Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छह बोतल शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

बरहट. मलयपुर थाना पुलिस ने शनिवार को छह बोतल शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के महोलिया गांव निवासी सतीश कुमार पिता चरित पासवान तथा कजरा थाना क्षेत्र के निवासी पुनाडीह गांव निवासी रोहित कुमार पिता भीम यादव है. जानकारी के अनुसार मलयपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक एक दो पहिया वाहन से शराब की खेप लेकर थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है. इस पर थानाध्यक्ष ने प्रशिक्षु एसआइ पंकज कुमार को दल बल के साथ कटौना मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. इसी दौरान गिद्धौर की ओर से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आते हुए दिखा. पुलिस की गाड़ी देख दोनों बाइक को पीछे घुमा कर भागने लगा, जिसे पुलिस जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया. जब तलाशी ली गयी तो उनके पास से छह बोतल शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने दाेनों को गिरफ्तार कर थाना लाया. इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छह बोतल शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चोरों ने बसबूटिया गांव में तीन घरों को बनाया निशाना

चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबूटिया गांव में चोरों ने शुक्रवार की रात्रि एक साथ तीन घरों को अपना निशाना बनाया. इस दौरान चोरों ने लगभग 70 हजार रुपया नकद समेत एक लाख से अधिक मूल्य के जेवरात एवं अन्य सामानों की चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी वीरेंद्र यादव पिता कामदेव यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने घर में प्रवेश कर कमरे का ताला तोड़ा व कमरे में रखे 600 ग्राम चांदी के जेवरात, लगभग 25 किलो कांसा के बर्तन, कपड़ा व 40 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि घर के सभी सदस्य सड़क के किनारे स्थित दूसरे घर में सोये थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. इसके अतिरिक्त चोरों ने फाल्गुनी यादव के किराना दुकान से 30 हजार रुपये नकद सहित, सरसों तेल, साबुन व कई अन्य तरह के सामानों की चोरी कर ली. इस दौरान चोरों ने बगल में स्थित अनिल तांती के घर में भी प्रवेश किया, लेकिन वहां से कुछ भी ले जाने में सफल नहीं हुए. शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस बसबूटिया गांव पहुंची एवं मामले की छानबीन की. इस दौरान पीड़ित परिवार की निशानदेही पर गांव के ही एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं एक साथ तीन घरों को निशाने बनाये जाने से ग्रामीणों के बीच दहशत व्याप्त है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चोरों ने बसबूटिया गांव में तीन घरों को बनाया निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News :25 हजार का इनामी अपराधी नकुल यादव गिरफ्तार

मधुबनी. जिले के टॉप टेन में शामिल इनामी अपराधी नकुल यादव उर्फ आशुतोष यादव को बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने जिला पुलिस के साथ मिलकर दरभंगा जिले के बेंता थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तार अभियुक्त मधेपुर थाना क्षेत्र के विरपुर का रहने वाला है. वह मधेपुर थाना कांड संख्या 8 / 24 का नामजद अभियुक्त है. इसके अलावा उसपर जिले के कई थानों में हत्या, लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार नकुल पर प्रशासन ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था. घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे अभियुक्त जानकारी के अनुसार, इनामी अभियुक्त नकुल यादव उर्फ आशुतोष यादव कि गिरफ्तारी मधेपुर थाने में 14 जनवरी 2024 को दर्ज कांड संख्या 8/ 24 में हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि सुंदर विराजित गांव में घटना को अंजाम देने के लिए चार – पांच अपराधी साजिश रच रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने छापामारी की, इस दौरान पुलिस को दो अपराधी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी थी. वहीं, गिरफ्तार अपराधी नकुल यादव व अन्य फरार हो गये थे. जिले की पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए बहुत दिनों से तलाश थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News :25 हजार का इनामी अपराधी नकुल यादव गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : 20 हजार का इनामी बदमाश साहेबगंज से गिरफ्तार

