Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News: क्राइम मीटिंग में एसपी ने असामाजिक तत्वों को चिह्नत कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश

बैठक में वाहन चेकिंग, गश्ती व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया. कहा कि थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों को निष्पादित करें. एसपी ने थानेवार लंबित मामले, शिकायतें, लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट, नोटिसों का तामिला आदि की समीक्षा की. थानेदारों से कहा कि थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ शिष्ट व्यवहार करें. कहा कि कोई भी व्यक्ति थाना जाते हैं, तो उनके आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करें. लोगों से थाना जाने के बाद कार्रवाई नहीं होने की शिकायत मिलेगी तो थानेदारों पर कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा थाना में पहुंची स्त्रीओं के मामलों का त्वरित निष्पादन करें. कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम समस्या पर विशेष ध्यान दें. एसपी ने कहा कि ईद का भी त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है. ऐसे में असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें. सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दे. बैठक में डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, डीएसपी टू कौसर अली, सदर, डुमरी, खोरीमहुआ व बगोदर-सरिया के एसडीपीओ क्रमश: जीतवाहन उरांव, सुमित प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद व धनंजय राम, साइबर डीएसपी आबिद खान, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा इंस्पेक्टर मंटू कुमार, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, बेंगाबाद इंस्पेक्टर ममता कुमारी, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह समेत कई अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News: क्राइम मीटिंग में एसपी ने असामाजिक तत्वों को चिह्नत कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जहानाबाद के ओकरी थाना के सिपाही को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मसौढ़ी. स्टेशन रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के पास शनिवार की दोपहर जहानाबाद के ओकरी थाना के सिपाही को कुछ बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने सिपाही को पीटकर अधमरा कर दिया. इधर आसपास के लोग जो इस घटना को देख रहे थे, उनसे रहा नहीं गया और दर्जनों की संख्या में लोग बदमाशों पर टूट पड़े. इससे भयभीत सभी बदमाश युवक वहां से भाग निकले. सिपाही जो अपना नाम अविनाश मिश्रा बताया उसे लोगों ने पास स्थित जीआरपी थाना पहुंचाया. जीआरपी थानाध्यक्ष राजू दूबे ने इसकी सूचना ओकरी पुलिस को दी. ओकरी पुलिस मौके पर पहुंच सिपाही को साथ लेकर चली गयी. फिलहाल इस मामले में सिपाही द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है. जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल मसौढ़ी थाना का है. इधर मसौढ़ी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी मिली है लेकिन अभी तक किसी ने हमें कोई सूचना नहीं दी है. जानकारी के अनुसार सिपाही अविनाश मिश्रा जहानाबाद के ओकरी थाना में पदस्थापित है. शनिवार को वह छुट्टी पर घर जाने के लिए तारेगना रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने आये थे. ट्रेन में बिलंब की वजह से वे स्टेशन के बाहर टहल रहे थे. इसी दौरान ओकरी थाना के एक वांछित आरोपित की नजर अविनाश मिश्रा पर पड़ गयी. उसने फोन कर कुछ दोस्तों को वहां बुला लिया. उसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ अविनाश मिश्रा को पोस्ट ऑफिस के पास पकड़ कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे. इधर ओकरी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि हमारे थाने का चोरी के मामले में फरार आरोपित आकाश कुमार फिलहाल मसौढ़ी क्षेत्र में ही छिपकर रह रहा है. शनिवार को उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर साक्षर सिपाही अविनाश मिश्रा के साथ मारपीट की है. इस मामले को वरीय पुलिस पदाधिकारी के संज्ञान में दे दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जहानाबाद के ओकरी थाना के सिपाही को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सैदपुर नहर में गिरे युवक की मौत के बाद लोगों ने जाम की सड़क

