Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रवि रथी हिंदी काव्य संकलन का विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया विमोचन, बोले- कविता साहित्य की एक विधा

रांची : देवघर के युवा कवि रवि शंकर साह के कुशल संपादन और खोरठा के मशहूर गीतकार विनय तिवारी के सह संपादन में प्रकाशित साझा काव्य संकलन “रवि रथी” का गुरुवार को रांची के विधानसभा भवन में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने विमोचन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कविता साहित्य की एक विधा है. कविता कवि की सौंदर्यानुभूति की अभिव्यक्ति है. झारखंड के कवि और लेखक कर रहे हैं राज्य का नाम रोशन : स्पीकर रवींद्रनाथ महतो स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने आगे कहा कि झारखंड के कवि और लेखक अपनी रचनाओं से राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. यहां पर प्रतिभाओं की कमी नही है. चाहे स्पोर्ट्स हो, संगीत हो, सिनेमा हो या साहित्य. हर क्षेत्र में यहां के लोग अव्वल आते हैं. इस अवसर पर उन्होंने संकलन के सभी रचनाकारों है को बधाई दी. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Aurangzeb Tomb Nagpur : ओडिशा के मंदिरों पर थी औरंगजेब की नजर, आज उसके कब्र पर मचा बवाल मथुरा महतो ने भी किया कार्यक्रम को संबोधित कार्यक्रम को सत्तारूढ़ दल के सचेतक और टुंडी के विद्यायक मथुरा महतो ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कविता लिखते समय जिस भाव के साथ लिखी जाती है, यदि पढ़ने वाला भी उसे उसी अर्थ और भाव के साथ उसे समझ सके तो कविता लिखने का उद्देश्य सार्थक हो जाता है”. 75 मार्मिक कविताओं से सुसज्जित है ‘रवि रथी’ : रवि शंकर साह पुस्तक के संपादक रवि शंकर साह ने बताया कि रवि रथी’ एक साझा काव्य संग्रह है. यह 15 रचनाकारों की कुल 75 मार्मिक कविताओं से सुसज्जित है. इस संग्रह में झारखंड के नए – पुराने रचनाकार शामिल हैं. इसका प्रकाशन साहित्य समागम हिंदुस्तान के बैनर तले प्राची डिज़िटल पब्लिकेशन, मेरठ के द्वारा प्रकाशित किया गया है. यह अद्वितीय काव्य संग्रह पाठको अवश्य पसंद आएगा. मौके पर मैं हूं झारखण्ड के लेखक देव कुमार, इस संग्रह के सह रचनाकार मो. फिरोज आलम, युवा नेता रुपेश तिवारी, सौरभ तिवारी, अर्जुन महतो, राजेश महतो, इकरामूल हक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, संताल परगना में आज से गरज के साथ बारिश The post रवि रथी हिंदी काव्य संकलन का विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया विमोचन, बोले- कविता साहित्य की एक विधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्व रेलवे : आसनसोल मंडल में समपार की जगह बनेंगे एलएचएस

