Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क दुर्घटना में महिला घायल, पटना रेफर

जमुई. गिद्धौर-रतनपुर मुख्य मार्ग पर गिद्धौर पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक स्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने स्त्री को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया. स्त्री की पहचान लखीसराय जिले के कुंदर निवासी जगदंबी राम की पत्नी आकाश देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि स्त्री अपने बेटे के साथ आंख का इलाज करवाने गिद्धौर नेत्र अस्पताल आयी थी. इस दौरान जब वह लोग बाइक से वापस कुंदर लौट रहे थे, तभी बाइक का चक्का बालू पर चले जाने से बाइक अनियंत्रित हो गया और स्त्री बाइक से सड़क पर गिर गयी. स्त्री के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आयी है. स्थानीय लोगों की मदद से स्त्री को पहले इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में भर्ती कराया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. फिलहाल स्त्री की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क दुर्घटना में स्त्री घायल, पटना रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शहीदों के नाम पौधे लगाने का आह्वान

जमुई. अपनी रविवारीय यात्रा के क्रम में रविवार को शहीद दिवस के अवसर पर साइकिल यात्रा एक विचार के सदस्यों ने शहर के हांसडीह मुहल्ला में पौधारोपण किया. इस से पहले साइकिल यात्रा एक विचार के संस्थापक सदस्य हरेराम कुमार सिंह के नेतृत्व में सदर प्रखंड मुख्यालय से निकलकर शहर का भ्रमण करते हुए हांसडीह मुहल्ला निवासी बुधन साव की निजी जमीन पर पौधारोपण कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान ग्लोबल विज़न इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भी पौधारोपण में भाग लिया. मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए पर्यावरण प्रेमी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि हमारी देवभूमि वीरभूमि भी है. यहां के क्रांतिकारी पुरुष मातृभूमि की रक्षा करते हुए खुशी-खुशी अपने प्राण न्योछावर कर देते हैं. उनका अमर बलिदान सदैव याद रखा जायेगा. इन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सब भी एक पौधा उन वीर शहीद देशभक्तों के नाम से लगाएं, जिन्होंने अपना जीवन देश को आजाद करने के लिए शहीद हो गये. वही शेषनाथ रॉय ने कहां कि अपने आस-पास अधिक पौधारोपण से हम अधिक हरियाली देखते है, जिससे न केवल हमारे द्वारा सांस ली जाने वाली हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है. मौके पर आर्यन कुमार, भवेश कुमार, आयुष कुमार, ऋषभ पटेल, सुमन कुमार, अजीत कुमार, सोनू कुमार पटेल, संजय कुमार, सिंटू कुमार साहू, अजीत कुमार, संदीप कुमार रंजन, सुमन कुमार, रामप्रवेश कुमार, रुद्रांश कुमार, रामअवधेश कुमार, शुभम कुमार सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शहीदों के नाम पौधे लगाने का आह्वान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नकली दवाओं की बिक्री रोकने और जीएसटी हटाने की मांग

रानीगंज. बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) ने रविवार को रानीगंज के नेताजी मोड़ के पास एक पथ सभा का आयोजन किया. इस सभा में नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने और दवाओं पर जीएसटी हटाने की मांग की गई. सभा में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित थे. नकली दवाओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग संगठन के सदस्य गोपाल आचार्य ने मांगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नकली दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए, दवाओं पर से जीएसटी हटाया जाए और लोगों को नकली दवाओं के प्रति जागरूक किया जाए. उन्होंने कहा कि रानीगंज में नकली दवाएँ धड़ल्ले से बिक रही हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो रहा है. कैश मेमो और क्यूआर कोड की जांच की अपील गोपाल आचार्य ने लोगों से अपील की कि वे बिना कैश मेमो के कोई भी दवा न खरीदें और दवा खरीदते समय क्यूआर कोड की जाँच अवश्य करें. प्रशासन से जीएसटी हटाने की मांग सदस्यों ने प्रशासन से दवाओं पर जीएसटी हटाने की मांग करते हुए कहा कि इससे आम लोगों को राहत मिलेगी. संगठन के एक अन्य सदस्य और दवा विक्रेता तिमिर बरण मंडल ने भी नकली दवाओं के खतरे से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने लोगों से केवल विश्वसनीय दुकानों से दवाएं खरीदने और हर खरीद पर कैश मेमो लेने का आग्रह किया. प्रशासन से समाधान की अपील इस प्रदर्शन के माध्यम से बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने नकली दवाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाई और प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की अपील की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नकली दवाओं की बिक्री रोकने और जीएसटी हटाने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नकली दवाओं से लोगों को जागरूक करने के लिए बीसीडीए ने की पथसभा

