Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NCET 2025 Registration: NCET रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब 31 मार्च तक करें आवेदन

NCET 2025 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाकर अपना NCET 2025 आवेदन भर सकते हैं. अब उम्मीदवार 31 मार्च तक रात 9 बजे तक आवेदन कर सकते हैं और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 मार्च को रात 11:50 बजे तक होगी. पहले यह तिथि 16 मार्च थी. इसलिए बढ़ाई गई समयसीमा (NCET 2025 Registration in Hindi) आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) और अन्य बोर्ड परीक्षाओं के कारण छात्रों और अन्य संस्थाओं से मिले कई अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की सलाह दी है. यह भी पढ़ें- CBSE Exam: सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों को मिलेगा ‘विशेष परीक्षा’ का मौका, बोर्ड ने जारी किया नोटिस NCET 2025 परीक्षा तिथि (NCET News in Hindi) NTA 29 अप्रैल को NCET 2025 परीक्षा आयोजित करेगा. यह परीक्षा केंद्रीय और राज्य संस्थानों में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में प्रवेश के लिए होगी. परीक्षा ऑनलाइन और कंप्यूटर के माध्यम से कराई जाएगी. यह परीक्षा कई भाषाओं में होगी और इसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू आदि शामिल हैं. NCET 2025 Registration कैसे करें? NCET 2025 Registration करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं- चरण 1: आधिकारिक NCET वेबसाइट exam.nta.ac.in/NCET पर जाएं चरण 2: होमपेज पर, NCET 2025 के लिए “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक देखें और उस पर क्लिक करें चरण 3: आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए “नया पंजीकरण” विकल्प चुनें. चरण 4: सभी जानकारी सावधानी से भरें औरआगे बढ़ने से पहले यह सुनिश्चित करने के लिए जानकारी को दोबारा चेक कर लें कि कोई गलती नहीं है. चरण 5: विवरण की समीक्षा करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें. अपने डिवाइस पर एक डिजिटल कॉपी रख लें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें. यह भी पढ़ें- CUET Exam 2025: NTA ने 25 मार्च तक होने वाली सीयूईटी पीजी के लिए प्रवेश पत्र जारी किए, यहां से करें डाउनलोड The post NCET 2025 Registration: NCET रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई, अब 31 मार्च तक करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Prayagraj News: रंग लगाने में महिला से अभद्रता, विरोध जताने पर कपड़े फाड़े, वीडियो वायरल

प्रयागराज के झूसी क्षेत्र में रंग लगाने को लेकर एक स्त्री ने भाजपा के सेक्टर संयोजक पर जबरन रंग लगाने एवं कपड़ा फाड़ने का आरोप लगाया है. जिसका वीडियो शनिवार को काफी वायरल हुआ एवं लोगों के बीच चर्चा का विषय बना. पीड़िता के पति के तरफ से झूसी थाने में तहरीर दी गई है. पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. झूंसी के आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली एक स्त्री ने आरोप लगाया है कि शनिवार को वह अपने पति एवं बच्चों के साथ अपने दुकान पर थी. इसी दौरान आरोपी अनुराग अग्रवाल आया एवं जबरन रंग लगाने लगा एवं उससे अभद्रता करने लगा जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जबरन उसके कपड़े फाड़े. एवं जाते हुए उसे जाति सूचक शब्द एवं अभद्र बातें भी कहीं. घटना के बाद पति ने बताया की इस घटना से आहत होकर हमारे परिवार में सभी सहमे हुए हैं. सुबह उठकर स्त्री ने पहले स्त्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई एवं झूसी थाने में नामजद तहरीर दी. एक तरफ उसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ एवं लोगों के बीच चर्चा का विषय बना इस 8 सेकंड की वीडियो में आरोपी एक स्त्री का कपड़ा फाड़ते नजर आ रहा है. थाना प्रभारी झूंसी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा तुरंत दर्ज कर लिया गया था जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. The post Prayagraj News: रंग लगाने में स्त्री से अभद्रता, विरोध जताने पर कपड़े फाड़े, वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sunita Williams Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं सुनीता विलियम्स? ‘अंतरिक्ष उड़ान’ के लिए ली ये डिग्री

