Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : वीरपुर में कलश स्थापना के साथ मुजफ्फरा में चैती दुर्गापूजा शुरू

वीरपुर. थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा स्थित महादेव मंठ शिवनगर में रविवार को कलश स्थापना के साथ ही चैती दुर्गा पूजा शुरू हुआ. जिसको लेकर वैष्णवी दुर्गा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी है. उक्त पूजा को लेकर भव्य पंडाल व गेट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. मेला समिति के अध्य्क्ष रौशन कुमार उर्फ संदीप ने बताया कि वर्ष 2005 से ही यहां माता की पूजा अर्चना की जा रही है. उन्होंने कहा कि यहां सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती है. जिसको लेकर बेगूसराय सहित कई अन्य जिलों से श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है. पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां काशी के पंडितों के द्वारा संध्या में माता दुर्गा की महाआरती की जा रही है. जिसको लेकर श्रद्धालुओं में भव्य धार्मिक माहौल बना हुआ है. इलाके का माहौल हुआ भक्तिमय उपाध्यक्ष ललन कुमार व सुमन जायसवाल ने बताया कि चार अप्रैल को देवी जागरण, पांच अप्रैल को मेले का विधिवत शुभारंभ होगा. वहीं नौ अप्रैल को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा.सचिव हीरा मालाकर, पंसस प्रतिनिधि मंटून चौधरी ने बताया कि मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रसिद्ध लोक नृत्य विदेशिया की भी तीन दिनों तक प्रस्तुति की जायेगी. मेले में छोटे-बड़े झूले के साथ-साथ मीना बाजार, ब्रेकडांस, रेल एवं विभिन्न प्रकार मनोरंजक उपकरण लगाये जा रहे हैं. समिति के विनोद साह, कौशल जयसवाल, सौरभ जायसवाल आदि ने बताया कि मेला को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम को लेकर सीसीटीवी कैमरे व ड्रॉन कैमरे की मदद से निगरानी की जाएगी.इतना ही नहीं पूजा समितियों के द्वारा दर्जनों स्वयंसेवकों की भी ड्यूटी लगायी जायेंगी. हर साल की तरह इस साल भी मेले में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ स्त्री व पुरूष बल का भी भरपूर सहयोग लिया जायेगा. मेला आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों सहित आसपास के गावों के श्रद्धालुओं में इसको लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. बताते चलें कि थाना क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. सभी स्थानों पर भी पूजा की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : वीरपुर में कलश स्थापना के साथ मुजफ्फरा में चैती दुर्गापूजा शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chhapra News : धर्मपुर जाफर पंचायत में सात दिवसीय सतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली गयी कलशयात्रा

अमनौर. धर्मपुर जाफर पंचायत स्थित सर्वोदय मेला स्थल पर नवनिर्मित मां भगवती मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा सह सात दिवसीय सतचण्डी महायज्ञ के आयोजन के लिए रविवार को विशाल कलशयात्रा का आयोजन किया गया. सैकड़ों स्त्रीएं और कुमारी कन्याएं लाल, पीले और भगवा वस्त्रों में सुसज्जित होकर हाथों में कलश लिए हुए देवी माता की जयकारों के साथ कलशयात्रा में सम्मिलित हुईं. इस यात्रा में भक्तिमय धुनों के साथ हाथी-घोड़े और बैंड-बाजों की ध्वनि ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. कलशयात्रा सर्वोदय मेला स्थल से शुरू होकर गोसी अमनौर होते हुए बड़ा पोखरा पहुंची, जहां आचार्य नवल किशोर शास्त्री, सुनील शास्त्री और उमानाथ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के बाद जलभरी की प्रक्रिया संपन्न करायी. जलभरी के बाद यात्रा होतीलाल रामनाथ कॉलेज, अमनौर बाजार होते हुए मंदिर के प्रांगण में पहुंची, जहां विधिपूर्वक महायज्ञ की शुरुआत हुई. महायज्ञ के इस भव्य आयोजन में मेला सचिव अनमोल सिंह, राजद नेता डॉ अरुण कुमार, विजय कुमार विद्यार्थी, देवेन्द्र शर्मा, जनसुराज नेता कुलदीप महासेठ, बृजकिशोर सिंह, नवीन