Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. युवा राजद जिला कमेटी का विस्तार, पूर्व पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur news. बारीडीह में युवा राष्ट्रीय जनता दल की बैठक जिलाध्यक्ष कमलेश यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला कमेटी का विस्तार किया गया. इस दौरान पूर्व एवं वर्तमान प्रांतीय, जिला के समर्पित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न, अंग वस्त्र और माला पहनकर सम्मानित किया गया. नयी कमेटी में पांच उपाध्यक्ष, दो महासचिव, 10 सचिव बनाये गये हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह पर्यवेक्षक प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव कमल देव सिंह, मंजू शाह, शारदा देवी, डीएन सिंह, लालू यादव, सुभाष यादव, बलदेव सिंह मेहरा, ललन यादव आदि मौजूद थे. पूर्वी सिंहभूम युवा राजद की नयी कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह, दिनेश पासवान, रितेश तिवारी, अमरजीत यादव, रंजन कुमार, जिला महासचिव मनोज शर्मा, संतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी संतोष प्रसाद, मुन्ना यादव, जिला प्रवक्ता कृष्ण यादव, ओम प्रकाश यादव, जिला सचिव अनिरुद्ध पात्रा, संदीप गोराई, गोविंद कुमार, पिंटू घोष, पंकज कुमार, कमलेश यादव, छोटू दास , सतेंद्र कुमार व दीपक कुमार. प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत गोविंदपुर – अंकित कुमार, बर्मामाइंस – धर्मेंद्र प्रसाद, परसुडीह – मनोज शर्मा, सरजामदा – अखिलेश कुमार चंद्रवंशी, टेल्को – सरोज कुमार, सिदगोड़ा – आलोक यादव, मानगो – शिव कुमार, गोलमुरी – राकेश सिंह, सोनारी -पिंटू यादव. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. युवा राजद जिला कमेटी का विस्तार, पूर्व पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर में डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती आयोजित

Jamshedpur news. प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर में रविवार को हिंदू नववर्ष के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती मनायी गयी. स्कूली बच्चों ने शिक्षकों के साथ एक झांकी व प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी के बाद स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जमशेदपुर महानगर के सह कार्यवाहक अमित कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अजय प्रजापति, आचार्य शिव शंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. स्कूल की छात्राओं ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये. अमित कुमार ने बच्चों को विक्रम संवत और नव वर्ष के महत्व को बताया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर में डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sasaram News : दावथ सीएचसी कायाकल्प में जिले में प्रथम व राज्य में 5वां रैंक लाया

सूर्यपुरा. हिंदुस्तानीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कायाकल्प कार्यक्रम के तहत मार्च महीने में जारी की गयी राज्य की रैंकिंग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ ने 91.84 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं, राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है. इससे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सको के साथ ही सभी स्वास्थ्यकर्मियों में हर्ष व्याप्त है. सीएचसी, दावथ के स्वास्थ्य प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ””कायाकल्प कार्यक्रम”” को कायाकल्प योजना भी कहा जाता है. हिंदुस्तान में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता, सफाई व संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है. कायाकल्प कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल है, जो स्वास्थ्य संस्थानों को उनकी गुणवत्ता, साफ-सफाई, इनफेक्शन कंट्रोल, इको फ्रेंडली, ग्रीन पार्क और मरीजों को अधिकार जैसे मानदंडों पर रैंकिंग के लिए अंक देकर उन्हें पुरस्कृत करती है. यह कार्यक्रम स्वास्थ्य संस्थानों को प्रेरित करता है और उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद करता है. जिले के सात स्वास्थ्य केंद्रों को रैंकिंग के आधार पर उन्हें पुरस्कृत किया गया है. इनमें से पहला नंबर पर सीएचसी केंद्र दावथ ने 91.84 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान और राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त किया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवसागर ने 88.9 अंक प्राप्त किया हैं, जो दूसरे नंबर पर है. वहीं, तीसरे नंबर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काराकाट ने 86.92 अंक प्राप्त किया हैं. जबकि चौथा स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी ने 86.3 अंक प्राप्त किया हैं. और पांचवें नंबर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर ने 81. 