Hot News

Video : सोमनाथ के आसमान में एयरफोर्स का जलवा, देखकर दंग रह गए पीएम मोदी

Video : गिर सोमनाथ में सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान शानदार नजारा देखने को मिला. Indian Air Force की सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम ने आसमान में जबरदस्त करतब दिखाए, जिसे देखने लोग जुटे.  इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे. उन्होंने इसके बाद मंदिर में विशेष पूजा में हिस्सा लिया. इसके बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण समारोह भी हुआ, जिसमें मंदिर के पवित्रीकरण की रस्में पूरी की गईं और ध्वज फहराया गया. यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा. देखें  Indian Air Force ने आकाश में कैसा दिखाया करतब.

प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो किया

हैलीपेड से प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास वीर हमीरजी सर्कल तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे. क्षेत्र से मोदी का काफिला गुजरते समय लोगों ने झंडे लहराए और नारे लगाए. प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत रविवार रात जामनगर पहुंचे और रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह सोमनाथ पहुंचे.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी की अपील: एक साल सोना न खरीदें, क्या है वजह?

सोमनाथ अमृत महोत्सव क्यों मनाया जा रहा है?

सोमनाथ अमृत महोत्सव, भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर के जीर्णोद्धार किए जाने के बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोले जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है. सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हिंदुस्तान की अटूट आस्था तथा सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है. हिंदुस्तान के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 1951 में पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

The post Video : सोमनाथ के आसमान में एयरफोर्स का जलवा, देखकर दंग रह गए पीएम मोदी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top