों में फिफ्टी जड़ी. इन दोनों के बीच 114 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने साउथ अफ्रीका को एक मजबूत स्कोर की ओर धकेल दिया. एबी डिविलियर्स का सालों पुराना रिकॉर्ड टूटा इस पारी के दौरान डिकॉक ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का गौरव हासिल कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 717 रन बनाए थे. डिकॉक ने अब 737 रन बनाकर उन्हें पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने यह मुकाम 29 पारियों में हासिल किया है. इस लिस्ट में जेपी डुमिनी 568 रनों के साथ तीसरे और डेविड मिलर 482 रनों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं. 3000 टी20 रनों से बस एक कदम दूर डिकॉक के पास इस मैच में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे करने का सुनहरा मौका था. उन्हें इसके लिए 61 रनों की जरूरत थी. वह बहुत अच्छी लय में थे और 41 गेंदों में 59 रन बना चुके थे. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए. जब लगा कि वह अपना रिकॉर्ड पूरा कर लेंगे, तभी राशिद खान की एक गेंद पर पुल शॉट स्पोर्ट्सने के चक्कर में वह कैच आउट हो गए. अब उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 14 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच का इंतजार करना होगा. अर्धशतकों के मामले में भी बने नंबर वन क्विंटन डिकॉक अब टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में पांचवीं बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है. इस मामले में उन्होंने एबी डिविलियर्स की बराबरी कर ली है. डिविलियर्स ने भी 29 पारियों में 5 बार ऐसा किया था. वहीं कप्तान एडेन मारक्रम 20 पारियों में 4 अर्धशतकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. धोनी और संगकारा के क्लब में शामिल बल्लेबाजी के साथ-साथ डिकॉक ने विकेटकीपिंग में भी झंडे गाड़े हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 32 शिकार करने के मामले में हिंदुस्तान के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बराबर पहुंच गए हैं. इसके अलावा आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में वह कुमार संगकारा (21) के बाद 14 अर्धशतकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं. उन्होंने जोस बटलर और एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में मोहम्मद नबी के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित के क्लब में हुई एंट्री इंडिया को 4 गुजराती चला रहे, हिंदुस्तान-पाक मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने दिया विवादित बयान शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी पर चर्चा, इरफान पठान ने बताया क्यों हो रही है धुनाई? देखें वीडियो The post क्विंटन डिकॉक ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड, 2 रन से चूका यह मुकाम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top