Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Railways Gift: झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार को रेलवे की बड़ी सौगात, पहली बार मुंबई के लिए शुरू हो रही सीधी ट्रेन

Indian Railways Gift: पलामू-झारखंड से मुंबई जाना अब और आसान हो जाएगा. खासकर पलामू, गढ़वा और लातेहार के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. रेलवे ने इन्हें नयी ट्रेन का तोहफा दिया है. पहली बार पलामू होते हुए मुंबई के लिए नयी ट्रेन चलेगी. धनबाद रेलवे स्टेशन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक यह ट्रेन चलेगी. रेलवे ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. यह साप्ताहिक ट्रेन होगी. आठ अप्रैल से इस ट्रेन का परिचालन शुरू होगा. धनबाद एलटीटी एक्सप्रेस 03379 और 03380 पलामू होते हुए मुंबई तक चलेगी. पलामू से मुंबई के लिए पहले नहीं थी सीधी ट्रेन पहली बार पलामू से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन शुरू होने जा रही है. इससे यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी. पहले पलामू से सीधे मुंबई के लिए कोई ट्रेन नहीं थी. पलामू के लोगों ने बिहार के डेहरी या झारखंड के रांची से मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती थी. झारखंड रेल यूजर एसोसिएशन लंबे समय से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रहा था. धनबाद के बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो और पलामू के बीजेपी सांसद विष्णु दयाल राम को इस संदर्भ में पत्र लिखा गया था. पलामू में इन रेलवे स्टेशनों पर ठहराव धनबाद एलटीटी एक्सप्रेस मुंबई जाने के दौरान पलामू में लातेहार, डाल्टनगंज (पलामू) और गढ़वा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी. यह ट्रेन डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह 4:57 बजे पहुंचेगी. मुंबई से चलकर धनबाद जाने वाली ट्रेन रात 11 बजे डाल्टनगंज पहुंचेगी. लातेहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सुबह 3:58 बजे और गढ़वा में सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी, जबकि मुंबई से वापसी के दौरान गढ़वा में रात 10:10 बजे और लातेहार में 12:15 बजे पहुंचेगी. झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन की मेहनत लायी रंग झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार अभिषेक, सचिव नजर इमाम और कोषाध्यक्ष छोटी कुमारी ने जानकारी दी है कि पूरे मामले में धनबाद और पलामू के सांसद से कई बार मांग की गयी थी. एसोसिएशन की मेहनत का ही नतीजा है कि मुंबई के लिए पहली बार सीधी ट्रेन मिली है. ये भी पढ़ें: Dream 11 : धनवर्षा होते ही मायानगरी मुंबई पहुंचा करोड़पति दर्जी, 49 रुपए से जीते हैं तीन करोड़ ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति The post Indian Railways Gift: झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार को रेलवे की बड़ी सौगात, पहली बार मुंबई के लिए शुरू हो रही सीधी ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

बिहार

01 अप्रैल से प्रारंभिक विद्यालय को प्रातः कालीन संचालन करने की बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने की मांग

