Hot News

ललपनिया के ‘लाल’ का भारतीय वन सेवा में चयन, ऑल इंडिया में 22वां रैंक

ललपनिया से रामदुलार पंडा की रिपोर्ट

Success Story: झारखंड के बोकारो जिला के ललपनिया में पले-बढ़े और बिहार के भोजपुर जिला के बेरथ गांव के मूल निवासी कुमार विवेकानंद ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित हिंदुस्तानीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 22 हासिल कर क्षेत्र, राज्य और परिवार का नाम रोशन किया है. उनकी इस शानदार सफलता से ललपनिया समेत पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है. परिवार, मित्र, शिक्षक और स्थानीय लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं. उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा माना जा रहा है.

डीएवी ललपनिया से शुरू हुई सफलता की यात्रा

कुमार विवेकानंद की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, ललपनिया से हुई. छात्र जीवन से ही वे बेहद मेधावी और अनुशासित रहे. पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने आठवीं कक्षा में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) भी उत्तीर्ण की थी. स्कूल के शिक्षकों के अनुसार विवेकानंद हमेशा से लक्ष्य केंद्रित छात्र रहे और हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते थे. उनकी प्रारंभिक शिक्षा ने ही आगे की सफलता की मजबूत नींव रखी. परिवार और शिक्षकों का सहयोग भी उन्हें लगातार मिलता रहा, जिसने उनके आत्मविश्वास को मजबूत किया.

आईआईटी खड़गपुर से की उच्च शिक्षा

स्कूल शिक्षा पूरी करने के बाद कुमार विवेकानंद ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की और देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी खड़गपुर में दाखिला लिया. वहां उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद औद्योगिक प्रबंधन में मास्टर्स डिग्री भी हासिल की. तकनीकी शिक्षा के दौरान उनके सामने कॉरपोरेट और तकनीकी क्षेत्र में बेहतर करियर के कई अवसर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने अलग रास्ता चुना. उनका मानना था कि समाज और लोगों से सीधे जुड़कर काम करने का अवसर सिविल सेवा में अधिक मिलता है. यही सोच आगे चलकर उनके जीवन की दिशा बन गयी.

समाजसेवा की सोच ने सिविल सेवा की ओर किया प्रेरित

कुमार विवेकानंद ने बताया कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों और संघर्षों का सामना करना पड़ा. उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं को समझा और अनुभव भी प्राप्त किया, लेकिन अंततः उनका लक्ष्य समाज और देश के लिए काम करना ही रहा. उन्होंने कहा कि सिविल सेवा की तैयारी केवल परीक्षा पास करने की प्रक्रिया नहीं होती, बल्कि यह व्यक्ति के धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है. लंबे समय तक निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के बल पर उन्होंने हिंदुस्तानीय वन सेवा में यह बड़ी सफलता हासिल की.

परिवार बना सबसे बड़ी ताकत

कुमार विवेकानंद के पिता संतोष कुमार टीवीएनएल के टीटीपीएस ललपनिया में सहायक कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता मंजू सिंह गृहिणी हैं. दो भाई और दो बहनों वाले परिवार में विवेकानंद मँझले हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया है. विवेकानंद का कहना है कि परिवार से मिले संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक माहौल ने उन्हें हर कठिन परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. तैयारी के कठिन दौर में परिवार का सहयोग उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना.

इसे भी पढ़ें: जैक इंटर आर्ट्स में थर्ड पोजिशन लाने वाली मजदूर की बेटी अंशु को मिला सम्मान

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में करना चाहते हैं काम

हिंदुस्तानीय वन सेवा में चयन के बाद कुमार विवेकानंद अब पर्यावरण संरक्षण, वन प्रबंधन और समाजहित से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते हैं. उनका कहना है कि देश में पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा आज सबसे बड़ी जरूरतों में शामिल है और वे इस दिशा में पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करना चाहते हैं. उनकी सफलता के बाद ललपनिया और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है. स्थानीय लोगों ने कहा कि कुमार विवेकानंद ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों और कस्बों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं. उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के प्रशासनी गर्ल्स स्कूल में फीस के नाम पर अतिरिक्त वसूली, अभिभावक नाराज

The post ललपनिया के ‘लाल’ का हिंदुस्तानीय वन सेवा में चयन, ऑल इंडिया में 22वां रैंक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top