Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : जमालपुर में कब्रिस्तान विवाद को सुलझाने पहुंचे एसडीओ

कोंच. आंती टोला जमालपुर में कब्रिस्तान विवाद को लेकर एसडीओ ने ग्रामीणों से वार्ता मंगलवार को की. जानकारी के अनुसार, मंगलवार के सुबह पूर्व से चले आ रहे कब्रिस्तान विवाद को लेकर ग्रामीणों ने आपसी बैठक की. इसकी सूचना के बाद मौके पर टिकारी एसडीओ सुजीत कुमार, बीडीओ विपुल भारद्वाज, अंचलाधिकारी मुकेश कुमार, बीइओ अभय कुमार रमन, आंती थानाध्यक्ष वहां पहुंचकर कब्रिस्तान की जांच की. उसके बाद उक्त पदाधिकारियों ने दोनों पक्ष के ग्रामीणों को बुलाकर शांति व्यवस्था बनाये रखने और आपसी सौहार्द में होली और रमजान मनाने को लेकर वार्ता की तथा दोनों पक्ष के आपसी सहमति से त्योहार के बाद विवाद को हल करने की सहमति बनायी गयी है. तत्पश्चात उक्त गांव में राजकीय मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया गया. शिक्षकों पर कार्रवाई का आदेश निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित छात्रों में से अधिकतर बिना यूनिफॉर्म के पाये गये. बीते दिनों हुए विवाद को लेकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सबीहा खातून, शिक्षक अजय प्रसाद एवं मध्य विद्यालय आंती के शिक्षक सद्दाम हुसैन पर एसडीओ सुजीत कुमार के निर्देश पर बीईओ अभय कुमार रमन ने तत्काल स्थानांतरण कर दिया और विभागीय कार्रवाई करने की बात कही गई है. इस मौके पर मोहम्मद आकिब आलम, सामाजिक कार्यकर्ता पुण्यदेव यादव, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद ताजुद्दीन, प्रिंस सिंह व मोहम्मद मन्नू सहित गांव के ग्रामीण मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : जमालपुर में कब्रिस्तान विवाद को सुलझाने पहुंचे एसडीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : हाइवा व बाइक की टक्कर में एक युवक की गयी जान, दूसरा जख्मी

घोसी. उदेरास्थान-हबलीपुर नहर ब्रांच के मुख्य सड़क मार्ग पर वंशीबिगहा पुल के समीप मंगलवार को हाइवा व बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी पाकर घोसी थाने के 112 नंबर वाहन की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में लाकर इलाज कराया, फिर चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया. मृतक गया जिला अंतर्गत नीमचकबथानी थाना क्षेत्र के तेतर गांव के छोटू कुमार बताया जाता है. जबकि जख्मी व्यक्ति गया जिला अन्तर्गत बथानी थाना क्षेत्र के श्रीबिगहा गांव का पवन कुमार बताया जाता है. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर दक्षिण दिशा की ओर जा रहा था और हाईवा दक्षिण दिशा की ओर से उतर दिशा की ओर आ रहा था, तभी उदेरास्थान- हबलीपुर नहर ब्रांच के मुख्य सड़क मार्ग पर वंशीबिगहा पुल के समीप हाईवा एवं बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी पाकर आसपास के काफी ग्रामीणों ने देखने के लिए भीड़ जुट गई. बताया जाता है कि हाईवा उत्तर दिशा की ओर भागा जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने हाईवा पर ईंट -पत्थर चला कर हाईवा को रोक दिया और चालक को पकड़ लिया. घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने पर हाईवा के चालक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया. हाईवा को पुलिस अपने कब्जे में ले ली है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : हाइवा व बाइक की टक्कर में एक युवक की गयी जान, दूसरा जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : नंबर बढ़ाने के लिए आया फ्रॉड कॉल

