Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur News :पिता-पुत्र पर चाकू से हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, जानिये क्यों मारा था चाकू

बीती रात आरोपियों ने परवेज अहमद और उनके बेटे रहमत पर चाकू से किया था हमला Jamshedpur News : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास देर रात परवेज अहमद और उनके बेटे रहमत पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चाकू भी बरामद कर लिया है. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में साहिल, रिजवान, हर्शिल, इकबाल और शब्बीर शामिल हैं. इस मामले में परवेज अहमद के बयान पर जुगसलाई थाना में केस दर्ज कराया गया था. विवाद के पीछे पुरानी रंजिश पुलिस जांच में पता चला कि सात मार्च को रिजवान और हर्शिल साकची के एक मॉल में कपड़ा खरीदने गए थे. उसी मॉल की एक कपड़ा दुकान में रहमत काम करता था. कपड़ा खरीदने के दौरान उनका रहमत से विवाद हो गया. आरोप है कि रहमत और उसके दोस्तों ने मिलकर रिजवान और हर्शिल के साथ मारपीट की थी. इसी का बदला लेने के लिए हर्शिल और रिजवान ने रहमत पर हमला करने की साजिश रची. आरोपियों को जानकारी थी कि रहमत देर रात अपने घर लौटता है. घटना की रात रहमत के पिता परवेज भी उसे रास्ते में मिल गये और दोनों साथ घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान घात लगाये बैठे आरोपियों ने रहमत को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. जब परवेज बीच-बचाव करने आये तो उन पर भी चाकू से हमला कर दिया और आरोपी मौके से फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा हमले में रहमत को पेट और परवेज को हाथ में चाकू लगा है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिसे बाद में पुलिस अपने साथ थाना ले गयी और पूछताछ शुरू की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur News :पिता-पुत्र पर चाकू से हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, जानिये क्यों मारा था चाकू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का दिया संदेश

तारापुर. थाना परिसर में साफ-सफाई बेहतर हो, आगंतुक सहित वहां बैठने वाले लोगों को एक अच्छा फीलिंग आए और लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश जाये, इसे लेकर पुलिस मुख्यालय गंभीर है. साफ-सफाई को लेकर पुलिस महानिदेशक द्वारा दिये गये आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने जिला के सभी थानाध्यक्षों को थाना परिसर की साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया है. एसपी के निर्देश पर रविवार को तारापुर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और थाना परिसर की साफ-सफाई की. सफाई के दौरान थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस जवानों व चौकीदारों ने कचरा हटाकर थाना को स्वच्छ बनाया और स्वच्छ हिंदुस्तान अभियान को समर्थन देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. इस अभियान में पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर परिसर, अपने-अपने आवासन व कार्यलय की सफाई की. साथ ही पुलिस कर्मियों ने थाना में लगे फुल-पत्तियों को भी सराहते हुए उनमें पानी डाला और पौधरोपण भी किया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सफाई कर पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया. मौके पर अपर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार, एसआई केपी यादव, प्रशिक्षु दारोगा चन्द्रशेखर मिश्रा, रानी कुमारी, पीटीसी गगन पासवान सहित पुलिस जवान एवं चौकीदार मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का दिया संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्री श्याम बाबा मंदिर में दो दिवसीय रंगीला फाल्गुन उत्सव आरंभ

