Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: रोते हुए भिड़े ने सोनू से कहा- ‘बाप की किस्मत में…’, टप्पू की शादी देख जेठालाल के उड़े होश

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नया ट्विस्ट देखकर फैंस आगे की कहानी जानने के लिए उत्साहित है. इन दिनों शो का ट्रैक सोनू और टप्पू पर पूरी तरह से फोकस्ड है. जेठालाल और भिड़े चाहते हैं कि उनके बच्चों की शादी हो जाए, लेकिन अलग-अलग लड़के और लड़की से. हालांकि टप्पू और सोनू एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं और वह इसके लिए घर से भाग जाते हैं. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि सोनू की तो सगाई किसी और लड़के से हो गई थी, ऐसे में वह भिड़े की नजर से बचकर घर से कैसे बाहर निकली, तो आपको बताते हैं. रोते हुए भिड़े सोनू से कहता है ये बात तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरे हफ्ते के बारे में दिखाया गया है. इसकी शुरुआत होती है कि भिड़े रोते हुए अपनी बेटी सोनू को कहते हैं कि, वह एक बाप के दिल को नहीं समझती. बाप की किस्मत में होता है कि उसकी बेटी उससे जुदा हो.ना चाहते हुए भी बाप को एक दिन अपनी बेटी को विदा करना होता है. उसके बाद सोनू की सगाई अभिनव से हो जाती है और ये सब छिपकर टप्पू सेना देखती है. हालांकि सोनू के चेहरे से साफ दिखता है कि वह ये सगाई नहीं करना चाहती, लेकिन अपने पिता की वजह से वह कर लेती है. उसके बाद टप्पू अपने दोस्तों और सोनू को अगले दिन राधा-कृष्ण मंदिर में आने के लिए कहता है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन सोनू और टप्पू ने की शादी सीरियल में दिखाया गया कि सोनू इस उलझन में होती है कि वह अब अपने पिता के सामने से घर से कैसे बाहर निकल पाएगी. वह अपने बैग में सिंदूर औक कपड़े लेकर जाने के लिए तैयार होती है. वह अपनी दोस्त के बर्थडे में जाने के बारे में कहकर बाहर निकलती है. उसके बाद भिड़े और जेठालाल एक-दूसरे से बात करते हैं. जेठालाल कहता है कि, दोनों अपनी शादी से बचने के लिए कहीं चले गए हो. हालांकि बाबूजी को यकीन नहीं होता इस बात पर. उसके बाद बाबूजी, भिड़े और जेठालाल नेहरू मैदान जाने की बात करते हैं. जेठालाल कहता है कि उन दोनों ने कई बार कहा कि उन्हें शादी नहीं करनी, लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी. आजकल के बच्चों पर ऐसा दबाव नहीं डाल सकते. हालांकि नये एपिसोड में देखने को मिलेगा कि टप्पू और सोनू मंदिर में शादी कर लेंगे और जेठालाल और भिड़े शॉक्ड हो जाएंगे. The post Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: रोते हुए भिड़े ने सोनू से कहा- ‘बाप की किस्मत में…’, टप्पू की शादी देख जेठालाल के उड़े होश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC Exam Dates 2025: JAC इंटर और मैट्रिक के प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू, इस महीने जारी होगा रिजल्ट

JAC Exam Dates 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज यानी सोमवार से कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है. ये प्रैक्टिकल परीक्षाएं 25 मार्च तक चलेंगी. साथ ही खुशी की बात यह है कि इस दौरान उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू हो जाएगा. प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अलावा JAC कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी आज से शुरू होंगी. कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 5.17 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5.17 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहले ये परीक्षाएं 28 से 30 जनवरी के लिए निर्धारित थीं, लेकिन JAC अध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण स्थगित कर दी गईं. 