Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela News : खेतों की मेढ़ से आवागमन करते हैं 90 परिवार, खटिया पर अस्पताल जाते हैं बीमार

शचिंद्र कुमार दाश, खरसावां देश की आजादी के 77 साल बाद भी खरसावां की रीडिंग पंचायत के बरगीपुट, बुरुटोला व तेलायगोड़ा टोला तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है. पतपत गांव के तीन टोलों के 90 परिवार की करीब 650 आबादी आज भी खेत की पगडंडियों से आवागमन करती है. ग्रामीणों के अनुसार, वे करीब 300 वर्षों से रह रहे हैं. रास्ता नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों को पगडंडियों पर साइकिल करीब एक किमी तक ढकेल कर मुख्य सड़क तक जाना पड़ता है. इसके बाद शिशु साइकिल चला कर स्कूल जाते हैं. लोगों के रिश्तेदार गांव आने से कतराते हैं बरसात में पैदल चलना भी दूभर हो जाता है. किसी के बीमार होने या गर्भवती स्त्री को एक किमी तक खटिया पर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है. इसके बाद एंबुलेंस या अन्य साधन से अस्पताल तक पहुंचाया जाता है. जून से दिसंबर तक खेती होने के कारण परेशानी बढ़ जाती है. इस कारण रिश्तेदार भी गांव में आने से कतराते हैं. सड़क की मांग पर डीसी ऑफिस पहुंचे ग्रामीण, बताया दर्द पतपत गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बैठक की. ग्राम मुंडा रासाय मुंडा के नेतृत्व में अपनी समस्या को जिला प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय लिया. गांव के स्त्री-पुरुषों ने सरायकेला पहुंच कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने बरगीपुट, बुरुटोला व तेलायगोडा टोला को सड़क से जोड़ने के लिए रिडिंगदा मुख्य सड़क से खेत मेड़ होते हुए बरगीपुट के चंबरु हांसदा के घर तक सड़क बनाने की मांग की. ग्रामीणों ने ज्ञापन की प्रतिलिपि खरसावां थाना प्रभारी व बीडीओ को सौंपा. इस दौरान ग्रामीण मुंडा रासाय मुंडा, वार्ड सदस्य राज किशोर हांसदा, बाले हांसदा, रविंद्र हांसदा, बाले हांसदा, सामु मुंडा, शंकर हांसदा, रायसिंह हांसदा, दुलाल हांसदा, भीमसेन हांसदा, बुधन सिंह हांसदा, मोहन सिंह सोय, लखीराम सरदार, जीवन सिंह हांसदा आदि मौजूद थे. …कोट… पतपत गांव के तीन टोलों में करीब 90 परिवार हैं. यहां करीब 300 वर्षों से लोग रहते हैं. इसके बावजूद आजतक गांव तक जाने के लिए सड़क नहीं बनी है.- राज किशोर हांसदा, वार्ड सदस्य (बरगीपुट) (21 केएसएन 5) –बरगीपुट, बुरुटोला व तेलायगोड़ा टोला तक जाने के लिए सड़क नहीं है. खेत की पगडंडियों पर चलकर आना-जाना करते हैं. बारिश के दिनों में सबसे अधिक परेशानी होती है. – रासाय मुंडा, ग्राम मुंडा, बरगीपुट (21 केएसएन 6)– तीनों टोला का कोई व्यक्ति बीमार होता है, तो खटिया के सहारे एक किमी दूर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है. तब एंबुलेंस या अन्य वाहन से अस्पताल पहुंचाता जाता है.- रविंद्र हांसदा, ग्रामीण, बरगीपुट (21 केएसएन 7) — रिडिंगदा मुख्य सड़क से खेत मेढ़ होते हुए बरगीपुट के चंबरु हांसदा के घर तक पक्की सड़क बनाया जाये. इससे करीब 90 परिवार के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी.- दुलाल हांसदा, ग्रामीण, बरगीपुट (21 केएसएन 8) डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela News : खेतों की मेढ़ से आवागमन करते हैं 90 परिवार, खटिया पर अस्पताल जाते हैं बीमार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi news : नामकुम अंचल में म्यूटेशन के 1924 मामले लंबित, एक सप्ताह में निबटाने का निर्देश

