Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और बीजेपी पर कसा तंज, बिहार के बच्चों के हक की उठायी मांग

गोपालगंज. जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को गोपालगंज में जनसुराज उद्घोष यात्रा के तहत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी और बिहार के विकास पर कई अहम सवाल उठाये. कांग्रेस की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए पीके ने कहा कि कांग्रेस को जागने में 40 साल लग गये और यह जन सुराज का ही असर है कि अब दूसरे दलों के नेता जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 1985 में बिहार में कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी थी, लेकिन उसे भी जगने में 40 साल लग गये. जन सुराज ने यह साबित किया है कि अगर नेतृत्वक दल काम नहीं करेंगे, तो जनता उन्हें नकार देगी. जनसुराज के आगमन से सभी दलों को बदलनी पड़ी रणनीति राजद और बीजेपी के बारे में भी पीके ने तीखे बयान दिये. उन्होंने कहा कि राजद को मुसलमानों को अपना नेतृत्वक बंधुआ मजदूर नहीं समझना चाहिए और बीजेपी को यह एहसास हुआ है कि सिर्फ हिंदू वोटों से उनकी प्रशासन नहीं चल सकती. जनसुराज के आगमन से सभी दलों को अपनी रणनीति बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा है. गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर बयान पीके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, अब बिहार में चुनाव हैं, तो अमित शाह जी को बिहार ही दिखेगा. उन्होंने बिहार के बच्चों के लिए गुजरात में काम करने की स्थिति पर चिंता जतायी और कहा, अगर गृह मंत्री को वाकई बिहार और बिहार के बच्चों की चिंता है, तो वे बिहार के बच्चों को गुजरात में मजदूरी में बराबरी दिलवाएं. लालू फैमिली पर इडी कार्रवाई पर बोले पीके ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चल रही इडी और सीबीआई की कार्रवाई पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जब घोटाले का केस है, तो एजेंसियों को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है. यह पहली बार नहीं है, जब लालू परिवार के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, बल्कि यूपीए प्रशासन के दौरान भी यह हो चुका था. प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता से लोकतंत्र को पुनः मजबूत करने के लिए जन सुराज की दिशा में साथ देने की अपील की. मौके पर जनसुराज के जिलाध्यक्ष राधारमण मिश्र, जनसुराजी इं. विकास सिंह, फैज अहमद आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और बीजेपी पर कसा तंज, बिहार के बच्चों के हक की उठायी मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. बाइक लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक कर्मी को मारी गोली

हाजीपुर. सोनपुर थाना क्षेत्र के गंगाजल हाई स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने बाइक लूटने का विरोध करने पर बैंक कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया. इस दौरान बदमाश बैंककर्मी से मोबाइल लूट कर मौके से फरार हो गये. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना सोनपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सोनपुर थाने की पुलिस ने घायल बैंक कर्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल सोनपुर भर्ती कराया. वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर एसडीपीओ प्रत्यूष कुमार ने हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की. जानकारी मिलते ही घायल के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गये. इस संबंध में घायल हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के बागमली निवासी आरसी राम के 42 वर्षीय पुत्र रवि रंजन कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात वे पटना एसबीआई बैंक में ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान गंगाजल स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक दी तथा बाइक, मोबाइल तथा पर्स लूटने लगे. विरोध करने पर एक बदमाश ने गोली मार दी. घायल ने बताया कि दूसरा बदमाश भी गोली चलाना चाहा, तभी उसकी मैगजीन गिर गयी. गोली मारने के बाद बदमाश मोबाइल लेकर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घायल को एक पैर में गोली लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. बाइक लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक कर्मी को मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीडीएस डीलरों को दिया गया प्रशिक्षण