मधुबन. जमीन हड़पने की नियत से पीपरा के युवक ही गला रेतकर हत्या करने वाले 20 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बंगरा निजामत गांव के रामसहाय राय का पुत्र सत्यनारायण राय है. मधुबन पुलिस थानाध्यक्ष संजीव मौआर के नेतृत्व में शुक्रवार की देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. सत्यनारायण के फुफा पीपरा थाना क्षेत्र के महारानी सिरसिया गांव निवासी छबिला राय अपने भतीजा मनोज राय की हत्या कराने के हायर किया था. मनोज को भैस खरीदने के बहाने घर बुलाकर लाने के बाद 30 जून 2023 को गला रेतकर थाना क्षेत्र के जितौरा बांध के पास कर दी थी.छबिला राय ने अपनी गिरफ्तारी के बाद सत्यनारायण के नाम का खुलासा किया था.घटना को लेकर मृतक के मामा केसरिया थाना क्षेत्र के बेनीपुर जयलाल राय के द्वारा जमीन हड़पने की नियत हत्या करने का आरोप लगाया था.पकड़ीदयाल एएसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : 20 हजार का इनामी बदमाश साहेबगंज से गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : दीप पूर्वी पैक्स को आदर्श पैक्स का मिला पुरस्कार

लखनौर. प्रखंड के दीप पूर्वी पैक्स को आदर्श पैक्स का तृतीय पुरस्कार मिला है. सहकारिता मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पैक्स अध्यक्ष नंद कुमार महतो (किसान श्री) को तृतीय पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. वहीं पहला पुरस्कार के सहभागी मघुबनी जिला में कोई नहीं कर सके इसलिए द्वितीय आदर्श पुरस्कार मधेपुर के महिसाम पैक्स को दिया गया. पैक्सों को आदर्श पैक्स के रूप में विकसित करने के लिए स्वच्छ प्रतियोगिता के प्रयोजन से मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य के पैक्सों द्वारा अपने कार्यकलाप के संबंध में समर्पित ऑनलाइन आवेदनों की जिला स्तरीय, प्रमंडल स्तरीय एवं राज्य स्तरीय कमेटी की ओर से की गयी समीक्षा के आधार पर राज्य के 46 पैक्सों का चयन किया गया है. इसमें जिला स्तरीय कमेटी की अनुशंसा पर चयनित जिले के दो पैक्सों लखनौर प्रखंड में दीप पूर्वी एवं मधेपुर प्रखंड में महिसाम दोन बुजूर्ग पैक्स को पुरस्कृत किया गया है. पुरस्कार की राशि संबंधित पैक्स के खाते में ट्रांसफर की गई है. मौके पर पैक्स अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह, सरोज कुमार झा, सुभाष झा, खुशी लाल कामत की प्रशंसा की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : दीप पूर्वी पैक्स को आदर्श पैक्स का मिला पुरस्कार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आग लगने से एक घर सहित लाखों की क्षति

पताही. थाना क्षेत्र के भितघरवा मठ गांव में शनिवार की सुबह शिवजी राउत के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गयी, जिसमें लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गया. वहीं आग बुझाने के दौरान शिवजी राउत के भाई एवं उसकी पत्नी का हाथ झुलस गया. घर में रखा रुपया , अनाज , कपड़ा , बर्तन, फर्नीचर आदि समान जल गये. सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड एवं ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका. मिली जानकारी के अनुसार गैस चूल्हा पर खाना बन रहा था. इस दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गयी और देखते ही देखते पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया. वहीं सिलेंडर में लगे आग को बुझाने के क्रम में शिवजी राउत के भाई एवं उसकी पत्नी का हाथ झुलस गया. सीओ नाजनी अकरम ने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आग लगने से एक घर सहित लाखों की क्षति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पानागढ़ में डाउन हूल एक्सप्रेस से गिर कर यात्री की मौत