पटना सिटी. एनएमसीएच मार्ग में सैदपुर नहर में गुरुवार की शाम डूबने से आलमगंज थाना क्षेत्र के दादर मंडी मुहल्ला निवासी राधेश्याम यादव के पुत्र भोलू कुमार की मौत के बाद परिजनों व मुहल्ले के लोगों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने आलमगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा मोड़ के समीप अशोक राजपथ को जाम कर दिया. सड़क जाम किये लोगों व परिजनों का कहना है कि भोलू को घर से बुला कर दोस्त ले गये थे. साजिश के तहत नहर में डूबो कर उसकी हत्या की गयी है. शनिवार को नालंदा मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम करा शव को घर लाया गया. इसके बाद दाह संस्कार के लिए ले जाने के दौरान शव को सड़क पर रख, टायर जला आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम किये लोग साजिश में हत्या करने और दोषी को गिरफ्तार इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम व हंगामा की सूचना पाकर मौके पर आलमगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. इसके बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर लगभग एक घंटे के बाद सड़क जाम हटवाया और शव को दाह संस्कार के लिए खाजेकलां घाट पुलिस की उपस्थित में भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी. परिजनों की ओर से दोस्तों पर घर से बुला कर ले जाने और साजिश के तहत हत्या की आशंका जतायी है. इसी आलोक में दो युवक बेलबरगंज निवासी मो रमीज और मेहंदीगंज के रोहित कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वह नशा करता था. फिलहाल पुलिस परिजनों की आशंका और घटना से जुड़े मामले में छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सैदपुर नहर में गिरे युवक की मौत के बाद लोगों ने जाम की सड़क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोजगार मेले में 254 अभ्यर्थियों को मिला प्लेसमेंट

मसौढ़ी. बिहार दिवस पर शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में प्रखंड जीविका के तत्वावधान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया. अध्यक्षता प्रखंड परियोजना प्रबंधक जयप्रकाश शर्मा ने की. मेले में कुल 21 कंपनी शामिल हुईं और ग्रामीण विकास मंत्री ने दस इच्छुक बेरोजगारों को ऑन स्पॉट नियुक्ति पत्र दिया. मेले में कुल 1806 बेरोजगार युवक-युवतियों का पंजीयन किया गया और 254 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में डायरेक्ट प्लेसमेंट किया गया. मौके पर मंत्री ने जीविका के कार्यों एवं जिम्मेवारियों को विस्तार से बताया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्त्रीओं के सशक्तीकरण के लिए यथासंभव प्रयास किया है और जीविका की स्थापना इस दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है. इससे जीविका के ग्रामीण परिवारों में मौन परिवर्तन आया है. उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि वह गलत आंकड़े पेश कर लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं. जबकि हमारी प्रशासन ने विभिन्न विभागों में बेरोजगारों को रोजगार दे एक कीर्तिमान पेश किया है. जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार सासमल ने कहा कि आज समय की मांग कौशल विकास है. मौके पर विधान परिषद रविंद्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल, बीडीओ प्रभाकर कुमार, जीविका (पटना) के प्रबंधक अरुण कुमार, प्रखंड जीविकोपार्जन यूसुफ सिद्दिकी, सुनील कुमार, पप्पू सिंह, विवेक कुमार पिंटू, रंजीत पटेल, लालमोहन सिंह समेत सभी प्रखंड परियोजना कर्मी एवं सभी जीविका कैडर उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रोजगार मेले में 254 अभ्यर्थियों को मिला प्लेसमेंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाइकोर्ट की महिला वकील समेत दो महिलाओं से छीनी चेन

