Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगी ये बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर, बोली- मैंने लाइफ में कभी किसी को… VIDEO

सिंगर नेहा कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नेहा स्टेज पर फूट-फूटकर रोते दिखी. दरअसल, सिंगर मेलबर्न में अपने शो के लिए तीन घंटे लेट से पहुंची. उनके लेट से आने पर भीड़ उनपर काफी नाराज हो गई. जिसके बाद सिंगर ने कॉन्सर्ट में आए लोगों से माफी मांगी. वीडियो में कहती सुनाई दे रही है कि ”आप लोग बहुत स्वीट है. आपने इतने धैर्य से मेरा इंतजार किया. इतनी देर से आप लोग वेट कर रहे हो. मैंने लाइफ में कभी किसी को वेट नहीं करवाया है. आप इतने देर से वेट कर रहे हो. मैं आप सब से माफी मांगती हूं. ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं ये शाम पूरी जिंदगी याद रखूंगी. आप लोग मेरे लिए इतना कीमती टाइम निकाल कर आए हो. मैं ये श्योर करूंगी कि मैं आप सब लोगों को डांस करा पाऊं.” “Neha Kakkar broke down in tears on stage at her Melbourne concert, apologizing to fans after facing their anger for arriving late.” Is she really crying or is this her drama? Tell us your opinion in the comments.#NehaKakkar #Melbourne #Apology #CryingonStage pic.twitter.com/USIsUbrsNG — Hardik Shah (@Hardik04Shah) March 25, 2025 वायरल वीडियो में यूजर्स के रिएक्शन भी सुनाई दे रहे हैं, जो काफी गुस्से में है. भीड़ में मौजूद एक शख्स ने कहा, अपने होटल में जाकर रेस्ट करो. जबकि एक अन्य शख्स ने कहा, बहुत अच्छी एक्टिंग. ये इंडियन आइडल नहीं है और ना आप बच्चों के साथ परफॉर्म नहीं कर रही है. एक शख्स ने कहा, हम लोग तीन घंटे से इंतजार करने लगे. यह भी पढ़ें- शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से जुड़े इस शख्स का हुआ निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी और मौत की लड़ाई The post स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगी ये बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर, बोली- मैंने लाइफ में कभी किसी को… VIDEO appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, निफ्टी और सेंसेक्स में उछाल

Share Market:हिंदुस्तानीय शेयर बाजार ने मंगलवार को लगातार सातवें सत्र में अपनी तेजी जारी रखी. निफ्टी 50 सूचकांक ने 23,751.50 पर शुरुआत की, जो 93.15 अंकों या 0.39% की बढ़त के साथ खुला. वहीं, बीएसई सेंसेक्स 311.90 अंकों या 0.40% की तेजी के साथ 78,296.28 के स्तर पर खुला. विदेशी निवेशकों की खरीदारी से उछाल विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में यह तेजी मुख्य रूप से विदेशी निवेशकों द्वारा की गई खरीदारी के कारण है. हालांकि, बाजार के सामने कुछ चुनौतियां भी बनी हुई हैं, क्योंकि 2 अप्रैल को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए व्यापार शुल्कों की घोषणा की उम्मीद है. बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने एएनआई को बताया, “हिंदुस्तानीय बाजार एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों) की तेज शॉर्ट कवरिंग और कुछ घरेलू निवेशकों द्वारा की गई खरीदारी से लाभान्वित हो रहे हैं. ये वे निवेशक हैं, जिन्होंने पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में 4% और व्यापक सूचकांकों में 7% से अधिक की तेजी को गलत तरीके से आंका था. एफपीआई की शुद्ध नकद प्रवाह दिसंबर और सितंबर 2024 के बाद पहली बार सकारात्मक हुआ है.” उन्होंने आगे कहा, “वैश्विक धारणा में सुधार का भी बाजार को लाभ मिल रहा है. हालांकि 2 अप्रैल को वैश्विक व्यापार के लिए एक चुनौती बनी हुई है. वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रंप के ‘रीसिप्रोकल टैरिफ्स’ अपेक्षाकृत कम