10 मार्च को होने वाली कक्षा 8 की परीक्षा में पहली पाली में हिंदी, अंग्रेजी और एक अतिरिक्त भाषा विषय शामिल है, इसके बाद दूसरी पाली में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी. कक्षा 9 की परीक्षाएं 11 और 12 मार्च को निर्धारित हैं कक्षा 9 की परीक्षाएं 11 और 12 मार्च को निर्धारित हैं और ये तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी. 11 मार्च को होने वाली परीक्षा में पहली पाली में हिंदी ए, हिंदी बी और अंग्रेजी की परीक्षा होगी, उसके बाद दूसरी पाली में गणित और विज्ञान की परीक्षा होगी. 12 मार्च को होने वाली परीक्षा में सामाजिक विज्ञान और अन्य भाषा विषय शामिल होंगे. ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी कक्षा 8 और 9 दोनों के लिए परीक्षाएं ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएंगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे. कक्षा 8वीं और 9वीं के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 18 से 30 मार्च तक JAC वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे. JAC Exam Dates 2025: मध्याह्न भोजन का प्रावधान कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद, परीक्षा केंद्र पर छात्रों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. यदि परीक्षा केंद्र हाईस्कूल में है तो जेएसी बोर्ड की ओर से नजदीकी मिडिल स्कूल में मिड-डे मील तैयार कर छात्रों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी. Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले मई में रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है होली के बाद मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्रों पर भेज दी जाएंगी और मार्च के अंतिम सप्ताह में मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो सकती है. मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की सुविधा के लिए राज्य भर में करीब 60 मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मई में रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है. The post JAC Exam Dates 2025: JAC इंटर और मैट्रिक के प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू, इस महीने जारी होगा रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh 2025 : इंडियन स्कीमर अंडों को छुपाते हैं संगम की रेत में, वाइल्डलाइफ की टीम अलर्ट

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेले की समाप्ति के बाद अब गंगा की रेती पर दुर्लभ प्रजाति के नन्हे इंडियन स्कीमर के वेलकम की तैयारी शुरू हो चुकी है. महाकुंभ की शुरुआत में 150 जोड़े इंडियन स्कीमर के पहुंचे, जो दिसंबर से लेकर फरवरी अंत या मार्च की शुरुआत तक अंडे देते हैं. अब 150 जोड़ों के साथ ही इन दुर्लभ प्रजाति के नन्हे इंडियन स्कीमर को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर वाचर तैनात कर दिए गए हैं. वाइल्डलाइफ की टीम भी अलर्ट मोड में है. दुनिया के इस सबसे बड़े मेले में 90 से अधिक प्रजातियों के देशी और विदेशी पक्षी पहुंचे हैं. प्रदूषण को रोकने में भी यह काफी कारगर साबित होते हैं. महाकुंभ में इन्हें देखने देश–विदेश से लोग जुटते हैं. इसी के मद्देनजर यहां बर्ड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया है. इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे. Mahakumbh 2025 : इंडियन स्कीमर अंडों को छुपाते हैं संगम की रेत में, वाइल्डलाइफ की टीम अलर्ट 3 पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ इंडियन स्कीमर के 150 जोड़ों ने संगम की रेती को बनाया आशियाना डीएफओ प्रयागराज अरविंद कुमार यादव ने बताया कि महाकुंभ के दौरान 