Hot News

गर्मियों में नहीं होगी थकान और कमजोरी, एक्टिव और एनर्जेटिक रहने के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चीजें

Summer Breakfast Ideas: गर्मियों के इन दिनों में हमारा शरीर और भी ज्यादा थका हुआ महसूस करने लगता है. हर समय तेज धूप, लगातार बहता पसीना और गर्म बहती हवाएं शरीर की एनर्जी को देखते ही देखते कम कर देती हैं. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने सुबह के ब्रेकफास्ट को हेल्दी और बैलेंस्ड रखने रखें. जब आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी और शरीर को ठंडक देने वाली चीजों के साथ करते हैं, तो आपका शरीर पूरे दिन एक्टिव और फ्रेश महसूस करता है. अगर आप भी गर्मियों के इन दिनों में अपने शरीर को एक्टिव और एनर्जेटिक बनाकर रखना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी ब्रेकफास्ट आइडियाज देने जा रहे हैं जिन्हें खाकर आप पूरे दिन बिना थके और आलस महसूस किये एक्टिव और एनर्जेटिक बनाकर रख सकेंगे. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दही और फलों का करें सेवन

गर्मियों के इन दिनों में आपको दही का सेवन जरूर करना चाहिए. यह आपके शरीर को ठंडक देने का काम करता है. इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स आपके पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और और साथ ही आपके डाइजेशन को भी बेहतर बनाता हैं. ब्रेकफास्ट में जब आप दही के साथ फलों को मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह सबसे हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शंस में से एक साबित होता है. आप इसमें अपने हिसाब से केले, ऐपल, पापीते, आम या फिर तरबूज जैसे फलों को मिक्स करके भी खा सकते हैं. इसके ऊपर से अगर थोड़े से ड्राई फ्रूट्स और चिया सीड्स मिक्स कर देते हैं, तो इसका न्यूट्रिशन और भी ज्यादा बढ़ जाता है. यह ब्रेकफास्ट आपके शरीर को एनर्जी देता है और साथ ही पेट को भी ज्यादा देर तक भरा हुआ रखता है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में घर लौटते ही करते हैं ये 5 काम? सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

ब्रेकफास्ट में ट्राय करें मूंग दाल चीला

अगर आप सुबह के समय में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो सिर्फ हेल्दी ही न हो बल्कि आपका पेट भी जल्दी से भर दे, तो मूंग दाल चीला एक परफेक्ट चॉइस है. मूंग दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो गर्मियों के इन दिनों में आपके शरीर को हल्का महसूस करने में मदद करता है. इसे बनाना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको मूंग दाल को अच्छे से पीसकर उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और थोड़ा नमक मिला लेना है. इसके बाद एक तवे पर बिलकुल ही हल्का सा तेल लगाकर चीला तैयार कर लेना है. मूंग दाल का चीला काफी जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है और आपके शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता रहता है. आप इसे दही या फिर हरी चटनी के साथ भी एन्जॉय कर सकते हैं.

जरूर ट्राय करें ओट्स और ठंडा दूध

गर्मियों के इन दिनों में आपको अपने ब्रेकफास्ट में ओट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिल जाता है, जिसकी वजह से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. आप अगर चाहें तो ठंडे दूध में भी ओट्स मिक्स करके ट्राय कर सकते हैं. आप अगर इसके स्वाद को बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें शहद, केला और ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर सकते हैं. यह ब्रेकफास्ट सिर्फ टेस्टी नहीं होता है, यह काफी ज्यादा न्यूट्रिशियस भी होता है. अगर आप सुबह की हड़बड़ी में रहते हैं तो आपको इस डिश को जरूर ट्राय करना चाहिए. यह आसानी से और काफी कम समय में बनाकर तैयार हो जाता है. इसके सेवन से आपके शरीर को एनर्जी मिलती है और साथ ही बार-बार भूख लगने की समस्या भी खत्म होती है.

ये भी पढ़ें: क्या होगा जब आप हर सुबह पीने लगेंगे मेथी का पानी? जान लें इसके 5 चौंका देने वाले फायदे

The post गर्मियों में नहीं होगी थकान और कमजोरी, एक्टिव और एनर्जेटिक रहने के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चीजें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top