Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अच्छी शिक्षा देकर, समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का काम करें : प्रभारी मंत्री

बेतिया. राज्य स्तर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम बिहार के द्वारा गांधी मैदान, पटना में सभी जिलों के कुल 10,739 अनुशंसित अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र समारोहपूर्वक वितरण किया गया. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रेक्षा गृह में उपस्थित नवनियुक्त शिक्षकों सहित आगत अतिथियों ने देखा. अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग-सह- प्रभारी सचिव सह मंत्री, पश्चिम चम्पारण जनक राम, विधान पार्षद सौरभ कुमार, डीएम दिनेश कुमार राय एवं मेयर, नगर निगम बेतिया गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर जिला स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई. मंत्री श्री राम ने कहा कि टीआरई 1,2,3 मिला कर पश्चिम चंपारण के लगभग 10865 शिक्षकों की नियुक्ति राज्य प्रशासन के द्वारा की गई है. वास्तव में बिहार बदला है, आज गांव-कस्बे में लोग बढ़ता बिहार का नारा लगाते हैं. उन्होंने कहा कि आज हम और आप यहां इस मुकाम पर पहुंचे है और यहां बैठे हैं तो किसी ना किसी शिक्षक के पढ़ाए हुए हैं. इसलिए हमारा भी दायित्व है कि हम भी समाज में अच्छे नागरिक तैयार करें. आपके कंधों पर बहुत बड़ा भार आने वला है. लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का काम करना है. आप स्वयं भी अनुशासित रहें और दूसरों को भी अनुशासित होना सिखाएं. डीएम दिनेश कुमार राय ने कहा कि बीपीएससी के शिक्षक अपने मेहनत से आये हैं, किसी की कृपा से नहीं आए हैं. बहुत मेहनत से नौकरी मिलती है. इससे आपके व्यक्तित्व का विकास होगा. गांव से आये लोगों को गांव की शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने की जिम्मेदारी मिली है. आज समय बदल गया है, अब लगातार शिक्षक विद्यालय जा रहे हैं, बच्चों की संख्या में वृद्धि हो रही है. प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक भी नौकरी छोड़ कर प्रशासनी सेवा में आ रहे हैं. इससे प्राइवेट विद्यालयों के लिए समस्या उत्पन्न हो गयी है. डीएम ने कहा कि आप अच्छी शिक्षा देंगे तो आपका ही नाम होगा. उन्होंने सभी नवनियुक्त शिक्षकों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां भी पदस्थापन हो खुशी से रहे और बिहार प्रशासन के सपने को साकार करें. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सांसद, वाल्मीकीनगर सुनील कुमार, विधायक बगहा राम सिंह, विधान पार्षद सौरभ कुमार, मेयर, नगर निगम बेतिया गरिमा देवी सिकारिया, एडीएम सह लोक शिकायत अनिल कुमार सिन्हा, एसडीएम बेतिया विनोद कुमार,एसडीपीओ बेतिया सदर-1 विवेक दीप, ओएसडी सुजीत कुमार, डीइओ मनीष कुमार एवं शिक्षा विभाग के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे. बाक्स में : नियुक्ति पत्र वितरण से संबंधित संक्षिप्त विवरण • पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा प्रथम चरण (टीआरई -1) में कुल-4235 विद्यालय अध्यापक एवं द्वितीय चरण (टीआरई-2) में कुल 4079 अभ्यर्थियों को विद्यालय अध्यापक के रूप में नियुक्ति पत्र वितरण गत वर्ष-2024 में इसी प्रकार समारोह आयोजित कर किया जा चुका है. • आज 09 मार्च को पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा तृतीय चरण (टीआरई-3) के तहत कुल 2551 अभ्यर्थियों को विद्यालय अध्यापक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम किया गया. • पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत प्रथम चरण, द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण मिलाकर कुल-4235 4079 2551-10865 विद्यालय अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य किया गया है. • औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्राप्ति के पश्चात् विभागीय निदेशानुसार सभी विद्यालय अध्यापक को मूल पदस्थापन पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें सभी विद्यालय अध्यापक का विद्यालय आवंटित रहेगा. उक्त के अनुरूप अपने-अपने आवंटित विद्यालय में योगदान कर शैक्षणिक कार्य प्रारंभ करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अच्छी शिक्षा देकर, समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का काम करें : प्रभारी मंत्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युवाओं से संघर्ष को तेज करने का आह्वान

