Hot News

NIT के लिए नहीं हैं पूरे मार्क्स? इस इंजीनियरिंग कॉलेज में लें एडमिशन, CSE में 65 लाख का प्लेसमेंट 

IIIT Bangalore Admission 2026: जेईई परीक्षा के बाद बहुत से स्टूडेंट इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश में हैं. अगर आपको NIT नहीं मिल पा रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप IIIT Bangalore में भी एडमिशन ले सकते हैं. ये इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट संस्थान हैं. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इसे इंजीनियरिंग कैटेगरी में 69वां स्थान हासिल है. आइए जानते हैं कि IIIT Bangalore में एडमिशन कैसे मिलता है और यहां का प्लेसमेंट कैसा है.

टेक्नोलॉजी और साइंस की पढ़ाई के लिए फेमस

IIIT Bangalore टेक्नोलॉजी और साइंस की पढ़ाई के लिए जाना जाता है. यहां अंडर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और इंटीग्रेटेड पीएचडी तक की पढ़ाई होती है. यहां कंप्यूटर साइंस, Digital Humanities, साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन एंड इंजीनियरिंग और एप्लाइड साइंस जैसे कई कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं.

IIIT Bangalore Ranking
Iiit bangalore ranking (pc-ऑफिशियल वेबसाइट)

कैसे मिलता है IIIT Bangalore में एडमिशन?

IIIT बैंगलुरु में एडमिशन कुछ इस प्रकार मिलता है-

अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज- JEE Main और जोसा काउंसलिंग के आधार पर मिलता है. BE/BTech कोर्सेज के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट admissions.iiitb.net पर जाकर अप्लाई करना होता है.

पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज- गेट परीक्षा के अनुसार एडमिशन मिलता है.

IIIT Bangalore के टॉप रिक्रूटर्स

  • इंफोसिस
  • Accenture
  • Amazon
  • HSBC
  • HP
  • IBM
  • इंटेल
  • टाटा पावर
  • IBM
  • Qualcomm
  • Samsung
  • Walmart
  • Paytm
  • Flipkart
  • LinkedIn
IIIT Bangalore Placement
Iiit bangalore प्लेसमेंट की जानकारी (pc-ऑफिशियल वेबसाइट)

कैसा है IIIT Bangalore का प्लेसमेंट?

कॉलेज की वेबसाइट पर दिए 2023-24 के प्लेसमेंट के अनुसार इस संस्थान का प्लेसमेंट काफी शानदार है. संस्थान के iMTech और MTech प्रोग्राम्स में छात्रों को बड़े टेक कंपनियों से हाई पैकेज ऑफर मिले हैं. रिपोर्ट के अनुसार iMTech CSE और ECE दोनों में Highest Package 65 LPA तक पहुंचा, जबकि MTech ECE में Highest Package करीब 52.05 LPA रहा.

MTech Placement 2023-24 CSE ECE
Highest Package (LPA) 65 52.05
Average Package (LPA) 22.13 29.64
Median Package (LPA) 18.9 36.4
Highest Internship Stipend (₹ हजार/माह) 110 60
Average Internship Stipend (₹ हजार/माह) 55.1 44.6
Median Internship Stipend (₹ हजार/माह) 50 45

Average Package की बात करें तो iMTech ECE छात्रों को लगभग 36.2 LPA और iMTech CSE छात्रों को करीब 33.4 LPA का औसत पैकेज मिला. वहीं MTech CSE का Average Package लगभग 21.8 LPA और MTech ECE का करीब 29.2 LPA रहा. यही नहीं इंटर्नशिप स्टाइपेंड भी आकर्षक है.

यह भी पढ़ें- जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए किस Rank पर मिलेगा टॉप आर्किटेक्चर कॉलेज में एडमिशन

The post NIT के लिए नहीं हैं पूरे मार्क्स? इस इंजीनियरिंग कॉलेज में लें एडमिशन, CSE में 65 लाख का प्लेसमेंट  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top