09 अंक प्राप्त किया हैं. जबकि छठवें नंबर पर अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी ने 77 अंक प्राप्त किया हैं. वहीं, सातवें नंबर पर रेफरल अस्पताल नासरीगंज ने 76.25 अंक प्राप्त किया है. यह एक बड़ी उपलब्धि है और यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य संस्थान अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रयास रत है.प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक की भूमिका इस कार्यक्रम में बहुत महत्वपूर्ण होती है. क्योंकि वे स्वास्थ्य संस्थानों को उनकी सेवा में सुधार करने में मदद करते हैं और उन्हें पुरस्कृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग से जारी गाइडलाइन के अनुसार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से समय-समय पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा में मानक अनुरूप कार्य करते रहने से यह उपलब्धि हासिल हुई है. इसमें स्थानीय सभी स्वस्थकर्मियों का सहयोग है. इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं. आगे भी इससे बेहतर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहता हूं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sasaram News : दावथ सीएचसी कायाकल्प में जिले में प्रथम व राज्य में 5वां रैंक लाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : डंडारी में आग लगने से 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

डंडारी. रविवार को थाना क्षेत्र के सुघरन गांव में आग लगने से खेत में लगी 30 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. आगलगी कि इस घटना में खासकर सुघरन एवं राजोपुर गांव के किसान सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. आग लगने के कारणों का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है. आग लगने की घटना रविवार की दोपहर ढ़ाई बजे के आसपास बतायी जा रही है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग लगने की सूचना पर तीन दमकल मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तेज हवा के तब तक तीस बीघा से अधिक की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. तेज हवा के लपटों ने आग को और अधिक भयावह बना दिया था. सुघरन गांव की घटना, लोगों के बीच मची अफरातफरी अगलगी कि इस घटना में के दुनीलाल पासवान, रामनाथ पासवान, जुगो पासवान, हिंदुस्तान पासवान, सुखों पासवान, संतोषी तांती, सागर पासवान, कन्हैया पासवान, अरुण यादव, बिरजू पासवान, नरेश तांती, सीताराम तांती, अर्जुन तांती, चंदन पासवान, राम परी देवी, लालबाबू तांती, रामविलास तांती आदि का फसल पूरी तरह जलकर राख हो गया. इनमें युगो पासवान का दौनी किया हुआ गेहूं जो बोरा में भरा हुआ था. वह पूरी तरह जल गया. अगलगी कि इस घटना में किसानों के बीच भारी मायूसी देखी जा रही है. पीड़ित किसानों का कहना है कि गेहूं जलने के साथ ही उनके सभी अरमान भी जलकर पूरी तरह खाक हो गये. भविष्य में उन्हें आर्थिक संकट की दौड़ से गुजरना पड़ेगा. किसी किसान को गेहूं बेचकर अपनी बेटी की शादी करनी थी तो किसी को बैंक का ऋण चूकाना था. इस बात की चिंता किसानों को सता रही है. सीओ राजीव कुमार ने बताया कि क्षति का आंकलन किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : डंडारी में आग लगने से 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: हत्याकांड का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार

कृष्णाब्रह्म . कृष्णाब्रह्म पुलिस ने पांच महीना पूर्व टुडिगंज स्टेशन के दक्षिण आम के बगीचे में हुए युवक के हत्या केस का उद्भेदन करते हुए हत्या में शामिल एक युवक की गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी है. बता दें कि पिछले वर्ष 15 अक्टूबर को कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के टुडिगंज स्टेशन के दक्षिण में स्थित आम के बगीचे में लालगंज कड़वी गांव निवासी स्व प्रेमचन्द राय के 17 वर्षीय पुत्र विकाश कुमार उर्फ अरविंद कुमार का हत्या कर शव को फेक दिया गया था. जिसके बाद मृतक किशोर के मां के लिखित आवेदन के बाद कृष्णाब्रह्म थाना में दर्ज कांड संख्या 20/24 में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी जिसके बाद तकनीकी अनुसंधान के बाद शनिवार को हत्या में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुदास मठिया निवासी चंदन पांडेय के पुत्र पवन कुमार पांडेय के रूप में की गयी. वहीं इस मामले में प्रेस वार्ता करते हुए डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि दारू को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद विकास कुमार हत्या कर शव को फेक दिया गया था वहीं इस हत्या में शामिल आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस अन्य आरोपितों के लिए छापेमारी कर रही है जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वही इस मौके पर कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ब्रह्मपुर सर्किल इंस्पेक्टर ओम प्रकाश कुमार भी मौजूद रहे डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: हत्याकांड का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीतीश राणा की तूफानी 81 रनों की पारी, राजस्थान ने सीएसके को दिया 184 रनों का लक्ष्य

IPL 2025 CSK vs RR: रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के डबल हेडर मुकाबले के दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए और सीएसके को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य दिया. सलामी बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद नीतीश राणा ने जिम्मेदारी संभाली और उन्होंने 225.00 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंद पर 81 रनों की बड़ी पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए. उनकी इसी पारी के दम पर राजस्थान एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गया. राजस्थान को इस सीजन में अब भी जीत का इंतजार है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में पहले ही ओवर में लगा. जायसवाल एक बार फिर नाकाम रहे और केवल 4 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन भी बड़ी पारी नहीं स्पोर्ट्स पाए और नूर अहमद की गंद पर रवींद्र जडेजा को कैच थमा बैठे. उस समय वह 18 गेंद पर 20 रन बनाकर स्पोर्ट्स रहे थे. रियान पराग ने कप्तानी पारी स्पोर्ट्सते हुए टीम के लिए 28 गेंद पर 37 रन जोड़े. उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए. पावर प्ले में राजस्थान ने एक विकेट के नुकसान पर ठीक-ठाक 79 रन बनाए. एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम 200 के स्कोर को आसानी से पार करक जाएगी. लेकिन सीएसके के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और राजस्थान को बैकफुट पर धकेल दिया. सीएसके के खिलाड़ियों ने कई शानदार कैच भी लपके और कुछ अप्रत्याशित सफलताएं दिलाईं. टीम के अनुभवी विकेटकीपर एमएस धोनी ने एक बार फिर एक स्टंपिंग कर सभी को चौंका दिया. उन्होंने 81 रन बनाकर स्पोर्ट्स रहे नीतीश राणा को आउट किया. सीएसके की गेंदबाजी शानदार रही. टीम को पहली सफलता खलील अहमद ने दिलाई. उन्होंने पारी की शुरुआत में ही जायसवाल को आउट किया. खलील ने कुल दो विकेट चटकाए. खलील के अलावा नूर अहमद और मथीशा पथिराना ने भी दो-दो विकेट चटकाए. एक-एक सफलता रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को मिली. कुमार कार्तिकेय का रनआउट भी सीएसके के लिए काफी फायदेमंद रहा, जिन्हें खलील अहमद ने आउट किया. ये भी पढ़ें… IPL 2025: काव्या मारन को ये दो खिलाड़ी जिता सकते है आईपीएल ट्रॉफी, फैंस ने दी सलाह HCA पर मुफ्त टिकटों के लिए धमकाने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सनराइजर्स हैदराबाद ने होम ग्राउंड बदलने की दी धमकी The post नीतीश राणा की तूफानी 81 रनों की पारी, राजस्थान ने सीएसके को दिया 184 रनों का लक्ष्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड: रेल की पटरी पर फोटो खींचवाना पड़ा महंगा, 5 साल के बच्चे समेत 2 की मौत