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में पीडीएस डीलरों के साथ बैठक आयोजित हुई. बैठक में बीडीओ ने पीडीएस डीलरों को 31 मार्च तक राशन कार्ड ई-केवाईसी पूर्ण करने को लेकर तेजी लाने का निर्देश दिया. बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में एनएफएसए से आधारित लाभुकों का ई-केवाईसी किया जाना है. इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है. बताया गया कि अभी तक राज्य में 66.27 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी हुआ है. 33.77 प्रतिशत का ई-केवाईसी किया जाना है. बीएसओ लोगिन में वैसे सभी राशनकार्ड की सूची है जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है. सभी डीलर 21 मार्च से कार्डधारक के निवास पर जाकर ई-केवाईसी करेंगे तथा सूची में सूचना भरेंगे. मृत लाभुक के नाम के समक्ष कालम 8 में मृत लिखेंगे एवं राशनकार्ड का मोबाइल नंबर को भी वेरिफाई कर लेंगे. यदि मोबाइल नंबर बदल गया है तो नया मोबाइल नंबर अंकित करेंगे. किसी सदस्य का आधार सीडिंग नहीं है तो उसका सीडिंग कर ई-केवाईसी करेंगे. प्रति दिन सूची को डीलर अपने एमओ को व्हाट्सएप से भेजेंगे. एमओ प्रतिदिन डीलरवार समीक्षा करेंगे तथा सूचना को अपने लोगिन में प्रविष्ट करेंगे. उसके बाद नंबर पर खुद भी बताएंगे. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जैनुल अंसारी, कंप्यूटर आपरेटर रामानुज ठाकुर, आजाद अंसारी, कार्तिक सिंह, अब्बास अंसारी, विनय कुमार शाह, ताहीर हुसैन, प्रमोद मरांडी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पीडीएस डीलरों को दिया गया प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अल्पसंख्यक छात्रावासों के मरम्मति व जीर्णोद्धार कार्य के लिए 4.69 करोड़ की मिली स्वीकृति: मंत्री

मधुपुर. प्रदेश के जल संसाधन सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा की अल्पसंख्यक विभाग द्वारा अल्पसंख्यक छात्रावास के मरम्मति व जीर्णोद्धार के लिए देवघर और जामताड़ा जिले में 4.69 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गयी है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक छात्रावास जर्जर स्थिति में होने की जानकारी उन्हें मिली थी. साथ ही आगे भी अन्य छात्रावासों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा. राज्य में शेष बचे हुए छात्रावासों का जीर्णोद्धार अगले वित्तीय वर्ष में चरणबद्ध तरीके किया जायेगा. कहा कि देवघर महाविद्यालय परिसर स्थित एक सौ सैया वाला अल्पसंख्यक छात्रावास के मरम्मति कार्य के लिए 59.86 लाख, पालाजोरी प्रखंड के मदरसा स्थित 50 सैया वाले अल्पसंख्यक छात्रावास की मरम्मति कार्य के लिए 90.57 लाख रुपये, मधुपुर के पनाहकोल स्थित 30 सैया वाले मदरसा जीर्णोद्धार के लिए 63.09 लाख रुपये, मदरसा जामिया रहमानिया मधुपुर के 100 बेड वाले मरम्मति कार्य के लिए 99.49 लाख, मदरसा सिराजुल इस्लाम चादवारी मधुपुर में 30 सैया वाले अल्पसंख्यक छात्रावास भवन की मरम्मति कार्य के लिए 39.60 लाख, लालगढ़ मदरसा मधुपुर में 50 सैया वाले छात्रावास भवन की मरम्मति कार्य के लिए 45.03 लाख एवं जामताड़ा जिले के अल्पसंख्यक छात्रावास फुकबंदी करमाटांड़ में सोलर बेस्ड हाई मास्क लाइट स्ट्रीट लाइट के लिए 18.20 तथा 50 बेड वाले छात्रावास भवन के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 52.69 लाख रुपये की स्वीकृति उनके निर्देश पर विभागीय सचिव ने प्रदान किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अल्पसंख्यक छात्रावासों के मरम्मति व जीर्णोद्धार कार्य के लिए 4.69 करोड़ की मिली स्वीकृति: मंत्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News: कोमल की मौत मामले में मुख्य आरोपित ने किया थाना में सरेंडर

