Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिथुन राशि वाले समझदारी से करें खर्च, अनावश्यक चीजों पर धन न बहाएं, देखें 23-29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Gemini Weekly Horoscope 23 March to 29 March 2025: मार्च माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल. मिथुन साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च 2025 मिथुन: इस सप्ताह, अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करना आवश्यक है. यदि आवश्यक हो, तो आप किसी विशेषज्ञ की सहायता भी ले सकते हैं. यह समय आपकी सेहत के लिए अनुकूल रहेगा, इसलिए इसे व्यर्थ में न गंवाएं, बल्कि इसका अधिकतम लाभ उठाएं. मेष राशि वालों के लिए घरेलू समस्याएं बढ़ा सकती हैं तनाव, देखें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि वालों के ग्रहों का बदलाव लाएगा सफलता के अवसर, देखें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि वाले समझदारी से करें खर्च, अनावश्यक चीजों पर धन न बहाएं, देखें 23-29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि वालों के लिए इस हफ्ते होगी राहत, तनाव और परेशानियों में आएगी कमी, देखें 23 से 29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल इस सप्ताह अनावश्यक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं. इसलिए, जितना संभव हो, अपने धन को सीमित रखते हुए केवल आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करें. अन्यथा, भविष्य में आपको इसके नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह, आप नए वाहन या घर की खरीदारी के लिए परिवार के बड़े सदस्यों से चर्चा कर सकते हैं. इस बातचीत के दौरान, न केवल आपको उनका समर्थन प्राप्त होगा, बल्कि यदि आपको किसी आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, तो वे भी आपकी मदद करेंगे. इस सप्ताह यह सुनिश्चित करें कि यदि कार्यस्थल पर किसी कार्य के दौरान आपसे कोई गलती हो जाती है, तो उसे स्वीकार करना आपकी परिपक्वता को दर्शाएगा. इस समय कार्यालय में अपनी गलती को मान लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, आपको इसे सुधारने के लिए तुरंत विश्लेषण करने की आवश्यकता होगी. सिंह राशि वालों के जीवन में नए बदलाव का संकेत, इस समय होंगे सकारात्मक परिवर्तन, देखें 23-29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि वालों को परिश्रम का मिलेगा फल, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आएगी तरक्की, देखें 23 से 29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल तुला राशि वालों को मिलेंगे करियर में तरक्की के संकेत, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल  वृश्चिक राशि वालों के अनिश्चित व्यवहार से बिगड़ सकते हैं रिश्ते, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल यदि आप किसी प्रतिष्ठित और बड़े कॉलेज में दाखिला लेने की योजना बना रहे हैं, तो इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में अधिक अनुकूल प्रतीत हो रही हैं. इस स्थिति में, कई छात्रों को अपने शिक्षकों का सहयोग प्राप्त करने की आवश्यकता होगी. हालांकि, इस दौरान किसी भी कारण से शॉर्ट-कट अपनाने से बचें, अन्यथा आपको जीवनभर पछतावा हो सकता है. शुभ डेट: 25,27,29शुभ कलर: ग्रे, हरा, पीलाशुभ दिन: बुधवार, शनिवार, रविवार सावधानी: आंखें बंद करके किसी पर भरोसा नहीं करें.उपाय: आप प्रतिदिन 41 बार ‘ॐ बुधाय नम:’ मंत्र का जाप करें. धनु राशि वालों के विवाह के योग होंगे मजबूत,जल्द बजेगी शहनाई, देखें 23 से 29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल मकर राशि वालों की आर्थिक मजबूती के साथ जीवन में बढ़ेगी भौतिक सुख-सुविधाएं, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल कुम्भ राशि वालों को लापरवाही से वाहन चलाना कर सकता है बड़ा नुकसान, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल  मीन राशि वाले बजट पर रखें नजर, अनावश्यक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकते हैं, देखें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल The post मिथुन राशि वाले समझदारी से करें खर्च, अनावश्यक चीजों पर धन न बहाएं, देखें 23-29 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वृश्चिक राशि वालों के अनिश्चित व्यवहार से बिगड़ सकते हैं रिश्ते, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल

Scorpio Weekly Horoscope 23 March to 29 March 2025: मार्च माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च 2025 वृश्चिक : इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार होगा, लेकिन जीवन के विभिन्न पहलुओं में चल रही चुनौतियाँ आपको कुछ चिंतित कर सकती हैं. इसलिए, यदि आप मानसिक शांति प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको अपने करीबी दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने की आवश्यकता होगी. इस सप्ताह कई जातक अपने जीवनसाथी पर धन खर्च करते हुए नजर आएंगे. इस दौरान, आप उनके साथ किसी खूबसूरत यात्रा की योजना भी बना सकते हैं, क्योंकि आपकी सैलरी में वृद्धि होने की संभावना है. इस खुशी को आप अपने प्रियजनों के साथ मनाते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, अधिक धन खर्च करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है. कोई विशेष व्यक्ति, जिसके साथ आप भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, इस सप्ताह आपके लापरवाह और अनिश्चित व्यवहार के कारण आपसे नाराज हो सकता है. इसलिए, यह बेहतर होगा कि आप अपने स्वभाव में सुधार करते हुए उनके साथ अच्छा व्यवहार करें. इस सप्ताह आपके करियर में हर परिस्थिति में भाग्य आपके साथ रहेगा. यह संकेत करता है कि इस समय आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से उचित सराहना और सहयोग प्राप्त होगा. इसके अलावा, कुछ लोग इस अवधि में अपनी इच्छित पदोन्नति भी हासिल कर सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में, इस सप्ताह आपकी राशि के छात्रों को उन परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिलेंगे, जिनकी वे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे. प्रारंभ में, अधिकांश छात्रों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा, जिससे उन्हें सफलता प्राप्त होगी. शुभ डेट: 23,25,27शुभ रंग: पर्पल, लाल, सुनहराशुभ दिन: रविवार, मंगलवार, शुक्रवार सावधानी: क्रोध करने से बचें. बड़ों का आदर करें.उपाय: आप प्रतिदिन 27 बार ‘ॐ भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें. The post वृश्चिक राशि वालों के अनिश्चित व्यवहार से बिगड़ सकते हैं रिश्ते, जानें 23 से 29 मार्च का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बारिश से शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल

धनबाद. गुरुवार की सुबह बारिश शुरू होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में लगे बिजली के उपकरणों में खराबी आ गयी. वहीं कई इलाकों में बिजली के तार टूट कर गिर गये. इससे शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को गुरुवार को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार बारिश शुरू होने के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में लगे इंसुलेटर में खराबी आ गयी थी. सरायढेला फीडर, बिग बाजार फीडर के अलावा आमाघाटा के समीप, हाउसिंग कॉलोनी, पॉलिटेक्निक रोड, नवाडीह, मनईटांड़, जोड़ाफाटक, मटकुरिया, वासेपुर आदि इलाकों में सुबह के लगभग सात बजे से नौ बजे के बीच खराबी आयी थी. दोपहर तक सभी जगहों पर आयी खराबी को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति शुरू की गयी. वहीं नूतनडीह, कुसुम विहार, माड़ी गोदाम, नया बाजार आदि इलाकों में बिजली के तार टूट कर गिर गए. इन इलाकों में दोपहर तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही. गुरुवार की शाम शुरू हुई बारिश में भी कई जगहों पर ट्रांसफॉर्मरों के फ्यूज में खराबी आने का सिलसिला जारी रहा. इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बारिश से शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news : इसीआरएमसी ने सभा कर कहा- ओपीएस ही चाहिए

