Don 3 Controversy: फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच चल रहा डॉन 3 विवाद किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लग रहा. पहले रणवीर के मूवी से बाहर होने की समाचार आई, फिर 45 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा सामने आया और अब इस मामले में बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान का नाम जुड़ गया है.
आमिर खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सुलह करवाने की कोशिश की थी
FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने हिंदी रश संग बात करते हुए खुलासा किया कि मामला उनके पास पहुंचने से पहले इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी. उन्होंने बताया कि आमिर खान भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका.
बीच में प्रोजेक्ट छोड़ने पर क्या बोले अशोक पंडित
अशोक पंडित का कहना है कि यह सिर्फ एक अभिनेता और निर्माता के बीच का विवाद नहीं है. अगर ऐसी घटनाएं बिना किसी जवाबदेही के होती रहीं तो फ्यूचर में दूसरे निर्माताओं को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी कलाकार की कमिटमेंट के आधार पर फिल्म में करोड़ों रुपये लगाए गए हैं, तो बीच में प्रोजेक्ट छोड़ने पर उस नुकसान की भरपाई होनी चाहिए
45 करोड़ का हुआ है नुकसान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दावा किया है कि रणवीर सिंह के फिल्म से अलग होने की वजह से उन्हें करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इसी वजह से मामला कानूनी मोड़ तक पहुंच गया. डॉन 3 को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रणवीर सिंह फिल्म की स्क्रिप्ट और लगातार हो रही देरी से खुश नहीं थे. कुछ समाचारों में क्रिएटिव मतभेदों को भी उनके बाहर होने की वजह बताया गया.
यह भी पढ़ें- 370 की बिरयानी पर मुनव्वर फारूकी ने ली चुटकी, फिर रातों-रात गायब हुए ट्वीट
The post आमिर खान भी रणवीर सिंह-फरहान अख्तर का नहीं करा पाए सुलह, डॉन 3 विवाद में नया ट्विस्ट appeared first on Naya Vichar.

