Hot News

Video: दानापुर की खुशबू का सपना पूरा कराएंगे मोदी के मंत्री, फोन कर दिया मदद का भरोसा

Bihar News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार के दानापुर की रहने वाली खुशबू से बात करके उसे आश्वस्त किया है कि उसका दाखिला साइंस की कक्षा में होगा और डॉक्टर बनने का सपना भी साकार होगा. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बिहार के दानापुर की खुशबू के साथ अब पढ़ाई में कोई भेदभाव नहीं होगा. वह अपनी पसंद के विषय में पढ़ाई कर सकेगी. दरअसल, 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद खुशबू को उसके परिजनों ने आगे की पढ़ाई विज्ञान के विषयों से करने की अनुमति नहीं दी. खुशबू का दाखिला आर्ट्स के विषयों में कराया गया. खुशबू ने बताया कि उसने मैट्रिक की परीक्षा में 399 अंक प्राप्त किए, फिर भी उसे आर्ट्स के विषयों में नामांकित करा दिया गया. दरअसल, परीक्षा से पहले खुशबू के माता-पिता ने उससे वादा किया था कि यदि वह 400 अंक लाती है तो वे उसका दाखिला विज्ञान में करवाएंगे. खुशबू 399 अंक लाने में सफल रही है, बावजूद इसके उसका दाखिला विज्ञान की जगह आर्ट्स में करा दिया गया. इसका खुलासा खुद खुशबू ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में किया था.

देखें Video:

क्या बोले शिक्षा मंत्री

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुशबू से कहा, “मन लगाकर पढ़ो, नरेंद्र मोदी की केंद्र प्रशासन और नीतीश कुमार की बिहार प्रशासन दोनों पढ़ाएंगे. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रशासन हिंदुस्तान की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है.” खुशबू से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस पूरे मामले पर बातचीत की है. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने उसे आगे की पढ़ाई का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के तीन जिलों में अगले 48 घंटे होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

इसे भी देखें: Video: ‘ऐ सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो…’, तेज प्रताप यादव ने वर्दी में पुलिसकर्मी से करवाया डांस

नया विचार प्रीमियम स्टोरीमुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

The post Video: दानापुर की खुशबू का सपना पूरा कराएंगे मोदी के मंत्री, फोन कर दिया मदद का भरोसा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top