धनबाद. ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध सप्ताह मनाया. इस दौरान सभा महासचिव पीएस चतुर्वेदी के नेतृत्व में डीआरएम कार्यालय के समक्ष सभा की. वक्ताओं ने न्यू पेंशन स्कीन (एनपीए) व यूनिफाइड पेंशन स्कीन (यूपीएस) पर विरोध जताया. इस दौरान उन्होंने ओपीएस की मांग उठायी. महासचिव ने यूपीएस की कमियों और नकारात्मक पहलू पर विस्तार से प्रकाश डाला. सभा के दौरान महासचिव पीएस चतुर्वेदी ने कहा कि यूपीएस में पेंशन शब्द को ””””””””पे आउट”””””””” से बदल दिया गया है. इससे उन कर्मचारियों की भावना को ठेस पहुंची है, जो समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं. कहा कि ओपीएस के विपरीत, यूपीएस अंशदायी है. इसमें कर्मचारी को अपना योगदान देना अनिवार्य है. यूपीएस में यह निर्धारित किया गया है कि पेंशनर को आश्वस्त भुगतान उसकी सेवानिवृत्ति से ठीक पहले के 12 महीने के औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत दिया जाएगा, जबिक ओपीएस के अंतर्गत यह अंतिम आहरित मूल वेतन का 50 प्रतिशत होता था. इन मांगों को लेकर उठायी आवाज ईसीआरएमसी की मांगों में एनपीएस या यूपीएस को रद्द कर ओपीएस की पुर्नस्थापना करना, पदों के सृजन से रोक हटाना, जीवित पदों का सरेंडर बंद करना, रेलवे बोर्ड के मानकों के आधार पर यार्ड स्टिक तय कर अतिरिक्त पदों का प्रावधान सुनिश्चित करना, जनवरी 2020 से जून 2021 तक के फ्रीज किए गए डीए का जल्द से जल्द भुगतान कराने आदि की मांग शामिल है. मौके पर विजय कुमार महाजन, वीरेंद्र शुक्ला, अनिल कुमार सोनी, लोचन मंडल, एसके गिरी, सोनू उपाध्याय, मंजेश राव, धुरेंद्र यादव, राज बहादूर सिंह, संतोष कुमार, सर्वजीत सिंह, विजय कुमार राम, हेलाल मुस्तफा खान, दामोदर महतो, गौरव चौबे, रामू महतो, गोपाल कुमार साव, महेंद्र कुमार, टिंकू बांसफोड़, आरके लकड़ा, आरके प्रसाद, राजेश कुमार सिंह आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news : इसीआरएमसी ने सभा कर कहा- ओपीएस ही चाहिए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बस से चोरी एक करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी बरामद

गोविंदपुर. गोविंदपुर पुलिस ने न्यू मां तारा फैमिली रेस्टोरेंट रतनपुर जीटी रोड से गत 19 दिसंबर 2024 को मुजफ्फरपुर निवासी मतिउर्रहमान के बैग से सोना, चांदी, हीरा के आभूषण व दो लाख रुपये नकदी समेत एक करोड़ से अधिक की संपत्ति चोरी मामले का उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक गांव से चोरी गया माल बरामद कर लिया है. वहीं कांड के मुख्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी पुलिस उपाधीक्षक शंकर कामती एवं पुलिस इंस्पेक्टर रुस्तम अली ने गुरुवार को गोविंदपुर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि अपनी पुत्री की शादी के लिए मतिउर्रहमान कोलकाता से मुजफ्फरपुर जाने वाली बस संख्या बीआर 06 पीएफ 3551 में कोलकाता में सवार हुए थे. उनके साथ उनके पुत्र भी थे. नकदी व आभूषण से भरा बैग बस में रखा हुआ था. रास्ते में गोविंदपुर थाना अंतर्गत न्यू मां तारा एसी फैमिली रेस्टोरेंट के पास बस रुकी और सभी यात्री खाना-पीना, चाय-नाश्ता करने लगे. मतिउर्रहमान बस से उतरना नहीं चाहते थे क्योंकि उनके पास बहुमूल्य सामग्री थी, परंतु उनके और उनके पुत्र दोनों को बस से उतरने के लिए दबाव दिया गया. इस पर दोनों खाना खाने बस से उतरे. जब खाना खाकर सभी बस में सवार हुए तो उनका बैग गायब था. एसआइटी का किया गया था गठन घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन द्वारा गठित एसआइटी ने पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय वन शंकर कामती एवं गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर रुस्तम अली के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के धार जिला अंतर्गत बनावर थाना क्षेत्र के खेरवा जागीर गांव से छापेमारी की. यहां से लगभग एक करोड़ का सोना, चांदी एवं हीरा का आभूषण, रेडो कंपनी के दो डायमंड वॉच, एक टाइटेनिक कंपनी की घड़ी एवं दो लाख रुपये नकद समेत चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिया गया. पुलिस ने इस कांड के मुख्य अभियुक्त अकरम खान (35 