पुरी, सरपंच रणधीर कुमार, पंकज कुमार सिंह, देवा कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, राजीव पांडेय, सत्येन्द्र प्रसाद, अनिल सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु भक्त शामिल रहे. मेला सचिव अनमोल सिंह ने बताया कि इस मौके पर सात दिवसीय भव्य मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रतिदिन बनारस और दूर-दराज से आए संतों द्वारा कथा वाचन, रासलीला, और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. मेला में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए टावर झुला, ब्रेक डांस झुला, नाव झुला और मिक्की माउस जैसी तरह-तरह की दुकानें भी लगाई गयी हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chhapra News : धर्मपुर जाफर पंचायत में सात दिवसीय सतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली गयी कलशयात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sasaram News : चार दिन पहले ही परिजनों से मिलकर ड्यूटी पर प्रयागराज गये थे सत्येंद्र नारायण मिश्र

कोचस. थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव निवासी सतेंद्र नारायण मिश्र की प्रयागराज मे गोली मार कर हत्या कर दिये जाने की सूचना मिलते ही उनके पिता पूर्व शिक्षक हरि गोविंद मिश्र मुर्छित होकर जमीन पर गिर पड़े. वे समझ नहीं पा रहे थे कि स्वभाव से शांत व मृदुभाषी उनके पुत्र को कोई गोली भी मार सकता है. शनिवार की सुबह में उनकी हत्या की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. आसपास के शुभचिंतकों सहित हित-रिश्तेदार भी दौड़े हुए उनके पिता से मिलने उनके घर पर पहुंचने लगे. देखते ही देखते घर पर लोगों की भीड़ इक्कठा हो गयी. लेकिन, किसी को विश्वास भी नहीं हो रहा था कि अभी चार दिन पूर्व ही सभी से मिलकर वह प्रयागराज ड्यूटी के लिए निकले थे. बड़ा अधिकारी रहते हुए भी गांव एकदम सामान्य हो जाते थे चीफ इंजीनियर: उनको करीब से जानने वाले राजेंद्र तिवारी व पदुमसीडिहरा निवासी नन्द जी तिवारी कहते हैं कि इतना बड़ा अधिकारी रहते हुए भी गांव आते ही वह एकदम सामान्य हो जाते थे. गांव आने पर अक्सर वे सभी से हंसकर ही मिलते जुलते थे. कभी उन्होंने अपने आप को अधिकारी होने का रौब नहीं दिखाया. परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिन पहले विभागीय जांच में बिहटा आये हुए थे. होली के दौरान गांव नहीं आने के कारण वह बिहटा से सीधे गांव आ गये थे. सभी से मिलजुलकर 25 मार्च को पूनः ड्यूटी के लिए रवाना हो गये थे. लेकिन, प्रयागराज पहुंचने के तीन दिन बाद ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अपराधी ने खिड़की से गोली मार कर की हत्या गौरतलब हो कि प्रयागराज के बमरौली स्थित एयरफोर्स के चीफ वर्क इंजिनियर के पद पर तैनात सत्येंद्र नारायण मिश्र को अपराधियों ने शनिवार की अहले सुबह पिस्टल से उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी, जब वह एयरफोर्स आफिसर्स कालोनी के हाई सिक्योरिटी परिसर स्थित अपने आवास में सो रहे थे. इस दौरान वहां पहुंचा अज्ञात अपराधी ने खिड़की से गोली मार कर उनकी हत्या कर दी. घटना के बाद हाइ सिक्योरिटी परिसर में खलबली मच गयी. जहां, तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस अधिकारी जांच में जुट गये हैं. दो वर्षों से एयरफोर्स में चीफ वर्क इंजिनियर के पद पर थे तैनात मृतक अपने एक बेटे माधवेन्द्र व पत्नी वत्सला के साथ हाई सिक्योरिटी परिसर में रहते थे. उनका पुत्र माधवेन्द्र सैनिक स्कूल प्रयागराज से मैट्रिक की परीक्षा दिया है. वहीं, बेटी कावेरी मिश्रा लॉ कालेज लखनऊ में दुसरे साल की पढाई कर रही है. पूर्व शिक्षक पिता हरिगोविन्द मिश्र ने बताया कि वह पढ़ने में काफी अव्वल थे. उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा उंच्च विद्यालय कोचस से उर्तीण किया था. वहीं, आदर्श इंटर कॉलेज वाराणसी से आइएससी करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई मुजफ्फरपुर से पूरी की. इसके बाद उनका पहला ज्वाॅइनिंग लखनऊ स्थित