Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

समस्तीपुर

बहादुर अमरौली गांव में दो सगे भाई को चाकू मारकर किया जख्मी

नया विचार सरायरंजन :घटहो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर अमरौली गांव में दो सहोदर भाई को कतिपय लोगों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना में चाकू मारकर घायल किए जाने के बाद ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देने वाले युवक के साथ भी मारपीट करने की बात बताई गई है। ज़ख़्मी युवक की पहचान उक्त गांव निवासी संजीव कुमार एवं नीतीश कुमार के रूप में की गई है। वहीं तीसरे जख्मी युवक की पहचान आरोपी विक्रम कुमार सिंह के रूप में की गई है। घटना में जख्मी तीनों युवकों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में ले जाया गया। जहां तीनों युवक का इलाज जारी है।घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि नीतीश कुमार दोस्तों के साथ पास के ही गांव में मनिकपुर गया था। उसी गांव में विक्रम सिंह ने युवक नीतीश कुमार के साथ मारपीट की। उक्त युवक के साथ मारपीट के पहले कुछ युवक के साथ मारपीट भी होने की बात बताई गई है।इसी बात को लेकर विक्रम सिंह ने अमरौली गांव में आकर मंगलवार को दोनों भाइयों को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि किसी ओर से आवेदन नहीं आया है । आवेदन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

गांगमोहन घाट पर नदी को करें साफ :एसडीओ 

नया विचार सरायरंजन :प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित नून नदी के निकट बाबा केवल स्थान अखाड़ाघाट में रामनौवीं में लगने वाले मेला को लेकर बुधवार को सदर एसडीओ दीलीप कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नदी में गाद एवं जंगल की सफाई कराने, पेयजल की सुविधा को लेकर चालाकल को ठीक कराने एवं शौचालय की मरम्मत करने आदि का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि इंद्रवारा स्थित बाबा केवल स्थान में लगने वाले मेला में आने वाले श्रद्धालु अखाड़ा घाट में आकर नदी में स्नान करते हैं। इसके बाद पूजा पाठ आदि करते हैं। इसके लिए अखाड़ा घाट में जो भी प्रशासनी सुविधा होगी, वह सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मौके पर सीओ निशांत कुमार, पूर्व जिप सदस्य हरे राम सहनी, रूपनारायण सहनी, बालेश्वर सहनी, रामचंद्र सहनी, शंकर सहनी, विक्रमजीत सहनी सहित पूजा समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

तकनीकी, ताजा ख़बर, विश्लेष्ण, समस्तीपुर

Aduvic School Management Software & App: शिक्षा जगत में क्रांति लाने को तैयार!