वर्ष), पिता सत्तार खान, साकिम खेरवा जागीर, थाना बनावर, जिला धार, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है. उसे जेल भेज दिया गया है. एसएसपी ने की रिवॅार्ड देने की घोषणा छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद मेहता एवं विवेक चौधरी ने छापेमारी कर उक्त माल बरामद किया है. इस उपलब्धि पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने गोविंदपुर थाना के अधिकारियों को रिवॉर्ड देने की घोषणा की है. अंतर राज्यीय गिरोह ने दिया घटना को अंजाम पुलिस उपाधीक्षक शंकर कामती ने बताया कि इस कांड को एक अंतर राज्यीय गिरोह ने अंजाम दिया है. गिरोह का काम केवल सवारी बसों से सामान गायब करना है. गिरोह द्वारा बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कई वारदात किये गये हैं. यह गिरोह चोरी व लूट का सामान जमीन में गाड़कर चार-पांच माह तक सुरक्षित रखता है. इसके बाद उसे बेच देते हैं या आभूषण में बदला जाता है. उन्होंने कहा कि काफी प्रयास के बाद पुलिस ने इस कांड में शामिल अकरम खान को गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर सारा सामान बरामद किया गया. मतिउर्रहमान से चुराया गया सारा माल बरामद कर लिया गया है. बस के कर्मी व बस पड़ाव के एजेंट से मिलीभगत पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह की बस के कर्मचारी तथा बस पड़ाव के एजेंट से भी मिलीभगत रहती है. जो यात्री भारी भरकम सामान लेकर जाते हैं, उनके आवभाव से गिरोह के सदस्याें को पता चल जाता है कि उसमें कोई कीमती सामान है. कोलकाता से ही पीछा कर रहे थे अपराधी पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि अपराधी कोलकाता से ही ब्रेजा गाड़ी पर सवार होकर बस का पीछा कर रहे थे. उन्हें उम्मीद थी कि बस कहीं न कहीं रुकेगी और वह घटना को अंजाम देंगे. गोविंदपुर थाना क्षेत्र में बस रुकने पर खाना खाने मतिउर्रहमान व उनके पुत्र के उतरने के बाद गिरोह ने उनका बैग गायब कर दिया. ब्रेजा पर सवार अपराधी उनका बैग लेकर फिर कोलकाता लौट गये. तीन माह के प्रयास के बाद पुलिस को मिली सफलता बस से बैग चोरी के बाद वादी मतिउर्रहमान ने गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 336/24 , दिनांक 26.12.2024 बीएनएस की धारा 303(2)अंकित कराया था. कांड के उद्वभेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम का गठन किया था. कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद मेहता बनाये गये थे. करीब तीन माह के अथक प्रयास के बाद पुलिस को माल की बरामदगी और अपराधी की गिरफ्तारी में सफलता मिली. रियल एस्टेट का काम करते हैं मतिउर्रहमान मतिउर्रहमान कोलकाता में रियल एस्टेट का काम करते हैं. वह कोलकाता में ईएम बायपास रोड में रहते हैं. उनकी पुत्री आयुर्वेदिक चिकित्सक सदफ तबस्सुम की शादी 22 दिसंबर को मुजफ्फरपुर निवासी एयरफोर्स के पायलट नवाज अशरफ के साथ हुई. इसी शादी के लिए वह कोलकाता से जेवर खरीदकर बस से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. सामान की बरामदगी की समाचार सुनकर वह गुरुवार को अपने पुत्र ओवैसुर रहमान के साथ गोविंदपुर थाना पहुंचे. कोर्ट से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस उन्हें बरामद सामान सौंप देगी. उन्होंने घटना के उद्भेदन एवं माल की बरामदगी के लिए धनबाद पुलिस का आभार जताया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बस से चोरी एक करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news : सीआरइयू के स्थापना दिवस पर रेल कर्मचारी जागरूकता समारोह