Sunita Williams Education in Hindi: सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा प्रेरणादायक है. उनका जन्म सितंबर 1965 में ओहियो, अमेरिका में हुआ था और वे हिंदुस्तानीय मूल की हैं. नासा में उनके योगदान और अंतरिक्ष में किए गए रिकॉर्ड तोड़ कार्यों के कारण वे विश्वभर में प्रसिद्ध हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर कई महत्वपूर्ण मिशनों में भाग लिया और वहां सांस्कृतिक वस्तुएं भेजने के लिए भी जानी जाती हैं. सुनीता विलियम्स अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करती रहती हैं. इसलिए यहां आपको बताएंगे कि सुनीता विलियम्स कितनी पढ़ी-लिखी हैं (Sunita Williams Education) और ‘अंतरिक्ष उड़ान’ के लिए उन्होंने कौन सी पढ़ाई की है. सुनीता विलियम्स का शुरुआती जीवन और पढ़ाई (Sunita Williams in Hindi) सुनीता विलियम्स का का जन्म 19 सितंबर 1965 को ओहियो के यूक्लिड में डॉ. दीपक और बोनी पांड्या के घर हुआ था. विलियम्स ने 1983 में मैसाचुसेट्स के नीधम हाई स्कूल से ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की.  फिजिक्स में ग्रेजुएशन और इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में किया मास्टर सुनीता विलियम्स ने 1987 में यूनाइटेड स्टेट्स नेवल एकेडमी से फिजिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. 1995 में उन्होंने फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की. यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की इसी हफ्ते हो सकती है धरती पर वापसी, फ्लोरिडा के तट पर होगी लैंडिंग 2006 में शुरू हुई थी पहली अंतरिक्ष यात्रा (Sunita Williams Education) 9 दिसंबर 2006 को उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा हुई थी. अभियान (9 दिसंबर 2006 से 22 जून) 2007 तक चला और सुनीता विलियम्स ने फ्लाइट इंजीनियर के रूप में काम किया. नासा का कहना है कि जहाज पर रहते हुए उन्होंने 29 घंटे और 17 मिनट की कुल चार स्पेसवॉक करके स्त्रीओं के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाया. Sunita Williams का दूसरा अंतरिक्ष मिशन 14 जुलाई 2012 को शुरू हुआ और अभियान 32/33 18 नवंबर 2012 तक चला. विलियम्स ने परिक्रमा प्रयोगशाला में अनुसंधान और अन्वेषण का संचालन करते हुए चार महीने बिताए. वह अंतरिक्ष में 127 दिन बिताने के बाद 18 नवंबर 2012 को कजाकिस्तान में उतरीं. इस समय चर्चा में क्यों हैं सुनीता विलियम्स? हिंदुस्तानीय मूल की नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams in Hindi) अंतरिक्ष में जून 2023 से अंतरिक्ष में फंसी हैं. हालांकि अब व अपने साथी बुच विल्मोर के साथ इसी सप्ताह पृथ्वी पर वापस आ सकती है. क्रू-10 मिशन के अंतरिक्ष यात्री उनकी जगह लेंगे. सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर जून 2023 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर हैं. उन्हें धरती पर वापस लाने के लिए नासा और स्पेसएक्स ने क्रू-10 मिशन लॉन्च किया है. The post Sunita Williams Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं सुनीता विलियम्स? ‘अंतरिक्ष उड़ान’ के लिए ली ये डिग्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: नौबतपुर हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, सरकार पर साधा निशाना

Bihar News: पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को अपराधियों ने सरेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी. होलिका दहन की तैयारी के दौरान हुई इस गोलीबारी में चाचा-भतीजे को गोली लगी. गोलीबारी में 45 वर्षीय ललन यादव की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया. इस घटना के बाद, शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने घायल से मुलाकात की और इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. पटना AIIMS पहुंचे तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नौबतपुर हत्याकांड में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वे AIIMS पटना पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी. तेजस्वी ने आगे लिखा कि सत्ता के संरक्षण में हुए इस अपराध के दोषियों को सजा दिलाने की उम्मीद अब बेकार हो गई है, क्योंकि बिहार पुलिस के अपराध मामलों में दोष सिद्धि दर सबसे कम है. सत्ता संरक्षण में हुए नौबतपुर हत्याकांड के पीड़ित परिजनो से मिलने AIIMS पटना पहुँचा। पार्टी की तरफ से पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। बेसुध भ्रष्ट प्रशासन से अपराधियों को सजा दिलाने की अपेक्षा करना ही अब बेकार है। बिहार पुलिस की अपराध के मामलों में दोष सिद्धि दर सबसे कम है।… pic.twitter.com/hhbOSTDblC — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 15, 2025 तेजस्वी ने बिहार प्रशासन पर लगाया आरोप तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि तस्कर, शराब माफिया और अपराधी वरीय अधिकारियों के बिजनेस पार्टनर बने हुए हैं. DK टैक्स के कारण राज्य में काबिल अधिकारियों की बजाय भ्रष्ट और नकारा अधिकारियों की पोस्टिंग की जाती है. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. NDA के सहयोगी दलों ने अपराधियों के “रामराज्य” में तांडव पर जश्न मनाना शुरू कर दिया है, क्योंकि उनके लिए कोठी-बंगला और सुरक्षा ही नेतृत्व का मुख्य उद्देश्य बन चुका है. “बिहार की स्थिति भगवान भरोसे” इससे पहले मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने बिहार प्रशासन को कानून-व्यवस्था को लेकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से एनडीए प्रशासन में बिहार में सत्ता, अपराधी और पुलिस का गठजोड़ हावी हो गया है, और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय प्रशासन केवल उनकी मदद करती है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की स्थिति भगवान भरोसे हो गई है. ALSO READ: RJD नेता तेजप्रताप यादव का कटा चालान, वर्दी में डांस करने वाले पुलिसकर्मी हटाए गए The post Bihar News: नौबतपुर हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, प्रशासन पर साधा निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Success Story: जंगल से लकड़ी लाकर बाजार में बेचनेवाली सीता देवी की चमकी किस्मत, खेतीबाड़ी कर बन गयीं लखपति?