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के साथ-साथ इंडियन स्कीमर के 150 से अधिक जोड़े संगम क्षेत्र में पहुंचे हैं. यहां वे प्राकृतिक वातावरण में घुल-मिल गए. ये पक्षी जंगली जानवरों से अपने अंडे को बचाने के लिए संगम की रेती में छुपा देते हैं. जिन्हें बचाने और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए योगी प्रशासन की तरफ से भी कई तरह के इंतजाम किए गए हैं. दुर्लभ प्रजाति के अंडों और नन्हे पक्षियों को जंगली जानवरों और अन्य खतरों से बचाने के लिए बड़ी संख्या में वाचर तैनात किए गए हैं. इसके अलावा वाइल्डलाइफ की टीम को भी लगाया गया है. जो पक्षियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी गणना का भी काम कर रहे हैं. वन्यजीव सुरक्षा को लेकर वाइल्डलाइफ की टीम लगातार गश्त कर रही है. ताकि पक्षियों और उनके अंडों को किसी भी तरह के खतरे से बचाया जा सके. Mahakumbh 2025 : इंडियन स्कीमर अंडों को छुपाते हैं संगम की रेत में, वाइल्डलाइफ की टीम अलर्ट 4 The post Mahakumbh 2025 : इंडियन स्कीमर अंडों को छुपाते हैं संगम की रेत में, वाइल्डलाइफ की टीम अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘लोग हंसते हैं…’ भागलपुर में पत्नी-सास से परेशान युवक ने की खुदकुशी, 8 पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

बिहार के भागलपुर जिले में एक युवक ने खुदकुशी कर ली. आत्महत्या करने से पहले उसने 8 पेज का सुसाइड नोट लिखा था जिसे बरामद किया गया है. अंग्रेजी में लिखे इस सुसाइड नोट को वह पिछले 9 दिनों से लिख रहा था. शादी के चार साल बाद उसने जिंदगी से तंग आकर अपनी जान दे दी. आत्महत्या की वजह उसने अपनी पत्नी-सास और ससुराल के लोगों को बताया है. मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में की गयी है. मामला बबरगंज थाना इलाके के मोइद्दीनगर का है. कमरे में फंदे से झूला युवक दीपक कुमार ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक के भाई बंटी कुमार ने मीडिया से बताया कि उसके छोटे भाई को बेटी हुई थी. अस्पताल से वह पत्नी के साथ घर आया तो दीपक का कमरा अंदर से बंद था. काफी कोशिश की गयी लेकिन गेट नहीं खुला. जब छोटे भाई को बोलकर शीशे वाला गेट खुलवाया तो दीपक फंदे से लटका हुआ था. उसे नीचे उतारा. पुलिस को इसकी जानकारी दी. ALSO READ: बहन को बर्थडे विश करके पत्नी का जन्मदिन भूलना पड़ा महंगा, बिहार में स्त्री ने पति का सिर फोड़ा और तोड़ दी अंगुली पत्नी और ससुराल वालों पर टॉर्चर करने का आरोप मृतक के भाई ने कहा कि दीपक की पत्नी और उसकी सास उसे काफी टॉर्चर करती थी. उसकी सास हमेसा ताना देती थी. अपनी बेटी को ससुराल भेजने पर राजी नहीं थी. पिछले एक साल से दीपक की पत्नी राखी रॉय उसे छोड़कर मायके में रह रही थी. दीपक की आमदनी कम थी इसलिए उसे प्रताड़ित किया जाता था. दीपक विदा करवाने ससुराल गया था तो उसके साले ने उसे पीटा भी थी. मृतक दीपक किराने की दुकान भी चलाता था. लेकिन उतने आमदनी से ससुराल वाले खुश नहीं थे. आठ पन्ने के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द वहीं आठ पन्ने के बरामद सुसाइड नोट में दीपक ने लिखा है कि उसकी पत्नी ने पिछले 9 महीने से उसका नंबर ब्लॉक करके रखा है. उससे मेरी बात नहीं होती थी और अब लोग भी उसपर हंसने लगे हैं. दीपक ने लिखा कि मेरी पत्नी ने मुझे कहा कि वो कहीं जाए और जो चाहे वो करे. उसे मतलब नहीं. मरने तक से दिक्कत नहीं होगी. सुसाइड नोट पत्नी छोड़कर गयी तो डिप्रेशन में था दीपक ससुराल वालों के द्वारा भेजे गए नोटिस से भी दीपक ने अपने परेशान होने का जिक्र किया है. मृतक के भाई ने बताया कि दीपक की शादी झारखंड के साहिबगंज में हुई थी. पत्नी छोड़कर गयी तो वह डिप्रेशन में था. दीपक ने अपनी खुदकुशी का जिम्मेवार अपनी पत्नी रीता रॉय समेत 4 लोगों को बताया है और सुसाइड नोट में उनके नाम का जिक्र किया है. दीपक ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि उसकी पत्नी की वजह से ही उसकी मां की मौत हुई है. सुसाइड नोट The post ‘लोग हंसते हैं…’ भागलपुर में पत्नी-सास से परेशान युवक ने की खुदकुशी, 8 पन्ने के सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या भद्रा में होलिका दहन करना अशुभ है? जानें धार्मिक मान्यता