धनबाद. इस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के 17वें स्थापना दिवस पर धनबाद मंडल कमेटी की कार्यकारिणी मीटिंग सह रेल कर्मचारी जागरूकता अभियान गुरुवार को धनबाद प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया. अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार ने की. मंच संचालन धनबाद मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साह ने किया. बैठक में सर्वप्रथम धनबाद मंडल की समस्याओं पर चर्चा की गयी. इसके बाद ओपन सेशन शुरू हुआ. इसमें मुख्य अतिथि संस्थापक सदस्य सह केंद्रीय संगठन सचिव बीआर सिंह व विशिष्ट अतिथि बासुदेव महतो ने इसीआरइयू के इतिहास पर प्रकाश डाला. समस्याओं पर की गयी चर्चा एआइएलआरएसए के संयुक्त जोनल सचिव आरआर प्रजापति ने रेल प्रशासन कि मनमानी, कर्मचारियों से दबाव में कार्य कराने आदि मुद्दों पर प्रकाश डाला. केंद्रीय संगठन सचिव पंकज कुमार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की. इसीआरइयू मंडल सचिव सुनील कुमार सिंह ने श्रम कानूनों में बदलाव कर बनाये गये चार श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग की. कार्यक्रम में गोमो, धनबाद, कतरास, पाथरडीह के सभी विभाग के लगभग 200 कर्मचारी शामिल हुए. इसमें एसपी सिंह, गौरी शंकर सिंह, विनोद कुमार, उदय कुमार, बबलू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय चौधरी, सुबोध सिंह, अपूर्व वर्मा आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news : सीआरइयू के स्थापना दिवस पर रेल कर्मचारी जागरूकता समारोह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आइपीएल के टिकट देने के नाम पर ठग रहे हैं साइबर अपराधी

फेसबुक व इंस्टाग्राम पर नया अकाउंट बनाकर दे रहे लुभावने ऑफर गिरीश पार्क इलाके की स्त्री ने झांसे में आकर गंवाये 12 हजार रुपये पुलिस के सेंट्रल डिविजन साइबर क्राइम विभाग की टीम ने अकाउंट ब्लॉक कर लौटायी राशि संवाददाता, कोलकाताइंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) सीजन 18 का उद्घाटन मैच 22 मार्च को कोलकाता के इडेन गार्डेंस स्टोडियम में स्पोर्ट्सा जाना है. इसके बाद से लगातार दो महीने तक देश के विभिन्न स्टेडियम में टूर्नामेंट के बाकी मैच स्पोर्ट्से जायेंगे. इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. टिकट के लिए मारामारी है. डिमांड ज्यादा होने के कारण मैचों के टिकटों की किल्लत अभी से शुरू हो गयी है. इसी का फायदा उठाकर साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए अलग-अलग हथकंडा अपना रहे हैं. कोलकाता पुलिस ने इसे लेकर लोगों को समय रहते सतर्क किया है. हाल ही में ठगी का एक मामला सामने आया है. गिरीश पार्क इलाके में रहनेवाली एक स्त्री इस गिरोह के लुभावने प्रलोभन के चक्कर में पड़कर 12 हजार रुपये गंवा दिये. काफी कोशिश के बाद पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) विभाग के साइबर डिविजन की टीम ठगी के रुपये को वॉलेट में ब्लॉक करने में सफल हो गये. जिसके बाद स्त्री को उनके पास से की गयी ठगी की राशि को वापस लौटा दिया गया. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित स्त्री ने शिकायत में बताया कि वह गिरीश पार्क इलाके में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पेज को देखा. जिसमें आइपीएल के किसी भी मैच के टिकटों को काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराने की जानकारी दी गयी थी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्हें उद्घाटन मैच के टिकट की जरूरत थी, लिहाजा उन्होंने वहां दिये गये मोबाइल नंबर पर संपर्क किया. इसके बाद शातिर ठगों ने उनसे टिकटों के बदले 30 प्रतिशत रुपये अग्रिम राशि अकाउंट में जमा करवाने को कहा. पीड़िता ने यह रकम जमा करवा दी. कोलकाता पुलिस से संयुक्त आयुक्त (अपराध) रूपेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी सेंट्रल विभाग के साइबर क्राइम विंग ने मामले की जांच कर जिस अकाउंट में रुपये भेजे गये थे, तुरंत उस अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया. इसके बाद उस अकाउंट से पूरे 12 हजार रुपये पीड़िता को वापस लौटा दिये गये. पुलिस ने सोशल मीडिया में फैले ऐसे साइबर ठगों से लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया है. इमेल भेजकर भरोसा जीतते हैं ठग पुलिस सूत्र बताते हैं कि, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि टिकटों की कीमत की 30 फीसदी राशि पहले चुका दी. इसका कन्फर्मेशन उन्हें इमेल से मिला. इमेल में पीड़िता को टिकटों को उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी गयी थी. इस जानकारी के बाद उनसे शेष 70 प्रतिशत बकाया राशि भी मांगी गयी. पीड़िता ने यह इमेल मिलने