Hot News

पैनोरमिक सनरूफ के साथ नई Tata Nexon Pure+ PS हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

Tata Motors ने अपनी नई Nexon Pure+ PS वेरिएंट को ₹9.59 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. खास बात यह है कि इस बार कंपनी ने 10 लाख रुपये के अंदर SUV सेगमेंट में पहली बार पैनोरमिक सनरूफ पेश किया है. यह नया वेरिएंट Nexon लाइनअप के बीच में रखा गया है, यानी उन लोगों के लिए जो प्रीमियम फीचर्स तो चाहते हैं लेकिन टॉप मॉडल तक का बजट नहीं बढ़ाना चाहते. Pure+ PS को पेट्रोल, डीजल और iCNG पावरट्रेन ऑप्शन में लॉन्च किया गया है.

Tata Nexon Pure+ PS प्राइस लिस्ट

वेरिएंट्स कीमत (एक्स-शोरूम)
Petrol MT ₹9.59 Lakh
Petrol AMT ₹10.14 Lakh
Twin Cylinder iCNG MT ₹10.39 Lakh
Diesel MT ₹10.54 Lakh
Diesel AMT ₹11.19 Lakh

Tata Nexon Pure+ PS फीचर्स

पैनोरमिक सनरूफ इस कार का सबसे बड़ा हाइलाइट है. पहले ये फीचर सिर्फ Nexon के टॉप वेरिएंट्स जैसे Creative+ PS और Fearless+ PS में ही मिलता था. लेकिन अब Tata ने इसे काफी नीचे वाले प्राइस सेगमेंट में भी दे दिया है. इसके अलावा Pure+ PS वेरिएंट में आपको 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, रियर AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल और यहां तक कि वॉइस कमांड से सनरूफ ऑपरेट करने की सुविधा भी.

पावरट्रेन ऑप्शन 

Pure+ PS में आपको पावरट्रेन के कई अच्छे ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे आप 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ ले सकते हैं. वहीं, जो लोग डीजल पसंद करते हैं, उनके लिए 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन है, जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड AMT दोनों के साथ आता है. अगर आप CNG की तरफ देख रहे हैं, तो इसका Twin Cylinder iCNG वेरिएंट भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: पहली बार Automatic Car खरीदने का कर रहे हैं प्लान? पहले देख लें ये 5 शानदार मॉडल

The post पैनोरमिक सनरूफ के साथ नई Tata Nexon Pure+ PS हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top