Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बेलगड़िया टाउनशिप में मूलभूत सुविधाएं होंगी सुदृढ़ : आयुक्त

धनबाद. झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) प्रबंध पर्षद की 35वीं बैठक मंगलवार को जेआरडीए अध्यक्ष सह आयुक्त (उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल) पवन कुमार की अध्यक्षता में धनबाद समाहरणालय में हुई. इसमें आयुक्त श्री कुमार ने कहा कि जेआरडीए के सुचारु कामकाज के लिए प्रबंध पर्षद की त्रैमासिक बैठक नियमित रूप से की जायेगी. मुआवजा में एसओपी का पालन करने का निर्देश उन्होंने लीगल टाइटल होल्डर (एलटीएच) व नन लीगल टाइटल होल्डर (नन एलटीएच) के शिफ्टिंग, अलॉटमेंट एवं मुआवजा में एसओपी का पालन करने का निर्देश दिया. वहीं बेलगड़िया टाउनशिप में सुरक्षा, पानी, बिजली, सफाई, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन, मेधा डेयरी बूथ व बेलगड़िया टाउनशिप के निवासियों की सुरक्षा के लिए टाउन आउट पोस्ट (टीओपी) स्थापित करने का प्रस्ताव, भूमि हस्तांतरण तथा आवास ऑनरशिप ट्रांसफर में तेजी लाने को कहा. बैठक में आयुक्त ने बेलगड़िया टाउनशिप में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पलानी मोड़ वाया फेज 5 से रानी रोड का चौड़ीकरण व मरम्मत, फेज 1, 2 एवं 3 में नालियों एवं सेप्टिक टैंक की सफाई, सड़क चौड़ीकरण व पेवर ब्लॉक बिछाना, सुलभ शौचालय का निर्माण, पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए पाइपलाइन बिछाने समेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा की है. बैठक में बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, उपायुक्त सह प्रबंध निदेशक जेआरडीए माधवी मिश्रा, डीडीसी सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जेआरडीए प्रभारी सह सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएलओ राम नारायण खलको, डीएसपी धीरेंद्र नारायण बंका, बीसीसीएल के निदेशक (संचालन) संजय सिंह, महाप्रबंधक (झरिया मास्टर प्लान) फुल झा, महाप्रबंधक पर्यावरण राजीव चोपड़ा, क्षेत्रीय प्रबंधक आरआइ- 2 संजीव सिंह, जेआरडीए के सलाहकार डीएन महापात्रा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बेलगड़िया टाउनशिप में मूलभूत सुविधाएं होंगी सुदृढ़ : आयुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : दुष्कर्म मामले में मुजरिम को 22 वर्ष कारावास

पिस्टल का भय दिखाकर नाबालिग का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार को पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने मुजरिम केंदुआडीह निवासी जितेंद्र रवानी को 22 वर्ष सश्रम कैद व 15 हजार रुपए जुर्माना से दंडित किया है. 10 मार्च को अदालत ने उसे दोषी करार दिया था. अपर लोक अभियोजक समित प्रकाश ने सजा की बिंदु पर बहस की. प्राथमिकी पीड़िता के पिता की शिकायत पर महुदा थाने में 26 अक्टूबर 2024 को दर्ज की गयी थी. इसके मुताबिक 25 अक्टूबर 2024 की शाम जितेन्द्र पीड़िता के घर में जबरन घुसा और पिस्टल दिखाते हुए उसे बाइक से ले गया. उसने जान मारने का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के अनुसार जितेंद्र उसे महुदा स्टेशन गया था. वहां झाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर मालकेरा स्टेशन के समीप ले गया, वहां से कार से सिनीडीह ले गया. वहां एक कमरे में रखकर दुष्कर्म किया. फिर पुलिस के डर से वह उसे एक होटल लेकर गया था. वहां पर जबरन उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया था. फिर उसे बिरसा मुंडा पार्क ले गया, जहां तीन चार अन्य लड़कों के साथ उसे पिस्टल का भय दिखाकर उसका वीडियो बनाया. इसमें पीड़िता से यह बुलवाया कि उसने अपनी मर्जी से जितेंद्र के साथ शादी की है. पुलिस ने पीड़िता को बिरसा मुंडा पार्क से ही बरामद किया था. पुलिस को देखकर जितेंद्र अपने साथियों के साथ वहां से भाग गया था. नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी करार, सजा पर फैसला 17 को शादी की नियत से नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार को पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने आरोपी कोइरीबांध झरिया निवासी निहाल बर्मन को दोषी करार दिया है. सजा पर फैसला 17 मार्च को होगा. प्राथमिकी पीड़िता के मां की शिकायत पर झरिया थाने में पांच सितंबर 2024 को दर्ज की गयी थी. इसके मुताबिक चार सितंबर 2024 को सुबह आठ बजे पीड़िता कॉलेज जाने के लिए बोलकर घर से निकली थी. दोपहर करीब 12 बजे जब वह घर वापस आयी, तो उसने अपनी मां को बताया कि आरोपी उसे जबरन झरिया के एक लॉज में ले गया और दुष्कर्म किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : दुष्कर्म मामले में मुजरिम को 22 वर्ष कारावास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : 21 महिला चिकित्सकों को प्रभात खबर ने दिया अपराजिता सम्मान