जमालपुर. श्री श्याम बाबा मंदिर समिति के तत्वावधान में मारवाड़ी धर्मशाला स्थित मंदिर में दो दिवसीय रंगीला फाल्गुन महोत्सव रविवार को श्याम बाबा के अखंड पाठ के साथ आरंभ हो गया. श्याम मंदिर समिति के अध्यक्ष रितेश गर्ग ने बताया कि रविवार को 111 स्त्रीएं और पुरुष राजस्थानी परिवेश में बाबा श्याम के अखंड पाठ में भाग लिया. पाठ वाचक कोलकाता से पधारे सौरभ भारद्वाज द्वारा बाबा श्याम की जीवनी पर आधारित अखंड पाठ एवं जोत की शुरुआत की गयी. पूजा अर्चना के साथ बाबा की ज्योत जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया. इस दौरान कोलकाता से आये सोहनी डांस ग्रुप ने बाबा की जीवनी पर आधारित झांकी प्रस्तुत की. दो दिवसीय इस फाल्गुन उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सुबह 8:00 बजे से श्री श्याम बाबा की भव्य निशान शोभायात्रा धर्मशाला मंदिर परिसर से निकलेगी. जो पूरे नगर भ्रमण करते हुए दोबारा मंदिर में वापस लौटेगी. जहां बाबा को निशाना अर्पित किया जाएगा. जबकि संध्या 7:00 बजे से बाबा की एकादशी की ज्योत और भजन कीर्तन का आयोजन होगा. सभी कार्यक्रम मंदिर परिसर में पूरे किए जाएंगे. मौके पर विष्णु शंघाई, प्रभात शंघाई, विशाल शंघाई, हर्ष शर्मा, श्याम सोनी, रौनक शंघाई, विकास गर्ग, शिवम मस्कारा, शिवम शर्मा, दीपक जलान, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्री श्याम बाबा मंदिर में दो दिवसीय रंगीला फाल्गुन उत्सव आरंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपदा प्रबंधन मंत्री को बुके भेंटकर किया स्वागत

18-प्रतिनिधि,कुर्साकांटा चौकीदार दफादार संघ के प्रमंडलीय सचिव सह जिला अध्यक्ष अररिया रामदेव पासवान ने रविवार को आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल के निवास बटराहा में बुके भेंटकर स्वागत किया. इस दौरान प्रमंडलीय सचिव ने आपदा प्रबंधन मंत्री से संगठन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में संघ भवन की मांग रखी. वहीं मुखिया प्रतिनिधि जागीर परासी राजदेव यादव, पैक्स अध्यक्ष युगल किशोर यादव, बिनोद यादव, सुनील यादव, गणेश मंडल, मो शाजिद ने भी बुके भेंटकर स्वागत किया. इस मौके पर अंचल अध्यक्ष विष्णुदेव पासवान, अंचल अध्यक्ष फारबिसगंज शिवनाथ पासवान, अंचल अध्यक्ष पलासी राजकुमार ततमा, मनीष कुमार, मनोज भगत, उप सरपंच मो वारिश, सरपंच प्रतिनिधि गणेश मंडल सहित अन्य मौजूद थे. ——— अपराधी पकड़ने गयी पुलिस पर परिजनों ने कर दिया हमला थानाध्यक्ष सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल प्रतिनिधि, परवाहा शनिवार की देर रात्रि रानीगंज थाना क्षेत्र के जगता पलार टोला निवासी मो कादिर को गिरफ्तार करने गयी रानीगंज पुलिस टीम पर मो कादिर व उसके परिजनों ने हमला कर दिया. इस घटना में आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं. घायलों में रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह, अपर थानाध्यक्ष कनकलता कुमारी, एएसआइ चंदन कुमार, एएसआइ रवि प्रकाश द्विवेदी, एसआइ पूनम कुमारी, होमगार्ड के जवान शिवनंदन साह शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज रानीगंज रेफरल अस्पताल में किया गया है. रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि फारबिसगंज में हुई 22 लाख रुपये की डकैती मामले में रानीगंज थाना क्षेत्र के जगता पलार टोला में मो कादिर को गिरफ्तार करने पुलिस टीम गयी थी. इस दौरान मो कादिर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद कादिर के परिजन कादिर को छुड़ाने का प्रयास करने लगे. कादिर के परिजन हाथों में ईंट, पत्थर, लाठी, डंडे लेकर पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने लगा. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा व हथियार बरामद कर लिया है. रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ मारपीट को लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि जगता में मो कादिर को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला किया गया. फायरिंग भी की गयी है. फायरिंग करने के बाद कादिर को पकड़ लिया गया है. इस मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आपदा प्रबंधन मंत्री को बुके भेंटकर किया स्वागत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौओं की मौत के बाद तेघड़ा में रोगाणुरोधी दवा का छिड़काव, सैंपल किया कलेक्ट

हवेली खड़गपुर. दो दिन पूर्व प्रखंड के तेघड़ा गांव में आधा दर्जन कौओं की मौत हो गयी थी. जिसके बाद पशुपालन विभाग की टीम रविवार को तेघड़ा गांव पहुंची और मृत कौवे के सेंपल को कलेक्ट कर अपने साथ ले गयी, साथ ही रोगाणुरोधी दवा का छिड़काव किया. टीम में पशुपालन विभाग के डॉ अंजार कुरैशी, सच्चिदानंद प्रसाद, अमरनाथ गुप्ता, संतोष कुमार शामिल थे. पशुपालन विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंजार कुरैशी ने बताया कि सैंपल जांच के बाद ही कौओं की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा. इसके संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए घटनास्थल वाले बगीचे सहित आसपास के जगहों पर रोगाणुरोधक दवाई का छिड़काव किया गया. उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से एक भी कौओं की मौत नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि जिस दिन आधे दर्जन कौवे की मौत हुई थी, उसके बाद से ही जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी. बताया गया कि गांव के बगीचे में अधिक संख्या में कौआ रहता है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है. यह फसलों की सुरक्षा के लिए कीटनाशक दवाइयां की छिड़काव वाले खेतों में कुछ खायें होंगे, जिससे कौअे की मौत हुई होगी. बर्ड फ्लू यदि होता तो और भी पक्षी की मौत होती. ऐसी संभावना से उन्होंने इंकार किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कौओं की मौत के बाद तेघड़ा में रोगाणुरोधी दवा का छिड़काव, सैंपल किया कलेक्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमीन के विवाद में रोड़ेबाजी व गोलीबारी, आधा दर्जन ग्रामीण हिरासत में

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रसूना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई. जमकर लाठी-डंडे चले, रोड़ेबाजी व गोलीबारी हुई. इधर, पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि सुखदेव यादव व राजदेव यादव के बीच जमीन विवाद हुआ था. दोनों तरफ से आवेदन देकर 23 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. इसमें गांव के ही मंटू यादव जख्मी हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. पुलिस आवेदन आधार पर मामले की तहकीकात करते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जमीन के विवाद में रोड़ेबाजी व गोलीबारी, आधा दर्जन ग्रामीण हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुनिराज विशल्य सागर जी महाराज पद यात्रा के दौरान पहुंचे लखीसराय