नया विचार समस्तीपुर– बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के प्रदेश सचिव-सह-जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने जिले में बढ़ रही अत्यधिक गर्मी व लू के कारण जिला पदाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी,समस्तीपुर को आवेदन देकर 01 अप्रैल 2025 से प्रारंभिक विद्यालय को प्रातः कालीन संचालन करने हेतु आदेश देने की मांग की है।इस संदर्भ में संघ के नेता कुमार रजनीश का कहना है कि जिले में 01अप्रैल से प्रात:कालीन विद्यालय संचालन हेतु आदेश निर्गत नहीं होने से शिक्षक ऊपाफोह की स्थिति में हैं।क्योंकि 30मार्च को रविवारीय अवकाश है एवं 31मार्च,सोमवार को ईद-उल-फितर (ईद) का अवकाश है।जबकि प्रत्येक वर्ष 01अप्रैल से विद्यालय संचालन हेतु आदेश पूर्व में हीं निर्गत कर दिया जाता था।लेकिन इस बार आदेश पत्र निर्गत में काफी विलंब हो रही है। विद्यालय संचालन के बारे में छात्रों द्वारा पूछे जाने पर शिक्षक ऊफापोह की स्थिति में हैं।इधर जिले में चल रही अत्यधिक गर्मी व लू के कारण छात्रों को विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।विद्यालय अवधि में प्रचंड धूप पड़ने से छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की प्रबल संभावना है।इसलिए जिले में चल रही अत्यधिक गर्मी व लू को देखते हुए छात्र हित एवं जनहित में विद्यालय संचालन का समय 1अप्रैल 2025 से प्रातः कालीन करने हेतु आदेश निर्गत किया जाय।ताकि छात्र-छात्राऐं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।आवेदन की प्रतिलिपि डीपीओ (प्रा०शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) व डीपीओ(स्थापना)समस्तीपुर को भी दिया गया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vaishali News: वैशाली में रिटायर्ड जवान को दिनदहाड़े मारी गोली, इलाके में सनसनी

Vaishali News: बिहार के वैशाली में महुआ थाना क्षेत्र के करियो गांव में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक रिटायर्ड सैनिक को गोली मार दी. घायल की पहचान 35 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो कमल किशोर के पुत्र हैं. घटना का पूरा विवरण संजीव कुमार अपने घर के पास स्थित करियो मंदिर के सामने खड़े थे. तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जान बचाने के लिए संजीव ने बाइक के पीछे छिपने की कोशिश की, लेकिन एक गोली उनके बाएं हाथ में जा लगी. गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिससे हमलावर फरार हो गए. इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. जमीनी विवाद में हुआ हमला? घायल संजीव कुमार ने बताया कि उनका पहले से एक जमीनी विवाद चल रहा था. उन्हें शक है कि इसी विवाद के कारण उन पर हमला किया गया। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है. पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना अध्यक्ष सुभाष प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और जांच शुरू कर दी गई है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. ये भी पढ़े: बिहार में अब 194 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार, पहले 33 हो चुके हैं बर्खास्त दहशत में ग्रामीण दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. The post Vaishali News: वैशाली में रिटायर्ड जवान को दिनदहाड़े मारी गोली, इलाके में सनसनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धोनी की स्टंपिंग पर हैरान नहीं यह भारतीय दिग्गज, बोला- कोई भी कर सकता है ऐसा

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 50 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. यह जीत इसलिए खास थी क्योंकि 17 साल बाद चेपक स्टेडियम में RCB ने CSK को हराने में सफलता पाई. हालांकि, हार के बावजूद CSK फैंस को एमएस धोनी का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला. धोनी ने विकेट के पीछे अपनी शानदार विकेटकीपिंग का नमूना पेश किया और 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर बल्ले से भी योगदान दिया. लेकिन धोनी (MS Dhoni) की बिजली की तेजी से की गई स्टंपिंग ने जबरदस्त माहौल बना दिया. हालांकि, पूर्व हिंदुस्तानीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस स्टंपिंग से ज्यादा प्रभावित नहीं हुए. CSK vs RCB RCB की पारी के दौरान फिल सॉल्ट काफी तेजी से रन बनाना शुरू कर चुके थे. सीएसके विकेट से खाली थी. गेंदबाजों के हाथ कोई सफलता न मिलने के बाद धोनी ने अपना जलवा दिखाया. 