Bihar Government: बिहार में नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. लगभग सभी नए मंत्रियों ने अपना-अपना कार्यभार संभाल लिया है. इस बीच बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पदभार संभालते ही पटना में बनने वाले 5 स्टार ताज होटल को लेकर खास जानकारियां दी.
नए पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?
मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा, बिहार में पर्यटन को बढ़ाने के लिए अच्छे-अच्छे होटल बनाने होंगे. फाइव स्टार होटल का निर्णाण सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी पर्यटन पर काफी ध्यान है. सीएम सम्राट चौधरी चाहते हैं कि बिहार एक पर्यटक स्थल बने और लोग यहां की संस्कृति को जाने.
एक महीने में खाली हो सकता है परिसर
जानकारी के मुताबिक, पटना का बांकीपुर बस स्टैंड अब सिर्फ इतिहास रहने वाला है. इस बस स्टैंड के जरिए हजारों की संख्या में यात्री आना-जाना करते हैं. लेकिन अब उनका ठिकाना बदलने वाला है. बांकीपुर बस स्टैंड के पास अब फाइव स्टार ताज होटल का निर्माण होने वाला है. बस डिपो को जल्द ही तोड़ा जाएगा. लगभग एक महीने के अंदर पूरे परिसर को खाली किया जाएगा.
कहां शिफ्ट होगा बस स्टैंड?
बताया जा रहा है कि यह डिपो पिछले कई सालों से पटना और इसके आसपास के जिलों और खास तौर पर लंबी दूरी की बसों के लिए प्रमुख केंद्र बना रहा. यह बस स्टैंड लगभग 3.5 एकड़ में फैला है. लेकिन अब यह शिफ्ट होकर जेपी गंगा पथ के किनारे जाने वाला है. चर्चा है कि जेपी गंगा पथ के किनारे लगभग 5 एकड़ में नए बस स्टैंड को बनाया जाएगा. साथ ही BSRTC ने नए बस स्टैंड के लिए जमीन की औपचारिक आवंटन की मांग कर जिला प्रशासन को लेटर भी लिखा है.
कैसा होगा फाइव स्टार ताज होटल?
जानकारी के मुताबिक, नए फाइव स्टार ताज होटल में लगभग 500 कमरे होंगे. पहले फेज में 350 और इसके बाद दूसरे फेज में बाकी के 150 कमरों का निर्माण किया जाएगा. बिहार प्रशासन की ओर से अगले 4 सालों में होटल के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है.
Also Read: बिहार में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया अमीन, 3 लाख 60 हजार रुपये की थी डिमांड
The post पटना के बांकीपुर में बनेगा 5 स्टार ताज होटल, यहां शिफ्ट होगा बस स्टैंड, पर्यटन मंत्री ने क्या बताया? appeared first on Naya Vichar.

