Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अज्ञात ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

-घायल को कराया गया बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती बड़हिया. नगर में शुक्रवार को एक साइकिल सवार व्यक्ति अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना यूको बैंक के समीप घटी, जब पीड़ित इंदुपुर से बड़हिया की ओर आ रहे थे. हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान वार्ड नंबर 16 निवासी स्व. रामचंद्र सिंह के पुत्र 53 वर्षीय सुरेश प्रसाद सिंह के रूप में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरेश प्रसाद सिंह साइकिल से अपने इंदुपुर से बड़हिया की ओर जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गये. दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया. चिकित्सकों के अनुसार घायल को सिर पैर और हाथ में गंभीर चोटें आयी है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अज्ञात ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

18 भूमिहीन परिवारों को दिया गया बासगीत पर्चा

शंकरपुर. अंचल कार्यालय परिसर में बसेरा टू के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा शुक्रवार को दिया गया. पर्चा का वितरण बीडीओ तेज प्रताप त्यागी, सीओ राहुल कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार, उपप्रमुख रायबहादुर यादव, मुखिया कुंदन कुमार और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुनील कुमार, समाजसेवी विजय कुमार ने किया. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के अलग-अलग गांवों के 18 भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन का पर्चा दिया गया है. जमीन मिलने के बाद प्रशासन की ओर से घर बनाने के लिए राशि भी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन की मंशा है कि हर व्यक्ति को रहने के लिए घर मिले. सीओ ने बताया कि पहले सर्वे कराया गया था. सर्वे में 18 भूमिहीन परिवार चिन्हित किए गए थे. जिन लोगों को पर्चा मिला है, उनमें रायभीर पंचायत की रूकसाना खातुन, रुवेदा खातून, बीबी वतुलन, मेना देवी, निर्मला देवी, बसंतपुर की प्रमिला देवी, सीता देवी, सुनीता देवी, सुलिया देवी, संगीता देवी, रंजू देवी, मौरा झरकाहा पंचायत की इन्द्रा देवी, जितेंद्र कुमार राम, हिंदुस्तानी देवी, शोभा देवी, प्रमिला देवी, रेखा देवी और पूजा देवी शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 18 भूमिहीन परिवारों को दिया गया बासगीत पर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. बिदुपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में आधुनिक ड्रोन तकनीक दी गयी जानकारी

बिदुपुर. बिदुपुर प्रखंड के चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली में आधुनिक ड्रोन तकनीक पर एक साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन किया गया. सी-डैक पटना और महाविद्यालय के स्टार्टअप सेल के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यशाला 24 से 29 मार्च तक चलेगी. कार्यशाला का शुभारंभ शुक्रवार को सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो मुकेश कुमार, जिला स्टार्टअप सेल के समन्वयक इंजीनियर देवाशीष कुमार, मुख्य अतिथि एवं वैज्ञानिक कमांडर विवेक कुमार यादव, प्रो इंचार्ज सुमित लाल और प्रो आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनंत कुमार ने बताया कि बीटेक छात्र-छात्राओं के बेहतर प्लेसमेंट को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है. इसी कड़ी में ड्रोन तकनीक पर आधारित इस बूटकैंप का आयोजन किया गया है. 2030 तक हिंदुस्तान को ड्रोन हब बनाने का लक्ष्य सी-डैक पटना के वरिष्ठ निदेशक आदित्य कुमार सिन्हा ने बताया कि यह कार्यक्रम हिंदुस्तान प्रशासन के इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ड्रोन तकनीक के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना है, ताकि वर्ष 2030 तक हिंदुस्तान ड्रोन तकनीक के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित हो सके. कार्यक्रम के संयोजक प्रो आलोक कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला में सी-डैक पटना के ज्वाइंट डायरेक्टर विवेक कुमार, वैज्ञानिक हरिहरन कृष्णन, बावने सुभाष और प्रोजेक्ट इंजीनियर सिद्धांत द्वारा विभिन्न विभागों से 38 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बीटेक के छात्र आदित्य रंजन को छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधित्व करने का जिम्मा सौंपा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. बिदुपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में आधुनिक ड्रोन तकनीक दी गयी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