कोयला नगर सामुदायिक भवन में मंगलवार को नया विचार अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली 21 स्त्री चिकित्सकों को नया विचार ने सम्मानित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राम कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त माधवी मिश्रा, एसएसपी एचपी जनार्दन, सिंफर के निदेशक प्रो अरविंद कुमार मिश्रा थे. सभी अतिथियों ने नारी सम्मान पर अपनी बातें रखी और नया विचार के कार्यक्रम की सराहना की. सभी अतिथियों ने स्त्री चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में आइएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एके सिंह, गोल के निदेशक संजय आनंद, 99 ग्रुप के डॉ अमित रंजन, सेनको गोल्ड के मैनेजर निर्माल्या सामंता, न्यू श्रीराम कुंज के प्रतिनिधि सौरव कुमार सहित काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे. सम्मान समारोह के बाद हास्य कलाकार वीआइपी व सत्यपाल ने खूब धमाल मचाया. सत्यपाल ने जॉनी लीवर की मिमिक्री पर लोगों ने खूब गुदगुदाया. वीआइपी के आने के बाद तो धमाल मच गया. कलाकारों की आवाज पर, तो लोगों ने खूब ठहाके लगाये. इसका आनंद सम्मान पाने वाली स्त्री चिकित्सकों ने भी लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : 21 स्त्री चिकित्सकों को नया विचार ने दिया अपराजिता सम्मान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : हिल कॉलोनी हनुमान मंदिर में युवकों ने मचाया उत्पात, एक हिरासत में

धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल कॉलोनी स्थित धर्मपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की शाम लाठी-डंडा से लैस युवकों ने श्रद्धालुओं पर अचानक हमला कर दिया. इस घटना में मंदिर में पूजा कर रहे दुखा हाड़ी समेत कई श्रद्धालुओं को चोट आयी है. घटना के वक्त मंदिर में संध्या आरती चल रही थी. मंगलवार होने के कारण भी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी. इसी बीच 20 से 25 की संख्या में युवक मंदिर पहुंचे और अचानक पूजा कर रहे श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया. इस दौरान आस-पास के लोग भी जुट गये और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गयी. इस बीच किसी ने इसकी जानकारी धनबाद थाने की पुलिस को दी. सूचना पर दलबल के साथ धनबाद थाना प्रभारी आरएन ठाकुर मौके पर पहुंच गये. पुलिस को देख हमला करने वाले युवक भागने लगे. हालांकि, पुलिस ने एक को धर दबोचा. पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गयी. पुलिस उससे घटना में शामिल अन्य युवकों के संबंध में पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार युवकों के दो गुट के बीच पूर्व में विवाद की बात सामने आ रही है. उसी को लेकर एक गुट के युवकों ने मंदिर में घटना को अंजाम दिया है. यह भी पढ़ें सांड के हमले से वृद्ध घायल, टूटी जांघ की हड्डी सांड के हमले में मधुबन के खरखरी निवासी कारा भुइयां (76 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद 108 एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह वह धनबाद के पुराना बाजार आये थे. इसी दौरान पुराना बाजार पानी टंकी के समीप सांड ने अचानक उनपर हमला कर दिया. इस घटना में उनके जांघ की हड्डी टूट गयी है. बताया कि उनपर हमला करने के बाद सांड ने बाजार में अन्य लोगों को भी घायल कर दिया. इससे बाजार में भगदड़ मच गयी थी. सांड के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए उन्हें एसएनएमएमसीएच भेजा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : हिल कॉलोनी हनुमान मंदिर में युवकों ने मचाया उत्पात, एक हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : कॉमेडी में अश्लीलता को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए : वीआइपी