सिंचाई विभाग में एसडीओ के पद पर हुई थी. लेकिन, काफी मेघावी छात्र होने के कारण उन्हें यह पद रास नहीं आया. कुछ दिन बाद ही उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया. इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर हिंदुस्तानीय इंजीनियरिंग सेवा के तहत एयरफोर्स के चीफ इंजिनियर के पद पर उनका चयन हो गया. पिछले दो वर्षों से वह प्रयागराज स्थित एयरफोर्स में चीफ वर्क इंजिनियर के पद पर तैनात थे. उनके पिता ने बताया कि प्रयागराज से उनका तबादला अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हो गया था, जल्द ही यहां रिलिव होने वाले थे. लेकिन,परमात्मा को कुछ और ही मंजूर था. किसी भी कीमत पर नहीं बख्शे जायेंगे कातिल : ब्रिगेडियर प्रयागराज स्थित एयरफोर्स बेस कैंप में चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात सतेन्द्र नारायण मिश्र के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने हरनाथपुर पहुंचे सेना के ब्रिगेडियर संजय शर्मा ने उनके पिता से बातचीत के दौरान कहा कि मिलिट्री और उत्तरप्रदेश पुलिस की टीम अलग-अलग बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है. इस घटना में संलिप्त कातिल को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा. इसे लेकर दोनों विभाग काफी संवेदनशील है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानीय वायुसेना ने आज अपना एक रत्न खो दिया है. ब्रिगेडियर के साथ पहुंचे कर्नल रामा सुब्रमण्यम, डायरेक्टर सुनील कपूर, मेजर प्रथमेश जोशी, एजीइ नन्दलाल गुप्ता व एजीइ राम निवास सहित वायुसेना के अन्य अधिकारियों ने शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर-संभव मदद का भरोसा दिलाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sasaram News : चार दिन पहले ही परिजनों से मिलकर ड्यूटी पर प्रयागराज गये थे सत्येंद्र नारायण मिश्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chhapra News : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

बनियापुर. आगलगी की घटना में एक करकटनुमा मकान सहित अन्न-वस्त्र जलकर खाक हो गये. घटना अंचल क्षेत्र के कन्हौली मनोहर पंचायत के चेतन छपरा गांव स्थित वार्ड नं. पांच की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर मे शॉट सर्किट के कारण आग लग गयी. जिसमे रखे कपड़े, अनाज, आवश्यक दस्तावेज व 10 हजार रुपये नगद जलकर स्वाहा हो गये. गनीमत रही स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया. वरना बड़ी घटना हो सकती थी. घटना से पीड़ित अशोक राय काफी गरीब परिवार के है. वही घर जलने से पीड़ित परिवार कड़ी धूप में भी खुले आसमान के नीचे रहने पर विवश है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों व वार्ड सदस्य ब्रजेश राय,मुखिया प्रतिनिधि यमुना राम व ग्रामीण मंटु राय, शैलेश राय आदि ने पीड़ित परिवार को प्रवधान के मुताबिक मिलने वाली मुआवजा राशि प्रदान किये जाने की मांग की है. अगलगी में गोदाम जल कर राख मढ़ौरा. प्रखंड के शिवगंज चौक के पास एक लकड़ी गोदाम में रविवार की दोपहर बाद भीषण आज लग गयी. देखते देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया और पूरा गोदाम जल कर खाक हो गया. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर बाद शिवगंज चौक के पास स्थित लकड़ी गोदाम में बिजली सार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. गोदाम में काम कर रहे कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक आग ने बिकराल रूप धर लिया. सूचना पर अग्निशमन की गाड़िया पहुंची लेकिन आग की धधक इतनी तेज थी की घंटों मशक्कत के बाद भी आग पर नियंत्रण नही पाया जा सका. आग पुरी लकड़ियों में फैल गयी. जिससे भवावह स्थिति उत्पन्न हो गयी. जानकारी के अनुसार लकड़ी गोदाम तेजपुरवां मुखिया परमात्मा राय का बताया गया है जो घटना के समय पटना बैठक में शामिल होने गये थे. गोदाम में रेल इंजन फैक्ट्री से स्क्रैप के रुप में निकली प्लाईवुड सहित अन्य हल्की, भारी लकड़ियों को भंडारित करके रखा गया था. मौसम के शुष्क और हवां के तेज होने से आग आग फैलती चली गयी. दमकल के धंटों प्रयास के बाद शाम तक आग पर काबू पाया जा सका. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chhapra News : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैत्र नवरात्र : कलश स्थापना कर पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की अर्चना

