Hot News

Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ऑरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा

Khatron Ke Khiladi 15: ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी टीवी के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में नजर आने वाले हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ओरी ने खुलासा किया कि शो में हिस्सा लेने से पहले उन्होंने सिर्फ एक इंसान से सलाह ली थी और वह थी खुशी कपूर. ओरी ने बताया कि खुशी कपूर ने उन्हें बिना ज्यादा सोचे शो करने की सलाह दी थी.

खुशी कपूर की सलाह पर किया शो साइन

आईएएनएस से बातचीत में ओरी ने कहा,“मैंने सिर्फ खुशी कपूर से पूछा था और उसने कहा था- बस कर डालो, जाओ और मजे करो.” ऑरी और खुशी कपूर काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं. दोनों को अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखा जाता है.

ओरी ने कहा- मैं जो सोचता हूं, वही बोलता हूं

इंटरव्यू के दौरान ओरी ने अपनी बेबाकी को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह बिना सोचे अपने दिल की बात बोल देते हैं और यही चीज उन्हें सबसे अलग बनाती है. ऑरी ने कहा, यह सच है. मैं हर समय बिना फिल्टर के बोलता रहता हूं और कभी नहीं पता होता कि मेरे मुंह से क्या निकल जाएगा. मैं खुद को रोकता नहीं हूं. अगर मैं कुछ बोल दूं तो क्या होगा? मैं वही बोलता हूं जो सोचता हूं. यही चीज मुझे फेमस बनाकर यहां तक लाई है, तो अब मैं इसे क्यों बदलूं?” उन्होंने आगे कहा, “कई लोग इसलिए कुछ नहीं बोलते क्योंकि उन्हें डर होता है कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे, उनके ब्रांड डील्स या फिल्में प्रभावित होंगी. लेकिन मैं फिल्में करने नहीं आया हूं. अगर किसी को मेरी बात बुरी लगती है या किसी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को मैं पसंद नहीं आता, तो मुझे फर्क नहीं पड़ता.”

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के कंफर्म कंटेस्टेंट

गौरव खन्ना, रूबीना दिलैक, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, ओरी, शगुन शर्मा, रूहानिका धवन, अविनाश मिश्रा, अविका गोर, जैस्मीन भसीन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह शामिल हैं.

यह भी पढ़ें– मौनी रॉय की स्टारडम से बढ़ीं दूरियां? नई रिपोर्ट में रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

The post Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ऑरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top