North East Cultural Fest: शारदा विश्वविद्यालय में नॉर्थ ईस्ट कल्चरल फेस्ट का आयोजन, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने की शिरकत

North East Cultural Fest: ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आठवें नॉर्थ ईस्ट कल्चरल फेस्ट बेलियेटस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता, प्रो चांसलर वाइके गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट ऋषभ गुप्ता वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा, जीबीयू के वीसी प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह और मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने दीप जलाकर किया. सीएम कोनराड संगमा बतौर मुख्य अतिथि फेस्ट में पहुंचे थे. फेस्ट में पूरे पूर्वोत्तर हिंदुस्तान की सांस्कृतिक छटा को प्रस्तुत किया गया. प्रस्तुति से छात्र-छात्रओं ने मोहा मन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्यों और पोशाकों से समां बांध दिया. फेस्ट के आठवें संस्करण में असम, अरुणाचल प्रदेश,मिजोरम मेघालय,त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड के छात्रों ने शानदार अभिनय और कलाकारी से दर्शकों का मन मोह लिया. अरुणाचल प्रदेश के छात्रों ने पारंपरिक नृत्य कर दर नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. असम के छात्र और छात्राओं ने बीहू की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया. असम के कलाकारों ने जब परंपरागत पोशाक पहनकर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर खूबसूरत बिहू नृत्य पेश किया तो पूरा सदन तालियों से गूंज उठा. North east cultural fest सीएम कोनराड संगमा ने की तारीफ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने शारदा विश्वविद्यालय की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से देश के विभिन्न प्रदेशों के छात्रों को नॉर्थ ईस्ट की परंपरा और रहन सहन के बारे जानने का मौका मिल रहा है. ऐसा ही फायदा नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को मिल रहा है. विश्वविद्यालय में छात्र एक परिवार की तरह रहते है. इनका इंफ्रास्ट्रक्चर और पढ़ाई का तरीका अव्वल दर्जे का हैं. उन्होंने कहा कि यहां आकर मैं घर जैसा महसूस करता हूं. इंद्रधनुषी रंग से बच्चों ने दिखाया लोक कला- पीके गुप्ता विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि शारदा विवि में पूर्वोत्तर के इंद्रधनुषी रंग से बच्चों ने वहां की लोक कलाओं और संस्कृति को दर्शाया, हमें खुशी है कि हमारा कैंपस ऐसे आयोजनों से बच्चों की हौसला अफजाई करता है. नॉर्थ ईस्ट पहाड़, हरियाली और परंपराओं के लिए जाना जाता है. यहां के शिशु न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी परंपरा के बल पर लोगों का दिल जीतते आए हैं. पढाई के अलावा ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है. इस दौरान प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद,एडमिशन डायरेक्टर डॉ राजीव गुप्ता,डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार,डिप्टी रजिस्ट्रार एहतेशाम समेत विभिन्न विभागों एचओडी और डीन मौजूद रहे. The post North East Cultural Fest: शारदा विश्वविद्यालय में नॉर्थ ईस्ट कल्चरल फेस्ट का आयोजन, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने की शिरकत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Water Crisis In Jharkhand: झारखंड में जल संकट से निबटने का हेमंत सोरेन सरकार का क्या है एक्शन प्लान?