आसनसोल. बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की तरफ से आसनसोल जिला अस्पताल मोड़ के पास रविवार लोगों को जागरूक करने के लिए पथसभा की गयी. लोगों को जागरूक किया गया कि शहर में नकली दवाएं बेची जा रही हैं. नकली दवाओं से सावधान होना होगा. इसे लेकर चिकित्सकों ने भी अपनी चिंता जतायी थी. इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बंगाल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पूर्व और पश्चिम बर्दवान के सचिव अमित राय ने बताया कि दिल्ली, झारखंड, बिहार जैसे राज्यों से नकली दवाएं बंगाल में घुस रही हैं और बंगाल के विभिन्न बाजारों में नकली दवाएं धड़ल्ले से बेची जा रही हैं. 40 फीसदी से ज्यादा कमिशन पर बेचा जा रहा है. अमित राय ने लोगों से आग्रह किया कि वह इन छूट पर न भागें और असली दवाएं ही खरीदें. नकली दवाई न सिर्फ बीमारी का सटीक इलाज नहीं कर सकते बल्कि मानव शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा कि एक दवा के होलसेलर को दवा में बहुत ज्यादा 8% का मार्जिन मिलता है और रिटेलर को 16% का, ऐसे में कोई दवा दुकानदार 40% की कमिशन कैसे दे सकता है. यह ग्राहकों को पूछने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह ऐसी दुकानों से दवा खरीदें जो लगातार खुली रहती है इसके साथ ही उन्होंने दवाओं पर क्यूआर कोड देखकर दवा खरीदने की बात कही. उन्होंने कहा कि ज्यादा कमिशन के लालच में लोग नकली दवा खरीद रहे हैं और अपनी जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. मौके पर बीसीडीए के आसनसोल जोनल अध्यक्ष सौतम बनर्जी, सचिव कुंतल राय, उपाध्यक्ष बबलू कोनार, पूर्व अध्यक्ष तपन दां, उतम दां सहित अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नकली दवाओं से लोगों को जागरूक करने के लिए बीसीडीए ने की पथसभा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बन रहा शवदाह गृह जल्द होगा चालू

प्रतिनिधि,सीवान.शहरी क्षेत्र के लोगों को अब अपनों का अंतिम संस्कार खुले आकाश के नीचे नहीं करना होगा.मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट 2 के तहत लगभग 8 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक शवदाह गृह का निर्माण अंतिम चरणों में है. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने 4 अगस्त 2023 को शवदाह गृह के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था.लगभग एक साल तक निर्माण कार्य बुडको द्वारा बहुत ही धीमी गति से कराया गया. 15 अक्टूबर 2024 को जब नया विचार ने लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया तो जिलाधिकारी द्वारा निर्माण एजेंसी को तेजी के साथ समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया.जिलाधिकारी के निर्देश के बाद कार्य तेजी से होने लगा तथा अब लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है. बताया जाता है कि कंधवारा स्थित इस सार्वजनिक श्मशान घाट की लगभग 14 बीघे जमीन है.लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण लगभग एक चौथाई शमशान की भूमि का आसपास के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. शहर के कंधवारा दाहा नदी के पूर्व छोर स्थित मुक्तिधाम श्मशान घाट पर 8 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक शवदाह गृह का निर्माण हो रहा है.शवदाह गृह में बिजली द्वारा संचालित 2 तथा पारंपरिक लकड़ी द्वारा संचालित 4 उपक्रम लगाये जा रहें हैं.साथ ही स्त्री एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग स्नान घर बनाये गए हैं.सुरक्षा की दृष्टि से मुक्तिधाम के चारों ओर चाहारदीवारी की गई है.बिजली से चलने वाली शवदाह गृह अगर किसी तकनीकी कारणों से खराब हो जाती है तो लोग लकड़ी से जलाने वाले शवदाह गृह का उपयोग कर सकेंगे.ठीक रहने पर विद्युत शवदाह गृह में ही यथासंभव शव का निष्पादन किया जाएगा. लकड़ी वाले शवदाह गृह के लिए चबूतरे और शेड का निर्माण होगा ताकि बरसात में भी कष्ट न हो. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बन रहा शवदाह गृह जल्द होगा चालू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटरनेट से लैस होंगे उच्च शिक्षण संस्थान

