Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विवाह समारोह में गाने के विवाद में युवक की हत्या वर पक्ष के तीन लोग गिरफ्तार, नहीं हो सकी शादी

दुखद. दुर्गापुर के अमरावती में आनंद का पल बदल गया मातम में बराकर से आयी थी बारात प्रतिनिधि, दुर्गापुरन्यू टाउनशिप थाना अंतर्गत अमरावती की वेमबे कॉलोनी में शनिवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान डांस फ्लोर पर गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में वधू पक्ष के आर्टिस्ट वेद (18) की हत्या कर दी गयी. इस घटना के बाद शादी रद्द कर दी गयी. गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला : सूत्रों के मुताबिक, बराकर से आये वर पक्ष के लोगों ने डांस फ्लोर पर बज रहे गाने को बदलने की मांग की, लेकिन वधू पक्ष ने इनकार कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान वर पक्ष के कुछ युवकों ने दुल्हन के रिश्तेदार आर्टिस्ट वेद को डांस फ्लोर से खींचकर बाहर निकाला और बुरी तरह पीटा. कोर्ट ने आरोपियों को रिमांड पर भेजा: घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वर पक्ष के तीन युवकों, अक्षय पासी (30), अनोखा पासी उर्फ तकाई (48) और विक्की पासवान (30) को गिरफ्तार किया. अक्षय और अनोखा कुल्टी के हनुमान चढ़ाई के रहने वाले हैं. जबकि विक्की पासवान जामताड़ा के मिहिजाम का निवासी है. उनके खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इनके खिलाफ केस संख्या 27/25 के तहत धारा संख्या 126(2)/115(2)/117(2)/118(2)/109(1)/103(1)/3(5) बीएनएस एवं 25(1बी)(ए)/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. रविवार को आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें छह दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. मृतक के मामा अविनाश वेद ने आरोप लगाया कि शादी पार्टी के लोगों ने उन पर हमला किया और भांजे वेद की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, दुल्हन के पिता जादूगर वेद ने भी गोली चलने का आरोप लगाया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी (ईस्ट) अभिषेक गुप्ता ने गोली चलने की घटना से इनकार किया और कहा कि युवक की मौत चाकू लगने या किसी अन्य वजह से हुई है, जो जांच का विषय है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, घटना की विस्तृत जांच जारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विवाह समारोह में गाने के विवाद में युवक की हत्या वर पक्ष के तीन लोग गिरफ्तार, नहीं हो सकी शादी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेयू के वीसी बातचीत करना चाहते हैं छात्रों से

कुलपति को अस्पताल से मिली छुट्टी, मानसिक तनाव की स्थिति से दूर रहने की सलाह संवाददाता, कोलकाताजादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के कार्यवाहक कुलपति भास्कर गुप्ता को भर्ती होने के चार दिन बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. जेयू की घटना के कुछ दिनों बाद वीसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी शारीरिक स्थिति अब स्थिर है. हालांकि अस्पताल से रिहा होने के बाद भी वह फिलहाल विश्वविद्यालय नहीं जा पायेंगे. डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी तरह की उत्तेजना या मानसिक तनाव से श्री गुप्ता की शारीरिक स्थिति खराब हो सकती है. परिणामस्वरूप, उन्हें अगले कई दिनों तक घर पर ही पूरी तरह आराम करने का निर्देश दिया गया है. दूसरी ओर, जेयू के प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सोमवार दोपहर एक बजे तक की समय-सीमा दी है. छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विद्यार्थी आंदोलनरत हैं. वे चाहते हैं कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस संबंध में जल्द फैसला ले. छात्रों ने इसके लिए समय सीमा तय कर दी है. सोमवार को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक हो सकती है. छात्रों ने धमकी दी है कि यदि कार्यकारी समिति की बैठक में सकारात्मक कदम नहीं उठाये गये, तो वे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव करेंगे. अरविंद भवन में वाइस चांसलर, प्रो वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार के कार्यालयों सहित विभिन्न कार्यालयों को उस दिन बंद रखने की चेतावनी दी गयी है. हालांकि, छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय और छात्रवृत्ति अनुभाग को इसमें शामिल नहीं किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेयू के वीसी बातचीत करना चाहते हैं छात्रों से appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र आज से होगा शुरू