5वें ओवर में धोनी ने 0.16 सेकेंड में बिजली सी तेजी दिखाते हुए नूर अहमद की गेंद पर फिल साल्ट को 32 रन पर स्टंप आउट कर दिया. लेकिन हिंदुस्तानीय क्रिकेट दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) इससे आकर्षित नहीं हुए. उन्होंने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, “ऐसा नहीं है कि यह कोई असाधारण स्टंपिंग थी. कोई भी सामान्य विकेटकीपर इसे कर सकता था, क्योंकि साल्ट का पैर पहले से ही बाहर था और उन्होंने क्रीज में लौटने की कोशिश भी नहीं की.” Dhoni Stumping Phil Salt. उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि धोनी और नूर अहमद के बीच क्या बातचीत हुई थी. क्या धोनी ने उन्हें बाहर गेंदबाजी करने के लिए कहा था, क्योंकि उन्हें लगा कि साल्ट आउट हो सकता है? अगर ऐसा था, तो यह अच्छी योजना थी. लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि धोनी इस उम्र में भी शानदार विकेटकीपिंग कर रहे हैं.” MS Dhoni Lightning Speed Stumping. Thala for a reason !!💛It’s Dhoni Aura 😍 Dhoni ki stumping ….. Salt gone !!Some behind the stumps..remember the name MS Dhoni..✨️It’s Cheapuk don’t leave, put your seat belt or break.#CSKvsRCB #IPL2025 #RCBvCSK #MSDhoni #ViratKohli pic.twitter.com/SSBzv29m9b — Braja Kishore Dhal (@braja_dhal) March 28, 2025 CSK की हार पर गायकवाड़ का बयान पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने कप्तान रजत पाटीदार (32 गेंदों पर 51 रन) की बेहतरीन पारी की मदद से 20 ओवरों में 196/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में CSK की टीम 146/8 तक ही पहुंच सकी और 50 रनों से मैच हार गई. मैच के बाद CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने हार की वजह फील्डिंग को बताया. उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे अब भी लगता है कि इस विकेट पर 170 रन का स्कोर ठीक था. बल्लेबाजी के लिए यह पिच बहुत अच्छी नहीं थी. फील्डिंग में खराब प्रदर्शन की वजह से हमें नुकसान हुआ.” इस हार के बाद सीएसके पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर पहुंच गई है. जबकि आरसीबी अब पहले नंबर पर अब औऱ भी मजबूती से काबिज हो गया है. आरसीबी के लिए यह सीजन बड़ा शानदार दिख रहा है. उन्होंने पहले कोलकाता में केकेआर को उसके घर में हराया और अब चेन्नई को उसके गढ़ में. नए कप्तान के नेतृत्व में आरसीबी शायद अपना पहला खिताब जीते, उनके प्रशंसक तो यही उम्मीद करेंगे. खैर, सदर्न डर्बी में जब ये दोनों टीमें फिर एक बार 3 मई को बंगलुरु में भिड़ेंगी, तब तक परिस्थितियां काफी हद तक बदली हुई होंगी.   जब RCB लगी जीतने, तब छाई विराट पर मस्ती, जडेजा को चिढ़ाते हुए लगे नाचने, देखें Video CSK की हार में धोनी का कसूर कितना? भड़के दिग्गजों ने लगाई क्लास, कहा यह आदर्श… टूट गया 24 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की ये उपलब्धि The post धोनी की स्टंपिंग पर हैरान नहीं यह हिंदुस्तानीय दिग्गज, बोला- कोई भी कर सकता है ऐसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को दिया धक्का, मौके पर हुई मौत, मचा कोहराम