हिंदुस्तान आज हंसना चाहता है. तनाव भरे जीवन में खिलखिलाना चाहता है. यही कारण है कि आज बड़े-बड़े कलाकार भी कॉमेडी कर रहे हैं. पब्लिक को भी कॉमेडी चाहिए. हम, तो लोगों से यही अपील करेंगे कि वे खुद हंसे और दूसरों को भी हसाएं. यह कहना है स्टैंडअप कॉमेडियन वीआइपी (विजय ईश्वर लाल पवार) का. वह मंगलवार को नया विचार की ओर से आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह में अपनी प्रस्तुति देने के लिए धनबाद पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि जीवन में तनाव मुक्त व स्वस्थ रहना है, तो कॉमेडी सुने. डॉक्टर भी खूब कॉमेडी सुनते है. हम खुद के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते है कि उन्होंने हमें ऐसी कला दी कि हम लोगों को हंसाने के काम आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कॉमेडी शो के डबल मिनिंग होते है. परंतु टीवी पर अश्लीलता नहीं आनी चाहिए. अगर आ भी रही है, तो आपके टीवी का रिमोट है. ऐसे में लोगों से यही अपील है कि अश्लीलता को बढ़ावा ना देते हुए चैनल बदल लें. आज के युवा को समझ में नहीं आ रहा है. परंतु उन पर पाबंदी लगाने के बजाय उनको समझाने व जागरूक बनाने की जरूरत है. एक दिन ऐसा आयेगा कि वे खुद समझदार हो जायेंगे. देश की वित्तीय स्थिति में धनबाद का बड़ा योगदान : वीआइपी ने कहा कि देश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में धनबाद का बहुत बड़ा योगदान है. इसलिए धनबाद का नाम बदल कर ‘धन-लाभ’ कर देना होना चाहिए. यहां के लोग बहुत अच्छे हैं. कला प्रेमी हैं. जिन्होंने बहुत सम्मान व प्यार दिया. मैं यहां के लोगों से यही अपील करूंगा कि अपने शहर को स्वच्छ रखें और लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : कॉमेडी में अश्लीलता को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए : वीआइपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : 19 दिन में हाइपरटेंशन के 5033 व डायबिटीज के 3390 नये मरीज चिन्हित

जिले में हाइपरटेंशन व डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 19 दिनों में जिले के विभिन्न जगहाें से हाइपरटेंशन के 5033 व डायबिटीज के 3390 मरीज की पहचान हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 20 फरवरी से हाइपरटेंशन व डायबिटीज के नये मरीजों की पहचान के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग ड्राइव शुरू किया गया है. 31 मार्च तक चलने वाले इस स्पेशल ड्राइव के दौरान जिले में कुल 11 लाख लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 19 दिन चले स्पेशल ड्राइव में बड़ी संख्या में हाइपरटेंशन व डायबिटीज के नये मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कान खड़े हो गये हैं. अबतक के ड्राइव में प्राप्त आंकड़ों को देखते हुए सिविल सर्जन ने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रभारियों को जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है. दोनों बीमारियों से ग्रसित 1251 मरीज मिले : जिले के विभिन्न आरोग्य आयुष्मान मंदिर में चल रहे स्पेशल स्क्रीनिंग ड्राइव के दौरान 19 दिनों में हाइपरटेंशन व डायबिटिज, दोनों रोग से ग्रसित कुल 1251 मरीजों की पहचान हुई है. 30 से 40 वर्ष के लोगों की संख्या अधिक : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल स्क्रीनिंग ड्राइव के दौरान हाइपरटेंशन व डायबिटीज रोग से ग्रसित मरीजों में ज्यादातर 30 से 40 वर्ष के बीच के लोग शामिल है. अबतक हुई स्क्रीनिंग में 30 से 40 वर्ष के बीच के 2022 व डायबिटीज के 1880 नये मरीज मिले हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : 19 दिन में हाइपरटेंशन के 5033 व डायबिटीज के 3390 नये मरीज चिन्हित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच : ओपीडी में लाउडस्पीकर से नाम पुकार कर दी जायेगी डॉक्टर पर्ची

