RR vs GT: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच स्पोर्ट्सा जा रहा है. जयपुर में स्पोर्ट्से जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं.
राजस्थान रॉयल्स की टीम कप्तान रियान पराग के बिना उतरी है. यशस्वी जायसवाल उनकी गौरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे हैं. वहीं गुजरात में एक बदलाव हुआ है. मानव सुथार की जगह प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है. राजस्थान रॉयल्स 10 मुकाबले में 6 जीत हासिल की है. 12 अंकों के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. वहीं गुजरात भी 10 मुकाबले में 6 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है. गुजरात रन रेट के कारण राजस्थान से पीछे है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
The post RR vs GT: रियान पराग के बिना उतरी राजस्थान, गुजरात को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 appeared first on Naya Vichar.