लखीसराय. जैन धर्म मुनिराज विसलय सागर जी महाराज शनिवार को लखीसराय पहुंचे. बड़हिया रोड स्थित धर्म कांटा के प्रांगण में उन्हें मारवाड़ी समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. शरीर पर एक कपड़े के रेशे बिना वे ईश्वर के ध्यानार्थ दिखे. उनके शिष्य एवं शिष्या उनके सेवा में लगे रहे. अहिंसा परमो धर्म के साथ-साथ पूज्य मुनि की बौद्धिक सूझबूझ आध्यात्मिक बहुजन हिताय बहुजन सुखाय है. पूज्य मुनि का शहर के मारवाड़ी समाज के लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया सुबह 10 बजे पूज्य मुनि जी महाराज लखीसराय के बड़हिया रोड पहुंचकर अपने भक्तों से मिलकर बातचीत की जिसके बाद वे अल्प आहार के लिए बैठे. अल्प आहार पर बैठने के पूर्व उनके शिष्य एवं शिष्यों के द्वारा उन्हें नमन कर अल्प आहार के लिए उनके परिक्रमा कर आमंत्रित को लेकर दोहा पढ़ा पूज्य मुनि विशल्य सागर महाराज जी कटिहार के बारसोई से पद यात्रा करते हुए पटना पहुंचेंगे. जिसके बाद वे अपने आगे की यात्रा करेंगे. उनके द्वारा मोटिवेशनल बुक खुशियों की छाया में उन्होंने उल्लेख किया है कि परिवर्तन प्रकृति का अखंड नियम है जो आज है वह कल नहीं रहता है और जो कल वह कल वह आज नहीं रहता है. जो परिवर्तन पेड़ पौधे, ऋतुओं फूलों के साथ होता है, वैसी ही व्यवस्था हमारे साथ है. जैसे हम उन फूल पत्ती ऋतु और मौसम को स्वीकार करते है. वैसे जीवन में होने वाली परिवर्तनों को हमें भी सहजता से स्वीकार कर लेना चाहिए. प्रसन्न रहने की कला के बारे में उन्होंने बताया कि जिस तरह हलवाई अपनी दुकान के सभी मिठाइयों को अच्छा बताते हैं. उसी तरह जिंदगी में जो मिल रहा है. इसमें कैसा गिला, कैसी शिकायत. दुखी वही है जो चाहते है पसंद करते हैं वह नहीं मिलता है. प्रसन्न रहने की कला तो उसमें है जो मिल रहा है उसे ही पसंद करना शुरू कर दो. आगे कहते है समाज में वह स्थान बनाना चाहिए कि लोग समाज हमें अगली पंक्ति में बिठाये. उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं ज्यों ज्यों पैसा बढ़ता है, शिक्षा और ज्ञान बढ़ता है त्यों त्यों हमारा घमंड भी बढ़ते चला जाता है, लेकिन घमंडी के पीछे उनकी इज्जत दो कौड़ी की होती है. घमंडी खजूर की पेड़ की तरह होती है जो इतना ऊंचा होता है कि हर कोई से उसका फल पहुंच से बाहर होता है. पूज्य मुनि जी अपनी पद यात्रा के दौरान बड़हिया पचमहला, मरांची, बाढ़ बख्तियारपुर होते पटना पहुंचेंगे. इस दौरान मुनिराज विसलय सागर जी, महाराज निर्मल जैन जी ने जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र को दुपट्टा देकर सम्मानित किया. मौके पर उपस्थित दीपक सिंह, राजेश हरितवाल, संजय बंका, मनोज ड्रोलिया, अशोक राजगढ़िया, प्रसोतम छापड़िया, चुन्नू भा॓ई, राजेश गुप्ता, बिक्की सरमा, संजीव कुमार, अनिल शर्मा को आशीर्वाद मिला. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुनिराज विशल्य सागर जी महाराज पद यात्रा के दौरान पहुंचे लखीसराय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किडजी सिरसा में धूमधाम से मना पांचवां वार्षिकोत्सव, बच्चों ने मचाया धमाल

– स्त्री दिवस के उपलक्ष्य पर पांच स्त्री चिकित्सकों को किया गया सम्मानित – कार्यक्रम में जादूगर के जादू से हंस हंस कर लोटपोट हुए शिशु व अभिभावक कटिहार सिरसा स्थित किडजी का रविवार को धूमधाम से पांचवां वार्षिकोत्सव मनाया गया., उदघाटन स्त्री चिकित्सक डॉ अनिता गुप्ता, डॉ सुधार हिंदुस्तानी, डॉ सदफ आइन, डॉ माजिया सोहेल एवं डॉ प्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की. तीन घंटे के दौरान ग्यारह अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें किडजी के बच्चों ने धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बच्चों के कार्यक्रम में की गयी प्रस्तुति देख मौजूद अभिभावकों, शिक्षक, शिक्षिकाओं के बीच गजब का उत्साह रहा. किडजी सिरसा के निदेशक कर्नल अनन्त कुमार, प्राचार्या किरण ने बताया कि तीन घंटे के कार्यक्रम में 11 अलग-अलग विधाओं का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, होली मिलन समारोह के अलावा कई अन्य कार्यक्रम में बच्चों ने भाग