पानागढ़. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के पानागढ़ रेलवे स्टेशन के 103 नंबर रेल गेट के पास डाउन हुल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने के कारण एक यात्री की मौत हो गयी. घटना के बाद उत्तेजित स्थानीय लोगों ने विक्षोभ प्रदर्शन करते हुए 103 नंबर रेलवे गेट केबिन पर पथराव किया. सूचना पाते ही पानागढ़ आरपीएफ और कांकसा थाने की पुलिस वहां पहंची और परिस्थिति संभाली. इससे पहले ट्रेन से गिर कर बुरी तरह जख्मी हुए युवक राजेश्वर मंडल (35) को पहले पानागढ़ ग्रामीण अस्पताल, फिर दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरपीएफ सूत्रों से पता चला है कि मृतक राजेश्वर मंडल बर्दवान सातग्राम का निवासी था. वह रानीगंज अपने किसी रिश्तेदार के पास गया हुआ था. हूल एक्सप्रेस से लौटने के दौरान ही यह हादसा हो गया. घटना को लेकर पता चला है कि शनिवार दोपहर करीब 3:22 पर डाउन हुल एक्सप्रेस ट्रेन 103 नंबर रेल गेट पार कर पानागढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में प्रवेश करने वाली थी तभी चलती ट्रेन से एक युवक किसी कारण से गिर गया. घटना की सूचना ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद एक यात्री ने आरपीएफ को दी. सूचना के बाद जब ड्यूटी में मौजूद आर पीएफ जवान 103 नंबर रेल गेट के पास पहुंचा .तत्काल स्टेशन मैनेजर और अपने अधिकारियों को फोन कर सूचना दी. तत्काल पानागढ़ आरपीएफ के ड्यूटी में मौजूद ऑफिसर और निरीक्षक मौके पर पहुंचे तभी कुछ स्थानीय युवक उत्तेजित हो गए. और विक्षोभ प्रदर्शन करने लगे. स्थानीय लोगों का कहना था कि घायल को उठाने में देरी के कारण ही उसकी मौत हुई है. इधर उत्तेजना और तनाव बढ़ने पर कांकसा थाना पुलिस भी सूचना के बाद पहुंच गई. इसी बीच उत्तेजित लोग 103 नंबर केबिन पर पथराव करने लगे. बाद में आरपीएफ ने परिस्थिति को नियंत्रित कर घायल युवक को अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया. दुर्गापुर अस्पताल दुर्गापुर जीआरपी भी पहुंच गई. फोटो। पथराव में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन इस घटना से केबिन के कर्मचारी भयभीत थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पानागढ़ में डाउन हूल एक्सप्रेस से गिर कर यात्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसानों के हितों की रक्षा के लिए बना है प्राधिकरण : डॉ अजय

गुमला. कृषि विज्ञान केंद्र गुमला विकास हिंदुस्तानी बिशुनपुर में शनिवार को प्लांट वेराइटी प्रोटेक्शन एंड फाॅर्मर राइट अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह ने की. मौके पर डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस प्राधिकरण द्वारा किसान हितों की रक्षा के लिए प्रशासन द्वारा बनाया गया है. इसके किसानों को उनके प्रभेद के संरक्षण व विस्तार के लिए अधिकार देता है. इससे आनेवाले दिनों में उन्हें इसका उचित लाभांश मिल सके. कार्यक्रम में उप निदेशक पीपीवी एंड एफआरए रांची डॉ हरिश्चंद्र सिंह ने किसानों को फसलों की जैव विविधता, बीज संरक्षण, पौध किस्मों के पंजीकरण व किसानों के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के बारे में वैज्ञानिक व प्रधान डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र लगभग 350 फसल प्रभेदों का पंजीकरण करा चुका है. इसमें लगभग 28 किसानों को सर्टिफिकेट उपलब्ध हो चुका है. परंतु आनेवाले दिनों में और किसानों को यह सर्टिफिकेट प्रशासन द्वारा प्राप्त होगा. साथ ही उन्होंने पौध किस्म संरक्षण अधिनियम 2001 के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. किसानों को उनकी पारंपरिक किस्मों के संरक्षण व लाभों के बारे में जागरूक किया. विकास हिंदुस्तानी बिशनपुर के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने पुराने बीजों को संरक्षित करने के लिए किसानों को प्रेरित किया. भिखारी भगत ने किसानों को जैविक व परंपरागत खेती पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पद्धति देश के किसानों के हित के लिए काफी हितकारी है. कार्यक्रम में 255 किसानों, वैज्ञानिकों व कृषि अधिकारियों ने भाग लिया. किसानों ने अपने अनुभव साझा किये और बीज पंजीकरण प्रक्रिया व लाभों से संबंधित सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने उत्तर दिया. कार्यक्रम में जिले के 12 प्रखंडों के लगभग 225 फसल प्रभेदों का शनिवार को पंजीकरण किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र गुमला के वैज्ञानिकों ने किसानों को जैव विविधता संरक्षण व सतत कृषि के महत्व पर जोर दिया. कार्यक्रम के अंत में किसानों को प्रमाण पत्र व जानकारी सामग्री वितरित की गयी. कार्यक्रम में 18 किसानों को सम्मानित किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसानों के हितों की रक्षा के लिए बना है प्राधिकरण : डॉ अजय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाथियों ने घर किया क्षतिग्रस्त, बची दो बच्चियां

