JAC Board 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है. DigiLocker पर इसके संकेत मिले हैं. झारखंड बोर्ड एक ही साथ तीनों स्ट्रीम (कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स) के परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे jacresults.com और अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा, छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे.
DigiLocker पर मिला अपडेट
जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट के जारी होने का संकेत DigiLocker पर मिला. DigiLocker ने X पर ट्वीट किया है. रिजल्ट जल्द आने वाला है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची की कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द जारी किया जाएगा. छात्र तैयार रहें और अपना रिजल्ट DigiLocker पर कभी भी, कहीं से भी आसानी से चेक कर सकते हैं.
Results Coming Soon!
The Jharkhand Academic Council (JAC), Ranchi – Class XII Results 2026 will be coming soon!
Stay ready to check your results on DigiLocker and access, anytime, anywhere.
Visit: https://t.co/izjH9VdY0R#JACResults2026 #Class12Results #JharkhandBoard #DigiLocker… pic.twitter.com/AkQ1tcnpeN— DigiLocker (@digilocker_ind) May 6, 2026
साथ ही DigiLocker ने रजिस्ट्रेशन का लिंक भी एक्टिव कर दिया है. सभी स्टूडेंट्स अभी से रजिस्ट्रेशन कर लें ताकि रिजल्ट आते ही इसे चेक कर सकें.
कैसे चेक करें JAC Board 12वीं रिजल्ट?
- सबसे पहले JAC बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
- JAC 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें.
जरूरी डिटेल्स रखें तैयार
- रोल नंबर
- रोल कोड
- रजिस्ट्रेशन नंबर
टॉपर्स और पास प्रतिशत पर नजर
रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत भी जारी करेगा. हर साल की तरह इस बार भी यह देखना दिलचस्प होगा कि किस स्ट्रीम में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहता है.
यह भी पढ़ें- साइंस, मैथ्स छोड़िए, 12वीं के बाद करें ये क्रिएटिव कोर्स, चमक जाएगी किस्मत
The post आज जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट? DigiLocker पर लिंक एक्टिव appeared first on Naya Vichar.