Holika Dahan 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. रंगों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत, आपसी प्रेम, सद्भाव का प्रतीक है. लेकिन रंग स्पोर्ट्सने से पहले होलिका दहन की परंपरा है. होलिका दहन की धार्मिक मान्यता यह है कि इस दिन भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने होलिका का विनाश किया था. इसे बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन लोग आपस की बुराई, बैर, नफरत और नकारात्मक चीजों को होलिका में अर्पित करके जीवन में नई ऊर्जा, खुशी और जीवन में सकारात्मकता का भाव अपनाकर रंगों के त्योहार का स्वागत करते हैं. झूसी स्थित श्री स्वामी नरोत्तमानन्द गिरि वेद विद्यालय के सामवेदाचार्य ब्रजमोहन पांडेय ने बताया कि इस वर्ष पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 02 मिनट पर शुरू हो जाएगी, जो 14 मार्च, शुक्रवार की सुबह 11:11 बजे तक रहेगी. लेकिन होलिका दहन के दिन भद्राकाल 13 मार्च को सुबह 10:02 बजे से रात 10:37 बजे तक रहेगा. इसलिए भद्रा रहित होलिका दहन 13 को रात 10:37 बजे के बाद से लेकर 14 मार्च के सूर्योदय पूर्व तक किया जा सकता है. वैदिक आचार्यों के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन अशुभ माना जाता है. इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा समाप्ति के बाद ही शुरू होगा. होलाष्टक 13 मार्च तक रहेगा प्रभावी, जानें क्या करना है वर्जित होली की दिन खग्रास चंद्रग्रहण, लेकिन हिंदुस्तान में नहीं दिखेगा : वेदाचार्य ब्रजमोहन पाण्डेय ने यह भी बताया कि होली के दिन यानी 14 मार्च को सुबह 9.27 बजे खग्रास चंद्रग्रहण भी लगेगा, जो दोपहर 3.30 बजे तक तक रहेगा. हालांकि यह चंद्र ग्रहण देश में दिखाई नहीं देगा. होलिका दहन : होलिका दहन के संबंध में मान्यता है कि भगवान् विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को उनके पिता हिरण्यकश्यप ने फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन तक अनेक यातनाएं दी. यह समय प्रह्लाद की कठिन परीक्षा का समय था, इसलिए इसे अशुभ समय भी माना जाता है. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च रात 10:02 बजेभद्रा समाप्ति: 13 मार्च रात 10:37 बजेहोलिका दहन का शुभ समय: 13 मार्च रात 10:37 बजे के बाद,मध्य रात्रि में केवल 1 घंटा 4 मिनट का समयभद्रा समाप्ति: मध्य रात्रि के बाद शुभ मुहूर्त अवधि: 1 घंटा 4 मिनट होलिका दहन पूजा-विधि होलिका दहन देश काल एवं नाम गोत्र के उच्चारण के साथ संकल्प लेकर करें. होलिका की पूजा करने से पहले भगवान श्रीगणेश और भक्त प्रह्लाद का ध्यान करें. इसके बाद होलिका में फूल, माला, अक्षत, चंदन, साबुत हल्दी, गुलाल, पांच तरह के जनाज, गेहूं की बालियां आदि अर्पित करे और भोग लगाएं. फिर कच्चा सूत लपेटते हुए होलिका के चारों ओर तीन बार परिक्रमा करें. होलिका मंत्र – ‘असूक्याभयसंत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिषैः. अतस्तवां पूजायिष्यामि भूते भूतिप्रदा भव..’ का उच्चारण करें. इसके बाद होलिका को जल का अर्घ्य देकर परिवार में खुशहाली व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें. होलिका दहन के समय अग्नि में गोबर से बने उपले, उबटन, गेहूं की बाली, गन्ना व चावल आदि अर्पित करें. इसके बाद अगले होलिका दहन की राख माथे में लगाने के साथ पूरे शरीर पर लगाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से जातक रोग मुक्त होता है. The post क्या भद्रा में होलिका दहन करना अशुभ है? जानें धार्मिक मान्यता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होलाष्टक 13 मार्च तक रहेगा प्रभावी, जानें क्या करना है वर्जित