किंजर. अब साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे हैं. किंजर निवासी कुर्था-किंजर मोड़ पर फल का दुकान लगाने वाले रामाकांत निराला के मोबाइल पर मंगलवार को कॉल आया. मोबाइल नंबर 8298397032 से कॉल आया जिसमें कहा गया कि आपका लड़का दसवीं बोर्ड 2025 की परीक्षा दिया है. इधर से जवाब दिया गया कि हां, तब उधर से बोला गया कि आपका लड़का परीक्षा में आप इसे प्रथम श्रेणी से पास कराना चाहते हैं तो इधर से बोला गया कि हां. उधर से कहा गया कि इस मोबाइल नंबर पर पर फोन पे भी है आप जल्द से जल्द 8000 रुपये डाल देते हैं तो प्रथम श्रेणी और 4000 देते हैं तो द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण गारंटी के साथ हो जायेगा. अभिभावक ने कहा कि मेरे पास पैसा का अभाव है. पहले आप पास करो दें, वह भी प्रथम श्रेणी से तो रिजल्ट के बाद आपको पूरा पैसा दे देंगे, नहीं तो आप अपना एड्रेस बताएं तो पटना में ही किसी रिश्तेदार से पैसा का भुगतान करा देंगे. इतने में साइबर अपराधी बोला कि जल्दी लेन-देन करें. हमारे पास ज्यादा समय नहीं है. अभिभावक ने कहा कि फिर आपको जो करना है पास या फेल करें, हमारे पास पैसा नहीं है. मैं गांव-देहात का गरीब आदमी हूं, बिना पैसे के काम कर देंगे तो मैं आपका नाम लूंगा. इतना सुनने के बाद वह कॉल काट दिया, फिर जब उस कॉल की पुष्टि की गई तो कॉल आने वाली मोबाइल बीएसइबी पटना लिखता है. इस तरह के कॉल से सावधान रहने की जरूरत है. अभी दसवीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम निकलने से पहले तक और भी कई अभिभावकों को साइबर अपराधी फोन कर चूना लगा सकते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : नंबर बढ़ाने के लिए आया फ्रॉड कॉल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

मीनापुर : सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के हरपुर बक्श चौक के समीप स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली निवासी अभिनंदन कुमार (32) के रूप में हुई है. वह मधुबन से शहर की ओर घर जा रहा था. इसी बीच वह स्कार्पियो की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया. इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के भाई अमित कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध सिवाइपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: चौक-चौराहों पर जमा होने लगे अगजा के ढेर, कल रात जलेगी होलिका

Darbhanga News: दरभंगा. रंगों के त्योहार होली को लेकर पूरा समाज उमंग में डूब गया है. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. सभी आयु-वर्ग के लोग इसमें जुटे नजर आ रहे हैं. लोगों ने अपनी क्षमता के मुताबिक नये वस्त्र आदि की खरीदारी कर ली है. होली पर बनने वाले पकवान की सामग्री का प्रबंध अधिकांश लोगों ने कर लिया है. वहीं होलिका दहन के लिए जगह-जगह अगजा जमा किया जा रहा है. बता दें कि 13 मार्च की रात होलिका जलाई जाएगी. ज्योतिषाचार्य पंडित विश्वनाथ शास्त्री के अनुसार पूर्णिमा के प्रथम भाग में भद्रा की वजह से होलिका दहन का मुहूर्त रात 10.47 बजे के बाद है. वहीं चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि में सूर्योदय 15 मार्च को होने के कारण होली शनिवार को स्पोर्ट्सी जाएगी. उल्लेखनीय है कि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में बुराई की प्रतीक होलिका जलाने की परंपरा है. इसके लिए सूखी लकड़ियों के साथ झाड़-झंखाड़ एक पखवाड़ा पहले से ही जमा करना शुरू कर दिया जाता है. इस बार भी उत्साह के साथ बच्चों व नौजवानों की टोली अगजा की लकड़ियों को एकत्र करने में जुटे हैं. आसपास की होलिका से अपने अगजा के ढेर को अधिक ऊंचा करने में शहर के लोग अधिक सक्रिय हैं. बता दें कि शहर के सैकड़ों चौक-चौराहों पर होलिका दहन किया जाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: चौक-चौराहों पर जमा होने लगे अगजा के ढेर, कल रात जलेगी होलिका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर का आज से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे छात्र

Darbhanga News: दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र-2021-23 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है. बिना विलंब शुल्क के 12 से 20 मार्च तक, सामान्य दंड के साथ 21 से 23 मार्च तक एवं विशेष विलंब शुल्क के साथ 24 से 25 मार्च तक परीक्षा फार्म स्वीकार किया जाएगा. आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र- (2019-21) के अनुतीर्ण, प्रोन्नत छात्र भी आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र (2021-23) के साथ परीक्षा फार्म भर सकेंगे. वहीं आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र-2010-21 के अनुत्तीर्ण, प्रोन्नत छात्र, विवि