Success Story: सेन्हा (लोहरदगा)-एक वक्त था, जब सीता देवी जंगल से लकड़ी लाकर बाजार में बेचती थीं और परिवार का भरण-पोषण करती थीं. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी. वर्ष 2015 में वह स्त्री मंडल से जुड़ीं और खेतीबाड़ी की ट्रेनिंग लेकर सब्जी की खेती करने लगीं. अच्छा मुनाफा से उनका हौसला बढ़ा और फिर बड़े स्तर पर खेती करने लगीं. अब वह सालाना तीन लाख रुपए कमा रही हैं. आलू की खेती से हुआ 90 हजार का मुनाफा लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड की अलौदी पंचायत के गढ़गांव निवासी कुंवर सिंह की पत्नी सीता देवी की किस्मत खेतीबाड़ी से बदल गयी. आज इलाके में इनकी अपनी पहचान है. इनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय थी. परिवार के भरण-पोषण के लिए सीता देवी जंगल से लकड़ी लाकर बाजार में बेचती थीं. जब गांव में स्त्री मंडल का गठन हुआ, तो वर्ष 2015 में रौनक स्त्री मंडल से जुड़ीं और जेएसएलपीएस के माध्यम से खेती का प्रशिक्षण लीं. 30 हजार रुपए कर्ज लेकर उन्होंने आलू की खेती की. इससे सीता देवी को 90 हजार का मुनाफा हुआ. अब वह जंगल से लकड़ी लाकर बेचने का काम छोड़ दीं और खेतीबाड़ी के काम में ही रम गयीं. सब्जी की खेती से लखपति बन गयीं सीता देवी सीता देवी आलू, बैंगन, गोभी, टमाटर, सेम, फ्रेंचबीन, मटर और मकई की खेती करती हैं और स्थानीय बाजार के अलावा गुमला, घाघरा, लोहरदगा समेत अन्य बाजारों में सब्जी बेचती हैं. इससे वह सालाना 2 से 3 लाख रुपए कमा रही हैं. गढ़गांव जैसा पहाड़ी गांव, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, वहां खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करनेवाली सीता देवी अपने गांव के अलावा आसपास के लोगों के लिए मिसाल बन गयी हैं. 2015 से पहले घर की आर्थिक स्थिति थी काफी खराब सीता देवी बताती हैं कि वर्ष 2015 से पहले घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी. घर का गुजारा करने के लिए वह जंगल से लकड़ी लाकर बाजार में बेचती थीं, लेकिन जब गांव में स्त्री मंडल का गठन हुआ, तो उससे जुड़ कर वह कर्ज लीं और जेएसएलपीएस के जरिए खेती की ट्रेनिंग लीं. करीब तीन एकड़ में खेतीबाड़ी कर अच्छे से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की इसी हफ्ते हो सकती है धरती पर वापसी, फ्लोरिडा के तट पर होगी लैंडिंग The post Success Story: जंगल से लकड़ी लाकर बाजार में बेचनेवाली सीता देवी की चमकी किस्मत, खेतीबाड़ी कर बन गयीं लखपति? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: दानापुर की खुशबू का सपना पूरा कराएंगे मोदी के मंत्री, फोन कर दिया मदद का भरोसा

