Hot News

Inspector Avinash Season 2: रणदीप हुड्डा फिर बनेंगे खौफनाक अपराधियों के काल, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज

Inspector Avinash Season 2 Release Date: रणदीप हुड्डा की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2, 15 मई से जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए तैयार है. 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश की चुनौतीपूर्ण दुनिया पर आधारित इस वेब सीरीज में एक्टर पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा की भूमिका निभा रहे हैं.

कहां और कब देखें इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2, 15 मई 2026 से हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित 7 भाषाओं में जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. एक साथ इसके 8 एपिसोड रिलीज होंगे, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे.

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 की क्या है कहानी

अगर कहानी की बात करें तो इस बार ट्रैक पहले सीजन से काफी अलग होने वाला है. पहले जहां कहानी अलग-अलग गैंग और अपराधों के इर्द गिर्द घूमती थी, वहीं दूसरे सीजन में पूरा फोकस एक बड़े प्रशासनी घोटाले की जांच पर रहेगा. यह मामला राज्य प्रशासन के बेहद ताकतवर लोगों तक पहुंचता है.

नई कहानी में यह भी दिखाया जाएगा कि कैसे 90 के दशक में बाहुबली अपराधी धीरे-धीरे नेतृत्व में अपनी जगह बनाने लगे थे. सत्ता और अपराध के इस गठजोड़ के बीच अविनाश खुद को एक ऐसे मिशन में फंसा पाता है, जहां हर कदम पर खतरा बढ़ता जाता है. रणदीप हुड्डा का दमदार अंदाज और शो का रॉ एक्शन एक बार फिर दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने वाला है.

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 की कास्ट

रणदीप हुड्डा के अलावा शो में उर्वशी रौतेला हैं, जो अविनाश की पत्नी पूनम मिश्रा के रूप में वापसी कर रही हैं. जाकिर हुसैन मुख्य खलनायक के रूप में शामिल हुए हैं. अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह और रजनीश दुग्गल भी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bollywood-South Box Office Clashes: सलमान वर्सेज प्रभास तक, 2026-2027 के बीच इन सुपरस्टार्स की टक्कर से हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस

The post Inspector Avinash Season 2: रणदीप हुड्डा फिर बनेंगे खौफनाक अपराधियों के काल, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top