फुलवारीशरीफ. फुलवारी इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो स्त्रीओं से चेन लूटकर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे डाली. बाइक सवार बदमाशों ने महज कुछ मिनटों के अंदर अलग-अलग स्थानों पर दो स्त्रीओं को निशाना बनाया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पहली घटना साकेत बिहार मोड़ पर हुई, जहां एक स्त्री ऑटो पकड़ने के लिए खड़ी थी तभी तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो बदमाश आये और उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. स्त्री ने स शोर मचाया लेकिन बाइक सवार तेजी से उस इलाके से निकलकर दूसरे इलाके में वारदात को अंजाम देने पहुंच गये. इसके महज दो मिनट बाद, वहीं बदमाश खोजा इमली इलाके में पहुंचे और वहां से मंदिर से लौट रही पटना हाइकोर्ट की स्त्री वकील श्वेता कुमारी के गले से करीब तीन लाख रुपये की सोने की चेन झपटकर भाग निकले. स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है की फुलवारीशरीफ इलाके में लगातार चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन से रोक पाने में बिल्कुल ही नाकाम रहा है. पुलिस के लोग जहां-तहां गाड़ी लगाकर सुस्ताते रहते हैं और अपराधी आराम से दिन से लेकर रात तक लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटना के बाद पीड़ित स्त्रीओं ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार बाइक पर सवार थे, जिससे लोग उन्हें पकड़ नहीं सके. मामले की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. फुटेज में दो युवकों को बाइक पर लूटपाट करते हुए देखा गया है. उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम को लगाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हाइकोर्ट की स्त्री वकील समेत दो स्त्रीओं से छीनी चेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भूमि पूजन के दौरान अंधाधुन फायरिंग

नौबतपुर. चिरौरा के पास भूमि पूजन के दौरान दबदबा दिखाने के लिए भू माफियाओं के गुर्गों द्वारा दो नाली बंदूक और पिस्टल से दिन-दहाड़े अंधाधुन फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है. अंधाधुन हुई कई राउंड फायरिंग से इलाके के लोग सकते में हैं. फायरिंग मौर्य होम्स के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नया विचार नहीं करता है. इस वीडियो में एक युवक कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम फायरिंग कर रहा है. बताया जाता है कि मामला दो दिन पहले का है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भूमि पूजन के दौरान नारियल फोड़ने के साथ-साथ फायरिंग हो रही है और वहां मौर्या होम्स का बोर्ड लगा है. जिस वक्त यह फायरिंग हो रही थी उस समय कंपनी के अधिकारी से लेकर गांव के भी दर्जनों लोग उपस्थित थे. वायरल वीडियो के संबंध में पूछे जाने पर फुलवारीशरीफ के डीएसपी 2 दीपक कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि मौर्य होम्स लिमिटेड के खिलाफ नौबतपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार फुलवारीशरीफ. थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात कई इलाकों में छापेमारी कर आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. पुलिस ने फुलवारीशरीफ, खगौल रोड, इसोपुर, अनिसाबाद और अन्य संवेदनशील इलाकों में अभियान चलाकर संदिग्ध अपराधियों को पकड़ा. सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अपराधी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे, जिनमें चोरी, लूट, अवैध धंधा और शराब स्मैक मादक पदार्थों की तस्करी शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भूमि पूजन के दौरान अंधाधुन फायरिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : लगातार बारिश से धीमी हुई कोयला उत्पादन की रफ्तार

बेरमो. 20 मार्च से रह-रह कर हो रही बारिश के कारण सीसीएल के सभी एरिया और बेरमो कोयलांचल में तीनों एरिया में कोयला उत्पादन की गति धीमी हुई है. 20 मार्च को सीसीएल का कुल उत्पादन 371.6 एमटी था, लेकिन 21 मार्च को 285.2 एमटी ही हुआ. 21 मार्च को बेरमो के तीनों एरिया में भी 15 हजार टन कम उत्पादन हुआ. मालूम हो कि चालू वित्तीय वर्ष में अब कुछ ही दिन शेष हैं. ऐसे में सीसीएल के लिए निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर एक दिन चुनौती से भरा है. दो दिनों में बेरमो के तीनों एरिया का उत्पादन एरिया 20 मार्च का उत्पादन 21 मार्च का उत्पादन (एमटी) बीएंडके 45.6 29.6ढोरी 35.9 30.6 कथारा 14.0 0.95 बारिश के साथ जम कर हुई ओलावृष्टि बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल व आसपास के क्षेत्र में शनिवार की शाम में जोरदार बारिश के साथ आधे घंटे तक जम कर ओलावृष्टि हुई. ओलावृष्टि के कारण आम, महुआ व सहजन के कारण सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हुआ है. इधर, दो दिनों की बारिश के बाद शनिवार को धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी. लेकिन शाम में फिर मौसम बदल गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : लगातार बारिश से धीमी हुई कोयला उत्पादन की रफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : कोनार नदी को बचाने का लिया गया संकल्प