Bihar News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार के दानापुर की रहने वाली खुशबू से बात करके उसे आश्वस्त किया है कि उसका दाखिला साइंस की कक्षा में होगा और डॉक्टर बनने का सपना भी साकार होगा. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बिहार के दानापुर की खुशबू के साथ अब पढ़ाई में कोई भेदभाव नहीं होगा. वह अपनी पसंद के विषय में पढ़ाई कर सकेगी. दरअसल, 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद खुशबू को उसके परिजनों ने आगे की पढ़ाई विज्ञान के विषयों से करने की अनुमति नहीं दी. खुशबू का दाखिला आर्ट्स के विषयों में कराया गया. खुशबू ने बताया कि उसने मैट्रिक की परीक्षा में 399 अंक प्राप्त किए, फिर भी उसे आर्ट्स के विषयों में नामांकित करा दिया गया. दरअसल, परीक्षा से पहले खुशबू के माता-पिता ने उससे वादा किया था कि यदि वह 400 अंक लाती है तो वे उसका दाखिला विज्ञान में करवाएंगे. खुशबू 399 अंक लाने में सफल रही है, बावजूद इसके उसका दाखिला विज्ञान की जगह आर्ट्स में करा दिया गया. इसका खुलासा खुद खुशबू ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में किया था. देखें Video: क्या बोले शिक्षा मंत्री केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुशबू से कहा, “मन लगाकर पढ़ो, नरेंद्र मोदी की केंद्र प्रशासन और नीतीश कुमार की बिहार प्रशासन दोनों पढ़ाएंगे. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रशासन हिंदुस्तान की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है.” खुशबू से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस पूरे मामले पर बातचीत की है. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने उसे आगे की पढ़ाई का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट इसे भी देखें: Video: ‘ऐ सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो…’, तेज प्रताप यादव ने वर्दी में पुलिसकर्मी से करवाया डांस नया विचार प्रीमियम स्टोरी: मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध The post Video: दानापुर की खुशबू का सपना पूरा कराएंगे मोदी के मंत्री, फोन कर दिया मदद का भरोसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान पर बलूच विद्रोहियों का कहर, ट्रेन हाईजैक के बाद सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला

Pakistan Suicide Attack: दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को ले जा रही एक बस के पास सड़क किनारे रविवार को बम विस्फोट हुआ. जिसमें कम से कम 7 अधिकारियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के नौशकी जिले में हुआ. उन्होंने कहा कि विस्फोट से पास मौजूद एक अन्य बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हताहतों को पास के अस्पताल में ले जाया गया. इसे आत्मघाती हमला बताया जा रहा है. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमले की बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने निंदा की है. हमले के पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी के हाथ होने के संकेत संदेह है कि प्रतिबंधित ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ ने यह हमला किया. ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ ने कुछ दिन पहले एक ट्रेन पर घात लगाकर हमला करके करीब 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था. पाकिस्तान प्रशासन ने कहा था कि इस घटना में बलूच विद्रोहियों ने 26 बंधकों की हत्या कर दी और सुरक्षाबलों ने बचाव अभियान में सभी 33 हमलावरों को मार गिराया. बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और कम आबादी वाला प्रांत तेल और खनिज संपदा से समृद्ध बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे कम आबादी वाला प्रांत है. बलूचिस्तान के स्थानीय निवासी संघीय प्रशासन पर लंबे समय से भेदभाव का आरोप लगाते रहे हैं लेकिन पाकिस्तान प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज किया है. ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ संघीय प्रशासन से आजादी की मांग कर रही है. The post Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान पर बलूच विद्रोहियों का कहर, ट्रेन हाईजैक के बाद सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ते ही रजत को मिला ये बड़ा प्रोजेक्ट? हितेश भारद्वाज के फैंस जानकर हो जाएंगे खुश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में हितेश भारद्वाज, रजत ठक्कर का रोल निभाते थे. जब शो में लीप आया तो हितेश ने शो को छोड़ दिया. शो में उनके साथ भाविका शर्मा नजर आती थी. फैंस इंतजार कर रहे थे कि हितेश का नया शो कौन सा होगा. अब उनके आगामी प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा हुआ है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे हितेश भारद्वाज? दरअसल, इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, हितेश भारद्वाज को खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीजन के लिए अप्रोच किया गया है. सूत्र के अनुसार, हितेश को केकेके 15 के लिए कॉन्टैक्ट किया गया है. अगर सबकुछ ठीक होता है, तो वह ऑनबोर्ड हो जाएंगे. हालांकि चीजें अभी भी बहुत शुरुआती चरण में हैं. अभी सिर्फ बातें चल रही है, देखते हैं क्या होता है. एक्टर की ओर से अभी कुछ कंफर्म नहीं कहा गया है. वहीं, शो के लिए अन्य नामों पर चर्चा हो रही है, जिसमें चुम दरंग, ईशा सिंह,भाविका शर्मा, मोहसिन खान का नाम शामिल हैं. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक वहीं, गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि सतीश सबको बताता है कि नील से तेजू से मिलने गई थी. सतीश, तेजू को थप्पड़ मारता है और कहता है कि वह तो स्कूल प्रिंसिपल से मिलने वाली थी. वह कहता है तेजू, नील के साथ और ये सुनकर परिवार वाले काफी हैरान हो जाते हैं. लक्ष्मी, सतीश से कहती है कि वह उसके नाटक में ना फंसे. वह कहती है जूही की शादी फिक्स होने के बाद मुक्ता और तेजू ने नील को फंसाने का प्लान किया होगा. लक्ष्मी कहती है कि मुक्ता ने भी ऐसे ही मोहित को फंसाया था. The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ते ही रजत को मिला ये बड़ा प्रोजेक्ट? हितेश भारद्वाज के फैंस जानकर हो जाएंगे खुश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IGNOU Admission: IGNOU TEE जून 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

