कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार (12 मई) को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है. विधानसभा चुनाव नतीजे (4 मई को आए) आए एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन राज्य में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर अभी भी असमंजस बना हुआ है. इसी को लेकर अब दिल्ली में अहम चर्चा होगी. मुरलीधरन और वी.एम. सुधीरन को दिल्ली से बुलावा आया है.
सुधीरन ने कहा कि उन्हें All India Congress Committee (AICC) से कॉल आना हैरानी भरा था. उन्होंने बताया कि उन्होंने 12 मई को दिल्ली की फ्लाइट बुक कर ली है. उनका मानना है कि उनसे राज्य के मौजूदा नेतृत्वक हालात पर सवाल पूछे जाएंगे और वे उन सवालों के साफ-साफ जवाब देंगे.
140 में से 102 सीटें कांग्रेस गठबंधन ने जीती
कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में 140 में से 102 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बावजूद अभी तक सीएम उम्मीदवार को लेकर तस्वीर साफ नहीं है, जिससे सियासी असमंजस बना हुआ है.
मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई थी बैठक
इसी बीच शनिवार (9 मई) को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में एक अहम बैठक की. यह बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई, जिसमें राहुल गांधी, केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी, मौजूदा KPCC अध्यक्ष सनी जोसेफ, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और केरल के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और वी.डी. सतीसन मौजूद रहे. बैठक में प्रशासन गठन और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन सीएम नाम पर अभी भी अंतिम सहमति नहीं बन पाई है.
सीएम पद को लेकर लॉबिंग तेज
4 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही कांग्रेस में सीएम पद को लेकर जोरदार लॉबिंग चल रही है. बताया जा रहा है कि वी.डी. सतीसन, रमेश चेन्निथला और के.सी. वेणुगोपाल…इन तीन बड़े दावेदारों के खेमे लगातार अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हुए हैं.
The post किसे मिलेगी कुर्सी? केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन तेज appeared first on Naya Vichar.