Indian Railways News: बडाबांबो, हिमांशु गोप-चक्रधरपुर मंडल के राजखरसावां-बडाबांबो रेलवे स्टेशन के बीच कुचाई खमारडीह नाला के समीप डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चा समेत दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना शाम पौने सात बजे की है. मृतक चक्रधरपुर प्रखंड के उंचीबीती गांव का रहनेवाला था. खरसावां के खमारडीह गांव में जागेन(श्राद्धकर्म) में शामिल होने के लिए आया हुआ था. पटरी पर खींचवा रहे थे फोटो घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चक्रधरपुर के उंचीबीती गांव के रहने वाले रूईदाश हेंब्रम (48 वर्ष) परिवार के साथ खमारडीह गांव के जानो बांकीरा के घर में जागेन में शामिल होने के लिए रविवार को आए हुए थे. शाम में खाने पीने के कार्यक्रम के बाद वे अपने रिश्ते के पांच वर्षीय भतीजे माहीर को लेकर रेल पटरी पर फोटो खींचवाने के लिए बैठे हुए थे. इतने में साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन आ गयी और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए. घटना में रूईदाश के शरीर के चिथड़े उड़ गए जबकि पांच वर्षीय बच्चा ट्रेन से टकरा कर पटरी के बाहर जा गिरा. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ट्रेन से कटने की सूचना पर ग्रामीण तुरंत घटना स्थल को दौड़े तो देखा कि दोनों की मौत हो गयी है. घटना के बाद इसकी सूचना आमदा ओपी पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. रात होने के कारण मृतक के बिखरे कई अंग नहीं मिल सके. पुलिस कटे अंगों की खोजबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि सभी अंगों की खोज के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. मां बार-बार हो रही थी बेहोश घटना की सूचना पर पहुंची मां बार-बार बेहोश हो रही थी. जागेन (श्राद्धकर्म) कार्यक्रम में बच्चा अपनी मां के साथ बाकी परिवार के सदस्यों संग पहुंचा हुआ था. खाने-पीने के बाद अपने रिश्ते में बड़े पापा रूईदाश हेंब्रम उससे फोटो खींचवाने के लिए पटरी तरफ ले गए थे. इससे ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी. ट्रेन से कटकर दो की मौत-रेल एसपी जमशदेपुर के रेल एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि राजखरसावां बडाबांबो रेलवे स्टेशन के बीच कुचाई खमारडीह के समीप दो लोगों की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी है. इनमें एक पांच वर्ष का बच्चा भी शामिल है. ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड में ड्राइवर, टेलर और कुक रातोंरात बन चुके हैं करोड़पति, 49 रुपए से दर्जी ने जीते सर्वाधिक 3 करोड़ The post झारखंड: रेल की पटरी पर फोटो खींचवाना पड़ा महंगा, 5 साल के शिशु समेत 2 की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पूर्णिया के मकई खेत में मिला शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Bihar News: पूर्णिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुंट्टी हसेली पंचायत के एक बहियार में 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. मृतक की पहचान मो अबु तालिब उम्र लगभग 40 वर्ष खूंटी हंसेली पंचायत के चिलमारी गांव के वार्ड बारह के निवासी के रुप में की गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल पूर्णिया भेज दिया है. श्रीनगर के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उसकी मौत संदेहास्पद प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हो पायेगा. फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों की छानबीन कर रही है. परिजनों की ओर से आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. बताया जा रहा है कि मृतक का जहां शव मिला, उसी आपसापस उसका खेती भी है. इसके साथ ही किसी के खेत की रखवाली भी करता था. अबू तालिब रविवार की सुबह अपने घर से खेत देखने के लिए निकला था. दोपहर दो बजे तक अपने घर नहीं पहुंचा. करीब तीन बजे परिजनों को उसके शव मिलने की सूचना मिली. मृतक के शरीर पर जख्म के निशान इधर, कुछ लोगों का कहना है कि मृतक घर से निकालने के बाद वह एक सीएसपी केंद्र पर कुछ रुपये निकालने के बाद बहियार की ओर चला गया. कुछ दर के बाद सड़क किनारे उनका शव मिलने की समाचार घर वालों को मिली. परिजन का आरोप है के उनकी हत्या की गयी है. बताया गया कि उसके मोबाइल पर किसी का कॉल भी आया था. हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के शरीर पर जख्म के निशान भी पाये गये हैं. Also Read: Bihar Crime: सारण में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार The post Bihar News: पूर्णिया के मकई खेत में मिला शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: गदा से अपने मामा को डराती इस प्यारी बच्ची का वीडियो देख खिल जाएगा दिल, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो ऐसा आ ही जाता हो खूब वायरल होता है. यूजर्स ऐसे वीडियो को खूब पसंद करते हैं. इसे जमकर लाइक और शेयर किया जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक क्यूट सी बच्ची अपने मामा को गदा लेकर डरा रही है. अपने मामा को बार-बार नीचे आने को कह रही है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. बच्ची ने उठा लिया गदा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो में दिख रहा है. ऑरेंज कलर की फ्रॉक पहने एक छोटी सी बच्ची हाथों में प्लास्टिक का गदा लिए बार-बार अपने मामा को नीचे बुला रही है. वीडियो में लिखा है कि मजाक मजाक में मामा ने अपनी भांजी को रबर के गदा से मार दिया, इसके बाद भांजी प्लास्टिक का गदा लेकर आ गई. यह वीडियो देखकर आपका मन भी खिल जाएगा. लोगों को काफी पसंद आ रहा है वीडियो यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को अब तक 88 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. ढाई हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है. इस वीडियो पर यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. Wholesome Kalesh b/w Uncle and Niece pic.twitter.com/3T0S6rk2Jz — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 30, 2025 कई यूजर्स ने लिखा कमेंट इस वीडियो को देखकर यूजर्स एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘इतनी क्यूट क्लेश करने वाली हो तो में 24 घंटे क्लेश कर सकता हूं यार’. ‘एक यूजर ने लिखा कि आज होगी लड़ाई आओ नीचे हो जाए दो-दो हाथ’. बहुत सारे यूजर्स ने लिखा है भांजी बहुत क्यूट है. Also Read: Viral Video: जानवर भी लगा रहे हैं देसी जुगाड़! गाय का यह वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी The post Viral Video: गदा से अपने मामा को डराती इस प्यारी बच्ची का वीडियो देख खिल जाएगा दिल, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: हाजीपुर के बिजली कंपनी के इंजीनियर की हत्या, अपराधियों ने लूटपाट के बाद दिया घटना को अंजाम

Bihar: मुजफ्फरपुर जिला के तुर्की में बदमाशों ने निजी बिजली कंपनी के इंजीनियर की लूटपाट कर हत्या कर दिया. हत्या कर शव को तुर्की बीएड कॉलेज के सामने सड़क पर फेंक दिया. मृतक शिवम कुमार उर्फ सोनू (32) हाजीपुर नगर थाना के जढुआ का रहनेवाला था. रविवार की सुबह शव मिलने तुर्की थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. क्यों गए थे ससुराल पुलिस ने शिवम कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. स्थानीय लोगों के मुताबिक शिवम फारबिसगंज में एक निजी बिजली कंपनी में इंजीनियर के पद पर थे. शिवम का ससुराल कुढ़नी थाना के केरमाडीह में था. शिवम के ससुर का चार से पांच दिन पूर्व वार्षिक श्राद्धकर्म संपन्न हुआ था. इसमें शिवम की पत्नी भी गई हुई थी. शिवम पत्नी को लेने के लिए शनिवार की रात फारबिसगंज से दस बजे रात में एक बस से ससुराल के लिए चले थे. इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: क्या 31 मार्च के बाद बंद हो जायेगा पोर्टल, जमीन मालिकों की बढ़ेगी टेंशन, आया लेटेस्ट अपडेट पुलिस ने क्या बताया शिवम कुमार शनिवार की रात तीन बजे बस से तुर्की स्थित एक लाइन होटल पर केरमा जाने के लिए उतरे. लाइन होटल पर चाय पीकर पैदल चल पड़े. इसी बीच आगे बढ़ने पर बदमाशों ने उन्हें घेरकर लूटपाट की. लूटपाट के क्रम में हत्या कर दिया. उनके शरीर पर कई जख्म होने की बात पुलिस को बताया गया. पुलिस ने बताया कि शिवम के पास बैग, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड समेत अन्य सामान गायब मिला. इसे लेकर मृतक के भाई सत्यम ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया. प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल बदमाशों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तारी की कारवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें: बिहार के इस गांव के लोग 300 वर्षों से नहीं खाते हैं नॉन-वेज, गलती करने पर ब्रह्म बाबा हो जाते हैं नाराज The post Bihar: हाजीपुर के बिजली कंपनी के इंजीनियर की हत्या, अपराधियों ने लूटपाट के बाद दिया घटना को अंजाम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top