नया विचार, समस्तीपुर: शिक्षा जगत में तकनीकी विकास के साथ, स्कूल प्रशासन को आसान और प्रभावी बनाने के लिए Aduvic School Management Software & Mobile App को लॉन्च किया गया है। यह सॉफ़्टवेयर स्कूलों के एडमिनिस्ट्रेटर, शिक्षक, छात्रों और अभिभावकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। Aduvic: एक एफर्टलेस स्कूल मैनेजमेंट सॉल्यूशन Aduvic का उद्देश्य स्कूल मैनेजमेंट को पूरी तरह से डिजिटल बनाना और सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आसान करना है। इसमें एडमिनिस्ट्रेटर के लिए क्लास मैनेजमेंट, स्टूडेंट ट्रैकिंग, फीस कलेक्शन, परीक्षा प्रबंधन, स्टाफ मैनेजमेंट जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। Aduvic के अनोखे फीचर्स Aduvic को कई उन्नत विशेषताओं के साथ लॉन्च किया गया है, जो इसे अन्य स्कूल मैनेजमेंट सॉफ़्टवेयर से अलग बनाते हैं: सेशन मैनेजमेंट: नए सेशन बनाएं और पुराने सेशन्स का रिकॉर्ड रखें। स्टूडेंट मैनेजमेंट: स्टूडेंट्स का नामांकन, क्लास असाइनमेंट और रोल नंबर जेनरेशन ऑटोमेटिक होता है। इनक्वायरी मैनेजमेंट: स्कूल-वाइज इनक्वायरी रिकॉर्ड कर सकते हैं। होमवर्क एवं स्टडी मटेरियल: शिक्षक डिजिटल रूप से स्टडी मटेरियल और होमवर्क असाइन कर सकते हैं। Aduvic सॉफ्टवेयर के डेमो स्कूल डैशबोर्ड का छायाचित्र। स्वचालित नोटिफिकेशन सिस्टम: ईमेल, SMS के माध्यम से आवश्यक जानकारी छात्रों और अभिभावकों तक पहुँचाई जाती है। परीक्षा और अटेंडेंस प्रबंधन: अटेंडेंस ट्रैकिंग, परीक्षा समय सारणी, एडमिट कार्ड जनरेशन और परिणाम घोषित करना आसान हुआ। एकाउंटिंग और फीस मैनेजमेंट: ऑटोमेटेड फीस कलेक्शन, इनवॉइस जनरेशन, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा। ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी आधारित सुरक्षा: छात्रों और शिक्षकों का डेटा अत्यंत सुरक्षित रखा जाता है।   Aduvic की कीमत और प्लान्स Aduvic वर्तमान में एक वार्षिक सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत उपलब्ध है। इसकी कीमत ₹4999 प्रति वर्ष है। फिलहाल कोई फ्री ट्रायल उपलब्ध नहीं है, लेकिन किफायती मूल्य इसे अन्य महंगे सॉफ़्टवेयर से बेहतर विकल्प बनाता है। संस्थापक की प्रेरणादायक कहानी Aduvic के संस्थापक प्रकाश झा की कहानी संघर्ष और सफलता का बेहतरीन उदाहरण है। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले प्रकाश झा के पिता एक शिक्षक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत RO वाटर प्यूरीफायर मैकेनिक के रूप में की थी। 2022 में उन्होंने “जंगल सफारी रेस्टोरेंट” नामक एक अनोखा रेस्टोरेंट खोला, जिसे उन्होंने 12 लाख की लागत से स्थापित किया था। लेकिन व्यापारिक मतभेदों और धोखे के कारण यह 9 जनवरी 2023 को बंद हो गया। इस असफलता के कारण उन्हें समाज में कई आलोचनाओं और तानों का सामना करना पड़ा। लेकिन हार मानने के बजाय उन्होंने एक बड़ी योजना बनाई। उन्होंने लगातार दो वर्षों तक संघर्ष किया, कई बार आर्थिक संकटों का सामना किया और अपने टैलेंट को आगे बढ़ाते हुए वेब डेवलपमेंट सर्विसेज में कदम रखा। अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से उन्होंने 15 मार्च 2025 को Aduvic School Management Software लॉन्च किया। संस्थापक प्रकाश झा एवं उनके पूर्व संस्थान जंगल सफारी फॅमिली रेस्टोरेंट की छायाचित्र। प्रकाश झा कहते हैं: “मेरा सपना था कि स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन को टेक्नोलॉजी से जोड़कर इसे आसान बनाया जाए। Aduvic एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो स्कूलों को डिजिटल क्रांति की ओर ले जाएगा।” ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और सुरक्षा Aduvic को अत्याधुनिक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है, जिससे डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। यह तकनीक धोखाधड़ी और डेटा ब्रेक से बचाव करती है, जिससे स्कूलों के प्रशासन को सुरक्षित बनाया जा सकता है। मार्केट इम्पैक्ट और लॉन्चिंग Aduvic के लॉन्च के बाद से अब तक 500+ स्कूलों ने इसे अपनाने की इच्छा जताई है। संस्थापक को विश्वास है कि अगले एक वर्ष में 5000 से अधिक स्कूल इस सॉफ़्टवेयर का उपयोग करेंगे। संस्थापक प्रकाश झा के शब्द Aduvic School Management Software न केवल शिक्षा प्रणाली को डिजिटाइज़ कर रहा है, बल्कि इसे अधिक सुगम, प्रभावी और किफायती भी बना रहा है। इसके संस्थापक प्रकाश झा की संघर्षपूर्ण यात्रा इसे और भी प्रेरणादायक बनाती है। यह सॉफ़्टवेयर आने वाले वर्षों में शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखता है। अधिक जानकारी के लिए: www.aduvic.com

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस ने राजेश कुमार को क्यों सौंपी बिहार की कमान?