गया. ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन गया जिला परिषद का 16वां जिला सम्मेलन मणि भूषण भवन में जितेंद्र कुमार सुमन, साधना कुमारी की अध्यक्षता में हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि राज्य और केंद्र प्रशासनें युवाओं को गुमराह कर वोट लेती हैं. केंद्र प्रशासन प्रशासनी बहाली बंद कर निजीकरण कर रही है. अब तक काम के अधिकार को मौलिक अधिकार में शामिल नहीं किया गया. युवा आयोग का गठन नहीं किया गया. इन सारे सवालों को लेकर युवाओं से संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया गया. यूथ फेडरेशन के राज्य पर्वेक्षक प्रवीण प्रभाकर हिंदुस्तानी ने कहा कि तानाशाही प्रशासन से हक लड़कर लेना होगा, प्रशासन आज तक सिर्फ नौजवानों को ठगने का काम किया. सर्वसम्मति से 21 सदस्यों का नया जिला परिषद का गठन किया गया जिसका सचिव विजय कुमार पान, अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार सुमन, उपाध्यक्ष, आरिफ, सह सचिव रामाशीष यादव, रोहित कुमार, कोषाध्यक्ष रौशन कुमार चुने गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post युवाओं से संघर्ष को तेज करने का आह्वान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शांति समिति की बैठक में अफवाह फैलाने वाले पर नजर रखने का निर्देश

करौं. प्रखंड थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्वक माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीपीओ मधुपुर सत्येंद्र प्रसाद, बीडीओ हरि उरांव व थाना प्रभारी विपिन कुमार संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस अवसर पर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले के ऊपर कड़ी से कड़ी नजर रखें. साथ ही शांतिपूर्वक माहौल में त्योहार को मनाने में लोग सहयोग करें. बीडीओ हरि उरांव ने कहा कि लोग अमन चैन के साथ शांतिपूर्वक ढंग से होली का पर्व मनाये. होली में किसी को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ख्याल जरूर से जरूर रखें. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि लोग आपसी भाईचारा के साथ होली का त्योहार मनाये. होली के अवसर पर किसी को परेशानी न हो इसका ख्याल रखें. होली में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले की खैर नहीं है. जो शराब पीकर हुड़दंग मचाते पकड़े जाएंगे उसको जेल की हवा खानी पड़ सकती है. कहा कि होली को लेकर पुलिस गश्त तेज किया जायेगा. संवेदनशील जगह में पुलिस बल की व्यवस्था की जायेगी. अगर कोई अफवाह फैलता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में होली को शांतिपूर्वक मनाने के लिए अपना भरपूर सहयोग दें. थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों से होली पर्व को लेकर विभिन्न पंचायत की जानकारी ली. मौके पर जिला परिषद सदस्य ललन कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, दिलीप दास, मिट्ठू सिंह, सहायक थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, प्रदीप यादव, पारस कुमार यादव, कमरुद्दीन अंसारी, मो. कलाम अंसारी आदि मौजूद थे. —————- करौं थाना में होली पर्व के लिए हुई शांति समिति की बैठक डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शांति समिति की बैठक में अफवाह फैलाने वाले पर नजर रखने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