औरंगाबाद नगर. होली के दौरान नगर थाना के समीप महादलित टोली में वाहन से कुचलकर कोमल की हुई मौत मामले में पुलिस की कार्रवाई अब तेज गति से हो रही है. आरोपितों के खिलाफ छापेमारी भी की जा रही है. गुरुवार को इस मामले का मुख्य अभियुक्त रंजय कुमार उर्फ सन्नी ने नगर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस ने उससे काफी देर तक पूछताछ की. इसके बाद आगे की प्रक्रिया में लग गयी. पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने बताया कि पुलिसिया दबिश के बाद घटना में शामिल रंजय कुमार उर्फ सन्नी ने आत्मसमर्पण किया है. इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई हो रही है. गौरलब है कि होली के दौरान यानी 14 मार्च को कार की चपेट में आने से कोमल कुमारी नामक किशोरी की मौत हो गयी थी. इस मामले में बस पड़ाव महादलित टोली निवासी विनय पासवान ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें रंजय कुमार उर्फ सन्नी के अलावा मनोज सिंह और विनोद सिंह को आरोपित बनाया था. प्राथमिकी में आरोपितों पर जान से मारने की नीयत से घटना काे अंजाम देने का आरोप लगाया था. यह भी ज्ञात हो कि इस घटना के बाद बवाल का दौर लगातार चला. विपक्षी पार्टी के नेता हावी रहे. यहां तक कि विरोध मार्च भी निकाला गया. यह भी ज्ञात हो कि रंजय की मां गीता देवी ने एसपी को आवेदन देकर कहा था कि गाड़ी रंजय नहीं, बल्कि कोई और चला रहा था. अचानक अनियंत्रित होने की वजह से कोमल गाड़ी की चपेट में आयी. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी थी. उनके पति मनोज सिंह और जेठ विनोद सिंह उक्त समय अपने गांव भेड़िया में थे. मामला जो हो रंजय को आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस की मुश्किल कम हो गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News: कोमल की मौत मामले में मुख्य आरोपित ने किया थाना में सरेंडर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : विस चुनाव को लेकर बीएलओ को नयी दिल्ली में आयोग देगा प्रशिक्षण

गोपालगंज. बिहार विधानसभा चुनाव के निमित्त डीएम की अध्यक्षता में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी का दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र सभागार में आयोजित किया गया. आगामी दिनों में सभी बीएलओ को हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली में भी दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है. इसकी तैयारी के लिए 20 व 21 मार्च को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) का दो दिवसीय प्रशिक्षण सह मूल्यांकन सत्र 2025 का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के साथ मूल्यांकन की हुई शुरुआत इसमें प्रशिक्षण के साथ-साथ मूल्यांकन की शुरुआत हो गयी. सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. डीएम ने बताया कि पहली बार बीएलओ का प्रशिक्षण दिल्ली में होने वाला है. इसलिए यह आवश्यक है कि वे आयोग के सभी प्रावधानों और निर्देशों से भली-भांति अवगत हो जाएं. प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओ को सभी महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये. सभी को अपने-अपने विस क्षेत्र की मतदाता सूची में कुल मतदाता, मतदाता लिंगानुपात, इपी रेशियो आदि की जानकारी अनिवार्य रूप से रखनी होगी. प्रशिक्षण में मुख्य निर्वाचन आयुक्त भी सभी बीएलओ से सीधे संवाद कर सकते हैं. मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी के कार्य एवं दायित्वों की दी गयी जानकारी प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को मतदाता सूची के निर्माण, प्रपत्रों की जानकारी, अभिलेख संधारण, मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी के कार्य एवं दायित्वों पर विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ शशि प्रकाश राय एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुशांत कुमार मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : विस चुनाव को लेकर बीएलओ को नयी दिल्ली में आयोग देगा प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोलीबारी की घटना से पीड़ित परिवार से की मुलाकात

टिकारी. टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हेया बाजार में पिछले दिन हुई गोलीबारी की घटना से चिंतित गुरुवार को मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता सहित समाज के शिष्टमंडल में शामिल सदस्यों ने मल्हेया बाजार में पीड़ित परिवार के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और घटित घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली. घटना की कड़ी निंदा शिष्टमंडल में शामिल सदस्यों ने की व पुलिस से गोलीबारी की घटना में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की. इस मौके पर वैश्य चेतना समिति टिकारी अनुमंडल के सचिव अमित कुमार, पूर्व मुखिया राकेश कुमार, त्रिभुवन प्रसाद, पंकज गुप्ता, विवेक गुप्ता, सूरज कुमार, सुरेश जी,दीपक कुमार व संजय सहित कई लोग शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गोलीबारी की घटना से पीड़ित परिवार से की मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी पवित्र ध्वज यात्रा को लेकर हुई बैठक