प्रतिनिधि सीवान. प्रशासन ने छात्रों में तकनीकी कौशल विकसित करने की कवायद शुरू कर दिया है. शिक्षा विभाग की ओर से नये शैक्षणिक सत्र में छात्र- छात्राओं को तकनीकी शिक्षा पर विशेष जोर दिया जायेगा. इसके तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को अब इंटरनेट की सुविधा मिलेगी. इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने डीइओ को पत्र भेजा है. शिक्षा सचिव ने विभागीय निर्देश का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश डीइओ को दिया है. विभाग द्वारा उन स्कूलों की सूची मांगी गई है,जहां केबल का कनेक्शन नहीं है. इन स्कूलों में बीएसएनएल की तरफ से इंटरनेट की सुविधा दी जायेगी. इंटरनेट का इस्तेमाल विद्यार्थी को टैब के अलावा, कंप्यूटर लैब और ऑफिस में रखे हुए कंप्यूटर में किया जाएगा. इंटरनेट की सुविधा होने के बाद विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी. वे स्कूल समय में आसानी से टैब पर काम कर सकेंगे. इसके अलावा कंप्यूटर लैब में भी काम करते समय विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी. ऑफिस कार्य में भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा. माध्यमिक विद्यालयों में 100 एमबीपीएस के साथ ऑप्टिकल फाइबर आधारित कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इंटरनेट की सुविधा शुरूआत करने के पीछे कई कारण है. छात्रों के लिए अब पढ़ाई और अधिक आसान होने वाला है. इ-लाइब्रेरी के माध्यम से घर बैठे भी कई किताबों तक पहुंचा जा सकेगा. किसी भी स्थान से पुस्तकालय की किताबों को पढ़ने की सुविधा ई- लाइब्रेरी के माध्यम से मिल जाती है. पढ़ने के लिए अधिक से अधिक मैटेरियल छात्र- छात्राओं को मिल सकेगा. छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है. शिक्षकों के दैनिक उपस्थिति को भी ट्रैक किया जा सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंटरनेट से लैस होंगे उच्च शिक्षण संस्थान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sasaram news. भव्य तरीके से निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा

सासाराम ग्रामीण. शहर के शिव घाट मंदिर परिसर में रविवार को राम जन्मोत्सव समिति की रामनवमी को लेकर बैठक आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता डॉ शिवनाथ चौधरी ने की. उन्होंने बताया कि बैठक में रामनवमी को निकलने वाली शोभायात्रा पर विशेष चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित लोगों को साफ तौर पर बताया गया कि डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. अपने पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ भव्य रूप से शोभायात्रा निकाली जायेगी. साथ ही इस बैठक में विधि व्यवस्था, पानी, बिजली, साफ सफाई इत्यादि को लेकर भी विमर्श हुआ. बैठक में सभी लाइसेंसधारियों को अवगत कराया गया कि सभी लोग एक अप्रैल तक पूजा का लाइसेंस बनवा लें. अन्यथा उसके बाद लाइसेंस निर्गत नहीं किया जायेगा. मौके पर नगर पूजा समिति के महामंत्री संतोष कुमार, स्वयंसेवक संघ के रवींद्र पांडेय, संयोजक कमलेश महतो, संरक्षक बेचू महतो, संगठन मंत्री राम इकबाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार, कार्यकारी महामंत्री अजय सिंह, उपाध्यक्ष सोनू सिन्हा, संदीप सोनी, मुकेश पांडेय आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sasaram news. भव्य तरीके से निकलेगी रामनवमी शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sasaram news. जलावन की लकड़ी काटने पर युवक को मार डाला