Bihar Assembly Election 2025 कांग्रेस ने अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह विधायक राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है. राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले दलितों को साधने का प्रयास किया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के लिए राजेश कुमार के अलावा पूनम पासवान, प्रतिमा दास समेत कई नेताओं के नाम पर चर्चा चल रहे थे, लेकिन आखिर में बाजी विधायक राजेश ने मारी. राजेश कुमार को कांग्रेस ने क्यों दी जिम्मेवारी? राजेश कुमार बिहार के औरंगाबाद जिला के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. इनके पिता भी कांग्रेस के सीनियर नेता थे.राजेश कुमार वर्ष 2020 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी. राजेश कुमार को लालू यादव का दरबारी नहीं माना जाता है. इसके साथ ही इनका दलित समाज के बीच मजबूत पकड़ है. कांग्रेस इसे विधान सभा चुनाव में अपने साथ जोड़ना चाहती है. नेतृत्वक पंडितो का कहना है कि कांग्रेस सियासी तौर पर दोबारा से उभरने के लिए नई सोशल इंजीनियरिंग बनाने में लगी है. बिहार में एक समय दलित, सवर्ण और मुस्लिम कांग्रेस का वोट बैंक हुआ करता था. पार्टी अब एक बार फिर से अपने इस समीकरण को गोलबंद करना चाह रही है. राहुल गांधी भी सामाजिक न्याय के बहाने दलित समाज के विश्वास को जीतने में लगी है. राहुल ने दो बार बिहार का दौरा किया है और दोनों ही बार दलित वोटों को साधते हुए नजर आए हैं. राहुल भी हैं बिहार में सक्रिय राहुल गांधी दलित समाज के बड़े नेता जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में भाग लेने पटना आए थे, इससे पहले संविधान बचाओ कार्यक्रम में शिरकत किए थे. राहुल गांधी के कुछ दिनों के अंतराल पर दो बार बिहार आने के बाद से इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि कांग्रेस बिहार में दलित मतों की पुश्तैनी जमीन समेटने में लग गई है. राहुल गांधी के इस कदम से कांग्रेस में उत्साह का भी संचार हुआ है. इसके बाद राहुल गांधी का बिहार को लेकर लिए गए ताबड़तोड़ फैसले से जहां आरजेडी सकते में है वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हो गए हैं. कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी के इस फैसले से खुश है. वो कह रहे हैं कि कांग्रेस को अपने पैर पर खड़ा होने का यह प्रयास और पहले करना चाहिए था. राजेश से कांग्रेस को क्या होगा लाभ? कांग्रेस ने 2025 में अपनी नेतृत्व में बदलाव किया है. बिहार में कांग्रेस दलित, ओबीसी, मुस्लिम वोटबैंक को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है.कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव और लालू प्रसाद के विरोध के बावजूद कन्हैया कुमार को बिहार में एक्टिव करने के पीछे कांग्रेस के भविष्य की नेतृत्वक दशा-दिशा समझी जा सकती है. ऐसे में कांग्रेस ने तय कर लिया है कि आरजेडी के साथ गठबंधन में सम्मानजनक तरीके से रहेगी, न की पिछलग्गू बनकर. कांग्रेस के बदले तेवर से साफ है कि कांग्रेस बिहार में फ्रंट फुट पर स्पोर्ट्सने का मूड में है. नेतृत्वक पंडितों का कहना है कि इस दफा कांग्रेस विधानसभा चुनाव में आरजेडी से मिलने वाले सीटों को चुपचाप नहीं रख लेगी, वो इसपर अपना पक्ष भी रखेगी. बात नहीं बनने कांग्रेस अकेले भी मैदान में उतरने की तैयारी कर सकती है. चुनाव में आरजेडी के साथ सीट बंटवारे पर सियासी दंगल कर सकती है. ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Election 2025: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए, राजेश कुमार को मिली बड़ी जिम्मेवारी ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Election 2025: पटना की सड़कों पर कन्हैया कुमार के लगे पोस्टर, कांग्रेस में बढ़ी हलचल The post Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस ने राजेश कुमार को क्यों सौंपी बिहार की कमान? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजेश कुमार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