Araria News: अररिया जिला के नगर थाना क्षेत्र के ओमनगर वार्ड संख्या 08 में आपसी विवाद में हुई लड़ाई-झगड़े में धक्का लगने के दौरान जमीन पर गिरने से सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई है. घटना के बाद से स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं. मिली जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार की देर रात्रि एक मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक 72 वर्षीय सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी महेश लाल पासवान की जान ही चली गई. क्या मामला है स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पड़ोसी उपेंद्र कुमार सिंह और उनके पुत्र विशाल कुमार सिंह अपने मकान में रह रहे किरायेदार से गाली-गलौज कर रहे थे. शोर शराबा सुनकर पास में ही रहने वाले पड़ोसी महेश लाल पासवान ने विशाल को ऐसा करने से रोका. लेकिन इसी बात से नाराज होकर विशाल ने उन्हें धक्का दे दिया. धक्के से असंतुलित होकर महेश पासवान पास में स्थित पिलर से टकरा गये व उनके सिर में गहरी चोट लग गई. इसे भी पढ़ें: Bihar: गड़बड़ी की तो खैर नहीं, बिहार में चप्पे-चप्पे पर राज्य और केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती, डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई पसरा मातम इस हादसे में महेश लाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक महेश लाल पासवान मूल रूप से रानीगंज थाना क्षेत्र के रेहुआ गांव निवासी थे. लेकिन प्रशासनी नौकरी से सेवानिवृत अवकाश के बाद वे ओमनगर में अपना घर बनाकर रहते थे. महेश लाल पासवान की मौत के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मच गया. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें The post रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को दिया धक्का, मौके पर हुई मौत, मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Exclusive: रील्स के चक्कर में रिएलिटी से दूर हो रहे युवा, एक लाइक्स के लिए ले रहे अपने लाइफ का रिस्क

Exclusive: जूही स्मिता. मोबाइल रील्स… यानी एक से डेढ़ मिनट का शॉर्ट वीडियो. इन्हें देखते-देखते और बनाते-बनाते कब घंटों गुजर जाते हैं, पता ही नहीं चलता. सोशल मीडिया पर कुछ मिनटों की रील्स बनाने के चक्कर में लोगों की जिंदगी खत्म हो रही है. फिर भी लोग इससे सबक नहीं ले पा रहे हैं. रील बनाने की शुरुआत टिकटॉक ऐप से शुरू हुई, लेकिन हिंदुस्तान में टिकटॉक के बंद होने के बाद लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हर तरह के रील डालने लगे. जल्दी पॉपुलर बनना, ज्यादा से ज्यादा लोगों की नजर में आना और लोगों के बीच में अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाना, ये सभी आजकल युवाओं को आकर्षित करने के बड़े कारण बनते जा रहे हैं. यही वजह है कि आजकल युवा वर्ग में रील्स बनाने का चलन तेज़ी से बढ़ा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तान में औसतन हर हिंदुस्तानीय रोज 40 मिनट रील देखता है. देश की मौजूदा रील इंडस्ट्री करीब 45000 करोड़ रुपए से ज्यादा की है. 2030 तक इंडस्ट्री के 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है. 2019 से 24 के बीच रील्स इंडस्ट्री का ग्रोथ 42 फीसदी रहा है. हर दिन युवा पीढ़ी हादसे के हो रही शिकार जनवरी 2025- पटना जिले के बाढ़ रेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अथमलगोला दक्षिणीचक रेल गुमटी के पास रील बनाने के चक्कर में तीन युवक मालगाड़ी से टकराकर जख्मी हो गये थे. सितंबर 2024- पटना सिटी में दमड़िया घाट पर पेड़ पर सेल्फी ले रहा युवक गंगा में बह गया था. सितबंर 2024- बेतिया के नदी में तीन दोस्त रील बना रहे थे, जिसमें दो डुब गए थे. अगस्त 2024- मोतिहारी में रील बनाने के चक्कर में तीन दोस्त ट्रक से टकराने के बाद मौत हो गयी थी. जून 2024- आरा में गंगा दशहरा में रील बनाने के चक्कर में डुबकर मौत हो गयी थी. दिसंबर 2022- मरीन ड्राइव