Water Crisis In Jharkhand: रांची-झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने जल संरक्षण के क्षेत्र में अभिनव तरीके अपनाने पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समन्वय बना कर इस दिशा में आगे बढ़ें. झारखंड में जल संसाधन के क्षेत्र में हुए अध्ययन और आंकड़े के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा कि राज्य में पर्याप्त बारिश होती है, लेकिन हम उसे पूरी तरह रोक नहीं पा रहे हैं. ज्यादा से ज्यादा जल का संरक्षण कैसे हो, इस दिशा में हमारा फोकस होना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के कई भागों में जल संकट चुनौती बनकर खड़ी हो चुकी है. झारखंड में अभी यह स्थिति नहीं है, लेकिन बढ़ती जनसंख्या और क्लाइमेट चेंज के दौर में झारखंड में भी यह स्थिति धीरे-धीरे बन सकती है. इसलिए अभी से सचेत होकर इस दिशा में सार्थक पहल करने की जरूरत है. वह शुक्रवार को नेशनल वाटर मिशन के तहत राज्य आधारित एक्शन प्लान पर स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में बोल रही थीं. जल संरक्षण पर करें फोकस-मुख्य सचिव मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि झारखंड में नेशनल वाटर मिशन के लिए जुटाए जा रहे पानी की खपत के आंकड़े जल संरक्षण और उसके प्रबंधन में हमारी काफी मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि पानी की किल्लत वाले देश इजराइल और साइप्रस किस तरीके और तकनीक के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, इस पर भी हमें ध्यान देना चाहिए. बैठक के दौरान बताया गया कि टाटा और बोकारो स्टील जैसी बड़ी कंपनियों को राज्य प्रशासन पानी की सप्लाई करती है. इसलिए इसके आंकड़े हैं और उनसे करोड़ों रुपए टैक्स भी मिलता है, लेकिन जो उद्योग भूगर्भ जल का उपयोग करते हैं, उसका डेटा नहीं मिल पाता. भूगर्भ जल संरक्षण के लिए जल्द ही एक्शन प्लान लाने की तैयारी चल रही है. सीयूजे तैयार कर रही डाटा हिंदुस्तान प्रशासन के नेशनल वाटर मिशन का मुख्य मकसद जल संरक्षण के साथ पानी की बर्बादी को कम से कम करना है. साथ ही मिशन का उद्देश्य राज्यों के समन्वित जल संसाधन, उसके विकास और प्रबंधन के द्वारा पानी का सामान वितरण सुनिश्चित करना है. चूंकि हर राज्य का जल संसाधन अलग-अलग है, इसलिए राज्य आधारित एक्शन प्लान बनाया जा रहा है. स्टेट स्पेसिफिक एक्शन प्लान के लिए झारखंड प्रशासन के जल संसाधन विभाग ने झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू किया है. यूनिवर्सिटी विभिन्न विभागों से समन्वय कर झारखंड के जल संसाधन का डाटा तैयार कर रही है. जल संरक्षण का अवसर भी है और चुनौतियां भी-सीयूजे सीयूजे के अभी तक के अध्ययन और आंकड़े के अनुसार झारखंड में जल संरक्षण को लेकर अवसर और चुनौतियां दोनों हैं. अव्वल तो सबसे बड़ा अवसर यह है कि राज्य में प्रचुर मात्रा में जल संसाधन है. पानी को रोकने के लिए स्ट्रक्चर निर्माण की जरूरत है. राज्य प्रशासन जल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन हर संबंधित पक्ष को इस दिशा में जागरूक करने की भी जरूरत है. दूसरी ओर झारखंड में क्लाइमेट चेंज और बढ़ती जनसंख्या से जल संकट चुनौती के रूप में सामने आ रहा है. राज्य की जल संरचना पुरानी पड़ती जा रही हैं, जिसमें निवेश और नवीकरण की जरूरत है. राज्य में जल का उपभोग करनेवाले विभिन्न तरह के उपभोक्ताओं और प्रशासनी एजेंसी में तालमेल की कमी है. झारखंड बाढ़ और सूखे की दोहरी मार झेलता है. राज्य में बड़ी आबादी को शुद्ध जल नहीं मिल पाता है. बैठक में ये थे मौजूद मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में नगर विकास के प्रधान सचिव सुनील कुमार, जल संसाधन सचिव प्रशांत कुमार, कृषि सचिव अबु बक्कर सिद्दीख, नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि डॉ अजय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. ये भी पढ़ें: Dream 11 : धनवर्षा होते ही मायानगरी मुंबई पहुंचा करोड़पति दर्जी, 49 रुपए से जीते हैं तीन करोड़ ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति The post Water Crisis In Jharkhand: झारखंड में जल संकट से निबटने का हेमंत सोरेन प्रशासन का क्या है एक्शन प्लान? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Justice Yashwant Varma: जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर, विधि मंत्रालय ने की घोषणा