IGNOU Admission News in Hindi: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जून 2025 टर्म-एंड एग्जाम (TEE) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिए हैं. जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जा सकते हैं.  इस दिन से एग्जाम शुरू होने की संभावना (IGNOU Admission) आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स (पेन और पेपर और सीबीटी मोड) के लिए विश्वविद्यालय की जून 2025 की टर्म-एंड परीक्षाएं 2 जून,2025 से शुरू होने की संभावना है.  यह भी पढ़ें- CBSE Exam: सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों को मिलेगा ‘विशेष परीक्षा’ का मौका, बोर्ड ने जारी किया नोटिस 20 अप्रैल 2025 तक है कर सकते हैं आवेदन (IGNOU Admission) टीईई जून-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2025 से 20 अप्रैल 2025 तक है और इस दिन तक कैंडिडेट्स बिना किसी लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं. जो छात्र पिछले सेमेस्टर/वर्ष के पाठ्यक्रमों के लिए दिसंबर, 2024 की टर्म-एंड-परीक्षाओं में उपस्थित हुए हैं लेकिन उनका परिणाम परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तक घोषित नहीं हुआ है वे परिणाम घोषित होने के बाद बाद में ऐसे कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं. IGNOU TEE जून 2025 के लिए आवेदन कैसे करें? IGNOU Admission के लिए कैंडिडेट्स इस प्रकार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं- कैंडिडेट्स सबसे पहले इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं अब होमपेज पर ‘जून 2025 टर्म-एंड परीक्षा के लिए आवेदन’ लिंक पर क्लिक करें अपना एनरोलमेंट नंबर और प्रोग्राम सेलेक्ट करें  परीक्षा फॉर्म भरें और यह सुनिश्चित करें कि सभी जानकारी सही है अब ऑनलाइन माध्यम से एग्जाम फीस का भुगतान करें अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं. यह भी पढ़ें- CUET Exam 2025: NTA ने 25 मार्च तक होने वाली सीयूईटी पीजी के लिए प्रवेश पत्र जारी किए, यहां से करें डाउनलोड The post IGNOU Admission: IGNOU TEE जून 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Police Attacked Video: भागलपुर में पुलिस पर हुए हमला का Video आया सामने, खून की प्यासी भीड़ से जान बचाते नजर आये जवान

Police Attacked in Bhagalpur: बिहार में पुलिसकर्मियों पर हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अररिया और मुंगेर के बाद भागलपुर में भी पुलिस पर हमला हुआ है. सुरक्षा में तैनात जवान ही अपनी जान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. भागलपुर में पुलिस पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जिसमें कई जवान भीड़ द्वारा किये जा रहे हमला से खुद को किसी तरह जान बचाते नजर आ रहे है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथ में हथियार से पुलिसकर्मी भीड़ से बचने के लिए दौड़ लगा रहे हैं. भागलपुर जिले के अंतिचक थाना क्षेत्र के कसडी गांव की यह घटना है. पूरे मामले पर अंतीचक इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया, “पुलिस टीम रात के समय गश्त के लिए निकली थी. माधव रामपुर हरि चक गांव के पास बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद ग्रामीणों के दो गुट आपस में झगडा कर रहे थे, जिसे देखकर पुलिस टीम वहां रुकी और इसी बीच ग्रामीणों ने उनपर पथराव करना शुरू कर दिया.”देखें Video: इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट इसे भी देखें: Video: ‘ऐ सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो…’, तेज प्रताप यादव ने वर्दी में पुलिसकर्मी से करवाया डांस नया विचार प्रीमियम स्टोरी: मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध The post Police Attacked Video: भागलपुर में पुलिस पर हुए हमला का Video आया सामने, खून की प्यासी भीड़ से जान बचाते नजर आये जवान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top