मंदिरों और घरों में हुई पूजा की शुरुआत श्रद्धालुओं ने रखा व्रत, किया सप्तशती पाठमुजफ्फरपुरमां दुर्गा की पूजा-अर्चना का पर्व चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो गया. पहले दिन मंदिरों और घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा के पहले रूप शैलपुत्री की पूजा की गयी. मंदिरों में सुबह से ही दुर्गा सप्तशती के मंत्र गूंजने लगे. कई जगहों पर ब्रह्ममुहूर्त पर कलश स्थापना की गयी तो कई मंदिरों में अभिजीत मुहूर्त में पूजा शुरू हुई. अहले सुबह से ही भक्त माता मंदिरों में पहुंचने लगे. शहर के बगलामुखी, देवी मंदिर, गोला रोड के दुर्गा मंदिर, ब्रह्मपुरा के सर्वेश्वर नाथ मंदिर, सिकंदरपुर के काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही. यहां पुरोहितों ने सबसे पहले मां की प्राण-प्रतिष्ठा करायी. इसके बाद मंत्रोच्चार से मां की आराधना की गयी. मौके पर भक्तों की काफी भीड़ रही. नवरात्र को लेकर घरों में भी भक्ति का माहौल रहा. भक्तों ने सुबह कलश स्थापित कर माता की पूजा की. कई घरों में माता का चित्र रखकर मां की उपासना की. कई परिवारों में पुरोहितों ने कलश स्थापित किये. सुबह पूजन आरती के बाद भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया. शाम में माता की आरती कर भक्तों ने फलाहार ग्रहण किया. स्त्रीओं की भी संख्या ज्यादा थी. पूजन-सामग्रियों की दुकानों पर तांता रविवार सुबह पूजन-सामग्रियों की दुकानों पर भी तांता लगा रहा. सरैयागंज व जवाहर लाल रोड स्थित पूजन सामग्री की दुकानें सुबह सात बजे ही खुल गयी थीं. भक्तों ने माता की चुनरी, नारियल व पूजन सामग्री की खरीदारी की. इसको लेकर बाजार में रौनक रही. सुबह में खरीदारी के बाद लोगों ने अपने घर पर कलश स्थापित कर आठ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पूजा की शुरुआत की. पूजन सामग्री विक्रेता चंदन कुमार ने बताया कि नवरात्र पर इस बार अच्छी बिक्री हुई है. कलश स्थापना के लिए अधिकतर लोगों ने नारियल की खरीदारी की. मिट्टी के कलश ज्यादा बिके. संध्या आरती में पहुंचीं स्त्रीएं संध्या आरती के लिए शाम में स्त्रीएं मंदिर पहुंच कर मां की आराधना कीं. मंदिर परिसर में दीप जलाये गये. गोला रोड के दुर्गा मंदिर, सिकंदरपुर के काली मंदिर, रमना के देवी मंदिर व बगलामुखी मंदिर में स्त्रीओं की अधिक भीड़ रही. यहां स्त्रीओं ने माता की पूजा कर दीप जलाया व माता की आराधना की. यह सिलसिला रात तक चला. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चैत्र नवरात्र : कलश स्थापना कर पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की अर्चना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

11 लाख की शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार, चार फरार

मद्दनिषेध पटना की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी वाहन व दो घरों से 696 लीटर विदेशी शराब बरामद प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र की कर्णपुर दक्षिण पंचायत के कर्णपुर टोले ककराचक में मद्य निषेध पटना की टीम की सूचना पर पुलिस ने शराब बरामदगी को लेकर छापेमारी की. इस दौरान एक घर से और एक वाहन पर लदी विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को पकड़ लिया गया. वहीं मामले में एएलटीएफ प्रभारी प्रितेश गिरि के बयान पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने सात तस्कर व जब्त वाहन के चालक व मालिक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह मद्य निषेध पटना की टीम को मोबाइल से शराब खरीद-बिक्री करने की सूचना मिली़ इसके बाद बोचहां थाने की पुलिस