Holastak 2025: होली से पूर्व 7 मार्च, शुक्रवार से होलाष्टक की शुरुआत हो चुकी है जो 13 को होलिका दहन के साथ समाप्त होगी. होलाष्टक का समय अशुभ माना जाता है और इस अवधि में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य न करने की सलाह दी जाती है. इस दौरान शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश व अन्य मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे. होलाष्टक के दौरान चौराहों पर स्थापित होलिका को बढ़ाने और सजाने का कार्य तेज हो जाएगा. होलाष्टक की पौराणिक मान्यता शिव पुराण में कथा के अनुसार तारकासुर राक्षस का वध करने के लिए भगवान् शिव और माता पार्वती का विवाह होना जरुरी था क्योंकि, उस असुर का वध शिव पुत्र के हाथों ही होना था. लेकिन देवी सती के आत्मदाह के बाद भगवान् शिव गहन तपस्या में लीन थे. देवताओं ने भगवान् शिव को तपस्या से जगाने के लिए कामदेव और देवी रति को जिम्मेदारी सौंपी. कामदेव और रति ने भगवान् शिव की तपस्या को भंग कर दिया, जिससे शिवजी बेहद क्रोधित हो गए और अपने तीसरा नेत्र खोलकर कामदेव को भस्म कर दिया. जिस दिन भगवान शिव से कामदेव को भस्म किया उस दिन फाल्गुन शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि थी. भगवान् शिव के कोप से भयभीत होकर सभी देवताओं ने क्षमा याचना की. भगवान् शिव को मनाने में सभी को आठ दिन लग गया. क्रोध शांत होने के इसके बाद शिवजी ने कामदेव को जीवित होने का आशीर्वाद दिया. इस वजह से इन आठ दिनों को अशुभ माना जाता है. क्या भद्रा में होलिका दहन करना अशुभ है? जानें धार्मिक मान्यता होलाष्टक का वैदिक महत्व श्री स्वामी नरोत्तमानन्द गिरि वेद विद्यालय के सामवेदाचार्य ब्रजमोहन पांडेय ने बताया होलाष्टक की आठ रात्रियों का काफी अधिक महत्व है. इन आठ रात्रियों में की गई साधनाएं जल्दी सफल होती हैं. इन रातों में तंत्र-मंत्र से जुड़े लोग विशेष साधनाएं करते हैं. ज्योतिषीय एवं वैदिकीय मान्यता है कि होलाष्टक के आठ दिनों की अलग-अलग तिथियों पर अलग-अलग ग्रह उग्र स्थिति में रहते हैं. The post होलाष्टक 13 मार्च तक रहेगा प्रभावी, जानें क्या करना है वर्जित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ED Raid : भूपेश बघेल के बेटे पर ईडी का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid : ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे से जुड़े परिसर पर छापे मारे. इसकी जानकारी जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने दी. ईडी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ में 14 जगहों पर छापेमारी की. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि भिलाई में चैतन्य बघेल और राज्य में कुछ अन्य लोगों के परिसरों की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई. शराब ‘घोटाले’ के कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान जांच एजेंसी ईडी ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब ‘घोटाले’ के कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ. अपराध से प्राप्त 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में गई. ईडी ने इस मामले में राज्य प्रशासन के नौकरशाहों और व्यापारियों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ The Enforcement Directorate is conducting searches at the residence of former Chhattisgarh Chief Minister and Congress leader Bhupesh Baghel’s son in an ongoing money laundering case. ED is conducting raids at 14 locations in Chhattisgarh in connection with a money laundering… — ANI (@ANI) March 10, 2025 जानकारी के अनुसार, बघेल के भिलाई स्थित घर पर ED की टीम पहुंची. भिलाई पदुमनगर वाले घर पर 4 इनोवा में ED के अधिकारी पहुंचे.  बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर भी ED की टीम पहुंची. कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जांच एजेंसी ने खंगाला. पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पहुंची ED की टीम भिलाई पदुमनगर वाले घर पर 4 इनोवा में पहुंचे हैं ED के अधिकारी, भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर भी पहुंची ED की टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही ईडी#ED #BhupeshBaghel #Chhattisgarh pic.twitter.com/viJ7b9mC9p — Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) March 10, 2025 The post ED Raid : भूपेश बघेल के बेटे पर ईडी का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद शो की गिरती टीआरपी पर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों अपनी टीआरपी को लेकर चर्चा में है. शो में जब से लीप आया है और नये कास्ट की एंट्री हुई है, तब से ही इसकी टीआरपी में गिरावट देखी गई. ये सीरियल हर बार टॉप 5 में रहता था और अब टॉप 10 से बाहर हो गया. शो में परम सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इन दिनों शो में काफी इमोशनल ट्रैक चल रहा है. तेजू यानी वैभवी के पिता का निधन हो गया है और लक्ष्मी उन्हें परेशान कर रही है. इस बीच वैभवी ने शो की गिरती टीआरपी पर चुप्पी तोड़ी है. गुम है किसी के प्यार में की गिरती टीआरपी पर वैभवी हंकारे ने तोड़ी चुप्पी गुम है किसी के प्यार में वैभवी हंकारे, तेजस्विनी की भूमिका निभाती है. कहानी इन दिनों तेजू, ऋतुराज और नील के आस-पास घूम रही है. शो की गिरती टीआरपी की वजह से ये टॉप 5 में से बाहर हो चुका है. अब वैभवी ने गिरती टीआरपी पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने IWMBuzz से बात करते हुए कहा, ”जाहिर है हर कोई अपने काम के लिए तारीफ चाहता है, लेकिन मैं अपनी मेहनत को सिर्फ नंबरों से नहीं आंकती. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, रेटिंग्स भी अपने आप बढ़ेंगी. हर शो की अपनी एक जर्नी है और मेरा मानना है कि रेटिंग्स के बारे में ज्यादा सोचने के बजाय पूरी मेहनत से काम करना चाहिए. सेट पर हमेशा एक पॉजिटिव एनर्जी होती है, हम एक-दूसरे को मोटिवेट करते हैं. खुद को बेहतर बनाने पर फोकस करते हैं और याद रखते हैं कि हमारा असली मकसद दर्शकों का मनोरंजन करना और उनसे कनेक्ट करना है. जब तक हम अपने काम को लेकर जुनूनी हैं, सफलता खुद हमारे पीछे आएगी.” नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन नील ने माता-पिता से कही ये बात गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि नील के घर लौटते ही उसके माता-पिता उससे पूछते हैं कि उसने उन्हें क्यों नहीं बताया कि वह चव्हाण हाउस गया था. इसपर नील कहता है कि उन्होंने चव्हाण घर आने की अपनी योजना के बारे में कभी क्यों नहीं बताया. उसके माता-पिता कहते हैं उन्हें कहीं भी जाने से पहले उसकी परमिशन की जरूरत नहीं है. नील उन्हें बताता है कि वह तेजू से शादी करना चाहता है ना कि जूही से. नील अपनी भावनाओं के बारे में बताता कि वह तेजू को लेकर क्या फील करता है. The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद शो की गिरती टीआरपी पर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: युजवेंद्र चहल के साथ मिस्ट्री गर्ल ने शेयर किया वीडियो, लिखा- मैं लकी हूं…