के बाद कुल 12 हजार रुपये जमा करवा दिये. इमेल मिलने के बाद टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ गयी थी. पीड़िता का आरोप है कि पूरी रकम मिल जाने के बाद शातिर साइबर ठगों ने सोशल मीडिया में संपर्क करने के सारे अकाउंट में उन्हें ब्लॉक कर दिया. जिसके बाद आरोपियों के साथ संपर्क करने का कोई जरिया उनते पास नहीं बचा. पूरी राशि देने के बावजूद उन्हें एक भी टिकट नहीं मिला. जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत गत 15 मार्च को स्थानीय गिरीश पार्क थाने में दर्ज करायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आइपीएल के टिकट देने के नाम पर ठग रहे हैं साइबर अपराधी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज ब्रिटेन दौरे पर रवाना होंगी सीएम, बनायी टास्क फोर्स

टास्क फोर्स में पांच मंत्री, तीन आइएएस व दो आइपीएस अधिकारी शामिल, अभिषेक व सुब्रत बख्शी देखेंगे पार्टी का काम संवाददाता, कोलकातामुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को ब्रिटेन की आठ दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगी. उन्होंने अपनी गैर-मौजूदगी में राज्य प्रशासन का काम सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है. इस टास्क फोर्स में राज्य के पांच वरिष्ठ मंत्री, तीन आइएएस व दो वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है. इन पांच मंत्रियों में फिरहाद हकीम, चंद्रिमा भट्टाचार्य, अरूप विश्वास, डॉ शशि पांजा व सुजीत बोस शामिल हैं. इसके साथ ही इसमें राज्य की गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती के साथ ही दो वरिष्ठ आइएएस अधिकारी विवेक कुमार व प्रभात मिश्रा तथा वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार व कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा को रखा गया है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री 21 मार्च से 28 मार्च तक विदेश दौरे पर रहेंगी और इस दौरान राज्य प्रशासन पर निगरानी की जिम्मेदारी इस टास्क फोर्स को दी गयी है. गुरुवार को राज्य सचिवालय नबान्न में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सुश्री बनर्जी ने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में तृणमूल में किसी भी जरूरत के लिए कार्यकर्ता पार्टी के अखिल हिंदुस्तानीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी से संपर्क कर सकते हैं. तृणमूल सुप्रीमो ने कहा: हमारे फोन हमेशा उपलब्ध रहेंगे, हालांकि हिंदुस्तान व विदेश के समय में अंतर होगा लेकिन आपातकालीन स्थिति के लिए फोन चालू रहेंगे. अगर कोई जरूरत है, तो अभिषेक बनर्जी व वरिष्ठ नेता सुब्रत बख्शी से भी संपर्क किया जा सकता है. अन्य लोग भी हैं, पार्टी पर नजर रखेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा: मैं यह इसलिए साझा कर रही हूं क्योंकि कभी-कभी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं और तब यह बात सामने आती है कि कौन किससे संवाद करेगा. यदि कोई आवश्यकता होगी तो वे हमसे संपर्क करेंगे. अगर कोई नीतिगत निर्णय लिया जाना है तो वे हमसे बात करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी गैर हाजिरी में पार्टी और प्रशासन दोनों कुशलतापूर्वक चलेंगे. पार्टी और प्रशासन का काम नहीं रुकेगा. प्रशासन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए ही ‘टास्क फोर्स’ का गठन किया गया है. लंदन में ममता के ये हैं कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने बताया कि लंदन में उनका चार दिन का कार्यक्रम है. 24 मार्च को वह हिंदुस्तानीय उच्चायोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. वहीं, 25 मार्च को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट, 26 मार्च को गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट कार्यक्रम व 27 मार्च को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और 28 मार्च को कोलकाता वापस लौट आयेंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आज ब्रिटेन दौरे पर रवाना होंगी सीएम, बनायी टास्क फोर्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur News: स्कूल प्रधान और शिक्षक से शोकॉज