एसएनएमएमसीएच के ओपीडी में अब रजिस्ट्रेशन के लिए मरीज व उनके परिजनों को काउंटर पर बेवजह कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा. रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तैनात कर्मियों द्वारा मरीज का नाम पुकार कर डॉक्टर पर्ची दी जायेगी. मंगलवार से अस्पताल में नयी व्यवस्था लागू कर दी गयी. अधीक्षक डॉ दिनेश कुमार गिंदौरिया ने इसका उद्घाटन किया. ओपीडी के काउंटर में लाउडस्पीकर लगाये गये हैं. बता दें कि एसएनएमएमसीएच में आभा सॉफ्टवेयर के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा पहले से उपलब्ध है. इस सॉफ्टवेयर के जरिए निबंधन कराने वालों का नाम पुकार कर काउंटर से डॉक्टर पर्ची प्रदान की जायेगी. अबतक सॉफ्टवेयर के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों को डॉक्टर पर्ची के लिए कतार में खड़ा होना पड़ता था. मौके पर अस्पताल के वरीय प्रबंधक डॉ चंद्रशेखर सुमन भी मौजूद थे. अधीक्षक ने विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण : ही डॉ दिनेश कुमार गिंदौरिया ने मंगलवार को अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया. अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों से जुड़ी सुविधाओं का जायजा लिया. स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के साथ समय पर दवाएं समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया. इमरजेंसी व गायनी विभाग में तीन शिफ्ट में होमगार्ड की नियुक्ति का निर्देश भी दिया. एसएनएमएमसीएच में बनेगा दो बेड का अस्थायी डे-केयर सेंटर एसएनएमएमसीएच में दो बेड का अस्थायी डे-केयर सेंटर बनेगा. अस्पताल प्रबंधन इसकी तैयारी में जुट गया है. डे-केयर सेंटर के लिए स्थान का चयन प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही डे-केयर सेंटर के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की जायेगी. इसमें थैलेसीमिया समेत अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को भर्ती लेकर चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जायेगी. बता दें कि मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से डे-केयर सेंटर निर्माण की मांग की जा रही है. मैनपावर समेत अन्य संसाधनों के अभाव में अस्थायी रूप से डे-केयर निर्माण की तैयारी शुरू की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच : ओपीडी में लाउडस्पीकर से नाम पुकार कर दी जायेगी डॉक्टर पर्ची appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : वेदी पूजन के साथ मनाया गया मां आनंदी मंदिर का वार्षिकोत्सव

गया. जीबी रोड स्थित मां आनंदी मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को सुबह वेदी पूजन के साथ शुरू हुआ. इसके बाद नवचंडी पाठ, सहत्रार्चन, रुद्राभिषेक, कन्या पूजन, हवन, पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन किया गया. इस मौके पर काफी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. सभी अनुष्ठान सुरेंद्र पांडेय, दीपक पांडेय, विदुर बाबा, आदित्य पांडेय व धनंजय मिश्रा के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि विधान के साथ पूरा किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, रॉकी राज, विदुर बाबा, मन्ना कुमार, कृष्ण कुमार, कृष्ण कुमार, राजदेव प्रसाद, संदीप कुमार, राजेश कुमार, रौनक कुमार, गौतम कुमार, आदित्य पांडेय, डब्ल्यू कुमार, मनोज कुमार, मुन्ना कुमार, पंकज कुमार, रोहित कुमार, अजय मामु, बिक्की कुमार, सुरेंद्र कुमार, बबलू कुमार, अमीत कुमार, छोटू मालाकर समर्पित भाव से लगे हैं. इन लोगों ने बताया कि 12 मार्च को रात में माता भगवती का जागरण आयोजित किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : वेदी पूजन के साथ मनाया गया मां आनंदी मंदिर का वार्षिकोत्सव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : गांधी नगर में बंद घर का ताला तोड़ लाखों रुपये के आभूषण की चोरी