लिया. बच्चों व मौजूद सैकड़ों अभिभावकों के बीच जादुगर पंचानंद ऐलिस गोगा जादुगर ने नाना प्रकार के जादू से भरपूर मनोरंजन किया. इससे बच्चों, अभिभावक, शिक्षक व शिक्षिकाओं के बीच आकर्षण का केन्द्र बना रहा. जादुगर पंचानंद ऐलिस गोगा जादुगर के अलग अलग तरह के जादू देखकर सभी हंस हंस कर लोटपोट होते रहें. जादुगर के जादू देखते देखते कब समय बीत गया. इसका अंदाजा अभिभावक नहीं लगा पाये. निदेशक कर्नल अनन्त कुमार ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्त्री दिवस के उपलक्ष्य पर पांच स्त्री चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर निदेशक कर्नल अनंत कुमार, मेजर शिखर दीप, प्राचार्या किरण, डॉ सादबिन सैफ, डाॅ एसके श्रवण, डॉ वसीम अकरम, शिक्षिका फराहाना, रीमा सिंह, नेहा कुमारी, श्रृति कुमारी, समेत सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किडजी सिरसा में धूमधाम से मना पांचवां वार्षिकोत्सव, बच्चों ने मचाया धमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अबतक 14 हजार दिव्यांगों को मिला यूडीआइडी कार्ड

मुंगेर. प्रशासन दिव्यांगों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है. जिसके लिए प्रशासन दिव्यांगों को यूनिक डिसेबिलिटी आइडी (यूडीआइडी) कार्ड दे रहा है. वहीं प्रशासन प्रत्येक जिले को हर वित्तीय वर्ष में चिन्हित दिव्यांगों का मेडिकल बोर्ड के जरिये जांच कर यूडीआइडी कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया जाता है. जिसमें जिले में अबतक 20 हजार लक्ष्य के विरूद्ध कुल 14 हजार दिव्यांगों को स्वास्थ्य विभाग ने यूडीआइडी कार्ड उपलब्ध कराया है. किसी भी प्रकार के शारीरिक दिव्यांग से पीड़ित लोगों को प्रशासन द्वारा वन नेशन यूनिक डिस्बेलिटी आइडी कार्ड (यूडीआइडी) दिया जा रहा है. जिससे कोई भी दिव्यांग पूरे देश में कहीं भी प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ ले सके. मुंगेर जिले में अबतक 14 हजार दिव्यांगों का यूडीआइडी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाया गया है. हालांकि पोर्टल पर लगभग 17 हजार आवेदन आने के बाद प्रशासन ने जिले में 20 हजार दिव्यांगों को दिव्यांगता सर्टिफिकेट अर्थात यूडीआइडी बनाने का लक्ष्य मुंगेर स्वास्थ्य विभाग को दिया है. प्रत्येक गुरुवार को लगता है दिव्यांगता शिविर मुंगेर जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में प्रत्येक गुरुवार को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाता है. यूडीआइडी कार्ड के लिए पहले किसी भी प्रकार के दिव्यांगता से पीड़ित लोग ऑनलाइन पोर्टल द्वारा आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उनके पास आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र तथा फोटो होना आवश्यक है. इसके बाद अगले गुरुवार को दिव्यांग सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित होने वाले दिव्यांगता शिविर में पहुंकर अपनी जांच करा सकते हैं. जहां सभी प्रकार की दिव्यांगता की जांच अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाती है. इसके आधार पर ही दिव्यांगता का प्रतिशत निर्धारित करते हुए दिव्यांगता की श्रेणी निर्धारित की जाती है. वहीं जांच के तीन से चार दिनों के अंदर दिव्यांग मरीजों को यूडीआइडी उपलब्ध करा दिया जाता है.सदर अस्पताल में प्रत्येक गुरुवार को दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाता है. जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता की जांच की जाती है. वहीं अब नाक, कान व गले के दिव्यांगों की जांच भी आरंभ हो गयी है. जांच के 3 से 4 दिन बाद ही दिव्यांगों को यूडीआइडी उपलब्ध कराया जा रहा है. जिले में अबतक 14 हजार दिव्यांगों को यूडीआइडी कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है. डॉ विनोद कुमार सिन्हा, सिविल सर्जनB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अबतक 14 हजार दिव्यांगों को मिला यूडीआइडी कार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नयी दिशा नये दौर का रूप है बढ़ता बजट, बढ़ता बिहार : कृष्ण कुमार मंटू

