Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : टाटा स्टील में ऑपरेटर ट्रेनी के दूसरे बैच की शुरुआत

Jamshedpur News : टाटा स्टील में बीएससी पास कर्मचारियों के लिए ऑपरेटर ट्रेनी (ओटी) के दूसरे बैच की लॉन्चिंग हुई. सोमवार को ऑनलाइन कार्यक्रम में एसएनटीआई के चीफ जय सिंह पांडा, एचआर अधिकारी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. इस बैच में 50 कर्मचारियों को शामिल किया गया है. दस माह की ट्रेनिंग पूरी करने पर ये कर्मचारी डिप्लोमा होल्डर के समकक्ष माने जायेंगे और आइएल-6 स्तर की परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे. पहले यह ट्रेनिंग बंद कर दी गयी थी, लेकिन यूनियन की पहल पर 2023 में इसे फिर शुरू किया गया. यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि इससे कर्मचारियों के करियर ग्रोथ में मदद मिलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : टाटा स्टील में ऑपरेटर ट्रेनी के दूसरे बैच की शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सती की स्मृति में निकाली बसियौरा मेला शोभायात्रा

प्रतिनिधि, पटना सिटी / फतुहा होली के समापन के बाद दीदारगंज के पुनाडीह से रविवार की रात को पारंपरिक बसियौरा मेला सती की स्मृति में निकाली गयी. जुलूस रात भर गांव में घुमने के बाद सोमवार की सुबह गुलमहिया बाग, पक्की दरगाह, कच्ची दरगाह, आलमपुर, टेढ़ी पुल, फतेहजामपुर समेत अन्य मार्गों का भ्रमण करते हुए दोपहर को सबलपुर पहुंचा. जहां पर होली गायन व रंग गुलाल उड़ा कर जुलूस का समापन किया गया. जुलूस में शामिल ग्रामीणों के बीच कलाकारों ने अपनी गीत संगीत व नृत्य की प्रस्तुति से समा बांध दिया. जुलूस में सती की झांकी पालकी पर सवार थी. जिसका मार्ग में लोग दर्शन-पूजन कर रहे थे. जबकि तांत्रिक रास्ते भर तंत्र क्रिया करते हुए चल रहे थे. इसके अलावा शोभायात्रा में राम सीता, राधे श्याम एवं शंकर-पार्वती की आकर्षक झांकियों में हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा व कीर्तन मंडलियों के साथ तंत्र साधक शामिल थे. शोभायात्रा को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. आयोजन में पटना सदर की उप प्रमुख माया देवी, पूनाडीह के मुखिया मनोज यादव, जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कुमार लहेरी, राम स्वरूप सिंह, हरिनंदन सिंह,राजेंद्र सिंह, पारसनाथ यादव, उमेश यादव, श्रवण यादव, मनोज कुमार, अनिल कुमार, अनिल पांडे, मदन पांडे, लगन साव , मदन शर्मा व अशोक शर्मा उर्फ बाबा के साथ अन्य जुलूस में शामिल थे. मार्ग में गुलमाहियाबाग में उदय बल्लभ , उमाशंकर सिंह कच्ची दरगाह में अशोक सिंह, शंभू सिंह, विनोद सिंह एवं फतेहजमपुर में प्रमुख पटना सदर नीलम देवी व नरेश चंद्र यादव ने लोगों को सम्मानित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सती की स्मृति में निकाली बसियौरा मेला शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब बेचने का विरोध करने पर चिमनी मालिक को पीटा

प्रतिनिधि, बाढ़ बाढ़ थाना क्षेत्र के गौरक्षणी स्थित एक चिमनी के मालिक और उसके एक स्टाफ को दारू बेचने से मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. पीड़ित ने बताया कि चिमनी के पास में ही लोग देसी शराब बेचते हैं, जिसे मना करने पर असामाजिक तत्वों द्वारा रॉड, डंडे आदि से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. सीबीएम चिमनी भट्ठा के मुंशी सुधांशु कुमार ने बताया कि तस्करों द्वारा दारू बेचा जाता है. मना करने पर दो लाख रुपए की मांग करता है, जिसे नहीं देने पर मारपीट की. वहीं चिमनी के मालिक शशि शेखर ने बताया कि दारू बेचने से मना करने पर 20-25 की संख्या में लोग आये और हमलोग के साथ मारपीट की. वहीं गिरफ्तार व्यक्ति के एक रिश्तेदार ने बताया कि जिसे पुलिस पकड़ कर ले गयी है, उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है. वहीं जदयू नेता राणा सिंह चौहान ने इस पूरे मामले पर बाढ़ एएसपी से मीडिया के माध्यम से कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि 22 मार्च तक इन दोषियों की गिरफ्तारी नही की जाती है, तो ईंट भट्ठा चिमनी के मालिक व कर्मचारी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब बेचने का विरोध करने पर चिमनी मालिक को पीटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: होली की छुट्टियां खत्म, फिर शहर में लगने लगा जाम