रांची. एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने नामकुम अंचल और प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. अंचल कार्यालय में म्यूटेशन के लंबित मामलों की जानकारी ली. जांच में पाया गया कि 30 दिन से ऊपर वाले बिना आपत्ति के 1358 मामले और 90 दिन की आपत्ति वाले 566 मामले लंबित हैं. इस पर एसडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के अंदर लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. इधर, शुद्धीकरण की 158 शिकायत में 24 का निष्पादन किया गया था. अभिलेख तैयार करने को कहा अंचलाधिकारी को सभी राजस्व उप निरीक्षक से प्रतिवेदन लेकर गैर मजरुआ जमीन और संदेहास्पद जमाबंदी की पहचान कर अभिलेख तैयार करने को कहा गया. इसके अलावा थाना दिवस का सुचारु रूप से संचालन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए भूमि विवाद में आपसी सहमति से समन्वय स्थापित करने को कहा गया. अंचलाधिकारी को झारभूमि की वेबसाइट में तेजी लाने का निर्देश भी दिया गया. अबुआ आवास के लंबित मामले को दो हफ्ते में निबटाने का निर्देश प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण में मनरेगा योजना का कार्य संतोषजनक पाया गया. एसडीओ को बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य 3,647 में से 1,357 योजना स्वीकृत की गयी है और 428 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि का भुगतान किया गया है. वहीं, अबुआ आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2023-2024 में तीसरी किस्त की राशि 55.47 फीसदी के भुगतान की जानकारी दी गयी. इसके बाद बीडीओ को लंबित योजनाओं को दो सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. 15वें वित्त आयोग की बची राशि पर शीघ्र कार्य करने को कहा गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi news : नामकुम अंचल में म्यूटेशन के 1924 मामले लंबित, एक सप्ताह में निबटाने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : आइआइएम में यूथ फेस्टिवल शुरू, स्टैंड अप कॉमेडियन ने खूब हंसाया

रांची. आइआइएम का पूरा कैंपस शुक्रवार को देर रात तक गुलजार रहा. मौका था यूथ फेस्टिवल रश 10.0 द सोल का. पहले दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. पहले दिन की शुरुआत द बिग एड बैंग ऑवर से हुई, जो एक विज्ञापन बनाने से संबंधित प्रतियोगिता थी, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया. इसके बाद वॉलीबॉल मैच हुआ. सारे प्रतिभागी स्पोर्ट्स को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे थे. कार्यक्रम का उठाया आनंद स्पोर्ट्स के बाद दिन के दो बजे मनोरंजन कार्यक्रम हुआ. इसमें जाने-माने स्टैंड अप कॉमेडियन कुमार वरुण की कॉमेडी का विद्यार्थियों ने जमकर लुत्फ उठाया. कुमार वरुण ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को खूब हंसाया. वरुण ने समसामयिक नेतृत्वक घटनाओं पर जमकर कटाक्ष किया. उनके तीखे हास्य और प्रासंगिक बातों ने दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया. पहले दिन के भव्य समापन समारोह में शोर बैंड ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसका दर्शकों ने आनंद लिया. उनके ऊर्जावान प्रदर्शन ने दर्शकों को देर रात तक झूमने के लिए मजबूर कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : आइआइएम में यूथ फेस्टिवल शुरू, स्टैंड अप कॉमेडियन ने खूब हंसाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh 2025 : स्नान करने वाली महिलाओं के वीडियो अपलोड करता था चंद्र प्रकाश, गिरफ्तार

Mahakumbh 2025 : गुजरात के अस्पतालों में स्त्रीओं की डॉक्टर जांच के वीडियो अपलोड करने के आरोप में पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें से एक ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान करने वाली स्त्रीओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे. साइबर अपराध (अहमदाबाद) पुलिस उपायुक्त लवीना सिन्हा ने मीडिया को यह जानकारी दी. लवीना सिन्हा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के निवासी चंद्र प्रकाश (आरोपी) ने कुछ महीने पहले ‘सीपी मोंडा’ नामक एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था. आरोपी ने इस चैनल पर महाकुंभ में स्नान कर रहीं स्त्री तीर्थयात्रियों के वीडियो अपलोड किए थे. उन्होंने बताया कि चंद्र प्रकाश को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था, उसके साथ महाराष्ट्र के लातूर और सांगली से प्रज्वल तैली और प्रज पाटिल को भी गिरफ्तार किया गया. ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025 : संगम में महाशिवरात्रि स्नान के लिए रेलवे ने की खास व्यवस्था, श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत ‘टेलीग्राम’ पर शेयर किए थे आपत्तिजनक वीडियो सिन्हा ने बताया कि आरोपियों ने राजकोट में स्थित एक अस्पताल में रिकॉर्ड किए गए स्त्री मरीजों के आपत्तिजनक वीडियो पैसे कमाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘टेलीग्राम’ पर शेयर किए थे. उन्होंने बताया, ‘‘तैली और पाटिल ने हैकर से स्त्री मरीजों के वीडियो हासिल किए थे, जबकि चंद्र प्रकाश ने अन्य यूट्यूब चैनल से वीडियो डाउनलोड किए थे. हाल ही में उन्हें अपने चैनल पर अपलोड किया था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या था? लवीना सिन्हा ने बताया कि हम यह जांच कर रहे हैं कि क्या चंद्र ने भी पैसे कमाने के उद्देश्य से वीडियो शेयर किए थे. महाराष्ट्र के इन दोनों लोगों का चंद्र प्रकाश से कोई संबंध नहीं है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो (सीसीटीवी वीडियो) में स्त्री मरीज अस्पताल के एक बंद कमरे में स्त्री डॉक्टर से जांच करवाते हुए या एक नर्स द्वारा इंजेक्शन लगवाते हुए नजर आ रही हैं. पुलिस जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो राजकोट स्थित पायल मैटरनिटी होम के सीसीटीवी फुटेज का था. The post Mahakumbh 2025 : स्नान करने वाली स्त्रीओं के वीडियो अपलोड करता था चंद्र प्रकाश, गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cricket: सचिन-युवराज की मैदान में वापसी, लगेंगे छक्के और चौके, जानें कहां देखें लाइव मैच?