संवाददाता, कोलकाता राज्य विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा. विस्तारित सत्र 19 मार्च तक चल सकता है. अभी रमजान का महीना चल रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि हर रोज अपराह्न चार बजे तक विधानसभा की कार्यवाही समाप्त कर दी जाये, ताकि रोजा रखने वाले विधायक, विधानसभा के कर्मचारी व अधिकारियों को किसी प्रकार की समस्या न हो. इस विस्तारित बजट सत्र में हर दिन प्रश्न-उत्तर सत्र रखा जायेगा. इसके बाद 13 मार्च को विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक भी हो सकती. इस बैठक में विधानसभा के अगले कार्य दिवस पर चर्चा होगी. वहीं यह सत्र हंगामेदार रह सकता है. इस सत्र में गृह विभाग के बजट पर चर्चा नहीं होगी. गृह विभाग की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संभालती हैं. बताया जा रहा है कि सात विभागों को छोड़ कर बाकी सभी विभागों के बजट को चर्चा के बिना ही विधानसभा से पास करा दिया जायेगा. ऐसे में विस्तारित सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार हो सकता है. विपक्ष, विस्तारित सत्र में गृह विभाग के बजट पर चर्चा कराये जाने की मांग कर सकता है. विपक्ष इस मुद्दे पर हंगामा भी कर सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र आज से होगा शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बऊबाजार : दो गुटों में मारपीट के मामले में पांच लोग हुए गिरफ्तार

कोलकाता. पुलिस ने महानगर के बऊबाजार थाना क्षेत्र के कोलूटोला स्ट्रीट में शनिवार देर शाम दो अलग-अलग गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना में सात लोग जख्मी हो गये थे. पुलिस सूत्रों का कहना है कि, इलाके में एक कार्यक्रम को लेकर दो अलग-अलग गुटों के युवकों के बीच झड़प हो गयी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जख्मी युवकों में एक यूट्यूबर भी शामिल है. उसका कहना है कि हाल ही में उसने इलाके में अवैध प्रमोटिंग को लेकर समाचार की थी. इसके कारण उसपर हमला किया गया है. वहीं, पुलिस ने इस तरह के आरोपों से इनकार किया है. थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बऊबाजार : दो गुटों में मारपीट के मामले में पांच लोग हुए गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शुभेंदु ने किया एचएस परीक्षा के बाद आंदोलन और तेज करने का एलान

जेयू कांड. भाजपा ने निकाला जुलूस, मंत्री ब्रात्य बसु की गिरफ्तारी की मांग की संवाददाता, कोलकाताजादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) की घटना के खिलाफ विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा ने महानगर में जुलूस निकाला. रविवार को नवीना सिनेमा हॉल के सामने से जुलूस निकाला गया. यह जुलूस प्रिंस अनवर शाह रोड होते हुए जादवपुर थाने के पास जाकर खत्म हुआ. शुभेंदु अधिकारी के साथ जुलूस में कौस्तुभ बागची सहित अन्य नेता मौजूद रहे. माकपा के खिलाफ नारे भी लगाये गये. भाजपा ने आरोप लगाया कि जादवपुर विवि में जो घटना हुई है, इसके लिए माकपा व तृणमूल, दोनों जिम्मेदार हैं. मौके पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 16 मार्च को जादवपुर में नागरिक कन्वेशन का आयोजन होगा. उच्च माध्यमिक की परीक्षा खत्म होने के बाद आंदोलन तेज होगा. लगातार जन-जागरूकता अभियान चलेगा. राष्ट्र विरोधी ताकतों को भाजपा ही उखाड़ कर फेंकेगी. जुलूस के दौरान शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु व ओमप्रकाश मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उठायी. बता दें कि कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर यह जुलूस निकाला गया था. अदालत ने कई शर्तें भी लगायी थीं, जिसका भाजपा की ओर से पालन किया गया. शुभेंदु अधिकारी पर कुणाल घोष का पलटवार कोलकाता. जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में हुए हंगामे की घटना के खिलाफ रविवार को महानगर में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा की ओर से जुलूस निकाला गया. जुलूस में श्री अधिकारी ने राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु व ओमप्रकाश मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की. इसे लेकर शुभेंदु अधिकारी पर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने पलटवार किया है. उन्होंने पत्रकारों से कहा : भाजपा के जुलूस में भीड़ जुटाने के लिए नंदीग्राम से बस में भरकर लोगों को महानगर लाया गया, क्योंकि भगवा दल का यहां जनाधार है ही नहीं. भाजपा नेता को पहले अपनी पार्टी पर ध्यान देने की जरूरत है. जादवपुर विश्वविद्यालय में वामपंथी और भगवा दल की नेतृत्व चल रही है, जिसे आम लोग समझ रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शुभेंदु ने किया एचएस परीक्षा के बाद आंदोलन और तेज करने का एलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीएसएफ जवान पर तस्करों का हमला जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर जख्मी