बोकारो थर्मल. पांच सूत्र फाउंडेशन द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर लहरियाटांड़ स्थित कोनार नदी के तट पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नदी के संरक्षण और जल को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया गया. फाउंडेशन की निदेशक आरती चंद्रा ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर सामुदायिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. प्रशासन के भरोसे रहने से कार्य पूरा नहीं हो सकता है. कोनार नदी की स्थिति गंभीर होती जा रही है. झारखंड की कई नदियों की जल क्षमता कम हो रही है, जो चिंता का विषय है. इस अवसर पर आजीविका सखी संगठन की अनीता देवी, किरण देवी, ममता देवी, उषा देवी, वार्ड सदस्य कांति देवी समेत कई स्त्रीएं उपस्थित थीं. सभी ने नदी की पूजा भी की. जल संरक्षण के प्रति लोगों को किया गया जागरूक नावाडीह. नावाडीह प्रखंड के सुरही पंचायत भवन में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र बोकारो के तत्वावधान में विश्व जल दिवस मनाया गया. इस दौरान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और लोगों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया. प्रतियोगिता में प्रथम मंजू कुमारी, द्वितीय रोहन कुमार व तृतीय निकस्त प्रवीन रहे. इन्हें पुरस्कृत किया गया. मौके पर नेशनल युवा क्लब के सचिव फिरोज अंसारी ने कहा कि पेयजल का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है. साथ ही वनों की कटाई रोकनी होगी. इसके बाद क्लब के सदस्यों ने सुरही बस्ती में रैली निकाली और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : कोनार नदी को बचाने का लिया गया संकल्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : स्कूटी की टक्कर से अधेड़ की मौत, विरोध में सड़क जाम