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने बजट में किये गये प्रावधानों पर की चर्चा बिहार प्रशासन की गत वर्ष की उपलब्धियों की दी विस्तृत जानकारी पूर्णिया. बिहार प्रशासन द्वारा सूबे के विकास को लेकर प्रस्तुत बजट में किये गये प्रावधानों की जानकारी देने के लिए बिहार प्रशासन के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू रविवार को पूर्णिया पहुंचे. स्थानीय परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता के दरम्यान श्री मंटू ने इस बार के बजट को बढ़ता बजट, बढ़ता बिहार नई दिशा नया दौर का रूप बताया. उन्होंने मुख्य रूप से बिहार प्रशासन की गत वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए आगामी बजट में प्रावधानों के बारे में सभी को अवगत कराया. मंत्री ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की प्रशासन तथा बिहार में नीतीश कुमार की प्रशासन डबल इंजिन की भांति कार्य कर रही है. उन्होंने कहा 38.169 हजार करोड़ की इस बजट में पूर्णिया के लिए बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसके अलावा पटना एयरपोर्ट का विस्तार, सुल्तानगंज, रक्सौल, राजगीर में भी ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट का निर्माण स्थापना को स्वीकृति मिली, 10.5 करोड़ स्त्रीओं को 90 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया गया, कृषि योजनाओं में डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों को लाभ देने की स्वीकृति मिली, शिक्षा क्षेत्र में भी छात्रवृति दुगनी की गई. बिहार में निवेश को प्रोत्साहन देने हेतु नई औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, खाद्य प्रसंस्करण नीति, बिहार प्लाटिक विनिर्माण प्रोत्साहन नीति के गठन को स्वीकृति दी गयी. मंत्री ने कहा सबसे महत्वपूर्ण मिथिला और कोसी में बाढ़ की विभीषिका को रोकने के लिए राशि को बढ़ाकर 11 हजार करोड़ की गयी है. पश्चिमी कोसी परियोजना के द्वारा किसानों के लिए सिचाई सुविधा बढ़ेगी. मंत्री श्री मंटू ने कहा कि पूर्णिया और इस क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रूपये मखाना किसानों के जीवन समृद्धि के लिए बजट में प्रावधान किया गया है. केंद्र और राज्य की प्रशासन का यह ड्रीम प्रोजेक्ट भी है. मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने राज्य प्रशासन के बजट को बिहार को आगे बढाने के संकल्पों वाला बजट बताते हुए इस बजट में सभी के हितों वाला बजट बताया. उन्होंने कहा इस बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा व्यापार को व्यापकता देने के लिए प्रशासन की इच्छ शक्ति प्रदर्शित होती है. इस मौके पर हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जनता दल यू के जिला अध्यक्ष प्रकाश पटेल, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, क्रांति देवी, अर्चना साह, नुतन गुप्ता के अलावा निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, जिला महामंत्री संजीव सिंह, सुजीत सिन्हा, पुलक, विजय राय, संजय पोद्दार, अंगद मंडल, संजय मिर्धा, अभ्यम लाल, अजित सिन्हा, दिवाकर कर्ण आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नयी दिशा नये दौर का रूप है बढ़ता बजट, बढ़ता बिहार : कृष्ण कुमार मंटू appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top