व्यापक होंगे और कई सेक्टरों और देशों को इससे छूट दी जाएगी, जिससे वैश्विक बाजार में राहत देखी गई है.” शीर्ष लाभ और हानि वाले स्टॉक्स निफ्टी 50 के शुरुआती सत्र में प्रमुख बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में UltraTech Cement, HCL Tech, TCS, Infosys और Wipro शामिल रहे. वहीं, प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में Dr. Reddy’s, Britannia, IndusInd Bank और Apollo Hospitals शामिल थे. Also Read: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA में इजाफा, केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% होने के संकेत The post Share Market: हिंदुस्तानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, निफ्टी और सेंसेक्स में उछाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक एपिसोड से कितना कमाती हैं ‘माधवी भाभी’, असल जिंदगी में हैं करोड़ों की मालकिन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर किरदार बहुत खास है. सभी कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. गोकुलधाम सोसाइटी के सेक्रेटरी आत्माराम भिड़े की पत्नी माधवी भिड़े यानी सोनालिका जोशी ने अपनी सादगी से लोकप्रियता हासिल की है. शो में वह एक गृहिणी होने के बावजूद अचार-पापड़ का बिजनेस चलाती हैं और अपने परिवार के साथ बेहद खुश रहती हैं. लेकिन क्या आप उनकी असल जिंदगी के बारे में जानते हैं? असल जिंदगी में भी वह बिजनेस करती हैं और करोड़ों की मालकिन हैं. सोनालिका जोशी की नेट वर्थ सोनालिका जोशी मराठी परिवार से आती है और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी वह एक मराठी स्त्री का रोल निभाती है. बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनालिका जोशी एक एपिसोड का 35000-40000 रुपये तक की फीस चार्ज करती है. उनकी नेट वर्थ 10 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उनके 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं. उनके पास एमजी हेक्टर और मर्सिडीज कार हैं. एक्ट्रेस को अलग-अलग आउटफिट में फोटोसूट कराने का भी काफी शौक है. उनका एक बोल्ड लुक काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह बीड़ी पीती दिखी थी. उनके इस फोटोशूट पर काफी बवाल मचा था. View this post on Instagram A post shared by Sonalika Sameer Joshi (@jsonalika) थिएटर से एक्टिंग में रखा कदम सोनालिका जोशी की परर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम फैंस जानते होंगे. सोनालिका ने समीर जोशी से साल 2001 में शादी की थी अभी वह दो बच्चों की मां है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से किया. एक्ट्रेस ने बोल बच्चन, चौकोन, वधाता वधाता वधे जैसे थिएटर नाटकों में काम किया है. उसके बाद उन्होंने पॉस येटा येटा, महाश्वेता, नायक, किमायागर, जगनवेगली जैसी मराठी सीरियल्स में एक्टिंग की. फिर 2008 से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भिड़े का किरदार निभा रही है. View this post on Instagram A post shared by Sonalika Sameer Joshi (@jsonalika) यह भी पढ़ें- शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से जुड़े इस शख्स का हुआ निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी और मौत की लड़ाई The post Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक एपिसोड से कितना कमाती हैं ‘माधवी भाभी’, असल जिंदगी में हैं करोड़ों की मालकिन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BSEB 12th Result 2025 by Name: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सिर्फ नाम से करें चेक, जानें सबसे सटीक तरीका