आसनसोल. सुरक्षा व परिचालन दक्षता को बढ़ाने के लिए हिंदुस्तानीय रेलवे के चल रहे प्रयासों के अहम हिस्से के रूप में पूर्व रेलवे के आसनसेल मंडल में लेवल क्रॉसिंग(एलसी) फाटकों को सीमित ऊंचाई वाले सबवे (एलएचएस) और भूमिगत सड़क पुल (रोड अंडरब्रिज/आरयूबी) से प्रतिस्थापित किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य दुर्घटना के जोखिमों को समाप्त करना, रेल और सड़क दोनों उपयोगकर्ताओं को हो रही देरी को कम करना और निर्बाध संपर्क (कनेक्टिविटी) उपलब्ध करना है. आसनसोल मंडल में सभी एलसी गेटों को सीमित ऊंचाई वाले सबवे (एलएचएस) या भूमिगत सड़क पुल (रोड अंडर ब्रिज/आरयूबी) के साथ प्रतिस्थापित करने के लिए लक्षित किया गया है. 04 समपार फाटकों (एलसी गेटों) को पहले ही इस वित्तीय वर्ष में सीमित ऊंचाई वाले सबवे (एलएचएस) द्वारा बदल दिया गया है और सार्वजनिक उपयोग के लिए चालू कर दिया गया है, जबकि शेष समपार फाटकों को हटाने की दिशा में काम प्रगति पर है. कोई भी समपार फाटक (एलसी गेट) एक ऐसा खास स्थान है जहां एक रेलवे ट्रैक एक ही भू-सतह पर किसी सड़क या रास्ते को काटते हुए मिलते हैं और जिससे वाहनों और पैदल यात्रियों को पार करने की अनुमति मिलती है. इन लेवल क्रॉसिंगों को संचालित किया जा सकता है, जहां रेलवे कर्मी गेट का संचालन करते हैं, या मानव रहित, जहाँ सड़क उपयोगकर्ताओं को अपने जोखिम पर पार करते है. हालांकि, लेवल क्रॉसिंग, विशेष रूप से मानव रहित एससी गेट, खतरों का कारण बनते हैं और लगातार ट्रेन संचालन के रास्ते में देरी का कारण बनते हैं. इन कठिनाइयों को दूर करने के लिए, हिंदुस्तानीय रेलवे द्वारा लेवल क्रॉसिंग गेटों को सीमित ऊंचाई वाले सबवे (एलएचएस) या भूमिगत सड़क पुल (रोड अंडर ब्रिज/आरयूबी), जो वस्तुत: रेलवे पटरियों के नीचे निर्मित भूमिगत सड़क मार्ग (अंडरपास) हैं, से बदला जा रहा है. इससे वाहनों और पैदल यात्रियों के आवागमन को सुरक्षित रूप से और बिना रुकावट आवागमन की सुविधा मिलती है. एलएचएस या आरयूबी के साथ एलसी गेट्स के प्रतिस्थापन से जनता के लिए कई लाभ मिलते हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह लेवल क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं के जोखिम को समाप्त करता है, जो अक्सर मानवीय त्रुटि, वाहन के अचानक अचल हो जाने (स्टॉलिंग), या नजदीक आ गयी ट्रेन से पहले जल्दी से गेट पार करने के प्रयास करने के कारण होता है. इसके अतिरिक्त, सड़क और रेल यातायात दोनों की आवाजाही सहज हो जाती है, क्योंकि वाहनों को अब ट्रेन के पास होने पर रुकने की आवश्यकता नहीं होती है. यह भीड़ और यात्रा में देरी को कम करता है, समग्र कनेक्टिविटी में सुधार करता है और लोगों की आवाजाही में लगनेवाले अनावश्यक समय को बर्बाद होने से बचाता है. सीमित ऊंचाई वाले सबवे (एलएचएस) या भूमिगत सड़क पुल (आरयूबी) संरचनाएं सभी प्रकार के मौसमी विषमताओं में आवाजाही को सुगम बनाती है. इसके कारण वाहनों को गेट बंद होने या प्रतिकूल मौसम की स्थिति से प्रभावित हुए बिना निर्बाध रूप से परिवहन करने की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, मैनुअल गेट संचालन के उन्मूलन के साथ, रेलवे क्रॉसिंग यात्रियों के लिए ये अधिक दक्षतापूर्ण और सुरक्षित सिद्ध होते हैं. आसनसोल मंडल में, चार समपार फाटकों को हाल ही में सीमित ऊंचाई वाले सबवे (एलएचएस) से बदल दिया गया है और सार्वजनिक उपयोग के लिए चालू कर दिया गया है. इनमें बासुकीनाथ-दुमका सेक्शन में समपार फाटक (एलसी गेट) नंबर 18 शामिल हैं, जो बासुकीनाथ-दुमका सेक्शन में झरपुरा-सिलंडा रोड को जोड़ता है, एलसी गेट नंबर 19 जो कि हतियापाथर-बाबुपुर रोड को जोड़ता है. जसीडीह-तुलसीटाँड़ सेक्शन का एलसी गेट नंबर 31 जो गंजोरा रोड को जोड़ता है, और तुलसीटाँड़-लाहाबन सेक्शन में एलसी गेट नंबर 33 लाहाबन रोड को जोड़ता है. इन सबवे के कारण कनेक्टिविटी में काफी सुधार हुआ है और सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए प्रतीक्षा समय में कमी आयी है. एलएचएस या आरयूबी की निर्माण द्वारा एलसी गेटों का प्रतिस्थापन रेल परिचालन में सुधार एवं सड़क उपयोगकर्त्ताओं को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्व रेलवे : आसनसोल मंडल में समपार की जगह बनेंगे एलएचएस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विश्वभारती विवि के कुलपति बने प्रबीर कुमार घोष