काराकाट. थाना क्षेत्र के चिकसिल गांव में रविवार को बगीचे में लकड़ी काटने गये एक युवक की बगीचे के मालिक ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक चिकसिल बाल निवासी नन्हू मुसहर का 35 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र मुसहर बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वीरेंद्र मुसहर व उसका साला पंचरत्न मुसहर नारद यादव के बगीचे में जलावन की लकड़ी काटने गये. उसी दौरान बगीचे का मालिक पहुंच गया. उसने जलावन की लड़की काटने से दोनों लोगों को मना किया. इसको लेकर दोनों तरफ से कहासुनी हुई. मामला मारपीट तक पहुंच गया. इस दौरान लाठी से वीरेंद्र मुसहर को अधिक चोटें लग गयीं. इससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के साला पंचरत्न मुसहर ने थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में नारद यादव को अभियुक्त बनाया गया है. जख्मी होने के बाद नारद यादव भाग गया. मारपीट में जख्मी होने की जैसे ही सूचना परिजनों को मिली, तो वीरेंद्र मुसहर को इलाज के लिए अस्पताल गये. लेकिन, इलाज के क्रम में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया. थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी ने बताया कि हत्या की घटना पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sasaram news. जलावन की लकड़ी काटने पर युवक को मार डाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रदूषण मुक्त ग्रीन राजगीर मैराथन का हुआ आयोजन