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 by Name: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा. रिजल्ट की घोषणा बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- results.biharboardonline.com पर होगी. छात्र अपना रिजल्ट सिर्फ नाम से भी चेक कर सकते हैं. Bihar Board 12th Result 2025 by Name: नाम से ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट नाम से चेक करने का तीन आसान तरीका है. इसके लिए सबसे पहले आपको डिजिलॉकर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. स्टेप 1: डिजिलॉकर रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप ओपन करें.स्टेप 2: लॉगिन या साइन अप करें, अगर पहले से अकाउंट है, तो मोबाइल नंबर, आधार नंबर या यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.स्टेप 3: नए यूजर्स को पहले साइन अप करना होगा.स्टेप 4: अब ‘Bihar School Examination Board’ खोजें.स्टेप 5: होमपेज पर जाकर ‘Bihar School Examination Board’ का विकल्प चुनें.स्टेप 6: रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें. डिजिलॉकर पर रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों का रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर पर मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी. रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ मार्कशीट सेव करके भी रख सकते हैं. Bihar Board 12th Result 2025 Live Update: बिहार बोर्ड का लेटेस्ट अपडेट BSEB 12th Result 2025: थर्ड पारी वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट नाम से चेक करने के लिए बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप थर्ड पार्टी वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट- inter.result.2025.com पर जा सकते हैं. इसके अलावा indiaresults.com पर खुद को रजिस्ट्रेशन करके रिजल्ट हासिल कर सकते हैं. तीसरा तरीका स्कूल से रिजल्ट प्राप्त करने का है. छात्र स्कूल से अपनी मार्कशीट हासिल कर सकते हैं. मार्कशीट में स्कूल के प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर होगा. इस मार्कशीट को ही ओरिजिनल मार्कशीट कहा जाता है. ये भी पढ़ें: छोड़ें इंटरनेट की झंझट, फोन में डायरेक्ट पाएं बिहार बोर्ड रिजल्ट The post BSEB 12th Result 2025 by Name: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सिर्फ नाम से करें चेक, जानें सबसे सटीक तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TMKOC: दयाबेन की आवाज से बबिता जी की वापसी तक, जेठालाल का कनेक्शन करेगा हैरान!

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है,जो 16 साल के लम्बे समय से दर्शकों का मनोरंजन करते आया है. साथ ही दर्शकों ने इसपर भरपूर प्यार लुटाया है. यह सिर्फ एक कॉमेडी शो नहीं, बल्कि कई गंभीर सामाजिक मुद्दों को मजेदार अंदाज में पेश करने वाला धारावाहिक भी रहा है. जेठालाल-भिड़े की नोकझोंक से लेकर स्त्री मंडली की पंचायत तक, सीरियल के हर किरदार ने बच्चों से लेकर बूढ़ो तक इस शो ने हर उम्र के लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. अब सही मायने में यह लोगों के लिए एक इमोशन बन चूका है. ऐसे में आइए आज हम आपको इससे जुड़ी कई ऐसी बातें बताएंगे, जिसे शायद ही तारक मेहता का कोई फैन जानता होगा. दिलीप जोशी के बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट, असल में, दिलीप जोशी से भी उम्र में छोटे हैं. पहले यह किरदार दिलीप जोशी को ही दिया गया था, लेकिन बाद में अमित भट्ट इस भूमिका में दिखे. क्या आप जानते हैं? जेठालाल की पत्नी दया और उनके साले सुंदर असल में भाई-बहन हैं. दिशा वकानी उर्फ दया बेन और मयूर वकानी उर्फ सुंदर के बीच की यह खास बॉन्डिंग ही शो में उनकी बेहतरीन कैमिस्ट्री का राज हो सकती है. भव्य गांधी, जिन्होंने छोटे टप्पू का किरदार निभाया था, वह अन्य