बोलपुर. विश्वहिंदुस्तानी के पूर्व छात्र रहे डॉ प्रबीर कुमार घोष को इस केंद्रीय विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया. इस आशय पर मंगलवार शाम को ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से अधिसूचना जारी कर दी गयी. पूर्व कुलपति विद्युत चक्रवर्ती का आठ नवंबर 2023 को कार्यकाल पूरा होने के 16 माह बाद फिर विश्वहिंदुस्तानी को स्थायी कुलपति मिल गया है. इससे पहले प्रबीर कुमार घोष आइसीएआर के कुलपति थे. विश्वहिंदुस्तानी के कानून 1951 के अनुसार उनका चुनाव के जरिये चयन किया गया है. नोबेलजयी कविगुरु रबींद्रनाथ टैगोर के सपनों की विश्वहिंदुस्तानी पश्चिम बंगाल में एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय है. 1951 के कानून के अनुसार यह विश्वविद्यालय अद्वितीय है. यहां की कुलाध्यक्ष या परिदर्शक (विजिटर) देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कुलाधिपति (चांसलर) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. यहां तक कि इस विश्वविद्यालय के रेक्टर या प्रमुख पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं. विद्युत चक्रवर्ती विश्वहिंदुस्तानी के अंतिम स्थायी कुलपति थे. वह आठ नवंबर, 2023 को सेवानिवृत्त हो गये. उसके 16 महीनों के बाद नया स्थायी कुलपति यहां के पूर्व छात्र प्रबीर कुमार घोष को बनाया गया है. मालूम रहे कि नये कुलपति प्रबीर कुमार घोष 1981 से 1985 तक विश्वहिंदुस्तानी में कृषि विभाग के छात्र थे. उन्हें छत्तीसगढ़ के रायपुर में आइसीएआर का कुलपति नियुक्त किया गया था. वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद वह विश्वहिंदुस्तानी के स्थायी कुलपति बनाये गये हैं. उल्लेखनीय है कि इसके पहले विश्वहिंदुस्तानी में कार्यवाहक कुलपति के रूप में संजय कुमार मल्लिक, अरबिंद मंडल और विनय कुमार सारेन कार्य संभाल रहे थे. विश्वहिंदुस्तानी से जुड़े सूत्रों की मानें, तो प्रबीर कुमार घोष जल्द ही कुलपति का पदभार ग्रहण करेंगे. धरोहर का विकास करेंगे नये कुलपति बुधवार को ही विश्वहिंदुस्तानी विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रबीर कुमार घोष ने कार्यवाहक कुलपति विनय कुमार सारेन से पदभार ग्रहण कर लिया. बाद में नये कुलपति प्रबीर कुमार घोष ने कहा, “एक दो दिन में यहां अपनी नयी भूमिका पर विस्तार से बातचीत करूंगा. चाहता हूं कि गुरुदेव रबींद्रनाथ ठाकुर की इस धरोहर का अपेक्षित गरिमा के साथ विकास हो. इसमें हम सब को मिल कर काम करना होगा. मैं यहीं से पढ़ कर निकला हूं. चूंकि बीते 35 वर्षों तक मैं यहां से बाहर था, लिहाजा अब यहां जो कार्यभार मिला है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा.” डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विश्वहिंदुस्तानी विवि के कुलपति बने प्रबीर कुमार घोष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बर्दवान : महिला वकील से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मृत्यु, आरोपी हुआ गिरफ्तार

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण रोड इलाके में 15 मार्च को होली के दिन एक जूनियर स्त्री वकील के साथ मारपीट की घटना सामने आयी थी. इस हमले में उनके गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो गयी. मामले में बर्दवान पुलिस ने आरोपी रोहित दास को गिरफ्तार कर लिया है. वह शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के गांगपुर दिघीपाड़ का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी को बुधवार को बर्दवान जिला अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. घटना का विवरण पीड़ित स्त्री वकील ने पुलिस को बताया कि वह होली के दिन अपने पति, बहन और जीजा के साथ बाइक से जा रही थीं. इसी दौरान रामकृष्ण रोड पर दो युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. जब उन्होंने धीरे चलाने की बात कही, तो एक अन्य बाइक, जिस पर पुलिस का स्टीकर लगा था, वहां आकर रुकी. उस बाइक से उतरे युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए स्त्री वकील से मारपीट शुरू कर दी. जब उनके पति ने हस्तक्षेप किया और बताया कि उनकी पत्नी भी वकील हैं, तो आरोपी ने दोबारा स्त्री के पेट पर लात मारी, जिससे वह बेहोश हो गयीं. पुलिस पर लापरवाही का आरोप पीड़िता का आरोप है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने बर्दवान थाना पहुंचीं, तो पुलिस ने उनसे दुर्व्यवहार किया. इसी दौरान उन्हें रक्तस्राव होने लगा, जिसके बाद वह बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गयीं, लेकिन वहां इलाज से इनकार कर दिया गया और थाना से लिखित आदेश लाने को कहा गया. जब वह दोबारा थाना पहुंचीं, तो शिकायत दर्ज नहीं की गयी. अगले दिन भी पुलिस ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया. बाद में उन्होंने अपनी शिकायत बार एसोसिएशन को दी, जिसके बाद एसोसिएशन ने जिला न्यायाधीश और एसपी से कार्रवाई की मांग की. वकीलों का विरोध प्रदर्शन बर्दवान बार एसोसिएशन के वकीलों ने बुधवार को अदालत में पेन डाउन स्ट्राइक किया. एसोसिएशन के संपादक सदन ता ने कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जायेगा. वकीलों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार और लापरवाही के भी आरोप लगाये हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी वकीलों का विरोध जारी हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद बर्दवान बार एसोसिएशन ने इस घटना के प्रतिवाद में पेन डाउन किया. वकीलों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही और दुर्व्यवहार को लेकर उनकी मांगें बनी रहेंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बर्दवान : स्त्री वकील से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मृत्यु, आरोपी हुआ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तृणमूल पंचायत प्रधान का बीडीओ पर गंभीर आरोप

