Hot News

Instagram ने बैन कर दिया आपका अकाउंट? मिनटों में हो सकता है रिकवर, जानें सीक्रेट तरीका

Instagram Account Banned: मई 2026 में इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक बड़ी परेशानी सामने आई है. हिंदुस्तान समेत कई देशों में अचानक लोगों के अकाउंट बैन, सस्पेंड या लॉगआउट हो रहे हैं. सबसे हैरानी की बात यह है कि कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें बिना किसी चेतावनी के उनका प्रोफाइल डिसेबल कर दिया गया. इस समस्या का असर सिर्फ नॉर्मल यूजर्स तक सीमित नहीं है. कंटेंट क्रिएटर्स, स्टूडेंट्स, छोटे बिजनेस चलाने वाले लोग और इंफ्लुएंसर्स भी इससे परेशान हैं. 

आमतौर पर लोग अकाउंट वापस पाने के लिए सिर्फ ‘Appeal’ बटन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि Meta Platforms एक और छिपा हुआ ऑप्शन भी देता है. इसे Account Recovery Support सिस्टम कहा जाता है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

क्यों बंद होता है Instagram अकाउंट?

इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक बंद हो जाना कई वजहों से हो सकता है. अगर प्लेटफॉर्म को लगे कि कोई यूजर स्पैम कर रहा है, फेक एंगेजमेंट बढ़ा रहा है, बार-बार नियम तोड़ रहा है, संदिग्ध लॉगिन कर रहा है या फिर थर्ड-पार्टी ऐप्स और बॉट्स का यूज कर रहा है, तो अकाउंट डिसेबल किया जा सकता है.

हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि इंस्टाग्राम का ऑटोमेटेड सिस्टम गलती से असली यूजर्स को भी फ्लैग कर देता है. ऐसे मामलों में इंस्टाग्राम (मेटा) का कहना है कि अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट गलती से बैन हुआ है, तो आप रिव्यू के लिए अपील कर सकते हैं.

Instagram अकाउंट वापस पाने का तरीका

एक तरीका ऐसा भी है जिसके बारे में कई लोगों को पता नहीं होता. अगर आपका मेटा अकाउंट एक्सेस नहीं हो रहा, तो सिर्फ ऐप के अंदर दिए गए Appeal option पर डिपेंड रहना जरूरी नहीं है.

दरअसल, Meta की अपनी official Account Recovery Support system भी है. यहां से आप सीधे recovery help ले सकते हैं. यानी अगर नॉर्मल तरीके काम नहीं कर रहे, तो आप कंपनी के recovery tools के जरिए अपना अकाउंट वापस पाने की कोशिश कर सकते हैं.

ये स्टेप्स फॉलो करें 

  • सबसे पहले इंस्टाग्राम खोलकर नॉर्मल तरीके से लॉगिन करने की कोशिश करें.
  • अगर अकाउंट disabled होने का मैसेज दिखे, तो ‘Learn More’ या ‘Appeal’ वाले ऑप्शन पर टैप करें.
  • अगर इंस्टाग्राम आपसे मांगे, तो selfie verification या कोई ID proof सबमिट करें.
  • अकाउंट हैक या बंद होने की स्थिति में Meta के official recovery portal का यूज भी किया जा सकता है.
  • अपने ईमेल इनबॉक्स के साथ-साथ spam folder भी जरूर चेक करें, क्योंकि रिकवरी से जुड़ी जानकारी वहीं आ सकती है.
  • बार-बार अलग-अलग डिवाइस या VPN से लॉगिन करने की कोशिश न करें, इससे मामला और उलझ सकता है.
  • अगर कोई third-party follower बढ़ाने वाला या automation app जुड़ा है, तो उसे हटा दें.
  • अकाउंट वापस मिल जाने के बाद सेफ्टी के लिए two-factor authentication चालू कर लें.

यह भी पढ़ें: अब देखते ही गायब हो जाएगी फोटो, Instagram पर आया Snapchat जैसा फीचर

The post Instagram ने बैन कर दिया आपका अकाउंट? मिनटों में हो सकता है रिकवर, जानें सीक्रेट तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top