हेरहंज. प्रखंड के तासू पंचायत अंतर्गत हुंड्रा गांव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं खेती को भी नुकसान पहुंचाया है. पीड़ित कलेश्वर राम ने बताया कि हाथियों की संख्या 13-14 थी. रात करीब दो बजे हाथियों ने गांव में धावा बोला और कलेश्वर राम के मिट्टी के घर की दीवार को तोड़ दिया. वहीं घर में रखे पांच बोरा चावल खा गये. कलेश्वर ने बताया कि उस समय घर में उनकी दो बेटी रानी कुमारी व निक्की कुमारी सोयी हुई थी. हाथियों के धक्के से जब मिट्टी की दीवार गिरी, तब दोनों बच्चियों की नींद खुली. दोनों को दीवार से चोट लगी. दोनों ने घायलावस्था में किसी प्रकार छिपकर जान बचायी. कलेश्वर ने बताया कि हाथियों ने घर के समीप ही खेत में लगी आलू की फसलों को बर्बाद कर दिया. घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं. पीड़ित परिवार के समक्ष सिर छिपाने की जगह नहीं बची. घटना के बाद शनिवार की सुबह प्रभारी वनपाल आनंद कुमार चौधरी ने घटनास्थल का दौरा किया. कहा कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हाथियों ने घर किया क्षतिग्रस्त, बची दो बच्चियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव का हुआ स्थानांतरण

बिहारशरीफ. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमित गौरव का स्थानांतरण सुपौल न्याय मंडल में कर दिया गया है. शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित विधिक सेवा सदन में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. प्रधान जिला जज अमिताभ चौधरी ने अमित गौरव को अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर विदाई दी. इस मौके पर अमिताभ चौधरी ने कहा कि न्यायिक आदेश से ही न्यायिक पदाधिकारी की प्रतिभा निखरती है. उन्होंने अमित गौरव के 10 महीने के संक्षिप्त कार्यकाल में तीन राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन की प्रशंसा की. अमित गौरव मई 2024 में प्राधिकार के सचिव बनाए गए थे. उनके पिता विजय कुमार मंडल भी बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय से वर्ष 2010 में एडीजे के पद से सेवानिवृत हुए थे. अमित गौरव 2018 बैच के न्यायिक पदाधिकारी हैं और उन्होंने कटिहार से अपनी न्यायिक सेवा की शुरुआत की थी. उनकी पत्नी नंदिता कुमारी भी इसी न्यायालय में एसडीजेएम के पद पर कार्यरत थीं, जिन्हें भी स्थानांतरित किया गया है. मौके पर न्यायिक पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, अखौरी अभिषेक सहाय, संजय सिंह, धीरज कुमार भास्कर, धीरेंद्र कुमार, रणविजय कुमार, महावीर प्रसाद, कन्हैया लाल यादव, योगेंद्र कुमार शुक्ला, विकास कुमार, अभय सिंह, सूरज प्रकाश, शत्रुंजय कुशवाहा, अनुराग गौरव, रोहित कुमार वर्मा, राजा शाह, गीतांजलि ,वर्षा कुमारी, पल्लवी वर्षा, आकांक्षा आनंदराकेश कुमार दीपक, सन्नी कुमार समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी के अलावा कर्मी मुकुंद माधव, कौशल कुमार, मंजीत कुमार मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव का हुआ स्थानांतरण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top