छातापुर. औरंगाबाद जिलान्तर्गत कुटुंबा विधानसभा के विधायक राजेश कुमार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो सच्चितानंद यादव ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखने वाले राजेश कुमार के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगी और पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा. कहा कि राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष का बागडोर सौंपने के लिए बिहार के नये प्रभारी कृष्णा अल्लावरू व केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है. बधाई देने वालों में सुशील कुमार मंडल, ललन कुमार यादव, मजहरूल हक, शेख जईम, घनश्याम घन, सकलदेव राम, राजकुमार भगत, काशी यादव, चंद्रमोहन यादव, इंदु कुसियैत, चानो यादव, अश्फाक आलम, विमलेश यादव, सिकंदर यादव, नंदकिशोर यादव, अरविंद सरदार, रवींद्र सरदार आदि शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजेश कुमार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : पलसिया में 16 अवैध खदानों की करायी गयी भराई

Dhanbad News : बीसीसीएल सीवी एरिया प्रबंधन द्वारा बुधवार को कालूबथान ओपी क्षेत्र के पलासिया और चैनपुर मौजा में चल रहे 16 अवैध कोयला खदानों की डोजरिंग करायी गयी. बीसीसीएल प्रबंधन ने बताया कि बाहर से आकर कुछ लोग सिंडिकेट बनाकर अवैध कोयला खनन कर रहा है. कोयला को ट्रैक्टर के माध्यम से देर रात जमा कर आसपास के भट्ठों में खपाया जा रहा है. बताया कि डोजरिंग को लेकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी थी. इसके बावजूद एक सिपाही तक डोजरिंग स्थल तक नहीं भेजा गया. मौके पर सेफ्टी अफसर मनोज पाल, वर्किंग इंस्पेक्टर एस तिर्की, आदित्य राउत, प्रताप पोलाई, विकास भंडारी आदि थे. इधर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सीवी एरिया के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास भंडारी ने कहा कि एक सिंडिकेट बनाकर बड़े पैमाने पर क्षेत्र में अवैध कोयला खनन किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : पलसिया में 16 अवैध खदानों की करायी गयी भराई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दीक्षांत समारोह में चयनित 147 विद्यार्थियों को मिलेगा मेडल व प्रमाण पत्र

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह 22 मार्च को आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति सह राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान करेंगे. कार्यक्रम के दौरान एमयू के विभिन्न सत्रों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. इनमें से सभी शैक्षणिक सत्रों के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्यपाल गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे. वहीं द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुलपति व अन्य अधिकारियों के हाथों मेडल प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम स्थल पर ही प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. बताया गया कि दीक्षांत समारोह के लिए कुल 585 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. समारोह में अलग-अलग शैक्षणिक सत्रों के कुल चयनित 147 विद्यार्थियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र दिया जाएगा. इसकी सूची पहले ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इन शैक्षणिक सत्रों के विद्यार्थी होंगे शामिल एमयू के दूसरे दीक्षांत समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर, विधि स्नातक, बीएड, बीबीए, बीसीए तथा बायोटेक्नोलॉजी के विभिन्न शैक्षणिक सत्रों में उत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल होंगे. इस क्रम में बायोटेक्नोलॉजी के शैक्षणिक सत्र 2020-23 तथा 2021-24, बीसीए शैक्षणिक सत्र 2020-23 तथा 2021-24, बीएड शैक्षणिक सत्र 2022-24, स्नातक शैक्षणिक सत्र 2021-24, स्नातकोत्तर शैक्षणिक सत्र 2021-23 तथा 2022-24, विधि स्नातक के शैक्षणिक सत्र 2020-23 तथा 2021-24 व बीबीए के शैक्षणिक सत्र 2020-23 तथा 2021-24 के विद्यार्थी शामिल होंगे. सफेद कुर्ता-पायजामा या धोती पहनेंगे छात्र मुंगेर. दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ड्रेस कोड भी तय कर रखा है. विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ड्रेस कोड का पालन करना होगा तथा वे ड्रेस की व्यवस्था खुद करेंगे. इसके तहत छात्र सफेद कुर्ता-पायजामा पहन कर आएंगे. जबकि छात्राएं लेयम येलो साड़ी-लाल ब्लाउज अथवा पीला कुर्ती और सफेद सलवार पहनकर शामिल होंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दीक्षांत समारोह में चयनित 147 विद्यार्थियों को मिलेगा मेडल व प्रमाण पत्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार दिवस: साइकिल मार्च से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