ने कर्णपुर टोले ककराचक में छापेमारी की़ इस दौरान एक मैजिक वाहन पर लदा 750 एमएल के 10 कार्टन, चंदन कुमार के घर से 15 कार्टन और चुन्नू पासवान के घर से 22 कार्टन 10 बोतल, 375 एमएल की 33 बोतल और 29 कार्टून शराब बरामद की गयी़ पुलिस ने फास्ट टैग, वाहन और 11 लाख के 396 लीटर विदेशी शराब जब्त कर थाना ले आयी. वहीं गिरफ्तार अहियापुर थाना के फतेहपुर गांव के गुड्डू कुमार, राघोपुर के कौशल कुमार और रामपुर हरि थाना के मकसूदपुर के त्रिपुरारि मिश्र शामिल है. फरार चार तस्करों में बोचहां थाने के कर्णपुर टोले ककराचक के उमा पासवान, चुन्नू पासवान, चंदन कुमार और रामपुरहरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव के सुमंत मिश्र व वाहन का चालक शामिल है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस को बताया कि उक्त शराब सुमंत मिश्र की है, जिसे उमा पासवान, चुन्नू पासवान और चंदन कुमार ने मंगवायी थी. उसके बाद पुलिस ने तीनों के घर पर छापेमारी कर शराब बरामद की़ थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर ली गयी है़ साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 11 लाख की शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार, चार फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रैलीगढ़ा व सिरका क्षेत्र से साढ़े पांच टन जब्त किया कोयला

गिद्दी. सुरक्षाकर्मियों ने रविवार को रैलीगढ़ा व सिरका क्षेत्र से लगभग साढ़े पांच टन कोयला जब्त किया है. क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एसएन तिवारी के नेतृत्व में सुरक्षाकर्मियों ने सिरका नया कोयला स्टॉक रेलवे लाइन के नजदीक तथा रैलीगढ़ा मसजिद धौड़ा क्षेत्र में छापामारी की. इस दौरान लगभग साढ़े पांच टन कोयला जब्त किया गया. लोगों ने रैलीगढ़ा व सिरका परियोजना से कोयले को चुरा कर झाड़ियों में रखा था. सुरक्षाकर्मियों ने जब्त कोयले को कोयला स्टॉक में रख दिया है. इस छापामारी अभियान में रैलीगढ़ा के सुरक्षा प्रभारी भुनेश्वर प्रसाद, सुरक्षाकर्मी शंकर महतो, अंकित कुमार, गुलाम हैदर, सीमा, रोशन, रजनीश, कौशल, बीनू, रूपेश मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रैलीगढ़ा व सिरका क्षेत्र से साढ़े पांच टन जब्त किया कोयला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन कल्पना संग पहुंचे ननिहाल, अन्नप्राशन में हुए शामिल

चांडिल, हिमांशु गोप-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार की देर शाम ननिहाल पहुंचे. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड के कांगलाडीह में सीएम हेमंत सोरेन से पहले उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन और मां रूपी सोरेन पहुंचीं. सीएम का परिवार अन्नप्राशन में शामिल हुआ. आदिवासी रीति-रिवाज से हुआ स्वागत सीएम हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ ननिहाल (मामा घर) में अपने मामा के बेटे के पुत्र के अन्नप्राशन में शामिल हुए. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रात आठ बजे वह मामा के घर पहुंचे. ननिहाल पहुंचने पर आदिवासी रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण बच्चों के साथ फोटो भी खींचवायी. ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चांडिल डैम में विधायक और कार्यकर्ताओं से मिले. सीएम के आगमन पर उनके मामा का घर कंगलाटांड़ पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था. ये भी पढ़ें: झारखंड: रेल की पटरी पर फोटो खींचवाना पड़ा महंगा, 5 साल के शिशु समेत 2 की मौत ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड में ड्राइवर, टेलर और कुक रातोंरात बन चुके हैं करोड़पति, 49 रुपए से दर्जी ने जीते सर्वाधिक 3 करोड़ The post झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन कल्पना संग पहुंचे ननिहाल, अन्नप्राशन में हुए शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टाटा मोटर्स में सात दिन उत्पादन रहेगा प्रभावित, तीन दिन के ब्लॉक क्लोजर में कई विभाग में होंगे काम