धनबाद. होली को लेकर राज्य प्रशासन और प्राइवेट सेक्टर में शुक्रवार से रविवार तक अवकाश रहा. इसके बाद सोमवार को सभी प्रशासनी और प्राइवेट कार्यालय खुल गये. इसका असर सोमवार को सड़कों पर देखने को मिला. सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक शहर की सड़कों पर जाम का नजारा रहा. व्यवस्था संभालने में ट्रैफिक पुलिस दिन भर परेशान रही. जाम रहा बैंक मोड़ ओवरब्रिज बैंक मोड़ ओवर ब्रिज पर सुबह साढ़े नौ बजे से ही जाम लगा था. इस दौरान जेपी चौक से बिरसा मुंडा चौक और नया बाजार सुभाष चौक से श्रमिक चौक तक जाम लगा रहा. इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. जिस पुल को पार करने में चार-पांच मिनट लगते थे, उसे पास करने में सोमवार को आधा घंटे से 45 मिनट का समय लगा. वहीं दूसरे लेन में भी जाम की समस्या रही. स्टील गेट में भी सुबह नौ बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया था, जो दोपहर 12 बजे तक लगाता रहा. उसके बाद कुछ देर के लिए राहत मिली, लेकिन फिर स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लग गया. इसमें फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: होली की छुट्टियां खत्म, फिर शहर में लगने लगा जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त फंड नहीं मिलने से शिक्षक-कर्मियों में निराशा

धनबाद. झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रयास से धनबाद समेत 14 जिलों को अनुपूरक बजट अंतर्गत माध्यमिक निदेशालय से वेतन के लिए आवंटन मिल गया है. लेकिन प्लस 2 विद्यालय के लिए मांगी गई राशि 2.87 करोड़ से आधी राशि 1.47 करोड़ रुपये ही निदेशालय से मिलने पर पीजीटी शिक्षकों में निराशा है. उनका कहना है कि प्लस टू के शिक्षकों को दिसंबर माह तक ही वेतन मिला है. वर्तमान में जो राशि मिली है, उससे मात्र जनवरी के वेतन का ही भुगतान हो पायेगा. फरवरी का वेतन नहीं मिलने से आयकर की कटौतियों में परेशानी हो जाएगी. इधर जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने डीडीओ को राशि वितरित करने के बाद शेष राशि के लिए मांगपत्र निदेशालय को भेजा जा रहा है. शिक्षक घबराएं नहीं, जैसे ही उपवंटन की राशि प्राप्त होगी, इसे निर्गत कर दिया जायेगा. कर्मचारियों का चार माह का है बकाया जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को विगत चार माह से आवंटन के अभाव में वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी हतोत्साहित हैं. उनका कहना है कि निदेशालय से 41 लाख रुपये का मांग पत्र भेजा गया था किंतु जो आवंटन जिला कार्यालय को कर्मियों के भुगतान के लिए प्राप्त हुआ है उससे मात्र एक से डेढ़ माह का ही भुगतान हो पायेगा. निदेशालय से इस संबंध में संघ के जिला सचिव जय होरो ने संपर्क कर वस्तु स्थिति की जानकारी मांगी, तो सूचना मिली कि जिला कार्यालय के कर्मियों के लिए अनुपूरक बजट में मात्र दो करोड़ का ही प्रावधान किया गया. उसी आवंटन से सभी जिलों को राशि आवंटित की गई है. यदि कोई जिला में आवंटित राशि वापस करती है तो उसे धनबाद जिला को उपलब्ध कराया जाएगा. अन्यथा अप्रैल के पहले सप्ताह में बकाया समेत नए सत्र के लिए राशि आवंटित की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त फंड नहीं मिलने से शिक्षक-कर्मियों में निराशा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीट परीक्षा को लेकर कैमरा लगाने का निर्देश