केंदुआ में पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा

पतना. केंदुआ स्थित श्री श्री बाबा लोकनाथ मां काली मंदिर में रविवार को कलश यात्रा निकालकर पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हुआ. रविवार की सुबह मंदिर परिसर से 251 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, जो केंदुआ बाजार होते हुए आमगाछी घाट पहुंची. जहां पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कन्याओं ने गुमानी नदी से अपने-अपने कलश में जल भरा एवं आमगाछी, केंदुआ बाजार, दुर्गा मंदिर व गड़की टोला के रास्ते मंदिर परिसर पहुंचीं. इस दौरान सभी ने जय मां काली, जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जयकारे लगाये. कलश यात्रा में मुख्य रूप में पहुंचे रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, पंसस जितेंद्र यादव, पंसस राजेश यादव व अन्य के द्वारा विधिवत फीता काटकर व नारियल फोड़कर भूमि पूजन व अन्य कार्यक्रम प्रारंभ किया. इधर, दोपहर में आचार्य राजकिशोर पांडे व उप आचार्य उमाशंकर पांडे व अन्य पुरोहितों के द्वारा पूरे विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच चंदन की लकड़ी से घर्षण कर अग्नि उतपन्न किया और उस अग्नि से महायज्ञ प्रारंभ किया. रविवार से प्रारंभ महायज्ञ का समापन 13 मार्च को पूर्णाहुति के पश्चात होगा. इस अवसर पर प्रत्येक दिन महाप्रसाद वितरण किया जायेगा. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राजा रजक, अमुल्य चंद्र पंडित, प्रेम साहा, जितेंद्र रजक, अमित रजक, गौतम पंडित, सुदर्शन साहा, बटेश्वर साहा, श्याम सुंदर गुप्ता, बिनोद गुप्ता, बहादुर साहा, विरेन, पनोप, लखन, सुशांत, गिरजा प्रसाद गुप्ता दिनेश, रिंकू पांडे सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post केंदुआ में पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दामाद ने ससुर को मारी गोली, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

राजमहल/ तीनपहाड़. राजमहल के तीनपहाड़ मुख्य पथ पर तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के मुरली खैरबन्नी मोड़ के पास रविवार सुबह लगभग 7 बजे एक पारिवारिक विवाद के दौरान दामाद ने ससुर को गोली मार दी, जिससे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार, गोली पीठ में फंसी हुई है, लेकिन इसका सही हालात हायर सेंटर में जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के लोगाई गांव के 55 वर्षीय सुबोल कर्मकार और उसके दामाद गंगा दास के बीच पारिवारिक विवाद हो गया था, जिसके कारण दामाद ने ससुर पर गोली चला दी. इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी और तीनपहाड़ थाना प्रभारी गुलशन गौरव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. वहीं, राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर अनुमंडलीय अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के साथ तैनात थे. घटनास्थल पर पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. गोली चलाने वाला दामाद अब पुलिस हिरासत में है. कहते हैं एसडीपीओ गोली चलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले अभियुक्त को देसी कट्टा के साथ हिरासत में ले लिया है. वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है. पुलिस सभी बिंदु की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. विमलेश कुमार त्रिपाठी, एसडीपीओ, राजमहल. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दामाद ने ससुर को मारी गोली, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली मिलन समारोह में लोगों ने जमकर मचाया धमाल

तारापुर. होली त्योहार को लेकर रविवार को तारापुर के जदयू विधायक राजीव सिंह के लौना स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में उपस्थित गायक मंडली ने ढोलक एवं करताल की थाप पर फगुआ के फाग को गाकर लोगों को होली के रंग से सराबोर किया. मौके पर विधायक ने कार्यकर्ताओं के चेहरे पर अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. विधायक ने कहा कि होली प्रेम व आपसी भाईचारा का पर्व है. यह पर्व हमें द्वेष, ईष्या, आपसी मतभेद, दुश्मनी को भूलाकर भाईचारा अपनाने का संदेश देती है. यह पर्व अन्याय पर न्याय की जीत के साथ ही हमारे अंदर छुपे अवगुणों को दूर कर समाज में मिल-जुलकर कर रहने की सीख देती है. विधायक ने कार्यकर्ताओं से शराब मुक्त समाज के निर्माण एवं हुए क्षेत्र के विकास के लिए मिल-जुलकर काम करने का आह्वान किया. मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं के अलावा एनडीए घटक दल एवं अन्य पार्टी के नेता समारोह में शरीक हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली मिलन समारोह में लोगों ने जमकर मचाया धमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क हादसे में दरोगा की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