में स्टंट के दौरान बाइक सवार और उसकी दोस्त की जान चली गयी. नोट- इस तरह के ना जाने कितने मामले है जो पूरे देश में होते रहते हैं. इनसे सबक लेने के बजाय लाइक्स और सब्सक्राइब करवाने के चक्कर में युवा बिना सोचे-समझे रिस्क ले रहे हैं. जरूरत है एक बाउंड्री सेट करने की. जिसमें घर, समाज और शैक्षणिक संस्थानों को जिम्मेदारी लेनी होगी. रील बनाने के साइड इफेक्ट्स रील बनाना एक लत है. रिस्क टेकिंग फैक्टर बढ़ा है. अपनों से दूर हो जाना और उनके साथ टाइम स्पेंड न करना. वर्चुअल वर्ल्ड में ज्यादा समय बिताने के चलते रियल लाइफ में कॉन्फिडेंस कम हो जाता है. चार लोगों के बीच उठने-बैठने में परेशानी होती है, जिससे डिप्रेशन भी हो जाता है. रील्स बनाने और देखने के चलते कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो रही हैं. रील्स का प्रयोग इतना बढ़ गया है कि शिशु का ब्रेन सोने और जागने के टाइम में फर्क नहीं कर पा रहा. जो लोग रील्स को घंटों स्क्रोल करते हुए देख रहे हैं, उनमें अंगूठे में टेढ़ापन, दर्द, जॉइंट ब्रेक होने की शिकायतें भी हो रही हैं. कई बार अंगूठे में कापल टर्नल सिंड्रोम भी हो जाता है. जिसमे आपका अंगूठा मुड़ना बंद कर देता है. मोबाइल का ज़्यादा प्रयोग करने से इंसोम्निया, स्लीप डिसऑर्डर, एंग्ज़ाइटी की समस्या और स्ट्रेस भी काफी बढ़ गया है. क्या कहते हैं एक्सपर्ट और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट साइकेट्रिस्ट डॉ अर्चना सिंह बताती हैं कि आज की जेनरेशन मोबाइल के साथ बड़े हो रहे हैं. रिएलिटी और वर्चुएलिटी की बीच के अंतर समझना होगा. रील्स के माध्यम से युवा खुद को ऐसा प्रोजेक्ट करते है, जिसमें वह खुद को देखना चाहते जो कि असल जिंदगी में वह नहीं होते हैं. ऐसा नहीं है कि रील्स में क्रिएटिविटी नहीं है लेकिन अटेंशन पाने के लिए युवा रिस्क ले रहे हैं. अभी के समय में युवाओं में सोशल मीडिया एडिक्शन, फियर ऑफ मिसिंग आउट जैसे मामले बढ़े हैं. रिस्क लेते वक्त केमेकिल डोपामाइन रिलिज होता है. एक बार जब यह रिलिज होता है तो आप दुबारा से रिस्क लेते हैं. विभिन्न स्टडी के अनुसार 70-75 प्रतिशत युवाओं में रील्स और सोशल मीडिया के प्रॉब्लमेटिक मामले बढ़े हैं. वहीं एडिकेशन के 50 प्रतिशत मामले हैं. जरूरी है स्कूलों में मेंटल हेल्थ प्रोग्राम और अभिभावकों के बीच जागरुकता कार्यक्रम कराने की सोशल मीडिया तकनीकी एक्सपर्ट शंभु सुमन बताते हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पॉपुलर होने का आसान तरीका है. पहली बार नजर में आने के लिए युवा हर रिस्क लेना चाहते हैं. इसके लिए वह पैसे खर्च करने से भी नहीं चुंकते हैं. कुछ अलग कर अपनी पहचान बनाने के लिए रोड, नदी, रेलवे सहित कई रिस्क वाली जगहों पर रील बनाते हैं जो सही नहीं है. रील और रीयल लाइफ के बीच फर्क नहीं कर पा रहे हैं. यहां तक की वह तकनीक के गलत इस्तेमाल करने लगते हैं. Also Read: Bihar Train News: सहरसा जंक्शन पर आधुनिक यात्री सुविधा का होगा विस्तार, सांसद ने बंदे हिंदुस्तान ट्रेन चलाने का सदन में किया आग्रह The post Exclusive: रील्स के चक्कर में रिएलिटी से दूर हो रहे युवा, एक लाइक्स के लिए ले रहे अपने लाइफ का रिस्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कांग्रेस के मुस्लिम सांसद हुए PM मोदी के मुरीद, बोले- ‘वह जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं’