की वेबसाइट (ksdsu.ucanapply.com) पर स्वयं अपने यूजर आइडी से पासवर्ड बनाकर फॉर्म भरेंगे. सत्र 2021-23 के नियमित छात्र अपने कालेज, विभाग से सम्पर्क कर पूर्व के आइडी से ही परीक्षा फार्म भरेंगे. विश्वविद्यालय ने पीजी विभाग एवं कालेजों से कहा है कि जांचकर 31 मार्च तक दो प्रति में परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा देंगे. कहा है कि यदि एबीसी आइडी त्रुटिपूर्ण पाया जायेगा, तो वैसे छात्रों का प्रवेश पत्र निर्गत नहीं होगा. परीक्षा फार्म में प्रविष्टियां गलत होने की जवाबदेही संबंधित प्रधान की होगी. इधर, विश्वविद्यालय ने शास्त्री तृतीय सेमेस्टर सत्र- 2023-27, शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र-2024-28, आचार्य तृतीय सेमेस्टर सत्र-2022-24, आचार्य प्रथम सेमेस्टर रात्र- 2023-25, आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र-2021-23 एवं आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर सत्र-2019-21 के अनुत्तीर्ण, प्रोन्नत छात्रों की मौखिकी, आंतरिक परीक्षा का अंक पत्रक दो प्रतियों में 25 मार्च तक मांगा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर का आज से परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे छात्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: पर्वों को लेकर फलों की डिमांड संग कीमत में उछाल

Darbhanga News: दरभंगा. होली के अवसर पर स्वाभाविक रूप से फलों की कीमत उपर चढ़ जाती है, लेकिन इस वर्ष रमजान को लेकर कीमत के साथ बिक्री में भी काफी तेजी है. थोक एवं खुदरा फल बाजार में आशा के अनुरूप बेहतर कारोबार हो रहा है. दोनों पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी बढ़ गयी है. विभिन्न राज्यों से फलों की आवक में तेजी आ गयी है. स्थिति यह है कि आमतौर पर प्रतिदिन तीन से चार ट्रक आने वाला संतरा वर्तमान में 10 से 15 ट्रक तक पहुंच जा रहा है. इसके अतिरिक्त अनार, अंगूर, सेव, तरबूज, खरबूज, पपीता, केला, अमरुद व किवी फलों की खपत भी बढ़ी है. उल्लेखनीय है कि एक तरफ जहां होली में विभिन्न प्रकार के फलों का उपयोग किया जाता है, वहीं दूसरी ओर रमजान में भी रोजेदार इसका सेवन करते हैं, लिहाजा इस बार डिमांड काफी बढ़ गया है. डिमांड के साथ बढ़ी आवक फल कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार बाजार में फलों की डिमांड में कई गुना वृद्धि हो गई है. इस कारण इसकी कीमत में भी तेजी दिख रही है. कोल्ड स्टोर से सेव की भी आवक में इजाफा हो गया है. इसके अलावा महाराष्ट्र से अमरुद व तरबूज, आंध्रप्रदेश से केला की हर दिन खेप दरभंगा के बाजार में आ रही है. मांग बढ़ने के कारण कीमत में आयी उछाल जिला फ्रूट-वेजिटेबल संगठन के अध्यक्ष मुख्तार कुजरा, सोनू राइन, विनोद खट्टीक के अनुसार होली व रमजान के कारण बाजार में फलों की मांग बढ़ी है. इस कारण बाजार में कुछ दिनों से फलों की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. संतरा व केला से लेकर सेव, अंगूर, अनार, पपीता आदि की कीमत में डेढ़ से दोगुनी वृद्धि हो गई है. कारोबारियों के मुताबिक आखिरी रोजा की रात तक यह बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. फल — वर्तमान दर — एक माह पूर्व दर संतरा — 110 रुपये प्रति किलो- 75 रुपये प्रति किलोअनार — 150 रुपये प्रति किलो- 100 रुपये प्रति किलोअंगूर — 110 रुपये प्रति किलो- 80 रुपये प्रति किलो सेव — 150 रुपये प्रति किलो- 100 रुपये प्रति किलोतरबूज — 40 रुपये प्रति किलो- 20 रुपये प्रति किलो पपीता — 60 रुपये प्रति किलो- 30 रुपये प्रति किलोअमरूद — 80 रुपये प्रति किलो- 55 रुपये प्रति किलो खीरा — 40 रुपये प्रति किलो- 20 रुपये प्रति किलोअनानास — 140 रुपये प्रति किलो- 100 रुपये प्रति किलो केला — 70 रुपये प्रति दर्जन- 50 रुपये प्रति दर्जन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: पर्वों को लेकर फलों की डिमांड संग कीमत में उछाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aman Sahu: गैंगस्टर अमन साहु एनकाउंटर में ढेर, एक ATS जवान घायल, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के आतंक का कैसे हुआ अंत?