छोटे कलाकारों की तुलना में हाईएस्ट पेड चाइल्ड आर्टिस्ट थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 साल तक शो का हिस्सा रहे भव्य को एक एपिसोड के लिए 10 हजार रुपए मिलते थे. तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2021 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बना चूका है. टीवी के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले इस शो ने 3000 एपिसोड का मील का पत्थर पार कर लिया है. इससे पहले ही इसने लिमका बुक में अपनी जगह बना ली थी. शैलेश लोढ़ा, जो तारक मेहता का मुख्य किरदार निभाते थे, अक्सर हर एपिसोड के आखिरी हिस्से में अपनी विदाई देते हैं और कुछ सीख देने वाली बातें कहते हैं. अब तक उन्होंने लगभग 160 एपिसोड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, जो खुद में एक अनोखा रिकॉर्ड है. क्या आपको लगता है कि तारक मेहता का शूट असली गोकुलधाम सोसायटी में हो रहा है? दरअसल, ऐसा नहीं है. असल में, मुंबई के फिल्मसिटी में एक नकली सेट तैयार किया गया है, और अलग-अलग कैमरा एंगल से ही अंदर के सीन दिखाए जाते हैं ताकि वो असली लगे. अगर आप सेट पर ध्यान दें, तो आपको पता चलेगा कि जेठालाल के कमरे से किचन तक जाने का कोई सीधा रास्ता नहीं है. हर सीन के अनुसार कमरे की व्यवस्था बदली जाती है. इसी तरह, बाथरूम का सीन भी कभी छोटा तो कभी बड़ा दिखाया जाता है, ताकि हर बार नया लुक मिले. शो में तो लगता है कि जेठालाल, सोढ़ी और अब्दुल अलग-अलग जगह जाते हैं, लेकिन असलियत में इनकी दुकानों का सेट एक ही नकली गोकुलधाम सोसायटी में बनाया गया है. कैमरा ट्रिक्स से इसे असली दिखा दिया जाता है. मुंबई में ‘गड़ा इलैक्ट्रोनिक्स’ नाम की एक असली दुकान है, जहां से जेठालाल की शूटिंग होती है. ये दुकान शेखर गडियार की है, जिसे शूटिंग के लिए किराए पर लिया जाता है. पहले इसका नाम ‘गडियार इलैक्ट्रोनिक्स’ था, लेकिन पॉपुलैरिटी के चलते अब इसे गड़ा इलैक्ट्रोनिक्स ही कहा जाता है. दुकान मुंबई के खार इलाके में है. डायरेक्टर असित मोदी का मानना है कि कई क्रिएटिव आइडियाज जेठालाल, यानी दिलीप जोशी, से ही आए हैं. उन्होंने बताया कि दया की वॉइस मॉड्यूलेशन और मुनमुन दत्ता के बबीता किरदार का आइडिया भी दिलीप से ही मिला था. दिलीप और मुनमुन पहले ‘बाराती’ सीरियल में साथ काम कर चुके हैं. साथ ही, अय्यर का किरदार भी दिलीप जोशी के आइडिया से आया था. इसे निभाने वाले तनुज महाशब्दे पहले शो की स्क्रिप्ट लिखते थे. आपने इंस्पेक्टर चालू पांडे का जबरदस्त किरदार देखा होगा. क्या आपको पता है कि दया शंकर पांडे, जो इसे निभाते हैं, वो शो के क्रिएटिव कंसल्टेंट भी हैं. अब बात करें क्रिएटिव डायरेक्टर्स की, तो जतिन बजाज उर्फ भैलू का नाम सामने आता है. जो जेठालाल के साले और सुंदर के दोस्त का किरदार निभाते हैं, वे एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं. टप्पू सेना के दो मेंबर असल में भाई नहीं, बल्कि कजिन हैं. टप्पू यानी भव्य गांधी और गोगी यानी समय शाह. यह भी पढ़े: TMKOC में जेठालाल को मिलने वाले ऑडियंस के प्यार पर दिलीप जोशी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक पूरी पीढ़ी… The post TMKOC: दयाबेन की आवाज से बबिता जी की वापसी तक, जेठालाल का कनेक्शन करेगा हैरान! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऋषभ पंत की वजह से हारे नवाब! जिसका उन्हें मलाल नहीं; नाजुक क्षण में LSG को यह गलती पड़ी भारी

