OTT Releases This Week 11 to 17 May: हर हफ्ते की तरह इस बार भी OTT प्लेटफॉर्म्स दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज लेकर आए हैं. अब थिएटर जाने की टेंशन छोड़िए, क्योंकि घर बैठे ही एक क्लिक में आप अलग-अलग जॉनर की शानदार फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं. इस हफ्ते Netflix, Prime Video और JioHotstar पर कॉमेडी, क्राइम, एक्शन, थ्रिलर और फैंटेसी से भरपूर कई नई रिलीज दस्तक देने वाली हैं. तो देर किस बात की, आइए फटाफट जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट.
Marty, Life Is Short
कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 12 मई 2026
यह डॉक्यूमेंट्री मशहूर कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की जिंदगी पर आधारित है. इसमें उनकी फिल्मों, टीवी और कॉमेडी करियर की कहानी दिखाई जाएगी. दर्शकों को उनके जीवन के कई अनदेखे पल भी देखने को मिलेंगे.
Good Omens Season 3
कहां देखें: Amazon Prime Video
रिलीज डेट: 13 मई 2026
गुड ओमेंस का यह आखिरी सीजन है. कहानी में एक फरिश्ता और एक दानव मिलकर दुनिया को फिर से खत्म होने से बचाने की कोशिश करेंगे. इस सीजन में भी मजेदार और रोमांचक पल देखने को मिलेंगे.
Inspector Avinash Season 2
कहां देखें: JioHotstar
रिलीज डेट: 15 मई 2026
इंस्पेक्टर अविनाश के नए सीजन में रणदीप हुड्डा फिर से सुपर कॉप अविनाश मिश्रा के रोल में नजर आएंगे. इस बार कहानी 90s के उत्तर प्रदेश में हथियारों के बड़े गैंग के खिलाफ लड़ाई दिखाएगी.
Kartavya
कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 15 मई 2026
कर्तव्य एक दमदार एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर पवन मलिक के रोल में दिखाई देंगे. कहानी में उन्हें अपनी ड्यूटी और परिवार के बीच मुश्किल फैसला लेना पड़ता है.
The Crash
कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 15 मई 2026
‘द क्रैश’ एक क्राइम डॉक्यूमेंट्री है, जो 2023 के एक दर्दनाक कार एक्सीडेंट केस पर बनी है. इस कहानी में दिखाया जाएगा कि यह सिर्फ एक एक्सीडेंट था या फिर जानबूझकर की गई हत्या.
Berlin and the Lady with an Ermine
कहां देखें: Netflix
रिलीज डेट: 15 मई 2026
अगर आपनेमनी हाइस्ट देखा है, तो आपको बर्लिन का किरदार जरूर याद होगा. इस नई कहानी में बर्लिन एक और बड़ी चोरी की प्लानिंग करता नजर आएगा.
यह भी पढ़ें: कलर ब्लाइंडनेस और चोट के बावजूद Khatron Ke Khiladi 15 में क्यों जा रहे हैं गौरव खन्ना? एक्टर ने बताया सच
The post OTT Releases This Week: 11 से 17 मई तक OTT पर मिलेगा हर जॉनर का तड़का, देखें नई फिल्में-सीरीज की सुपर एंटरटेनिंग लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