Justice Yashwant Varma: दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाई कोर्ट हो गया है. विधि मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर उनके ट्रांसफर की घोषणा की है. सुप्रीम कोर्ट ने उनके ट्रांसफर की अर्जी दी थी, जिसे केंद्र प्रशासन ने मंजूर कर लिया. उनका ट्रांसफर ऐसे समय में हो रहा है जब उनके आधिकारिक आवास से बीते दिनों कथित तौर पर नकदी मिलने का मामला काफी तूल पकड़ा हुआ है. उनके ट्रांसफर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उनके ट्रांसफर का उनके आधिकारिक आवास से कथित तौर पर नकदी बरामदगी की जांच से कोई लेना-देना नहीं है. कैश मामले की हो रही है जांच इधर, जस्टिस वर्मा के आधिकारिक आवास पर कथित रूप से कैश मिलने के मामले की जांच जारी है. सीजेआई संजीव खन्ना ने 22 मार्च को ही जस्टिस वर्मा के खिलाफ तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सीजेआई केस दर्ज करने समेत अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे. जस्टिस वर्मा पर आरोप है कि उनके आवास पर नोटों की गड्डियां पाई गई थीं. जस्टिस वर्मा ने खारिज किए सभी आरोप हालांकि, नोट मिलने के दावे को जस्टिस वर्मा ने सिरे से खारिज कर दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को दिए अपने बयान में उन्होंने नकदी बरामदगी के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके स्टाफ को घटनास्थल पर न तो कोई नकदी मिली और न ही जले हुए नोट दिखे. जस्टिस वर्मा ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस मामले की जांच करवाई, जिसमें यह पुष्टि हुई कि घर से कथित नकदी को हटाने का कोई प्रमाण नहीं है. The post Justice Yashwant Varma: जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर, विधि मंत्रालय ने की घोषणा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर : सफेद पाउडर को स्मैक बताकर पुलिस ने भेजा था जेल, 15 साल बाद अदालत ने किया बाइज्जत बरी