IPL 2025 DC vs LSG: विशाखापत्तनम में स्पोर्ट्से गए आईपीएल के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने सांसे रोक दीं. उनकी नाबाद 66 की दमदार पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 1 विकेट से जीत दर्ज की. जब उनकी टीम मुश्किल स्थिति में थी, तब उन्होंने अकेले दम पर लखनऊ की मजबूत टीम को चुनौती दी और आखिरी ओवर में जीत के लिए छह रन का लक्ष्य रख दिया. लेकिन एलएसजी के पास अंतिम ओवर में ही जीत का मौका था, जिसे खुद LSG कैप्टन ऋषभ पंत ने गंवा दिया. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में निर्णायक क्षण पर हुई गलती को पंत ने ज्यादा तूल नहीं दिया.  हुआ कुछ ऐसा कि आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे. पंत ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए शाहबाज अहमद को गेंद सौंपी. पहली ही गेंद पर मोहित शर्मा क्रीज से बाहर निकलकर शॉट स्पोर्ट्सने गए, लेकिन गेंद को सही से कनेक्ट नहीं कर सके और उनके पैड पर लग गई. पंत के पास स्टंपिंग का मौका था, लेकिन वह उसे भुना नहीं सके. गेंद बल्लेबाज और कीपर ऋषभ को चौंकाते हुए सबको चकमा देते हुए विकेट के पीछे चली गई. Rishabh Pant missed Stumping.    पंत ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया, लेकिन उन्होंने तुरंत डीआरएस लिया. रीप्ले में दिखा कि गेंद स्टंप्स को मिस कर रही थी, जिससे दिल्ली को राहत मिली. इसके बाद मोहित ने एक सिंगल लिया और स्ट्राइक पर आए आशुतोष ने अगली ही गेंद पर शाहबाज अहमद के सिर के ऊपर से एक जबरदस्त छक्का जड़कर दिल्ली को एक विकेट से जीत दिला दी. यानी अगर ऋषभ अगर वह स्टंपिंग न चूकते तो निश्चित तौर पर यह जीत लखनऊ के हिस्से आती.  Misses the stump , going for LBW . Shame on you Me Pant #LSGvsDC #IPL2025 #RishabhPant #starc #NupurSharma #kunalkamra #HarbhajanSingh #NicholasPooran pic.twitter.com/vXNX1OQIpG — fart cat 🐱 smokimg🚬 (@gajendra87pal) March 24, 2025 दिल्ली की इस जीत के बाद जहां टीम और फैंस खुश थे, वहीं लखनऊ के फैंस स्टंपिंग के उस क्षण पर चर्चा करने लगे. लेकिन पंत ने इसे स्पोर्ट्स का हिस्सा मानते हुए ज्यादा ध्यान नहीं दिया. उन्होंने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “निश्चित रूप से, इस स्पोर्ट्स में किस्मत भी अहम भूमिका निभाती है. अगर वह (मोहित शर्मा) पैड मिस कर देता, तो स्टंपिंग का मौका बन सकता था. लेकिन क्रिकेट में ऐसी चीजें होती रहती हैं. हमें इन पर ध्यान देने के बजाय बेहतर स्पोर्ट्सना चाहिए.” लेकिन फैंस ने सीधे-सीधे इसके लिए ऋषभ पंत को ही जिम्मेदार माना. उनकी खराब कीपिंग की वजह से लखनऊ मैच हार गई. Rishabh Pant missed an easy stumping and lost the game for LSG. Bud wants to keep wickets for India. #IPL2025 pic.twitter.com/F8PvTz2Ktg — Madras Man (@newbatsman) March 24, 2025 वहीं विशाखापट्टनम के वीएसआर स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए मैच में टॉस दिल्ली के पक्ष में गया और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मिचेल मार्श (72) और निकोलस पूरन (75) ने दिल्ली के गेंदबाजों की भरपूर धुनाई की. मार्श ने दिल्ली के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया, जबकि पूरन ने स्पिनर्स के लिए बुरे सपने की तरह स्पोर्ट्सा. इन दोनों की शानदार पारियों ने लखनऊ को 209/8 रन तक पहुंचने में मदद की. दिल्ली की पारी के दौरान, लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच कई बार लखनऊ और दिल्ली के पक्ष में झूला. लखनऊ ने सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के टॉप-ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. सातवें ओवर में दिल्ली 65/5 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी और उनकी जीत लगभग असंभव लग रही थी. लेकिन टीम को चमत्कारी प्रदर्शन की जरूरत थी और वह आशुतोष ने कर दिखाया. हालांकि आशुतोष ने जीत की कहानी लिखी. उन्होंने दो महत्वपूर्ण साझेदारियां करके दिल्ली की जीत में अहम योगदान दिया. आशुतोष और विप्रज निगम (39) के बीच 55 रन की साझेदारी, ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष के बीच 45 रन की साझेदारी. इससे पहले अक्षर पटेल व फाफ डु प्लेसिस के साथ 43 रन की साझेदारी ने जीत की नींव रखी. पंत ने इन साझेदारियों की अहमियत को स्वीकारते हुए कहा, “दिल्ली ने कुछ अच्छी साझेदारियां कीं. एक स्टब्स के साथ, एक आशुतोष के साथ और एक विप्रज निगम के साथ. मुझे लगता है कि निगम ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने हमसे मैच छीन लिया. गेंदबाजों के लिए भी काफी कुछ था, लेकिन हमें बेसिक्स को और सही करना होगा. हमने दबाव महसूस किया, लेकिन हम अभी भी टीम को स्थिर करने की प्रक्रिया में हैं. इस मैच से हमें काफी सकारात्मक चीजें मिली हैं.” दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में 9 विकेट खोकर आशुतोष शर्मा के आखिरी विजयी छक्के की बदौलत 211 रन बनाकर मैच जीत लिया.  ऋषभ पंत की चुहलबाजी, कुलदीप यादव को जबरिया आउट करने पर थे उतारू, रोमांचक मैच में मस्ती का तड़का, Video DC vs LSG: इंपैक्ट बनकर आए आशुतोष ने की विस्फोटक बल्लेबाजी, लखनऊ से छी मैच, बनाया महारिकॉर्ड लखनऊ सुपर जाएंट्स की हार के तीन कारण, ऋषभ पंत ने खुद गिनाए, कहा- इसमें किस्मत… The post ऋषभ पंत की वजह से हारे नवाब! जिसका उन्हें मलाल नहीं; नाजुक क्षण में LSG को यह गलती पड़ी भारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मंईयां सम्मान योजना के इन लाभुकों को सरकार दे सकती है गुड न्यूज

रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक मंगलवार को शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी. आज होने वाली बैठक में कई मायनों में खास है. संभावना है कि प्रशासन आज कई बड़े फैसले ले सकती है. इसमें सदन में उठाये गये फैसले भी शामिल हैं. मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए भी प्रशासन कुछ बड़ी खुशसमाचारी दे सकती है. समाचारें है कि प्रशासन मंईयां सम्मान के लाभुकों को आधार से अपने खाते को जोड़ने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय दे सकती है. इससे पहले की बैठक में लिये गये थे कई बड़ फैसले बता दें कि इससे पहले हुई बैठक में भी प्रशासन ने कई बड़े फैसले लिये थे. इसमें सबसे प्रमुख झारखंड पुलिस नियमावली में बदलाव करना था. दरअसल प्रशासन ने पुलिस, उत्पाद सिपाही और होमगार्ड की बहाली को लेकर होने वाली दौड़ की टाइमिंग घटा दी गयी थी. इसके मुताबिक अब अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर की बजाय सिर्फ 1600 मीटर ही दौड़ना होगा. Also Read: HEC के इन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, बिना टेंडर के ही कंपनी को दे दिया काम खनिजों पर सेस दर बढ़ाने पर लिया गया था फैसला हेमंत सोरेन प्रशासन की पिछली कैबिनेट बैठक में खनिजों पर भी सेस दर बढ़ाने का फैसला लिया गया. खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक 2024 की समीक्षा की गयी थी तो पता चला कि अन्य खनिज बहुल राज्यों की तुलना में झारखंड में सेस दर काफी कम है. इस वजह से प्रशासन ने ये फैसला लिया. इसके अलावा झारखंड में सेविका सहायिका चयन नियमावली और चिकित्सा महाविद्यालय में तीन वर्षों के आवश्यक सेवा नियमावली में भी बदलाव को मंजूरी दी गयी थी. इसके साथ ही साथ आंधी, तूफान और लू को भी आपदा में शामिल करने का निर्णय लिया गया था. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें The post झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मंईयां सम्मान योजना के इन लाभुकों को प्रशासन दे सकती है गुड न्यूज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: दोस्ती के नाम पर धोखा या सच्चा साथ? चाणक्य से समझे सच्ची दोस्ती के मायने