सुलतानगंज. ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकोपस्थिति दर्ज नहीं किये जाने को लेकर डीईओ ने सुलतानगंज के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अबजूगंज के स्कूल प्रधान व शिक्षक से शोकॉज पूछा है. जारी पत्र में बताया गया कि विगत 19 मार्च को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकोपस्थिति का अवलोकन किया गया तो विद्यालय के किसी भी शिक्षक द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं किया गया था. जो अनुशासनहीनता का परिचायक है. निर्देश दिया गया कि स्वयं तथा सभी शिक्षक अपना-अपना स्पष्टीकरण 21 मार्च तक देना सुनिश्चित करें. बीईओ रेखा हिंदुस्तानी ने वीक्षण कार्य का निरीक्षण किया. मिरहट्टी, कमरगंज सहित संकुल में चल रहे वीक्षण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिया. छह घंटे कटी रही बिजली, हुई परेशानी सुलतानगंज में गुरुवार को दिन में छह घंटा बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हुई. रमजान में रोजेदारों को मुश्किल का सामना करना पड़ा. सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य मो अफरोज आलम ने कहा कि रोजदारों को मस्जिद में नमाज अदा करने के दौरान पेयजल को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.बिजली विभाग के अधिकारी से दोपहर में बिजली नहीं काटे जाने का अनुरोध किया है.वही विभाग के एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस को लेकर शहर के कांवरिया रूट में खुला 11000 वोल्ट के तार को कवर किये जाने का काम तेजी से हो रहा है. जिससे एक पखवाड़ा तक दिन के 10 से 5 बजे तक बिजली काटी जायेगी. जिससे तेजी से मेंटेनेंस का कार्य हो सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur News: स्कूल प्रधान और शिक्षक से शोकॉज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: रामनवमी व ईद को लेकर बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था

धनबाद. पुलिस मुख्यालय सभागार में गुरुवार को एसएसपी एचपी जनार्दनन के नेतृत्व में क्राइम मीटिंग की गयी. इसमें सभी वरीय पदाधिकारी समेत थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी मौजूद थे. बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के बाद एसएसपी ने विभिन्न थानों में दर्ज लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने और समय पर चार्जशीट सौंपने का निर्देश दिया. ईद व रामनवमी को लेकर रहें सतर्क एसएसपी ने ईद और रामनवमी को लेकर ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा. त्योहार को लेकर सभी थाना प्रभारी को शांति समिति व अखाड़ा दलों के साथ बैठक कर सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक पहल करने और असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. स्त्रीओं से संबंधित अपराध को गंभीरता से लें एसएसपी ने दुष्कर्म, स्त्री व बाल उत्पीड़न एवं पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों को गंभीरता से लेने, तय समय पर जांच पूरी कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया. स्त्रीओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील रहने को कहा. एसएसपी ने संगठित अपराध करने वाले अपराधियों, गैंग्स से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई को तेज करने का निर्देश दिया. इसके अलावा थानों में पेंडेंसी कम करने, भगोड़े अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने, मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने आदि के निर्देश भी दिये. उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े लंबित कांडों की भी समीक्षा की और जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया. एसएसपी ने बैठक के दौरान बेहतर कार्य करने वाले 20 थाना प्रभारियों को पुरस्कृत किया और अन्य सभी पदाधिकारियों को कार्य कुशलता में तेजी लाने की हिदायत दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: रामनवमी व ईद को लेकर बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top