मुजफ्फरपुर शहर में 15 साल पहले सफेद पाउडर को स्मैक बताकर पुलिस ने दो लोगों को जेल भेज दिया था. फॉरेंसिक जांच के बाद यह साबित हुआ कि वह सफेद पाउडर सिर्फ पाउडर था, लेकिन दोनों ने जेल की सजा काटी और बाद में जमानत पर बाहर आ गए. 11 साल पहले जिस पाउडर को स्मैक बताकर दोनों को जेल भेजा गया, उसे एफएफएसएल जांच में साधारण पाउडर बताया गया, लेकिन पुलिस ने इस पर चुप्पी साधे रखी. जेल से निकलने के बाद, 12 साल तक कोर्ट में तारीख दर तारीख मामला चलता रहा. जब कोर्ट ने 2 साल पहले आरोपों का निर्धारण शुरू किया, तब पता चला कि वह पाउडर स्मैक नहीं था. कोर्ट ने दोनों को तलब किया, लेकिन वे डर के मारे कोर्ट नहीं पहुंचे. फिर वारंट और कुर्की के आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दोनों ने आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया. तब उनके वकील ने केस की फाइल देखी और पाया कि वह पाउडर सिर्फ साधारण पाउडर था, न कि स्मैक.इसके बाद लंबी बहस के बाद दोनों को बाइज्जत बरी कर दिया गया. पुलिस ने भेजा था जेल मुजफ्फरपुर के संजय सिनेमा रोड के निवासी अवधेश कुमार साह और सुधांशु कुमार को ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने 3 जून 2010 को स्मैक की बरामदगी दिखाकर जेल भेज दिया था. 2014 में पटना एफएसएल की रिपोर्ट में उस स्मैक को साधारण पाउडर बताया गया, लेकिन अभियोजन पक्ष चुप रहा और दोनों के घर की कुर्की का आदेश कोर्ट से जारी करा लिया गया. इस स्थिति में दोनों को 20 फरवरी को आत्मसमर्पण करना पड़ा. 15 साल बाद, स्मैक के स्थान पर पाउडर की रिपोर्ट आने पर बहस हुई और कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया. पुलिस ने अवधेश के पास से 15 पुड़िया स्मैक और सुधांशु के पास सीरिंज मिलने का मामला दर्ज किया था. एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई और दोनों को जेल भेजा गया. वे छह महीने तक जेल में रहे और 5 जनवरी 2011 को हाईकोर्ट से जमानत मिली. 20 दिसंबर 2014 को पेश की गई एफएसएल रिपोर्ट एफएसएल रिपोर्ट आने से पहले, पुलिस ने बिना रिपोर्ट का इंतजार किए हुए 29 जुलाई 2010 को चार्जशीट दाखिल कर दी. इसके बाद, कोर्ट ने 21 सितंबर 2010 को इस पर संज्ञान लिया. चार साल बाद, 20 दिसंबर 2014 को एफएसएल रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें बरामद स्मैक को साधारण पाउडर बताया गया. फिर भी केस में तारीखें बढ़ती गईं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें कोर्ट ने दिया राहत कोर्ट ने 1 मार्च 2023 को आरोप तय करने के लिए सुनवाई की और दोनों को हाजिर होने के लिए बुलाया, लेकिन वे कोर्ट नहीं पहुंचे. इसके बाद वारंट और कुर्की के आदेश जारी किए गए. डर के मारे, दोनों ने 20 फरवरी को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें फिर से जेल भेज दिया गया. जेल जाने के बाद, उनके वकील ने केस की फाइल देखी और पाया कि जिसे स्मैक कहा गया था, वह केवल साधारण पाउडर था. बचाव पक्ष ने इस पर बहस की और कोर्ट ने दोनों को राहत दी. इसे भी पढ़ें : बिहार के इस मुख्यमंत्री ने किया था पीरियड्स के दौरान स्त्रीओं को छुट्टी देने का ऐलान, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप   The post मुजफ्फरपुर : सफेद पाउडर को स्मैक बताकर पुलिस ने भेजा था जेल, 15 साल बाद अदालत ने किया बाइज्जत बरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sikandar: सलीम खान ने सलमान खान की सिकंदर का किया रिव्यू, बोले- दर्शकों की दिलचस्पी…

Sikandar: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर की रिलीज में बस दो दिन बाकी है. ईद के मौके पर भाईजान एक्शन से भरपूर अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. फैंस धड़ाधड़ मूवी की टिकटें खरीद रहे हैं. एडवांस बुकिंग में भी मसाला एंटरटेनर ने 9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने सिकंदर का रिव्यू किया है. सलीम खान ने सिकंदर का किया रिव्यू सिकंदर के निर्माताओं ने हाल ही में एक दिलचस्प इंटरव्यू शेयर किया. जिसमें आमिर खान, सलमान और एआर मुरुगादॉस अपकमिंग फिल्म पर बात करते नजर आए. बातचीत के दौरान आमिर ने सलीम खान से पूछा कि क्या उन्होंने सिकंदर देखी है. अनुभवी पटकथा लेखक ने हां में जवाब दिया और बताया कि उन्हें फिल्म में क्या पसंद आया. उन्होंने कहा, “सिकंदर के बारे में सबसे अच्छी बात एक-एक सीन के बाद थी, यह आपको महसूस कराएगा कि ‘आगे क्या होगा?’ ‘अब क्या करेंगे?’ अगर आप दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रख सकते हैं कि आगे क्या होगा तो यह जीत वाली स्थिति है.” दीवार के 2 डायलॉग सिकंदर में देखने को मिलेंगे इस बीच, सलमान ने बताया कि सिकंदर एक ऐसी फिल्म है, जो सभी के लिए है. अभिनेता ने कहा कि यह फिल्म एक ‘संपूर्ण पैकेज’ है, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगी. सलमान ने अपने पिता को बताया कि उन्होंने दीवार के दो डायलॉग मूवी में डाले हैं. जिसमें पहला “एक तो ‘कोई अमिताभ बच्चन नहीं है, जो फेंके हुए पैसे नहीं उठाता.’ दूसरा ‘आप हमें बाहर ढूंढ रहे हैं, हम आपके घर में आपका इंतजार कर रहे हैं.’ सिकंदर में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी हैं. यह साजिद नाडियाडवाला के बैनर, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से समर्थित है. फिल्म 30 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है. यह भी पढ़ें- Krrish 4: सुपरहीरो से सुपर डायरेक्टर बने ऋतिक रोशन, अब कैमरे के पीछे भी दिखाएंगे जलवा The post Sikandar: सलीम खान ने सलमान खान की सिकंदर का किया रिव्यू, बोले- दर्शकों की दिलचस्पी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Accident: नालंदा में दर्दनाक हादसा, ससुराल जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