Chanakya Niti: इंसान एक सामाजिक प्राणी है. कदम-कदम पर किसी न किसी की जरूरत पड़ती रहेगी. रोजाना कई लोगों के संपर्क में आते हैं, जो कि बहुत जल्द हमारे दोस्त भी बन जाते हैं. इस बदलती दुनिया में हर कोई अपने स्वार्थ की वजह से लोगों से संबंध बनाने पर जोर देता है और जब स्वार्थ खत्म हो जाता है, तो रिश्ते भी खत्म हो जाते हैं. ऐसे में हमें इंसान को समझना बहुत जरूरी होता है. कौन हमारे लिए सही है और कौन नहीं, इस बात को जो इंसान जितनी जल्दी समझ जाए, उसकी जिंदगी आसान हो जाएगी. चाणक्य नीति में ऐसी ही कुछ बातें बताई गई हैं, जो कि यह समझाने का काम करता है कि सच्चा मित्र कौन होता है. आतुरे व्यसने प्राप्ते दुर्भिक्षे शत्रुसंकटे।राजद्वारे श्मशाने च यात्तिष्ठति स बान्धव:।। चाणक्य इस श्लोक के माध्यम से बताते हैं कि जब कोई बीमार होने पर, असमय दुश्मनों से घिर जाने पर, राजकार्य में सहायक रूप में और मृत्यु में श्मशान पर ले जाने वाला व्यक्ति ही सच्चा मित्र होता है. यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: इंसान अपना है या पराया, चाणक्य ने बताया परखने का सही समय यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: धन, पत्नी या खुद की जिंदगी? सबसे पहले किसकी करें रक्षा लाइलाज बीमारी में साथ देने वाला आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब व्यक्ति किसी असाध्य रोग से पीड़ित है उसे किसी गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया है या उसकी बीमारी ला इलाज हो गई है. इस परिस्थिति में जो व्यक्ति आपके साथ डटकर खड़ा हुआ है या कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है, वही व्यक्ति आपका सच्चा दोस्त होता है. विपरीत परिस्थितियों में साथ देने वाला चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति किसी विपरीत परिस्थिति या दुश्मन के चंगुल में फंस गया हो, उसके बाद भी वह इंसान आपका साथ दे रहा है और पीठ दिखाकर भाग नहीं रहा है, तो वह व्यक्ति सच्चा दोस्त होता है. मृत्यु के बाद श्मशान तक जाने वाला आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति आपके काम में बतौर सहायक और मृत्यु के बाद श्मशान तक जाए, वही व्यक्ति सच्चा दोस्त साबित होता है. ऐसा दोस्त बहुत बिरले लोगों को ही मिलते हैं. यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: जंगल के समान हो जाता है घर, चाणक्य ने किया खुलासा Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Chanakya Niti: दोस्ती के नाम पर धोखा या सच्चा साथ? चाणक्य से समझे सच्ची दोस्ती के मायने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TRE-3 के मुद्दे पर आज सदन वॉर! 16वें दिन हंगामे के आसार, सोमवार को अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का किया था घेराव

Bihar Budget Session: बिहार विधानमंडल सत्र का आज (मंगलवार) 16वां दिन है. सदन में आज भी हंगामा होने के आसार हैं. विपक्ष आज प्रशासन को TRE-3 शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर घेर सकती है. सोमवार को TRE-3 के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को विधानसभा के बाहर घेर लिया था. अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे थे. ऐसे में जब शिक्षा मंत्री वहां पहुंचे तो अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. मंत्री उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे. इस बीच हंगामा कर रहे अभ्यर्थी उग्र हो गए. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि शिक्षा मंत्री को पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बीच हंगामे से निकालना पड़ा. शिक्षा मंत्री भीड़ से बाहर निकलने के लिए दौड़ते नजर आए.  