Hot News

संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए 87 रन की शानदार पारी खेली, प्लेऑफ की दौड़ में टीम को बनाए रखा

Sanju Samson : चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को स्पोर्ट्से गए मैच के हीरो रहे संजू सैमसम. संजू ने टीम की पारी की शुरुआत की और मैच के अंत तक नॉट आउट रहे. संजू ने 52 गेंदों में शानदार 87 रन बनाए. उनकी बैटिंग की खूब तारीफ हो रही है. संजू सैमसन की बैटिंग की तारीफ करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि उनका प्रदर्शन ही सबकुछ कहता है.

संजू ने 52 गेंदों में 87 रन बनाए

संजू सैमसन ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में सीएसके के लिए मैच विनिंग ईनिंग स्पोर्ट्सते हुए संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की. मॉर्गन ने 52 गेंदों पर 87 रनों की नाबाद पारी के लिए सैमसन की तारीफ की, जिसमें सात चौके और छह गगनचुंबी छक्के शामिल थे. संजू की बैटिंग की वजह से सीएसके ने 156 रनों का लक्ष्य 15 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था. मॉर्गन ने कहा, मुझे नहीं लगा था कि उनका स्टॉक(प्रदर्शन) और ऊपर जा सकता है, लेकिन इस पारी से उन्होंने और भी वैल्यू जोड़ी है्. ड्रेसिंग रूम में वह जिस लेवल का कंट्रोल लाते हैं, वह अनुभव और लीडरशिप को दिखाता है. वह अपने प्रदर्शन से ही सब कुछ कह देता है. मॉर्गन ने सैमसन की लीडरशिप क्वालिटी की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि चेज के दौरान वे अपनी टीम को गाइड करने की काबिलियत रखते हैं. मॉर्गन ने कहा -उन्हें एक अनुभवी खिलाड़ी की तरह रन चेज को मैनेज करते हुए देखना और दूसरे छोर पर कार्तिक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी को गाइड करते हुए देखना खुशी की बात थी.

एरॉन फिंच ने भी संजू सैमसन की तारीफ

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने आईपीएल में मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स पर सीएसके की आठ विकेट से शानदार जीत के बाद संजू सैमसन की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ का कैंपेन अभी जारी है. क्रिकइंफो के टाइमआउट शो में फिंच ने कहा कि सैमसन जैसे बड़े नामों काफी प्रेशर होता है. शुरुआत के कुछ मैच में वे अच्छा गेम नहीं स्पोर्ट्स पाए थे. उन्हें शुरुआत के मैचों में काफी संघर्ष करना पड़ा. पूरे सीजन में लगातार अच्छा स्पोर्ट्सना बहुत मुश्किल है. फिंच ने शुरुआती मुश्किलों से उबरने और उम्मीदों पर खरा उतरने वाले परफॉर्मेंस के लिए सैमसन की तारीफ करते हुए कहा कि आपको इसी के लिए ट्रेड किया गया है और आप इसी सुपरस्टार के लिए तरस रहे थे. फिंच ने कहा कि यह देखना बहुत अच्छा है कि संजू सैमसन एक अलग लेवल पर बैटिंग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : DC vs CSK: संजू सैमसन की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

The post संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए 87 रन की शानदार पारी स्पोर्ट्सी, प्लेऑफ की दौड़ में टीम को बनाए रखा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top