जहानाबाद. शहर चोरों का सुरक्षित ठिकाना बनते जा रहा है. आये दिन चोर गिरोह बंद घरों को अपना निशाना बना रहे हैं और पुलिस को भनक तक नहीं लग पा रही है. मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर स्थित एक किराएदार के घर से चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संदर्भ में पटना जिले के खीरी मोड़ थाना अंतर्गत हेल्हा गांव निवासी चंद्रभूषण कुमार ने नगर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक ने बताया है कि वह वर्तमान में गांधी नगर वार्ड नंबर 10 स्थित राकेश कुमार के मकान में वर्षों से किरायेदार के रूप में रह रहे हैं. 8 मार्च की शाम अपने फ्लैट से पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर शादी समारोह में शिरकत करने मसौढ़ी चले गये थे. 9 मार्च के सुबह घर के मालकिन के द्वारा फोन पर सूचना मिली कि आपके रूम का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद मैं वहां से वापस आकर देखा तो पाया कि दरवाजे की कुंडी कबड़ा हुआ है और रूम का सारा सामान बिखरा पड़ा है. शिकायतकर्ता ने बताया है कि घर में बक्से रखे थे जिसमें जेवर था, उस बक्से की कुंडी को तोड़ कर पत्नी का गहना जो बैग में करके रखा हुआ था जिसे चोरों ने गायब कर दिया. चोरी गये आभूषण में सोने का झुमका, लॉकेट, एक जोड़ा अंगूठी, ढोलना, टीका, टॉप्स एवं दो जोड़ा चांदी का पायल समेत लाखों के आभूषण चोरों ने गायब कर दिया है. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर कुछ भी पता नहीं चला, तब किराएदार ने डायल 112 की पुलिस को चोरी के संदर्भ में सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की और थाने में शिकायत देने को कहा. सूचक ने आशंका व्यक्त किया है कि मकान में रहने वाले किसी व्यक्ति का चोरी में हाथ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बताते चलें कि शहर में बीते एक पखवाड़े में आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटना हुई है. पर्व- त्यौहार के दिनों में लगातार हो रही चोरी की घटना से मुहल्लेवासियों में भय का माहौल कायम होते जा रहा है. लोग होली के दिनों में घर छोड़ने में सोच रहे हैं कि कहीं चोर गिरोह उनके घरों को भी निशाना न बना ले. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : गांधी नगर में बंद घर का ताला तोड़ लाखों रुपये के आभूषण की चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hajipur News : पोखर में डूबे चार किशोर, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो लापता

सहदेई बुजुर्ग. सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बाजितपुर चंवर गदियाही स्थित पोखर में मंगलवार शाम चार किशोर डूब गये, जिनमें से दो को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दो किशोर अब भी लापता हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोग जुट गये. इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. देर शाम तक पोखर में डूब दो किशोर की तलाश की गयी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका. अंधेरा होने की वजह से उनकी तलाश रोक दी गयी. बुधवार की सुबह फिर से उनकी तलाश की जायेगी. ग्रामीणों के अनुसार, मोटर पंप चालू करने के लिए बाजितपुर वार्ड संख्या 3 निवासी शिक्षक मोहन राय का 13 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार पोखर से पानी लाने गया था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. उसे डूबता देख इब्राहिमपुर वार्ड संख्या तीन निवासी सुरेंद्र राय का 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार बचाने के लिए कूदा, लेकिन वह भी डूबने लगा. इसके बाद रंजीत चौधरी के पुत्र संजीव कुमार और परभंस राय के पुत्र शिवा कुमार भी बचाने के लिए पोखर में कूद पड़े, लेकिन सभी डूबने लगे. चारों को डूबते देख गेहूं के खेत में काम कर रहे ग्रामीण संजय कुमार उर्फ राजा ने तुरंत पानी में उतर कर किसी तरह संजीव और शिवा को बचा लिया, लेकिन शिवम और आदित्य गहरे गड्ढे में डूब गये. इसकी सूचना पर वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय समाजसेवी महेश चौधरी, राजद प्रखंड अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष रविन राय और राजद नेता मदन राय मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत सहदेई थानाध्यक्ष पंकज कुमार, देसरी थानाध्यक्ष चंदन कुमार और सीओ अनुराधा कुमारी को घटना की जानकारी दी. रात होने पर रोक दी गयी तलाश सूचना मिलते ही थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचा. स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता किशोरों को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली. अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया. बुधवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जायेगी. परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन घटना की जानकारी मिलते ही शिवम और आदित्य के परिजन पोखर के पास दहाड़ मारकर रोने लगे. इस बीच विधायक प्रतिमा कुमारी भी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. उन्होंने एसडीओ नीरज कुमार, डीएम और डीडीसी से संपर्क कर एसडीआरएफ की टीम बुलाकर तलाशी अभियान तेज करने की मांग की. मैट्रिक परीक्षा दे चुका था आदित्य लापता आदित्य कुमार इस साल मैट्रिक की परीक्षा दे चुका था. उसकी मां का निधन बचपन में ही हो गया था, जिसके बाद नानी और मौसी ने उसका लालन-पालन किया. वह तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था. उसके पिता सुरेंद्र राय गुवाहाटी में मजदूरी करते हैं. वहीं, शिवम अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था. उसके पिता मोहन राय रोसड़ा के एक प्रशासनी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि शिवम देसरी के एक निजी स्कूल में पढ़ता था. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Hajipur News : पोखर में डूबे चार किशोर, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो लापता appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top