नावकोठी. थाना क्षेत्र के इनैया पहसारा के निकट स्कूटी के जोरदार टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी. मृतक डफरपुर पंचायत के वृंदावन के 65 वर्षीय गौरीशंकर सिंह है. घटना पहसारा बगरस सड़क के पहसारा इनैया के बीच मुरही फैक्ट्री के आसपास घटी है. साइकिल पर सवार होकर गौरी शंकर सिंह ऊर्फ ढ़ोढ़ो सिंह अपने खेत की सिंचाई करने जा रहे थे. पहसारा की ओर जा रहे स्कूटी सवार ने साइकिल सवार के पीछे जबरदस्त ठोकर मारी. स्कूटी की गति इतनी अनियंत्रित थी कि गौरी शंकर सिंह बहुत दूर तक घसीटा गये तथा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनके पीछे उनका छोटा पुत्र नन्दन कुमार भी था. वह भी खेत पर पिता के सहयोग के लिए जा रहा था. उसने हल्ला किया तो आसपास के लोग दौड़े. गंभीर स्थिति में उन्हें बेगूसराय स्थित निजी क्लीनिक ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. नावकोठी थाना क्षेत्र के इनैया पहसारा के निकट हुआ हादसा इधर स्कूटी सवार छतौना निवासी भोला मिश्र के पुत्र माधव कुमार उर्फ गुलशन कुमार, गुलाम रसूल के पुत्र मो मुर्शीद गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिनकी चिकित्सा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है. गौरीशंकर सिंह किसान थे. वे डफरपुर पंचायत के वर्ष 2011-16तक उपमुखिया भी रह चुके थे. उनके छोटे पुत्र नन्दन कुमार ने बताया कि सुबह में पिताजी के साथ खेत पटवन के लिए जा रहे थे.स्कूटी के टक्कर से पिताजी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश कुमार,सब इंस्पेक्टर मनोज प्रसाद सहित पुलिस बल ने जख्मी को चिकित्सा के लिए भेजा किन्तु डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इधर जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पत्नी औझल देवी के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया. उनके तीन पुत्रों में चन्दन कुमार,वन्दन कुमार तथा नन्दन कुमार का रोते रोते बुरा हाल हो गया है.उनके पुत्रों ने बताया कि अब बेसहारा हो गये हैं.अब कौन देखेगा.लोग ढांढस बंधा रहे थे. इधर घटना से ग्रामीण आक्रोश उभर गया. वृन्दावन, इनैया के लोग सड़क पर आ गये.आक्रोशित लोगों ने पहसारा बगरस पथ को इनैया और मुरही फैक्ट्री के पास बांस बल्ले से जाम कर सड़क पर लाश रखकर उच्चाधिकारियों के बुलाने व मुआवजा की मांग पर अड़े थे. इस पथ पर आवाजाही बंद होने से यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही.दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं थी. पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार,अपर थानाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, सब इंस्पेक्टर मनोज प्रसाद आदि जाम हटाने की कोशिश में लगे थे.कुमार गणेश शंकर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि इ रंजीत कुमार पमपम, वीरेन्द्र कुमार, साकेत कुमार, कर्मवीर सिंह आदि ने समझा बुझाकर जाम हटवाया. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : स्कूटी की टक्कर से अधेड़ की मौत, विरोध में सड़क जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : तालाब में कूदा युवक, ईद बाद होनी है शादी

चास, चास थाना क्षेत्र के सुल्तान नगर इमामबाड़ा रोड निवासी इलियास अंसारी का बड़ा पुत्र 21 वर्षीय शफीक अंसारी शनिवार को सोलागीडीह तालाब में कूद गया. घटना अपराह्न 3.30 बजे की है. तालाब चीराचास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर स्थित है. पास स्थित वृद्धाश्रम के सीसीटीवी कैमरे में युवक के तालाब में छलांग लगाने की घटना कैद हो गयी है. बताते चलें कि ईद के बाद शफीक की शादी होनी है. घर में तैयारियां चल रही हैं. शादी के कार्ड भी बंट गये हैं. सूचना पर परिजन व चीराचास थाना प्रभारी चंदन दुबे दल-बल के साथ पहुंच गये. पुलिस ने गोताखोर को सूचना दी है. परिजन ने बताया कि शफीक अंसारी सोलागीडीह स्थित अपनी बहन के घर गया था. वहां से लौटने के बाद तालाब में छलांग लगा दी. कुछ स्थानीय युवकों ने तालाब में उसे खोजने की घंटों कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए. छलांग लगाने के पीछे क्या कारण है, यह पता नहीं चल सका है. जेल के पीछे पेड़ से लटका मिला बोकारो के युवक का शव जमशेदपुर, परसुडीह थाना क्षेत्र के घाघीडीह सेंट्रल जेल के पीछे कीनूडीह के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान अनिल मुर्मू (बोकारो निवासी) के रूप में हुई है. वह जनवरी में बहन के घर जमशेदपुर आया था और यहीं रहकर काम कर रहा था. अनिल की बहन ने बताया कि शुक्रवार को वह ड्यूटी पर गई थी. शाम को लौटने पर उसने अपने घर में अनिल के बारे में पूछा तो बहू ने बताया कि वह बाहर गया है. रातभर न लौटने पर सुबह उसकी खोजबीन शुरू हुई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. थोड़ी देर बाद फोन पर सूचना मिली कि अनिल ने फांसी लगा ली है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : तालाब में कूदा युवक, ईद बाद होनी है शादी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top