Hot News

UPSC की जिद, मानसी ने 11 नंबर से फेल होने के बाद AIR 78 लाकर रचा इतिहास

Mansi Gupta Success Story: हरियाणा की रहने वाली मानसी गुप्ता ने फेल होने से हार मानने के बजाय खुद को और मजबूत बनाया. आखिरकार उन्होंने UPSC Civil Services Exam में AIR 78 हासिल करके इतिहास रच दिया. हालांकि, उनका सफर आसान नहीं था. आइए मानसी की जर्नी (Mansi Gupta Success Story) पर एक नजर डालते हैं.

Mansi Gupta Success Story: कौन हैं मानसी गुप्ता?

मानसी हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी की रहने वाली हैं. वो शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं. उन्होंने जगाधरी के Swami Vivekananda Public School से स्कूली शिक्षा पूरी की. कॉमर्स स्ट्रीम में 12वीं कक्षा में उन्होंने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. इसके बाद उन्होंने Bengaluru की National Law School of India University से BA LLB की पढ़ाई पूरी की.

कॉलेज के दौरान भी मानसी ने कई उपलब्धियां अपने नाम कीं. उन्हें Torts Law में गोल्ड मेडल मिला. साथ ही Best All-Round Graduating Girl Student का सम्मान भी दिया गया. यही नहीं, उन्होंने VII BRICS Youth Summit में यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व भी किया. इस दौरान उनका मन यूपीएससी सिविल सर्विस करने का हुआ.

पहले अटेम्प्ट में मिली निराशा

मानसी ने अपना पहला UPSC अटेम्प्ट 2023 में कॉलेज के दौरान दिया था. उस समय तैयारी पूरी तरह मजबूत नहीं थी और कुछ बेसिक गलतियों की वजह से वह प्रीलिम्स कटऑफ से 6.5 नंबर पीछे रह गईं. यह झटका बड़ा था, लेकिन उन्होंने इसे सीख के रूप में लिया.

11 नंबर से टूटा सपना

साल 2024 की यूपीएससी में मानसी ने शानदार वापसी की. इस बार उन्होंने इंटरव्यू तक का सफर तय किया. परिवार और दोस्तों को उम्मीद थी कि उनका चयन हो जाएगा, लेकिन रिजल्ट आने पर वह सिर्फ 11 नंबर से फाइनल लिस्ट से बाहर रह गईं.

तीसरे प्रयास में बदली किस्मत

2025 में मानसी ने तीसरी बार परीक्षा दी. खास बात यह रही कि प्रीलिम्स की तैयारी के लिए उनके पास एक महीने से भी कम समय था. इसके बावजूद उन्होंने शानदार स्कोर किया. मेन्स परीक्षा में भी उन्होंने संतुलित प्रदर्शन किया और आखिरकार AIR 78 हासिल कर ली.

Mansi Gupta UPSC Marksheet: देखें मार्कशीट

मानसी गुप्ता को इस बार की यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में कुल 1004 मार्क्स प्राप्त हुए. इसमें लिखित परीक्षा में उन्हें 803 अंक मिले हैं. वहीं, इंटरव्यू राउंड में मानसी को 201 अंक मिले. उनके रैंक के अनुसार, IAS सर्विस मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: 8 नंबर से चूके पर हिम्मत नहीं हारी, चौथे प्रयास में अनिमेष को UPSC में AIR 428

The post UPSC की जिद, मानसी ने 11 नंबर से फेल होने के बाद AIR 78 लाकर रचा इतिहास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top