Gangster Aman Sahu Encounter: मेदिनीनगर (पलामू)-झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए सिरदर्द रहा कुख्यात अपराधी अमन साहु एटीएस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया, जबकि हवलदार राकेश कुमार घायल हो गये. यह मुठभेड़ मंगलवार की सुबह 9:30 बजे पलामू जिले के चैनपुर-रामगढ़ मार्ग पर अन्हारी ढोड़ा के समीप हुई. इसके बाद पुलिस ने उस मार्ग पर आवागमन रोक दिया था. पलामू पुलिस के अनुसार एटीएस की टीम तीन गाड़ियों से कड़ी सुरक्षा में अमन साहु को रायपुर सेंट्रल जेल से लेकर रांची आ रही थी. इसी क्रम में अमन साहु गिरोह के गुर्गों ने एटीएस की तीन गाड़ियों के बीच चल रही स्कॉर्पियो पर बम से हमला किया. इसके बाद फायरिंग करने लगे. इसका फायदा उठाते हुए अमन साहु एक जवान का इंसास राइफल छीन कर गाड़ी से कूदकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा. फायरिंग में हवलदार राकेश कुमार घायल हो गये. उनकी जांघ में गोली लगी है. इसके बाद एटीएस रांची की टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की. इसी क्रम में पुलिस की गोली पीठ में लगने से अमन साहु की मौके पर मौत हो गयी. हाथ में हथकड़ी और इंसास राइफल लिए अमन जमीन पर मृत पड़ा था. उसके आसपास खोखा, कारतूस, दो बम और फटे हुए बम के अवशेष बिखरे पड़े थे. अपराधियों की फायरिंग में हवलदार घायल अपराधियों की फायरिंग में हवलदार राकेश कुमार घायल हो गये. उनकी जांघ में गोली लगी है. इलाज के लिए उन्हें एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जिस स्कॉर्पियो से अमन साहु को लाया जा रहा था, उसके पीछे का शीशा टूट गया था. वाहन पर कई जगह गोलियों के निशान थे. मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देखकर अमन साहू के साथी मौके से भाग निकले. घटना के बाद पुलिस सर्च अभियान चला रही है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मामले की पुष्टि की है. रायपुर से अमन साहु को रांची लाने के पीछे पुलिस ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेजना था. वहीं एक मामले में उससे पूछताछ भी की जानी थी. घटना के बाद एटीएस एसपी ऋषभ झा हजारीबाग से पलामू के लिए रवाना हो गए. मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गयी लाश घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से भेजे गये मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच ले जाया गया. पलामू एसपी ने कहा कि मामले की जांच का जिम्मा शहर इंस्पेक्टर सुरेश राम को दिया गया है. मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा. कोयला और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के लोगों को बनाता था निशाना कुख्यात अमन साहु तीन राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ में कोयला व कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आतंक का पर्याय बन गया था. वहीं यह गिरोह एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन के लिए भी सिर दर्द बना हुआ था. अमन साहु के गिरोह ने पलामू, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, कोलकाता व रायपुर स्थित कई जगहों पर करीब 166 वारदातों को अंजाम दिया है. उसने गिरिडीह के तत्कालीन जेलर प्रमोद कुमार पर भी जानलेवा हमला कराया था. सात मार्च को रांची में कोयला ट्रांसपोर्टर सह कारोबारी बिपिन मिश्रा पर भी फायरिंग में इस गिरोह का नाम आया था. पलामू में थर्ड रेलवे लाइन निर्माण कार्य, फोरलेन सड़क निर्माण सहित कई बड़ी योजनाओं के अलावा लातेहार में तेतड़ियाखाड़ कोयला क्षेत्र में फायरिंग के अलावा संवेदकों को धमकाता था. एटीएस की टीम को लीड कर रहे थे डीएसपी पीके सिंह कुख्यात अमन साहु को कड़ी सुरक्षा के साथ एटीएस की टीम तीन स्कॉर्पियो से लेकर रायपुर से आ रही थी. स्कॉर्पियो जेएच 05 एयू 5371 से एक टीम आगे चल रही थी. बीच वाली स्कॉर्पियो में अमन साहु और एटीएस के पुलिसकर्मी थे, जबकि एक स्कॉर्पियो पीछे थी. एटीएस