अंडाल. तृणमूल कांग्रेस संचालित पंचायत के प्रधान ने बीडीओ पर विपक्ष के लिए दलाली करने का आरोप लगाया, जिसका जवाब देते हुए बीडीओ ने कहा कि काम प्रशासनी नियमों के अनुसार हो रहा है. हालांकि, व्यक्तिगत हमलों पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की. तृणमूल नेताओं का विरोध प्रदर्शन बुधवार को मदनपुर पंचायत के प्रधान और पंचायत समिति के सदस्यों ने अंडाल प्रखंड कार्यालय के बाहर बीडीओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पंचायत प्रधान व युवा तृणमूल के जिला अध्यक्ष पार्थ देवासी ने आरोप लगाया कि बीडीओ योजनाओं के लाभ वितरण में पक्षपात कर रहे हैं, जिससे तृणमूल समर्थक वंचित रह गये हैं. प्रशासनी योजनाओं में भेदभाव का आरोप पार्थ देवासी ने कहा कि 2022 की सूची के अनुसार 2800 लोगों को अभी तक वृद्धा भत्ता नहीं मिला है. वहीं, जल स्वप्न योजना के तहत घर-घर पानी कनेक्शन का काम अधूरा है, जिससे सड़कें खराब हो गयी हैं. उन्होंने कहा कि बांग्ला आवास योजना के लाभार्थियों की सूची में तृणमूल समर्थकों को चुनिंदा रूप से बाहर कर दिया गया. बीडीओ की सफाई- काम नियमों के तहत हो रहा इस पर बीडीओ देबांजन दत्ता ने कहा कि सभी कार्य प्रशासनी नियमों के अनुसार किये जा रहे हैं और पक्षपात के आरोप निराधार हैं. भाजपा नेता लक्ष्मण घोरुई ने इस मुद्दे पर कहा कि तृणमूल खुद प्रशासन पर दबाव बनाकर प्रशासनी अधिकारियों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तृणमूल पंचायत प्रधान का बीडीओ पर गंभीर आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीवीसी नहर में कूदकर महिला ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव बरामद किया

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना क्षेत्र के पुरसा डीवीसी नहर में बुधवार सुबह एक स्त्री ने कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 60 वर्षीय मोचिया मल्लिक के रूप में हुई है, जो सीरोरा गांव की निवासी थीं. वह अपने रिश्तेदार के घर आयी थीं और सुबह टोटो से अपने घर लौट रही थीं. रास्ते में उन्होंने टोटो चालक से शौच के लिए रुकने को कहा और अचानक नहर में कूद गयीं. गोताखोरों की मदद से शव निकाला घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं. फिलहाल मामले की जांच जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीवीसी नहर में कूदकर स्त्री ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव बरामद किया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चिरका गांव में शराबबंदी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं

पुरुलिया. जिला के पुरुलिया प्रखंड-एक अंचल के अधीन चिरका गांव में शराबबंदी की मांग पर वहां की स्त्रीओ ने सड़क पर उतर कर प्रतिवाद जताया. विरोध रैली निकाल कर शराब के कारोबार को बंद करने की मांग की. शराब के खिलाफ संदेशों वाले पोस्टर और डंडे लेकर स्त्रीओं ने विरोध रैली निकाली. गांव की सुनीता महतो व शिवानी महतो ने बताया कि उनके गांव में कई ऐसे स्थान हैं, कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करते हैं. पुलिस व प्रशासन से कई बार शिकायत की गयी, पर अब तक कार्रवाई नहीं की गयी. इसलिए मजबूर होकर स्त्रीओं ने सड़क पर उतर कर प्रतिवाद जताया. मांग की कि गांव में शराब के गोरखधंधे को बंद कराया जाये. स्त्रीओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो गांव में अवैध शराब के ठेकों को जाकर वही लोग तोड़ देंगी. स्त्रीओं की शिकायत है कि आये दिन गांव में युवाओं से लेकर उम्रदराज लोग शराब के नशे में धुत होकर घर आते हैं, जिससे परिवार में कलह व अशांति होती है. शराब पीने से कई लोग बीमार हो रहे हैं. कइयों की जान भी जा चुकी है. शराब के चलते गांव में परिवारों का चैन व सुकून हो गया है. इसलिए वहां शराबबंदी होनी चाहिए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चिरका गांव में शराबबंदी के लिए सड़क पर उतरीं स्त्रीएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News: सरकारी शराब दुकान से चोरी के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