मैनाटांड़/ इनरवा. नेपाल सीमावर्ती मैनाटांड़ प्रखंड के भंगहा थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर रवि कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई है. घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर गोरौल थाना के गोरौल चौक के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार बुलेट बाइक डिवाइडर से टकरा गई. इस टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई. जिससे बुलेट बाइक पर सवार सब इंस्पेक्टर रवि कुमार (30) की मौत हो गई. मृतक रवि कुमार मूल रूप से नालंदा जिले के हिलसा चिकसौरा थाना अंतर्गत ग्राम महेशपुर डीह के रहने वाले थे. 2019 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे. इधर भंगहा थानाध्यक्ष दीपक प्रसाद ने बताया कि रवि कुमार नवंबर वर्ष 2024 में बेतिया जिला की भंगहा थाने में पदस्थापित हुए थे. बताया जाता है कि तीन मार्च को छुट्टी लेकर अपने घर ग्राम महेशपुर डीह गये थे. उनकी मौत से पूरे पुलिस विभाग और भंगहा थाना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं मौत की सूचना पाकर परिवार वाले हाजीपुर के सदर अस्पताल पहुंचे हैं. जहां पर मां सुषमा देवी, बड़ा भाई सुजीत कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है. मां बार-बार बेहोश हो जा रही है. मां सुषमा देवी ने बताया कि पिता देवेंद्र प्रसाद अशोक 10 वर्ष पूर्व मुझे अकेला छोड़कर चले गए थे. आज मेरा बेटा रवि कुमार भी मुझे हमेशा के लिए अकेला छोड़कर चला गया. रवि कुमार के परिवार में माता सुषमा देवी के साथ बड़े भाई सुजीत कुमार और उनकी दो बहने हैं. दोनों बहनों की शादी हो गई है जबकि बड़े भाई सुजीत कुमार भी अविवाहित ही हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क हादसे में दरोगा की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सक्षमता परीक्षा का नियोजित शिक्षकों ने किया विरोध

फोटो- गया टिकारी- 1000 –बैठक में शामिल नियोजित शिक्षक प्रतिनिधि, टिकारी नियोजित शिक्षकों की एक आकस्मिक बैठक रविवार को निजी हॉल में हुई. आयोजित बैठक में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत लगभग 100 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया. इस बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार व प्रेम प्रकाश ने संयुक्त रूप से की. सामूहिक रूप से यह तय किया गया कि जब तक उनकी मांगें प्रशासन पूरा नहीं करती है, तब तक सक्षमता परीक्षाओं का बहिष्कार जारी रहेगा. यह सक्षमता परीक्षा नियोजित शिक्षक विरोधी है. विशिष्ट शिक्षक नियमावली 23 में सेवा निरंतर, स्नातक ग्रेड, ऐच्छिक स्थानांतरण का रास्ता अवरुद्ध करता है. जब तक नियोजित शिक्षकों को स्नातक प्रोन्नति, सेवा निरंतरता, ऐच्छिक स्थानांतरण प्रशासन नियमावली में दर्ज नहीं करती है, तबतक प्रशासन के विरोध में लड़ाई जारी रहेगी. इसका खामियाजा विधानसभा चुनाव 2025 में भुगतना पड़ेगा. इस बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार ने कहा कि स्नातक प्रमोशन का लाभ जल्द मिलेगा. इस मौके पर धनंजय कुमार सिंह, उमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, रघुनंदन यादव, सुनील कुमार, राणा रणजीत राज, श्वेता राज, विपिन कुमार, विभा कुमारी, चिंता कांत कुमार, प्रशांत कुमार, नागेंद्र कुमार सिंह, गौतम कुमार व सुनील कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सक्षमता परीक्षा का नियोजित शिक्षकों ने किया विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खुटोजोरी में तीन साइबर ठगों को पुलिस ने दबोचा