टीम का नेतृत्व डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह कर रहे थे. प्रमोद कुमार सिंह इसके पहले पलामू जिले के चैनपुर और धनबाद में थाना प्रभारी रहते एनकाउंटर कर चुके हैं. विधानसभा में गूंजा एनकाउंटर का मामला गैंगस्टर अमन साहु के एनकाउंटर का मामला मंगलवार को विधानसभा में उठा. जदयू विधायक सरयू राय ने मामला उठाते हुए कहा कि अमन को छत्तीसगढ़ जेल से रांची लाया जा रहा था. वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. सदन चल रहा है. प्रशासन को इस मामले में रिपोर्ट रखनी चाहिए. सदन में इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया. हालांकि पक्ष-विपक्ष सभी ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहा. एनकाउंटर में अमन साहु की मौत झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि छतीसगढ़ की रायपुर सेंट्रल जेल से ट्रांजिट रिमांड पर अमन साहु को एटीएस टीम रांची लेकर आ रही थी. इसी क्रम में एनकाउंटर की घटना हुई है. फिलहाल इस बारे में डिटेल जानकारी नहीं है. एटीएस एसपी को घटनास्थल पर भेजा गया है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Lalit Modi: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता The post Aman Sahu: गैंगस्टर अमन साहु एनकाउंटर में ढेर, एक ATS जवान घायल, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के आतंक का कैसे हुआ अंत? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: बंगाल के जेल में बंद वैशाली के चंदन ने रची थी लूट की साजिश, सिक्युरिटी गार्ड की लूटी गयी राइफल बरामद

Bihar Crime: तनिष्क शोरूम से करोड़ों के आभूषण की लूट की साजिश में पश्चिम बंगाल के जेल में बंद वैशाली के बिदुपुर थाने के मझौली गांव निवासी चंदन उर्फ प्रिंस का नाम आया है. पुलिस उससे पूछताछ करने की तैयारी में है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार सारण के दिघवारा गांव निवासी विशाल कुमार और छपरा के ही सोनपुर के सेमरा गांव निवासी कुणाल कुमार से पूछताछ मे लूट कांड मे गैग के मास्टर माइंड के रूप में हिस्ट्रीशीटर चंदन का नाम आया है. उस आधार पर पुलिस टीम जेल में बंद मास्टरमाइंड से भी पूछताछ करने जाने वाली है. इसके अलावा पुलिस पशचम बंगाल के ही विभिन जेलों मे बंद वैशाली व नालंदा के जिले के अपराधियों से कनेक्न की भी जांच कर रही है. फोरलेन किनारे झाड़ी से बरामद छीनी गयी राइफल आरा शहर के तनिष्क शोरूम से हुए 10 करोड़ नौ लाख रुपये के ज्वेलरी और नकद 32 हजार रुपये की लूट की गयी थी. अपराधी शोरूम के गार्ड की राइफल भी लूट ले गये थे, जो बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने करोड़ों के जेवर भी बरामद कर लिया है. मुठभेड़ के बाद लूट में शामिल दो अपराधी, घटना में इस्तेमाल दो देसी पिस्टल, 10 गोली और एक बाइक भी बरामद की गयी है. छीनी गयी राइफल गिरफ्तार दोनों अपराधियों की निशानदेही पर सोमवार की रात कायमनगर पुल के समीप फोरलेन किनारे झाड़ी से बरामद की गयी है. पुलिस बता रही लूटे गये करीब आधे जेवर बरामद पुलिस का कहना है कि लूटे गये लगभग आधे आभूषणों की बरामदगी की गयी है. हालांकि शोरूम कर्मी बरामद जेवरों की कीमत करीब दो करोड़ बता रहे हैं. इधर, लूट और मुठभेड़ को लेकर नगर एवं बड़हरा थाने में अलग-अलग दो प्राथमिकियां भी दर्ज करा दी गयी हैं. एसपी मिस्टर राज द्वारा मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि घटना के कुछ घंटों के बाद ही चेकिंग के दौरान बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटी पुल के समीप दियारे में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है, जिनका इलाज कराया जा रहा है. गिरफ्तार अपराधी सोनपुर और दिघवारा के हैं गिरफ्तार अपराधियों में सोनपुर के सेमरा गांव निवासी कुणाल कुमार और सारण जिले के दिघवारा गांव निवासी विशाल गुप्ता शामिल हैं. उनके पास से लूटे गये तीन झोला में से दो झोला जेवर भी बरामद किया गय है. उनकी निशानदेही पर