प्रतिनिधि, राजगीर. प्रदूषण मुक्त ग्रीन राजगीर मैराथन का आयोजन पहली बार पर्यटक शहर में किया गया है. रविवार को राजगीर के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से मैराथन शुरू किया गया. आत्म प्रकाश योग केंद्र के द्वारा आयोजित मैराथन में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए. इस अवसर पर आत्म प्रकाश योग केंद्र के योगगुरु व ग्रीन राजगीर मैराथन के संयोजक सीए शशि भूषण कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदूषण मुक्ति पर आधारित है. उन्होंने कहा कि दिन पर दिन वायुमंडल में प्रदूषण बढ़ रहा है. वह जीवन के अनुकूल नहीं है. हम सभी को मिलकर समाज हित में प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाना और इसके लिए लोगों को जागरूक करना है. एशियाई चैंपियन डॉ सुनीता गोदारा ने कहा कि वायु, जल, मृदा, और अन्य प्राकृतिक संसाधनों में अनचाहे तत्व घुलकर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं. उसे ही प्रदूषण कहा जाता है. प्रदूषण से प्राकृतिक संतुलन और पर्यावरण को हानि पहुँचती है. मानव जीवन के लिए प्रदूषण खतरा पैदा करता है. उन्होंने कहा कि हम सभी को आगे आकर हिंदुस्तान देश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पहल करनी चाहिए. यूथ आईकॉन बिहारी टार्जन राजा यादव ने मैराथन में शामिल लोगों को हौंसला बढ़ाया. युवाओं ने राजा यादव के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगा दी. मिस्टर वर्ल्ड अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण को लेकर सभी चिंतित हैं. उन्होंने आहवान किया कि युवा मिलकर हिंदुस्तान को प्रदूषण मुक्त देश बनाएंगे. मैराथन में कई शिशु स्त्री और दिव्यांग धावकों की उपस्थिति आकर्षक का केन्द्र बन गया. दिव्यांजनों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. यह मैराथन अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स परिसर से प्रारंभ होकर कटारी, सत्यानगर, दोगी होते हुए के के मेडिकल काॅलेज से फिर वापस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आकर समाप्त हुई. मैराथन के पार्टनर होटल बोधी रिट्रीट के प्रोपराइटर प्रवीण कुमार सिंह, युवा राजद के प्रदेश सचिव गोलू यादव, पूर्व मंत्री डॉ रंजू गीता, रंगबाज टीम के संस्थापक अमर सिन्हा, बिहारी रनर फाउंडेशन के संस्थापक चितरंजन ओझा, स्वास्थ पार्टनर रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल का सहयोग प्रशंसनीय रहा. धावकों में बिहारी रनर फाउंडेशन के संस्थापक चितरंजन ओझा, मानवी प्रदीप्ता एवं अंविता वर्मा, गीतांजलि, वीणा सिंह, शशिकांत तनुजा, इंद्राणी कुमारी, प्रफुल्ल कुमार, माधव विजेता रहे. रवि रंजन कुमार, अरुण सिंह, राजीव सिंह , सिंकू कुमारी , आयुष रंजन, आहान रंजन एवं अन्य द्वारा भी उम्दा प्रदर्शन किया गया. अंत में आत्म प्रकाश योग केन्द्र के द्वारा सभी अतिथियों जैसे सुनीता गोदारा, ठाकुर अनूप सिंह, यूथ आइकॉन राजा यादव, होटल बोधी रिट्रीट के प्रवीण कुमार सिंह, रणबाज टीम के अमर सिन्हा, बिहारी रनर के चितरंजन ओझा एवं गोबिंद पाण्डेय, रन अड्डा के रविरंजन, रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल के टीम को भी शॉल, बुके, फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया. चार वर्ष के प्रियांश यादव द्वारा तीन किलोमीटर, दस साल के आहान रंजन द्वारा पांच किलोमीटर और दिव्यांजनों का भाग लेना और भोजपुरी फिल्मों के गाने पर डांस आदि आकर्षण का केंद्र बन गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रदूषण मुक्त ग्रीन राजगीर मैराथन का हुआ आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बालिका गृह मामले में माले का प्रतिवाद मार्च

संवाददाता सीवान. जीरादेई थाना के भैंसाखाल बालिका गृह से 20 मार्च की रात में 13 लड़कियों के गायब होने पर भाकपा माले ने प्रशासन को आड़े हाथ लिया है. माले के जिला सचिव हंसनाथ राम ने कहा है कि स्थानीय विधायक अमरजीत कुशवाहा, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव व स्त्री नेता मंजीता कौर सहित पांच सदस्यीय टीम जांच करने गयी तो जिला प्रशासन अंदर जाने से रोक दिया. सिर्फ विधायक को भी नहीं जाने दिया गया. जिसके खिलाफ गेट पर ही धरना पर देर रात तक बैठ गये. बावजूद प्रशासन नहीं सुना सचिव ने कहा है कि घटना से कई तरह का सवाल पैदा होता है. माले ने प्रशासन से पूछा है कि जब बालिका गृह की चहार दीवारी करीब 20 फुट ऊंचा है और उसके ऊपर कांट वाला तार घेरा हुआ है तो इतनी ऊंचाई कैसे पार कर बच्चियां भाग गयीं. माले ने मांग किया है कि यह बड़ी घटना है. जिला प्रशासन और बिहार प्रशासन के बड़े प्रोफाइल वाले लोगों की मिलीभगत से यह घटना हुई है. माले ने प्रतिवाद मार्च के माध्यम से मांग किया है कि बालिका गृह से 13 लड़कियों के गायब होने की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कर दोषी पुलिस पदाधिकारी या व्यक्ति को कठोर सजा दिया जाय. मौके पर पूर्व जिला परिषद सुजीत कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद योगिंद्र यादव, प्रिंस पासवान, महफूज आलम, सुनील पासवान, विशाल यादव, मनोज बैठा, कुंती यादव इत्यादि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बालिका गृह मामले में माले का प्रतिवाद मार्च appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top