Viral Video: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद क्रिकेटर अक्सर एक मिस्ट्री गर्ल का साथ स्पॉट हो रहे हैं. इसी के साथ वह बीते दिन हिंदुस्तान बनाम न्यूजीलैंड देखने भी पहुंचे, जिसकी तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस बीच खुद मिस्ट्री गर्ल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने आप को ‘लकी’ बताया है. दरअसल, यह मिस्ट्री गर्ल और कोई नहीं, बल्कि आरजे महविश है. महविश ने हिंदुस्तान की ऐतिहासिक जीत की खुशी एक पोस्ट के जरिए शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, ‘कहा था ना जीता के आउंगी. मैं टीम इंडिया के लिए लकी हूं.’ View this post on Instagram A post shared by Mahvash (@rj.mahvash) इस वीडियो में उनके साथ युजवेंद्र भी नजर आ रहे हैं. अब इसपर फैंस की तरफ से कई प्रतिक्रया सामने आ रही है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? The post Viral Video: युजवेंद्र चहल के साथ मिस्ट्री गर्ल ने शेयर किया वीडियो, लिखा- मैं लकी हूं… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: गलती करने के बाद इंसान के पास रह जाते हैं बस ये 3 ऑप्शन

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार, हर इंसान से जीवन में गलतियां होती हैं, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि वह उन गलतियों के बाद कौन सा रास्ता अपनाता है. आचार्य चाणक्य ने बताया है कि गलती करने के बाद व्यक्ति के पास केवल तीन ही विकल्प बचते हैं – अपनी गलती को स्वीकार करना, उससे सीख लेना और उसे दोबारा न दोहराना. Chanakya niti: गलती करने के बाद इंसान के पास रह जाते हैं बस ये 3 ऑप्शन Chanakya Niti Life lessons from Mistakes: गलतियों के बाद रह जाते है ये 3 ऑप्शन 1. अपनी गलती को स्वीकार करना कई लोग गलती करने के बाद उसे मानने से कतराते हैं, लेकिन चाणक्य के अनुसार, गलती को स्वीकार करना सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम होता है. जब कोई व्यक्ति अपनी गलती को खुले दिल से स्वीकार करता है, तो उसे सुधारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. जो लोग अपनी गलतियों को मानने से इनकार करते हैं, वे बार-बार उन्हीं परेशानियों में फंस जाते हैं. 2. अपनी गलती से सीख लेना गलती करने के बाद उससे सीख लेना भी बहुत जरूरी होता है. अगर कोई व्यक्ति अपनी गलती को मानकर भी उससे कुछ नहीं सीखता, तो उसका कोई लाभ नहीं होता. चाणक्य कहते हैं कि सफल वही होते हैं जो अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ते हैं और भविष्य में उन गलतियों को दोहराने से बचते हैं. 3. फिर कभी उस गलती को न दोहराना आचार्य चाणक्य का मानना था कि बार-बार एक ही गलती दोहराने वाला व्यक्ति कभी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता. अगर कोई अपनी गलतियों को सुधार कर दोबारा वही गलती नहीं करता, तो वह अपने जीवन को बेहतर बना सकता है. यही सच्ची समझदारी और बुद्धिमानी होती है. चाणक्य नीति हमें सिखाती है कि गलती करना कोई अपराध नहीं है, लेकिन उन गलतियों को बार-बार दोहराना अवश्य ही मूर्खता है. जो व्यक्ति अपनी गलती को मानकर उससे सीखता है और उसे दोबारा नहीं दोहराता, वही सच्ची सफलता प्राप्त करता है. इसलिए, यदि आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो चाणक्य की इन तीन नीतियों को अपनाकर अपने जीवन को बेहतर बनाएं. Also Read: Jaya Kishori Quotes: अपना पूरा ध्यान खुद को संवारने में लगाएं कौन क्या बोल रहा है ये बातें मायने नहीं रखतीं Also Read: Chanakya Niti: हक की बात वही कर सकते हैं जिनके पास कलेजा होता है The post Chanakya Niti: गलती करने के बाद इंसान के पास रह जाते हैं बस ये 3 ऑप्शन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top