रांची. धुर्वा थाना की पुलिस ने जेपी मार्केट स्थित शराब दुकान से 8.50 लाख रुपये चोरी के केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपियों में अरगोड़ा पिपराटोली निवासी विमल कुमार, बिहार के बक्सर जिला स्थित गरहथा खुद निवासी चंदन कुमार और प्रेम कुमार सिंह शामिल हैं. प्रेम कुमार सिंह और चंदन कुमार की गिरफ्तारी उनके घर से हुई है. गिरफ्तारी के बाद दोनों को पुलिस बक्सर से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची पहुंची थी. विमल कुमार और चंदन कुमार सिंह शराब दुकान के ही कर्मी हैं, लेकिन केस दर्ज होने के बाद दोनों फरार हो गये थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 1.50 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है. धुर्वा थाना में दर्ज कराया था केस चोरी की घटना को लेकर 16 मार्च को एरिया मैनेजर विपिन बिहारी की शिकायत पर धुर्वा थाना में केस दर्ज हुआ था. छापेमारी में हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा और धुर्वा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विमल किंडो सहित धुर्वा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कैसे चोरी की और पैसा का क्या किया, इसके बारे जानकारी ली जा रही है. पुलिस के अनुसार घटना के बाद से दुकान के दोनों कर्मियों पर संदेह था. क्योंकि उन्होंने दुकान बंद करने की बजाय खुला छोड़ दिया और फिर बाद में आकर चोरी कर ली. दो संदिग्ध लोगों का सीसीटीवी फुटेज भी आया था. गिरफ्तार एक अन्य आरोपी प्रेम कुमार सिंह और चंदन कुमार का मित्र है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News: प्रशासनी शराब दुकान से चोरी के मामले में तीन लोग गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान, 4669 मामलों में 34.24 लाख रुपये की वसूली

नया विचार समस्तीपुर।समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सही तरीके से टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जा सके।इसी क्रम में दिनांक 18 मार्च 2025 को मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर सुबह 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक 16 घंटे तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 205 टिकट जांचकर्मी एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जवानों की विशेष टीमों द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई।अभियान के दौरान बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 4669 मामले पकड़े गए, जिनसे 34.24 लाख रुपये की राशि रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुई। मुख्य जांच स्थल: समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज,बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि प्रमुख स्टेशन। इस दौरान स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज (FOB), प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किए गए, जिससे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ में वृद्धि देखी गई। यह दर्शाता है कि यात्री अब उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को जोड़दार मारी ठोकर, स्थिति नाजुक, रेफर

दादा के नखवाल कार्यक्रम के लिए खोकसाहा बाजार से समान लेकर घर हो रहा था वापस नया विचार विभूतिपुर-  थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सिंघिया घाट- खोकसाहा के मुख्य पथ पर मानाराय टोल बीएसएनएल टावर पान दुकान के समीप बुधवार की देर संध्या बाइक और स्कार्पियो में आमने-सामने जोड़दार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक की परखच्चे उड़ गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक तुषांत ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी युवक जोगिया वार्ड 6 निवासी अमृत पासवान के करीब 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार उर्फ कृष्ण कुमार बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी युवक के दादा रामविलास पासवान का सामान्य स्थिति में मृत्यु हो गया था। उनका आज नखवाल कार्यक्रम था। इसमें भोज के कुछ सामान कम पड़ गया था। जो मनीष लाने के लिए खोकसाहा चौक गया था। जहां से घर वापस होने के क्रम में घटनास्थल के समीप सिंघिया घाट कि ओर से जा रही स्कार्पियो ने आमने से जोड़दार आमने-सामने ठोकर मार दी। घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर मौके से भागने में सफल रहा। इस घटना में स्कार्पियो का नंबर प्लेट घटनास्थल पर टूटकर गिर गया।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top