कार्रवाई. गुप्त सूचना पर उस्मान अंसारी के घर पर की गयी छापेमारी प्रतिनिधि, मसलिया वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर मसलिया पुलिस ने छापेमारी दल का गठन कर साइबर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की. तीन शातिर साइबर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खुटोजोरी गांव के उस्मान अंसारी के घर की घेराबंदी की और उसके पक्का मकान तक पहुंची, तो पाया कि वहां तीन साइबर अपराधी मोबाइल के माध्यम से ठगी करने में जुटे थे. पुलिस ने तीनों को पकड़कर थाना लाया. साइबर आरोपी असलम अंसारी (22), उस्मान अंसारी (25) व इमामुद्दीन अंसारी (19) के खिलाफ थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति ने कांड संख्या 18/25 में हिंदुस्तानीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 340(2) तथा आइटी एक्ट की धारा 66(सी)66(डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की. तीनों का फूलो झानो मेडिकल काॅलेज अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से तीनों साइबर आरोपियों को जेल भेज दिया गया. तीनों के पास से चार अलग-अलग कंपनी के मोबाइल बरामद हुए हैं. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार साइबर आरोपियों ने फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर फर्जी कस्टमर केयर सर्विस प्रोवाइडर का वेबसाइट बना कर एपीके फाइल मोबाइल के माध्यम से भेजकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे. इसके बाद एपीके फाइल मोबाइल में इंस्टाल होता था, तो धारक का मोबाइल हैक हो जाता था. इसी के साथ साइबर ठग लोगों के बैंक खाते से पैसा उड़ा लिया करता था. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति के अलावा एएसआइ मंगल उरांव, फारमन आलम, इस्माइल टुडू, सनोज मुर्मू, अनिल सोरेन, सपन कुमार शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खुटोजोरी में तीन साइबर ठगों को पुलिस ने दबोचा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News : विस्थापितों ने की सरकार व कंपनी से समाधान की मांग, छह प्रस्ताव पारित

डिमना डैम और टाटा कंपनी से हुए विस्थापितों ने की बैठक Jamshedpur News : डिमना डैम हेलीपेड मैदान में डिमना डैम और टाटा कंपनी से हुए विस्थापितों ने बैठक की. विस्थापितों ने अपनी मांगों और समस्याओं को रखा और राज्य प्रशासन, टाटा कंपनी से समाधान की मांग की. बैठक में छह प्रस्ताव पारित किये गये. पारित प्रस्ताव में टाटा कंपनी और डिमना डैम से हुए विस्थापितों को विस्थापित प्रमाण पत्र देने, 1932 खतियान के आधार पर विस्थापितों को चिह्नित करने, विस्थापितों को पुनर्वास व मुआवजा देने, 1996 के सर्वे सेटलमेंट को रद्द करने, डिमना डैम विस्थापित के साथ त्रिपक्षीय वार्ता को प्रारंभ करने, डिमना डैम और टाटा कंपनी में जो जमीन कंपनी के अधीन नहीं है. उसे अधिक भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत पुनः विस्थापितों को वापस करने और टाटा कंपनी की बहाली में डिमना डैम और टाटा कंपनी से हुए विस्थापितों को प्राथमिकता देने, कंपनी के ठेकेदारी में भी विस्थापितों को प्राथमिकता देने का प्रस्ताव शामिल है. बैठक में विस्थापितों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की. बैठक में हरमोहन महतो, दीपक रंजीत, प्रहलाद गोप, उत्तम कुमार प्रधान, देवन सिंह, सोहन सिंह, गोपाल माझी, तपन पांडा, गौर हेम्ब्रम, निरंजन गौड़, मधुसूदन प्रधान, प्रोबध सिंह, सारथी दास, प्रदीप कुमार सोरेन आदि लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News : विस्थापितों ने की प्रशासन व कंपनी से समाधान की मांग, छह प्रस्ताव पारित appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top