कोलकाता. उत्तर 24 परगना स्थित हिंदुस्तान-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल सीमांत के जवानों पर बांग्लादेशी तस्करों ने फिर हमला कर तस्करी करने की कोशिश की. बीएसएफ की 143वीं बटालियन की सीमा चौकी कलांची में तैनात जवानों ने तस्करों के मंसूबे को विफल कर दिया. आत्मरक्षा के तहत बीएसएफ के जवानों द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर भी घायल हुआ है. दूसरी ओर अन्य तस्कर वहां से भागने को मजबूर हो गये. घटनास्थल से फेंसिडील की 787 की बोतलें व एक धारदार हथियार बरामद हुआ है.बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5:30 बजे सीमा चौकी कलांची में बल के जवानों ने हिंदुस्तानीय सीमा क्षेत्र में चार-पांच हथियारबंद तस्करों की संदिग्ध गतिविधि देखी. ये तस्कर इच्छामति नदी के रास्ते पुलिया के नीचे से तेजी से अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ रहे थे. ड्यूटी पर तैनात जवान ने तुरंत अपने दूसरे साथियों को अलर्ट किया और तस्करों की ओर तेजी से बढ़ा. उसने तस्करों को चुनौती देते हुए उन्हें तितर-बितर करने के लिए एक स्टन ग्रेनेड फेंका, लेकिन तस्करों ने चेतावनी को नजरअंदाज कर धारदार हथियारों व लाठी डंडों के साथ उसे घेर लिया. खतरे को भांपते हुए जवान ने आत्मरक्षा में पंप एक्शन गन (पीएजी) से एक राउंड फायर किया. , जिससे एक हिंदुस्तानीय तस्कर घायल हो गया. बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई से घबरा कर तस्कर घने कोहरे व झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले. इलाके की गहन तलाशी के बाद वहां से दो बोरे मिले, जिनमें फेंसिडील की बोतलें व एक धारदार हथियार बरामद किया गया. घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीएसएफ जवान पर तस्करों का हमला जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: क्रिकेट खेलने के दौरान गेंदबाज व क्षेत्ररक्षण करे रहे खिलाड़ी के बीच टक्कर, बॉलर की मौत

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. भवानीपुर पंचायत के महिसारी में रविवार को क्रिकेट स्पोर्ट्सने के क्रम में बॉलर व फील्डर की टक्कर में गेंदबाजी कर रहे महिसारी निवासी राकेश पासवान के 15 वर्षीय पुत्र आशीष पासवान की मौत हो गयी. आशीष की मौत पर वहां अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. मृतक के दादा बृजकिशोर पासवान ने बताया कि पोता आशीष हाइ स्कूल के मैदान में क्रिकेट स्पोर्ट्स रहा था. आशीष बॉलिंग कर रहा था. इसी बीच कैच लपकने के क्रम में फील्डर से आशीष की टक्कर हो गयी. इस दोरान पेट व सीने में गंभीर चोट लगने से वह मूर्छित होने लगा. मौके पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने उसे पानी पिलाया, बावजूद हालत में सुधार होता नहीं देख गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक के यहां लेकर गये, जहां आशीष ने पेट व सीने में दर्द होने की बात कही. डॉक्टर के इंजेक्शन देने पर भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. घर आते-आते उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि आशीष अपने नाना जगदीश पासवान के यहां महिसारी में ही रहकर पढ़ाई करता था. वह गांव के मध्य विद्यालय में आठवीं वर्ग का छात्र था. उसका अपना घर मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र के डीह कोदाई है. पिता बंगलौर में मजदूरी करते हैं. तीन भाई व एक बहन में आशीष सबसे बड़ा था. बेटे की मौत से मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. रविवार शाम को हुई घटना के बाद पहुंची पुलिस को मृतक के दादा ने बताया कि आशीष के पिता फ्लाइट से गांव आने के लिए निकले हैं. देर रात्रि तक गांव पहुंचने पर अग्रिम कार्रवाई के लिए आवेदन देंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: क्रिकेट स्पोर्ट्सने के दौरान गेंदबाज व क्षेत्ररक्षण करे रहे खिलाड़ी के बीच टक्कर, बॉलर की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: तेलिया पोखर के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत

Darbhanga News: कमतौल. डीकेबीएम पथ में तेलिया पोखर के समीप रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से राजा साह के पांच वर्षीय पुत्र समर कुमार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने बांस- बल्ला लगाकर कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष शालू कुमारी, पुअनि राहुल कुमार, पुअनि रामाशंकर पांडेय, पुअनि राम विनोद सिंह, सअनि रविंद्र प्रसाद, सअनि मनीष कुमार पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. गिरफ्तार चालक एवं जब्त वाहन को थाने ले गए. पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. बताया जाता है कि बच्चा अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़ा था. तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, परंतु स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया. बाद में गाड़ी चालक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: तेलिया पोखर के समीप तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से शिशु की दर्दनाक मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga News: भालपट्टी थाना क्षेत्र में तीन मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के सामान ले गये

Darbhanga News: सदर. भालपट्टी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में दो तथा मकरमपुर गांव में एक मंदिर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के चांदी और पीतल के सामान पर हाथ साफ कर दिये. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोग पुलिस प्रशासन पर अकर्मण्यता का आरोप लगा रहे हैं. रविवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी और स्थानीय ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तब चोरी का पता चला. नौरत्न राम जानकी मंदिर और रुचौल गांव स्थित महादेव स्थान मंदिर में चोरी हुई है. नौरत्न राम जानकी मंदिर के ट्रस्टी नागेंद्र मोहन चौधरी ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि मंदिर से भगवान की चांदी की मुरली, धनुष, पांच- छह घंटी, फूल के कई लोटे, बाटी, कीर्तन का सामान और कई बक्से चोरी कर ले गए. चोरी हुए सामानों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख बतायी गयी है. वहीं रुचौल गांव के महादेव स्थान मंदिर से भी पूजा सामग्री के साथ कई बेसकीमती सामान चोर उठा ले गए. मंदिर समिति चोरी गए सामानों की सही जानकारी जुटा रही है. आए दिन मंदिरों को बनाया जा रहा निशाना ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन पुलिस सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं कर रही है. कहा कि गांवों में घूम-घूमकर भीख मांगने वाले और अन्य बाहरी लोगों का आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों की पुलिस जांच करे, ताकि संदिग्धों पर नजर रखी जा सके. स्थानीय नागेंद्र मोहन चौधरी, पुजारी राजाराम चौधरी, विद्यापति चौधरी, देववर्धन झा, सुदर्शन चौधरी, माधव चौधरी, ओंकार नाथ सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि बगल के मकरमपुर मंदिर में भी चोरी हुई है. वहां से भी चोर काफी सामान ले गये. शीघ्र कार्रवाई करते हुये सामान बरामद किये जाने की मांग लोगों ने पुलिस से की है. थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga News: भालपट्टी थाना क्षेत्र में तीन मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के सामान ले गये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सेवा भाव से कार्य करें, मिलेगी सफलता : डॉ रामदेव

बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो में एएनएम व जीएनएम की छात्राओं का लैंप लाइटिंग कैपिंग समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसचिव कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग महेंद्र कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने किया. समारोह में प्राचार्या एरेन बेक व निशि डुंगडुंग ने छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी. मुख्य अतिथि डॉ रामदेव पासवान ने छात्राओं को कैपिंग सेरेमनी की शुभकामना देते हुए सेवा भाव से कार्य करने को कहा. विशिष्ट अतिथि महेंद्र कुमार ने छात्राओं को बताया कि नर्सिंग सेवा मानव सेवा का सच्चा धर्म माना जाता है. बीमार व असहाय लोगों के दुखों पर मरहम लगाने का सौभाग्य नर्सिंग से जुड़े आप जैसे भाग्यशाली लोगों को मिला है. सच्ची सेवा से आप अपने कर्तव्य को पूरा करें. निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है. हर एक पीड़ितों में ईश्वर मान कर उसकी सेवा करनी है. कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. स्वागत भाषण कविता कुमारी ने किया. मौके पर सचिव निभा मिश्रा, अमन मिश्रा, डॉ मनोरंजन, डॉ अभिषेक रंजन, हलदर मिश्रा, विकास कुमार अलबीना तोपनो, नीलू कुमारी, आइवी सुप्रभा, वंदना धनवार, लीलावती साहू, माटिल्डा तिर्की, प्रिया कुमारी व छात्राओं के सभी अभिभावक उपस्थित थे. संचालन कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सेवा भाव से कार्य करें, मिलेगी सफलता : डॉ रामदेव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top