सोमवार को विधानसभा के बाहर शिक्षक अभ्यर्थियों के हंगामे के बीच से निकलने के बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा, “बीपीएससी को कल शाम 5 बजे से पहले चिट्ठी लिखेंगे कि इस मामले की समीक्षा करें. हमें कोई एतराज नहीं है. बीपीएससी जो फैसला लेगा, वो होगा.” बीते दो महीने से अभ्यर्थी कर रहे हैं प्रदर्शन शिक्षक अभ्यर्थी बीते दो महीने से पटना के गर्दनीबाग में सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि TRE-3 में कक्षा एक से 12वीं तक में करीब 66 हजार रिजल्ट आया. इसमें करीब 10-15 हजार ऐसे शिक्षक पास हुए हैं, जिनका दो-दो जगह तो कहीं तीन-तीन जगह रिजल्ट आ चुका है. ऐसे में वे ज्वॉइन तो कहीं एक ही जगह करेंगे. अब उन सीटों पर विभाग हम लोगों की बहाली करे जो कुछ-कुछ नंबर से पीछे रह गए हैं.”  कैग रिपोर्ट पेश करेंगे सम्राट चौधरी आज सदन की कार्यवाही के पहले हाफ में वित्त मंत्रालय के प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी कैग रिपोर्ट पेश करेंगे. हिंदुस्तान के संविधान के अनुच्छेद 151(2) के अनुसरण में हिंदुस्तान के नियंत्रक महालेखापरीक्षक से प्राप्त बिहार प्रशासन का 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए साल 2021-22 की रिपोर्ट सदन की मेज पर रखी जाएगी. आज सदन में प्रशासन दो बिल पास करवाएगी. ALSO READ: पटना की डॉ. सुरभि हत्याकांड का मामला बिहार विधानसभा में गूंजा, विधायकों नें जमकर की नारेबाजी The post TRE-3 के मुद्दे पर आज सदन वॉर! 16वें दिन हंगामे के आसार, सोमवार को अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का किया था घेराव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: ख्याति का बेटा है मोहित, प्रेम और राही से है उसका ये कनेक्शन, खुल रहे अतीत के राज

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में मेकर्स ने जब से कोठारी परिवार की एंट्री करवाई है, तब से ही शो बेहद दिलचस्प हो गया है. हाल ही में मनीष गोयल की एंट्री हुई है, जो जेल में बंद कैदी राघव के रोल में दिखे हैं. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में एक्टर रणदीप राय की एंट्री हो रही है, जो मोहित का किरदार निभाएंगे. सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही अकेले ट्रैवल कर रही होती है, तभी कुछ बदमाश उसका पीछा करते हैं. तभी मोहित वहां आता है और उसे बचाता है. हालांकि वह नहीं जानता कि राही कौन है. मोहित बहादुरी से गुंडों का मुकाबला करता है. मोहित ने राही को बदमाशों से बचाया सीरियल में दिखाया जाएगा कि मोहित गुंडों से लड़ता है और एक समय वह बदमाश उसपर हावी हो जाते हैं. राही, मोहित की मदद करने के लिए जाती है, लेकिन वह उसे धक्का दे देते हैं. राही सड़क पर गिरने वाली होती है, तभी वहां प्रेम आ जाता है. प्रेम उसे बचाता है और बदमाशों से लड़ता है. वह मोहित की मदद भी करती है, जो घायल हो चुका है. प्रेम सारे बदमाशों को खूब मारता है और उन्हें भगा देता है. मोहित को गहरी चोट आई होती है और वह नीचे गिर जाता है. क्या है मोहित का राही और प्रेम से रिश्ता राही और प्रेम, मोहित की हेल्प करते हैं और उसे सहारा देते हैं. प्रेम और राही उसका पता पूछते हैं कि उसे कहा जाना है. इसपर मोहित कहता है कि उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि वह गुजरात में नया है. उसकी हालत देखते हुए प्रेम और राही उसे अपने घर ले जाते हैं. मोहित का राही और प्रेम से गहरा कनेक्शन है. मोहित, ख्याति और पराग का बेटा है और ये बात किसी को अभी पता नहीं है. मोहित, प्रेम और प्रार्थना का सौतेला भाई और राही का देवर हुआ. यह भी पढ़ें- शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ से जुड़े इस शख्स का हुआ निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी और मौत की लड़ाई The post Anupama: ख्याति का बेटा है मोहित, प्रेम और राही से है उसका ये कनेक्शन, खुल रहे अतीत के राज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top