Hot News

बंगाल के कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 40 से अधिक मजदूर घायल, एक की मौत

Bengal News: रानीगंज: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की एक कोयला खदान में हुए एयर ब्लास्ट में करीब 40 से अधिक खनिक घायल हो गए. वहीं एक मजदूर की मौत की भी समाचार सामने आ रही है, हालांकि खदान प्रबंधन की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. घटना के कारणों को लेकर अब मजदूर संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. श्रमिक संगठनों का आरोप है कि खदान प्रबंधन की लापरवाही और पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है. घटना की जांच की मांग भी उठाई जा रही है.

27 नंबर सेक्शन में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कुनुस्तोरिया एरिया के परशिया कोलियरी की भूमिगत खदान में प्रथम पाली के दौरान प्रातः लगभग 10 बजे खनिक 27 नंबर सेक्शन में कोयला काटने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक खदान की एक परत से जोरदार एयर ब्लास्ट हो गया. विस्फोट के प्रभाव से खदान के भीतर मौजूद मजदूर चारों ओर जा गिरे. बताया जा रहा है कि घायलों में कई ठेका मजदूर तथा कोलियरी के अतिरिक्त प्रबन्धक दिलीप कुमार भी शामिल हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकतर मजदूरों की हालत नाजुक

अचानक हुई इस घटना से खदान के अंदर अफरा-तफरी मच गई. तेज दबाव वाली हवा ने मजदूरों को इधर-उधर फेंक दिया. घटना के तुरंत बाद खदान के ऊपर मौजूद अधिकारी और बचाव दल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. घायल मजदूरों को बाहर निकालकर रानीगंज के बाँसड़ा एरिया अस्पताल तथा ईसीएल के अन्य अस्पतालों एवं दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है. बताया जा रहा है कि अधिकांश मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Also Read: बंगाल में पब्लिक प्लेस पर पशु वध प्रतिबंध, बलि देने से पहले लेनी होगी प्रशासन से मंजूरी

The post बंगाल के कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 40 से अधिक मजदूर घायल, एक की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top