कटिहार जिले की शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिहार दिवस को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. जिला प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यक्रम स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में 22 मार्च को आयोजित की जायेगी. बिहार दिवस को लेकर अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है. कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. राजेंद्र स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की गयी है. बिहार दिवस पर सवेरे 7.00 बजे साइकिल मार्च निकाली जायेगी. यह साइकिल मार्च राजेंद्र स्टेडियम से निकलकर शहीद चौक से होते हुए बाटा चौक, न्यू मार्केट, आरके मिशन रोड व एमजी रोड होते हुए राजेंद्र स्टेडियम पहुंचेगी. पूर्वाह्न 8.00 बजे समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया जायेगा. शाम 6.00 बजे कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, अमर जवान चौक, जीआरपी चौक, शहीद चौक व शहीद स्मारक पर दीपोत्सव होगा. जबकि संध्या 7.00 बजे से राजेंद्र स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार दिवस: साइकिल मार्च से होगी कार्यक्रम की शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रचार प्रसार की कमी के बीच प्रखंड मुख्यालय में लगाया गया शिविर

डंडखोरा प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मृत्योपरान्त दिये जाने वाले अनुदान योजनाओं को लेकर बुधवार को शिविर आयोजित की गयी. शिविर में पेंशनधारियों की समस्या का समाधान किया गया तो वहीं पात्र लाभुकों को आच्छादित करने को लेकर आवेदन लिया गया. हालांकि आमलोगों के बीच शिविर के आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार नहीं हुआ है. शिविर में कार्यालय सहायक अवधेश पासवान, कार्यपालक सहायक सुमित कुमार ने लोगों की शिकायत सुनी एवं समाधान को लेकर आवश्यक कारवाई भी की. बीडीओ अभिजीत कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर छुट्टी के दिन को छोड़कर 19 से 26 मार्च तक प्रत्येक दिन शिविर में अलग-अलग पंचायतों के पेंशनधारियों की समस्या का निदान की कारवाई की जायेगी. जबकि 27 एवं 28 मार्च को प्रखंड के छुटे हुए लाभुकों के लिए शिविर आयोजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पंचायत स्तरीय कर्मियों को क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर निर्धारित तिथि को लाभुकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है. शिविर में पेंशनधारियों की समस्या के समाधान के साथ मृत्यु के बाद परिवार को मिलने वाले राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना एवं कबीर अन्त्येष्टि अनुदान योजना से पात्र लाभुकों को आच्छादित करने की कारवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि शिविर में 19 लाभुकों की समस्या का तत्काल समाधान किया गया तो वहीं मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तीन और लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन के दो आवेदन प्राप्त कर आवश्यश्यक कारवाई की जा रही है. शिविर में भागवत हांसदा, सकरो मरांडी, मंजू देवी, रीना देवी, सीता देवी, ओमप्रकाश वर्मा, ठाकुर मंडल, अशर् साह सहित दर्जनों लाभुक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रचार प्रसार की कमी के बीच प्रखंड मुख्यालय में लगाया गया शिविर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रखंडस्तरीय निबंध, पेंटिंग व क्विज का आयोजन

बांकेबाजार. प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथ उच्च विद्यालय जूरी में प्रखंडस्तरीय निबंध, पेंटिंग व क्विज का आयोजन किया गया. प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता की अध्यक्षता बीडीओ डॉ उदय कुमार ने की. मौके पर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. इस संबंध में प्रशिक्षक डॉ सैयद मुस्तफा कमाल ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में 21, पेंटिंग में 11 व क्विज में 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें पेंटिंग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय खजुरिया की छात्रा आकांक्षा निधि ने प्रथम एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय रोशनगंज की शिवाली कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. निबंध में जगन्नाथ उच्च विद्यालय जूरी की छात्रा ममता कुमारी ने प्रथम व उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरहेता के छात्र अंशु कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. क्विज में जगन्नाथ उच्च विद्यालय की छात्रा मांसी कुमारी एवं सुभाष कुमार तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरहेता के छात्र अभिषेक कुमार ने प्रथम जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरहेता के छात्र विकास कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. सभी सफल छात्रों को 21 मार्च को हरिदास सेमिनरी स्कूल गया में होने वाले जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होना है. मौके पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बीपीआरओ निखिल राज, बीपीएम शिक्षा कौशल किशोर, केआरपी सुजाता कुमारी, चंद्रदीप चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रखंडस्तरीय निबंध, पेंटिंग व क्विज का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top