बिहार : वक्फ संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने शनिवार को केंद्र प्रशासन पर जोरदार निशाना साधा है. हालांकि उन्होंने इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि केंद्र प्रशासन और प्रधानमंत्री मोदी जिद्दी हैं, वह जो ठान लेते हैं बस उसे किसी भी कीमत पर पूरा करते हैं. कांग्रेस सांसद ने यह बात वक्फ संशोधन बिल को लेकर कही.  कांग्रेस सांसद तारिक अनवर  यह प्रशासन बहुत जिद्दी है : तारिक अनवर  उन्होंने कहा कि प्रशासन में संवेदना नाम की चीज नहीं है. खासतौर पर जब मुसलमानों का मामला आता है, तो यह प्रशासन पूरी ताकत लगा देती है. प्रशासन कह रही है कि वह वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों के हित में ला रही है, लेकिन मुसलमानों को विश्वास में लिए बिना कैसे इस बिल को पास किया जा सकता है? यह प्रशासन बहुत जिद्दी है. एक बार जो ठान लेती है, उसे बस पूरा करती है.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें हर व्यक्ति को अपने हिसाब से त्योहार मनाने का अधिकार : कांग्रेस सांसद  इफ्तार पार्टी के जवाब में दिल्ली प्रशासन ने नवरात्रि में फलाहार पार्टी आयोजित करने का फैसला किया है. इस पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि सभी की अपनी-अपनी सोच होती है. लेकिन, किसी पर इसे थोपना नहीं चाहिए. हर व्यक्ति को अधिकार है कि वह अपने हिसाब से त्योहार मनाए. लेकिन, दूसरे धर्म के लोगों पर इसे नहीं थोपना चाहिए और यही हमारे देश की परंपरा और संस्कार है. वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा आरएसएस पर दिए बयान पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि यह इतिहास के पन्नों में शामिल है. जिसने भी इतिहास पढ़ा है, वह जानते हैं कि देश की आजादी में आरएसएस का क्या रोल था. इसे भी पढ़ें : ‘अच्छा हुआ बीवी भाग गई, वरना मैं भी ड्रम में…’, पत्नी को लेकर भागा दोस्त तो खुशी से झूम उठा पति  इसे भी पढ़ें : बिहार के इस मुख्यमंत्री ने किया था पीरियड्स के दौरान स्त्रीओं को छुट्टी देने का ऐलान, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप   The post कांग्रेस के मुस्लिम सांसद हुए PM मोदी के मुरीद, बोले- ‘वह जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Palamu News: मां ने मारी थप्पड़ तो नाबालिग ने लगा ली फांसी, जानें क्या है मामला

पलामू, चंद्रशेखर सिंह: पलामू जिले के उंटारी थाना क्षेत्र के डेवडर बिंदुआ गांव में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना शुक्रवार देर शाम की है. 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी से विवाह करना चाहती थी, लेकिन परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. परिवार में शोक का माहौल, मां से विवाद बना मौत का कारण प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी. इस दौरान उनकी मां ने उसे देख लिया और गुस्से में आकर जोरदार थप्पड़ मार दी. इस बात से नाराज होकर किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उसने अपनी जान दे दी है. Also Read: Water Crisis In Jharkhand: झारखंड में जल संकट से निबटने का हेमंत सोरेन प्रशासन का क्या है एक्शन प्लान? पुलिस कर रही है मामले की पूरी जांच घटना की सूचना मिलते ही उंटारी थाना प्रभारी प्रदीप दुबे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि यह प्रेम-प्रसंग का मामला का लगा रहा है. लेकिन हम दूसरे पहलु से भी जांच कर रहे हैं. पलामू की समाचारें यहां पढ़ें The post Palamu News: मां ने मारी थप्पड़ तो नाबालिग ने लगा ली फांसी, जानें क्या है मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में शादीशुदा शख्स ने नाबालिग से रचाई शादी, पिता ने तिलक के लालच में रची साजिश