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा में 4 मई 2025 को होने वाले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश नीट परीक्षा की तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य प्रफुल्लित लकड़ा ने उपायुक्त को बताया कि परीक्षा में कुल 97 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया जाना है. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को नामित कर समिति का गठन हेतु आवश्यक निर्देश दिया. परीक्षा के संचालन के लिए केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा को ही परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने सभी क्लास रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. इसके अलावा प्रश्न पत्र को बैंक से परीक्षा केंद्र पहुंचाने व आंसरशीट को पुनः बैंक तक पहुंचाने के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने का आदेश दिया गया. बैठक में एसपी सौरभ, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नीट परीक्षा को लेकर कैमरा लगाने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सभी पंचायतों में मैरिज सर्टिफिकेट बनाने का निर्देश

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त ने मोबाइल टॉवर अधिष्ठापन और प्रबंधन से संबंधित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उपायुक्त ने जियो व एयरटेल द्वारा जिले में अधिष्ठापन किये गये टावर की प्रखंडवार समीक्षा की. उपायुक्त ने जियो व एयरटेल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी टावरों को 5जी नेटवर्क में अपग्रेड करें. छूटे हुए राजस्व ग्राम को नेटवर्क से जोड़ने की बातें कही गयी. उरते पंचायत में विशेष रूप से नेटवर्क अधिष्ठापन हेतु यथाशीघ्र प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया. झार सेवा अंतर्गत पंचायत में संचालित सेवाओं की जानकारी ली गयी. उन्होंने इडीएम को निर्देश दिया कि सभी पंचायत में मैरिज सर्टिफिकेट बनाना सुनिश्चित करें. कई पंचायतों में मैरिज सर्टिफिकेट समय से निर्गत नहीं होने की शिकायतें मिल रही है. कई लाभुकों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उपायुक्त ने झार सेवा अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को बेहतर रूप से संचालन करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र, इडीएम चंद्रशेखर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बखला, प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सभी पंचायतों में मैरिज सर्टिफिकेट बनाने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीमा योजना के तहत परिजनों को दिया गया चेक

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया निवासी बाबुलाल साहू के परिजनो को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख का चेक दिया गया. चेक बैंक ऑफ़ इंडिया लचरागढ़ शाखा के प्रबंधक निरंजन किस्पोट्टा ने दिया. मालूम हो कि बरसलोया निवासी बाबुलाल साहू ने लचरागढ बैंक आफ इंडिया में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा कराया था. जिसकी आकस्मिक मौत छह नवबंर को हो गयी थी. मौत के उपरांत बीमा योजना के तहत परिजनों को दो लाख का चेक दिया गया. इस अवसर पर विकास कुमार,सुमिताप रंजन, रवि कुमार दास, खजांची जयराम महतो, बैंक कर्मी वरुण कुमार द्विवेदी, तेज कुमार महतो, तेज कुमार सुरीन के अलावा अन्य बैंक कर्मी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीमा योजना के तहत परिजनों को दिया गया चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को दिया महाकुंभ का गंगाजल, गबार्ड ने भेंट की रुद्राक्ष की माला, देखें तस्वीर