सोमवार की रात फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के कायमनगर के पास झाड़ी से शोरूम गार्ड का छीना गया आर्म्स भी बरामद कर लिया गया है. लूट में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और शेष आभूषण की बरामदगी को लेकर पकड़े गये दोनों बदमाशों की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है. सात अपराधी, दस मिनट की लूटपाट और उड़ा ले गये दस करोड़ के जेवर तनिष्क के शोरूम में लूटपाट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. शोरूम के सहायक स्टोर मैनेजर विनोद कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में 10 करोड़ नौ लाख 59 हजार 852 रुपये के जेवर और 31 हजार 968 रुपये कैश लूट जाने की शिकायत की गयी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजकर 21 से 25 मिनट के बीच बारी-बारी सात अपराधी शोरूम में पहुंचे. हथियार के बल पर गार्ड सहित सभी स्टाफ को बंधक बना लिया. सभी स्टाफ का मोबाइल ले लिया गया. विरोध करने पर दो स्टाफ से मारपीट की गयी. उसके बाद दोनों फ्लोर पर 10 मिनट तक जमकर लूटपाट की गयी. उसके बाद सभी तीन झोले और जेब में दस करोड़ नौ लाख 60 हजार के जेवर और करीब 32 हजार कैश लेकर भाग गये. Also Read: Patna News: जीपीओ और डाकबंगला चौराहे से ऑटो नहीं जायेंगे पटना जंक्शन, नये ट्रैफिक रूट लागू The post Bihar Crime: बंगाल के जेल में बंद वैशाली के चंदन ने रची थी लूट की साजिश, सिक्युरिटी गार्ड की लूटी गयी राइफल बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Fagua 2025: सोनो-रूपो के जुल्म से मुक्ति की याद में मनता है फगुआ, सरहुल और होली से पहले इस बार कब मनाएगा आदिवासी समुदाय?

Fagua 2025: रांची, प्रवीण मुंडा-सरहुल और होली से पहले झारखंड का आदिवासी समुदाय फगुआ पर्व भी मनाएगा. इस बार यह पर्व 13 मार्च को मनाया जाएगा. उरांव समुदाय की परंपरा के अनुसार यह पर्व सोनो और रूपो नामक गिद्धों को ईश्वर (धर्मेस) के द्वारा मारने और मनुष्य जाति का उद्धार करने से संबंधित है. फगुआ काटने के बाद जाते हैं जंगल में सेंदरा स्पोर्ट्सने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग रांची के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ हरि उरांव बताते हैं कि फगुआ के दिन उरांव समुदाय के लोग सेमल पेड़ की नये पत्ते वाली डालियों को काटकर लाते हैं और उसे पुआल से बांधकर विधि पूर्वक स्थापित किया जाता है. पाहन द्वारा पूजा करने के बाद उस पुआल वाली डाली को जला दिया जाता है और काटा जाता है. इस विधि को फगुआ काटना या संवत काटना भी कहा जाता है. अगले दिन लोग सेंदरा (शिकार) स्पोर्ट्सने जंगलों की ओर जाते हैं. झारखंड की अन्य जनजातियां भी अपने अपने तरीके से इस पर्व को मनाती हैं. पर्व मनाये जाने के पीछे है रोचक कहानी फगुआ पर्व के पीछे एक रोचक मिथ या कथा है. डॉ हरि उरांव ने बताया कि गुमला जिले में एक सारू पहाड़ है, जहां एक विशाल सेंबल का पेड़ हुआ करता था. उस पेड़ पर सोनो और रूपो नामक दो गिद्ध रहते थे. वे गिद्ध काफी विशालकाय थे और लोगों के हल और जुआठ को अपना घोंसला बनाने के लिए ले जाते थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी. गिद्ध इंसानों के बच्चों को भी उठा ले जाते थे. ऐसे में ईश्वर (धर्मेस) एक युवा के रूप में आते हैं और अपने तीर से उन दोनों गिद्धों को मार देते हैं और उस विशाल पेड़ को भी तीर से गिरा देते हैं. यह कथा प्रतीकात्मक रूप में इंसानों के जीवन में आनेवाली परेशानियों को ईश्वर (धर्मेस) द्वारा खत्म करने और सृष्टि का संचालन पूर्ववत करने से संबंधित है. इसलिए उरांव समुदाय के लोग सेंबल पेड़ की डाली को जलाकर काटते हैं और फगुआ पर्व मनाते हैं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति The post Fagua 2025: सोनो-रूपो के जुल्म से मुक्ति की याद में मनता है फगुआ, सरहुल और होली से पहले इस बार कब मनाएगा आदिवासी समुदाय? appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top