Road Accident: बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय-नारी मार्ग पर दरुआरा गांव के समीप शुक्रवार को अज्ञात ट्रैक्टर ने एक युवक को कुचल दिया. आनन फानन में लोगों ने घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं, ट्रैक्टर चालक भाग निकला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जानकारी के अनुसार, पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव निवासी कमलेश कुमार (46) अपने ससुराल नूरसराय के चकदाऊदपुर गांव जा रहे थे. अभी वह नूरसराय-नारी मार्ग पर दरुआरा गांव के समीप पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ इकट्टा हो गयी. भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस द्वारा इस घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी गयी है. पांच बच्चों के पिता था मृतक मृतक चकदाऊदपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद के दामाद था. हादसे की समाचार मिलते ही ससुराल वालों में कोहराम मच गया. कमलेश कुमार पांच बच्चों के पिता थे, जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं. उनकी मौत की समाचार सुनते ही चकदाऊदपुर गांव में मातम पसर गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कमलेश कुमार इलाके के वार्ड सदस्य भी थे और समाज सेवा में सक्रिय रहते थे. उनकी अचानक हुई मौत से परिजनों के साथ-साथ ग्रामीण भी शोक में डूब गए हैं. Also Read: Gopalganj News: कोर्ट का फैसला सुनकर रो पड़ी हत्यारिन मां, मासूम शिशु की हत्या मामले में मिली उम्रकैद की सजा The post Road Accident: नालंदा में दर्दनाक हादसा, ससुराल जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

GATE 2025 Scorecard Released: GATE का स्कोरकार्ड जारी, देखने के लिए सीधा लिंक यहां

GATE 2025 Scorecard Released in Hindi: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) रुड़की ने 28 मार्च को आधिकारिक तौर पर GATE 2025 स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट – gate2025.iitr.ac.in से अपने स्कोरकार्ड एक्सेस और डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट और जानकारी के लिए चेक करते रहें. 19 मार्च को आया था रिजल्ट (GATE Scorecard Released in Hindi) GATE 2025 के नतीजे पहले 19 मार्च को घोषित किए गए थे, साथ ही शीर्ष रैंक वालों की सूची भी जारी की गई थी. यह परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को कई सत्रों में आयोजित की गई थी, जिसमें 10 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.  यह भी पढ़ें- RRB JE CBT 2 Exam Date Out: इस दिन होगी जूनियर इंजीनियर परीक्षा, एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख देखें GATE 2025 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? गेट का रिजल्ट (GATE 2025 Result) आने के बाद कैंडिडेट्स इस प्रकार चेक कर सकते हैं- चरण 1: सबसे पहले GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं चरण 2: वेबसाइट पर उपलब्ध GATE परिणाम डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें चरण 3: अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें चरण 4: फिर सबमिट पर क्लिक करें चरण 5: आपका GATE 2025 स्कोरकार्ड (GATE score card 2025) दिखाई देगा चरण 6: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें. GATE के बारे में (GATE in Hindi) GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को हुई थी. यह प्रत्येक दिन दो सत्रों में आयोजित की गई थी: सुबह का सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक. GATE 2025 के लिए आंसर-की और रिस्पांस शीट 27 फरवरी को जारी किए गए थे. GATE 2025 Scorecard Released : चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक The post GATE 2025 Scorecard Released: GATE का स्कोरकार्ड जारी, देखने के लिए सीधा लिंक यहां appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top