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में आगामी सात दिनों तक उत्पादन प्रभावित रहेगा, जिसके बाद 7 अप्रैल से उत्पादन फिर से सुचारू रूप से शुरू होगा. इस संबंध में 30 मार्च को कंपनी के प्लांट हेड, सुनील तिवारी ने एक सर्कुलर जारी किया है.कंपनी के अनुसार, 31 मार्च को कर्मचारियों को ईद की सवैतनिक छुट्टी दी जाएगी. 1 अप्रैल को 30 मार्च के बदले काम के बदले छुट्टी प्रदान की जायेगी. 2 से 4 अप्रैल तक ब्लॉक क्लोजर रहेगा, लेकिन इस दौरान कंपनी के कई विभागों में कामकाज जारी रहेगा. 5 अप्रैल को शनिवार होने के बावजूद सभी विभागों में कामकाज होगा और 6 अप्रैल को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा. ब्लॉक क्लोजर के दौरान कर्मचारियों को काम पर बुलाया जायेगा तो वे सामान्य कार्य दिवस की तरह ड्यूटी पर रिपोर्ट करेंगे. जो कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं, उनका वेतन कटेगा और वह दिन उनके अवकाश में जुड़ जायेगा. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ब्लॉक क्लोजर के दौरान छुट्टियां स्वीकृत नहीं की जायेंगी और उत्पादन पर असर अगले सप्ताह के शुरुआत में समाप्त हो जायेगा. आदित्यपुर की कंपनियों पर दिखेगा असर ब्लॉक क्लोजर का असर आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया की लगभग 95 प्रतिशत कंपनियों पर पड़ेगा, क्योंकि इन कंपनियों से टाटा मोटर्स को विभिन्न सामान की आपूर्ति होती है. इसके साथ ही गोविंदपुर स्थित स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड में भी कामकाज पर असर देखा जायेगा. ब्लॉक क्लोजर के तहत विभिन्न विभागों में कामकाज की स्थिति इस प्रकार होगी व्हीकल फैक्ट्री (लाइन 1, 2, 3, फाइनल सहित): 2 से 3 अप्रैल तक 2 दिनपेंट फैक्ट्री: 2 से 3 अप्रैल तक 2 दिनट्रिम फैक्ट्री: 2 से 3 अप्रैल तक 2 दिनफ्रेम फैक्ट्री: 2 अप्रैल को 1 दिनइंजन फैक्ट्री: 2 अप्रैल को 1 दिनडिफेंस फैक्ट्री (लाइन 4): 2 से 4 अप्रैल तक 3 दिन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टाटा मोटर्स में सात दिन उत्पादन रहेगा प्रभावित, तीन दिन के ब्लॉक क्लोजर में कई विभाग में होंगे काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. युवा राजद जिला कमेटी का विस्तार, पूर्व पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur news. बारीडीह में युवा राष्ट्रीय जनता दल की बैठक जिलाध्यक्ष कमलेश यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला कमेटी का विस्तार किया गया. इस दौरान पूर्व एवं वर्तमान प्रांतीय, जिला के समर्पित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न, अंग वस्त्र और माला पहनकर सम्मानित किया गया. नयी कमेटी में पांच उपाध्यक्ष, दो महासचिव, 10 सचिव बनाये गये हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह पर्यवेक्षक प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव कमल देव सिंह, मंजू शाह, शारदा देवी, डीएन सिंह, लालू यादव, सुभाष यादव, बलदेव सिंह मेहरा, ललन यादव आदि मौजूद थे. पूर्वी सिंहभूम युवा राजद की नयी कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह, दिनेश पासवान, रितेश तिवारी, अमरजीत यादव, रंजन कुमार, जिला महासचिव मनोज शर्मा, संतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी संतोष प्रसाद, मुन्ना यादव, जिला प्रवक्ता कृष्ण यादव, ओम प्रकाश यादव, जिला सचिव अनिरुद्ध पात्रा, संदीप गोराई, गोविंद कुमार, पिंटू घोष, पंकज कुमार, कमलेश यादव, छोटू दास , सतेंद्र कुमार व दीपक कुमार. प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत गोविंदपुर – अंकित कुमार, बर्मामाइंस – धर्मेंद्र प्रसाद, परसुडीह – मनोज शर्मा, सरजामदा – अखिलेश कुमार चंद्रवंशी, टेल्को – सरोज कुमार, सिदगोड़ा – आलोक यादव, मानगो – शिव कुमार, गोलमुरी – राकेश सिंह, सोनारी -पिंटू यादव. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. युवा राजद जिला कमेटी का विस्तार, पूर्व पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top