PM Modi Meets Tulsi Gabbard: अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने गबार्ड को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि वह खुद और हिंदुस्तान के 1.4 अरब लोग इस साल के अंत में राष्ट्रपति का हिंदुस्तान में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. मुलाकात के बाद मोदी ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद से निपटने तथा समुद्री और साइबर सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में यह भी कहा गया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने पिछले महीने वाशिंगटन की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी सार्थक चर्चा को याद किया. पीएम मोदी ने भेंट किया महाकुंभ का गंगाजल मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को प्रयागराज के महाकुंभ से लाया गया गंगाजल भेंट किया. महाकुंभ की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को बताया कि इस बार महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम बन गया है. Pm modi meets tulsi gabbard तुलसी गबार्ड ने भेंट की रुद्राक्ष की माला मुलाकात के दौरान तुलसी गबार्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रुद्राक्ष की माला भेंट की. गबार्ड से मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा कि उन्हें तुलसी गबार्ड के हिंदुस्तान आगमन पर काफी खुशी हो रही है. पीएम मोदी ने कहा “तुलसी गबार्ड का हिंदुस्तान में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है. हिंदुस्तान-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ. दोनों देश आतंकवाद से निपटने और समुद्री एवं साइबर सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” Pm modi meets tulsi gabbard पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान अमेरिका की यात्रा के दौरान तुलसी गबार्ड के साथ हुई बातचीत को भी याद किया और रक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, आतंकवाद रोधी उपायों और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की. The post पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को दिया महाकुंभ का गंगाजल, गबार्ड ने भेंट की रुद्राक्ष की माला, देखें तस्वीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vidur Niti : विदुर के अनुसार ऐसे लोगों का कर देना चाहिए त्याग, जानें

Vidur Niti : विदुर नीति महाहिंदुस्तान के भीष्म पर्व में विदुर द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण उपदेशों का संग्रह है. इसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया है, जो समाज और व्यक्तिगत जीवन को सही दिशा देने में मदद करते हैं. विदुर ने नीति, धर्म, और आदर्श जीवन जीने के लिए जरूरी सिद्धांतों पर जोर दिया. उनके उपदेश आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक हैं, जो हमें सही और गलत के बीच अंतर करने की समझ देते हैं, विदुर नीति में विदुर ने उन लोगों के बारे में बताया है, जिन्हें त्याग देना चाहिए. वे लोग समाज या व्यक्ति के लिए हानिकारक होते हैं. यहां ऐसे लोगों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें त्याग देना चाहिए:- – जो झूठ बोलते हैं जो हमेशा झूठ बोलते हैं, उनका साथ नहीं देना चाहिए, क्योंकि वे विश्वासघाती होते हैं. – जो परस्त्री के साथ सम्बन्ध रखते हैं ऐसे लोग जो परस्त्री के साथ अवैध संबंध रखते हैं, उनका त्याग करना चाहिए. – जो आलसी होते हैं जो अपनी मेहनत से जीते नहीं और दूसरों पर निर्भर रहते हैं, ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए. – जो अहंकारी होते हैं जो खुद को सबसे श्रेष्ठ मानते हैं और दूसरों का आदर नहीं करते, उन्हें त्याग देना चाहिए. – जो स्वार्थी होते हैं ऐसे लोग जो सिर्फ अपने फायदे के लिए दूसरों का इस्तेमाल करते हैं, उनका साथ छोड़ देना चाहिए. – जो नशेड़ी होते हैं जो शराब या अन्य नशे की लत में पड़े होते हैं, उन्हें त्याग देना चाहिए क्योंकि वे समाज के लिए हानिकारक होते हैं. – जो दूसरों के दोष निकालते हैं जो हमेशा दूसरों की निंदा करते हैं और अपनी गलतियों को नजरअंदाज करते हैं, उनसे दूरी बनानी चाहिए. – जो क्रोधी होते हैं जो हर छोटी बात पर क्रोधित हो जाते हैं, उनका साथ नहीं देना चाहिए क्योंकि वे विवाद उत्पन्न करते हैं. – जो कृतघ्न होते हैं जो लोगों के द्वारा किए गए उपकार को भूल जाते हैं और उनका अपमान करते हैं, ऐसे लोगों से अलग रहना चाहिए. – जो नियमों और संस्कारों का पालन नहीं करते जो जीवन में सही मार्ग पर नहीं चलते और नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनका त्याग करना चाहिए. यह भी पढ़ें  : Vidur Niti: घर में होगी पैसों की बारिश बस आपको करना होगा यह काम यह भी पढ़ें  : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 4 गुण बताते हैं कि कौन है आपका सच्चा मित्र यह भी पढ़ें  : Vidur Niti: अगर आप इन चीजों से रहेंगे दूर तो जीवन में होंगे सफल विदुर नीति में ये बातें व्यक्ति और समाज के लिए मार्गदर्शन देती हैं, ताकि एक बेहतर और सुखमय जीवन जी सकें. The post Vidur Niti : विदुर के अनुसार ऐसे लोगों का कर देना चाहिए त्याग, जानें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top