मुंगेर रामनवमी ध्वज यात्रा को लेकर गुरूवार को श्री रामनवमी पवित्र ध्वज यात्रा समिति की ओर से बड़ा महावीर स्थान के प्रांगण में एक बैठक आयोजित किया गया. उसकी अध्यक्षता आशीष कुमार बमबम ने की. बैठक में रामनवमी के पवित्र ध्वज यात्रा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस शोभायात्रा में श्री राम जी की प्रतिमा शोभायात्रा निकाली जायेगी. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा में घोड़ा, डंका अखाड़ा, राम दरबार, ध्वनि विस्तारक यंत्र,भांगड़ा, डाक, पवित्र ध्वज को शामिल किया जायेगा. बैठक में सचिव विकास आनंद, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार छोटू, श्रवण पोद्दार, हीरालाल, आर्यन तिवारी, मोहन वर्मा रवि मोहन उर्फ रवि भगत, विकास दुबे, वार्ड पार्षद लखन पंडित पंकज कुमार, आनंद प्रकाश सिंहा, पवन कुमार, चंदन पटेल, आर्यन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रामनवमी पवित्र ध्वज यात्रा को लेकर हुई बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शंभुगंज पुलिस ने किया अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन

चार लोगों को किया गिरफ्तार, सभी मुंगेर जिले के हैं निवासी प्रतिनिधि, शंभुगंज/फुल्लीडुमर. शंभुगंज पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र से चोरी की गयी बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह का सदस्य मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के मोनू कुमार, आशीष कुमार, मो शाहबाज और नीतीश कुमार है. जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक शाखा शंभुगंज के समीप मंगलवार को ही विरनौधा गांव के युवक की बाइक चोरी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने खदेड़कर करसोप गांव के दुर्गा स्थान के पास से पकड़ लिया था. इसके बाद उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था. पकड़ा गया युवक मुंगेर जिला के टेटिया बंबर निवासी नीतीश कुमार पिता दीपक सिंह था. पुलिस ने जब नीतीश कुमार से कड़ाई के साथ पूछताछ की तो उसने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों का नाम स्वीकार किया. इसके बाद पुलिस से सत्यापन करते हुए मुंगेर जिले के टेटिया बंबर निवासी मोनू कुमार, आशीष कुमार और मो शाहबाज को हिरासत में लेकर शंभुगंज थाना लाया. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने धनकुंड से चोरी हुई बाइक, फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक और बरियारपुर से चोरी हुई बाइक को बरामद कर लिया. गिरफ्तार चारों बाइक चोर गिरोह के सदस्यों में से नीतीश कुमार, आशीष कुमार और मोनू कुमार ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वे बाइक चोरी करते थे. वहीं चोरी की गयी बाइक को मो शाहबाज के पास बिक्री करते थे. शाहबाज की बाइक ठीक करने की दुकान है. वहीं नीतीश कुमार पिता दीपक सिंह को मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में ही जेल भेजा था, जेल से बाहर निकलते ही वह फिर अपने पुराने धंधे में लग गया था. गिरफ्तार सभी चाेरों को फुल्लीडुमर पुलिस पदाधिकारी को सुपुर्द कर दिया गया है. फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि बाइक चोरी मामले में फुल्लीडुमर थाने में प्राथमिकी दर्ज है. इसके कारण चारों को फुल्लीडुमर थाना लाया गया है. पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शंभुगंज पुलिस ने किया अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंदी हसीबुल की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले की जांच करेगी सीआईडी

किशनगंज.जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के मिलिकबस्ती निवासी हसीबुल हक की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. मामले की जांच अब सीआईडी की टीम करेगी. दरअसल दिसंबर 2024 में किशनगंज मंडल कारा के बंदी हसीबुल हक की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस की पिटाई से हसीबुल की मौत हुई थी. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था और इस आरोप में ठाकुरगंज के तत्कालीन सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार व तत्कालीन पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष चंदन कुमार को लाईन हाजिर कर दिया था. अब इस मामले की जांच को लेकर सीआईडी की टीम किशनगंज पहुंच चुकी है और उक्त केस सीआईडी को सौंपा जा रहा है. क्या था मामला पोठिया थाना क्षेत्र में 17 दिसंबर को एक मवेशी कोरोबारी से पानबाड़ा के समीप 6 लाख 95 हजार रूपये लूट की घटना घटी थी. मवेशी व्यापारी से हुई लूट की घटना मामले में मृतक हसीबुल को पोठिया थाना की पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर मंडल कारा भेजा गया था. तबीयत बिगड़ने के कारण बंदी को जेल प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. 27दिसंबर को भागलपुर रेफर किया गया था और भागलपुर में इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गई थी. इसमें परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद ठाकुरगंज के सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार व पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष चंदन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था. क्या कहा एसपी एसपी सागर कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से पत्र मिला था जिसमें इस केस की जांच सीआईडी से कराने की बात कही गयी है. इसके बाद केस सीआईडी को सौंपा जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बंदी हसीबुल की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले की जांच करेगी सीआईडी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top