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा शख्स ने सिर्फ तिलक के पैसे के लिए नाबालिग लड़की से शादी कर ली. यह हैरान करने वाली घटना लहेरी थाना क्षेत्र की है, जहां 17 वर्षीय पीड़िता ने अपने पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति जितेंद्र कुमार और उसके पिता महेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. ऐसे हुई धोखे की शुरुआत पीड़िता की मां विधवा है, और आरोपी जितेंद्र कुमार व उसके पिता ने इस स्थिति का फायदा उठाया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि शादी के बाद लड़की को खुशहाल जीवन मिलेगा. तिलक के नाम पर मोटी रकम भी ली गई, और फिर नाबालिग की शादी आरोपी जितेंद्र से करवा दी गई. सच सामने आते ही टूटी नाबालिग की दुनिया शादी के कुछ दिन बाद ही पीड़िता को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसके शिशु भी हैं. जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकाया गया. परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. ये भी पढ़े: बिहार में अब 194 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार, पहले 33 हो चुके हैं बर्खास्त पुलिस ने सच्चाई उजागर कर भेजा जेल जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जितेंद्र पहले से ही शादीशुदा था और यह शादी सिर्फ तिलक के पैसों के लिए कराई गई थी. लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. The post बिहार में शादीशुदा शख्स ने नाबालिग से रचाई शादी, पिता ने तिलक के लालच में रची साजिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘अच्छा हुआ बीवी भाग गई, वरना मैं भी ड्रम में…’, पत्नी को लेकर भागा दोस्त तो खुशी से झूम उठा पति 

बिहार/यूपी : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के रहने वाले एक आदमी ने अपने सबसे अच्छे दोस्त को धोखा दिया और उसकी पत्नी को अपने साथ भगा लाया. जानकारी के मुताबिक पीड़ित मंगल यादव बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है. वह मध्य प्रदेश के इंदौर में काम करता था. इस दौरान उसकी दोस्ती गाजीपुर के रहने वाले अजय यादव  से हो गई. समय के साथ दोस्ती गहरी होती चली गई और अजय यादव मंगल यादव के घर आने जाने लगा. इसी बीच मंगल को एक लड़की सीता से प्यार हो गया और उसने लगभग ढाई साल पहले शादी भी कर ली.  शादी के बाद भी मंगल के घर आता था अजय  मंगल की शादी के बाद भी अजय मंगल के घर आता जाता रहा और दोस्त और पीड़ित की पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और अब वही दोस्त पीड़ित की पत्नी को अपने साथ लेकर भाग गया. अपनी पत्नी को ढूंढते हुए बक्सर के मंगल यादव, यूपी के गाजीपुर के मरदह भवानीपुर में स्थित अपने दोस्त के घर पहुंचा, जहां उसकी बीवी भी मौजूद थी. जब मंगल ने अपनी पत्नी को वापस ले जाने की कोशिश की, तो पत्नी ने उसके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया. मंगल का कहना है कि अजय यादव, जो पहले उसके घर आता-जाता था, धीरे-धीरे उसकी पत्नी के करीब आ गया. बाद में उसे बहला-फुसला लिया और अपने साथ ले गया.  पीड़ित मंगल यादव अच्छा हुआ भाग गई वरना मैं भी ड्रम में मिलता : पीड़ित  पत्नी के वापस आने से इंकार करने पर  मंगल यादव ने कहा, “अच्छा हुआ मेरी पत्नी पहले ही भाग गई. अगर वह समय रहते नहीं भागती, तो शायद मेरी लाश भी किसी ड्रम में मिलती.” बताया जा रहा है कि ढाई साल पहले प्यार की खातिर मंगल यादव की पत्नी सीता देवी ने घर छोड़ दिया था. उसने मंगल यादव के साथ शादी के बाद नया जीवन शुरू किया, लेकिन वही पत्नी उसके सबसे करीबी दोस्त के साथ फरार हो गई. मंगल यादव के मुताबिक, उसकी पत्नी छह महीने की गर्भवती है.   इसे भी पढ़ें : बिहार के इस मुख्यमंत्री ने किया था पीरियड्स के दौरान स्त्रीओं को छुट्टी देने का ऐलान, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप   The post ‘अच्छा हुआ बीवी भाग गई, वरना मैं भी ड्रम में…’, पत्नी को लेकर भागा दोस्त तो खुशी से झूम उठा पति  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top