Cricket: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले सीजन में छह सुपरस्टार से भरी टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी. वे हैं इंग्लैंड (कप्तान इयोन मोगन, हिंदुस्तान (सचिन तेंदुलकर), श्रीलंका (कुमार संगकारा), ऑस्ट्रेलिया (शेन वॉटसन), वेस्टइंडीज (ब्रायन लारा) और दक्षिण अफ्रीका (जैक्स कैलिस). लीग में 18 मैच होंगे, जिसमें सेमीफाइनल और 16 मार्च को होने वाला फाइनल शामिल है. टूर्नामेंट नवी मुंबई, वडोदरा और रायपुर के तीन स्टेडियमों में स्पोर्ट्सा जाएगा. शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम तीनों नॉकआउट मैचों की मेजबानी करेगा. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025: पूरी टीम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स शेन वॉटसन (कप्तान), कैलम फर्ग्यूसन, नाथन रियरडन, शॉन मार्श, बेन कटिंग, डैन क्रिश्चियन, बेन डंक (विकेट कीपर), पीटर नेविल (विकेट कीपर), बेन हिल्फेनहॉस, बेन लॉफलिन, ब्राइस मैकगेन, जेम्स पैटिंसन, जेसन क्रेजा, नाथन कूल्टर-नाइल, जेवियर डोहर्टी वेस्टइंडीज मास्टर्स ब्रायन लारा (कप्तान), क्रिस गेल, किर्क एडवर्ड्स, लेंडल सिमंस, नरसिंह देवनारिन, एशले नर्स, ड्वेन स्मिथ, चैडविक वाल्टन (विकेट कीपर), दिनेश रामदीन (विकेट कीपर), विलियम पर्किन्स (विकेट कीपर), फिडेल एडवर्ड्स, जेरोम टेलर, रवि रामपॉल, सुलेमान बेन, टीनो बेस्ट इंडिया मास्टर्स सचिन तेंदुलकर (कप्तान), अंबाती रायुडू, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिमन्यु मिथुन, धवल कुलकर्णी, पवन नेगी, राहुल शर्मा, शाहबाज़ नदीम, विनय कुमार इंग्लैंड मास्टर्स इयोन मोर्गन (कप्तान), इयान बेल, केविन पीटरसन, डेरेन मैडी, दिमित्री मास्कारेनहास, टिम ब्रेसनन, फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), टिम एम्ब्रोस (विकेटकीपर), बॉयड रैंकिन, क्रिस स्कोफिल्ड, क्रिस ट्रेमलेट, मोंटी पनेसर, रयान साइडबॉटम, स्टीवन फिन, स्टुअर्ट मीकर श्रीलंका मास्टर्स कुमार संगकारा (कप्तान) और (विकेटकीपर), असेला गुणरत्ने, लाहिरु थिरिमाने, उपुल थरंगा, आशान प्रियंजन, चतुरंगा डी सिल्वा, चिंताका जयसिंघे, दिलरुवान परेरा, इसुरु उदाना, जीवन मेंडिस, सीकुगे प्रसन्ना, रोमेश कालूविथराना (विकेटकीपर), धम्मिका प्रसाद, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स जैक्स कैलिस (कप्तान), अल्विरो पीटरसन, फरहान बेहार्डियन, हाशिम अमला, हेनरी डेविड्स, जैक्स रूडोल्फ, जोंटी रोड्स, जेपी डुमिनी, वर्नोन फिलेंडर, डेन विलास (विकेटकीपर), मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), एडी लेई, गार्नेट क्रूगर, मखाया एनतिनी, थांडी तशबालाला इसे भी पढ़ें: एक मर्द के लिए दो औरतों में महाहिंदुस्तान, देखें वीडियो इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025, लाइव कहां देखें हिंदुस्तान में, प्रशंसक कलर्स सिनेप्लेक्स और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर टीवी पर IML 2025 को लाइव देख सकते हैं. इसे Jio Hotstar ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जा सकता है. देखें मैच का पूरा शेड्यूल तारीख मैच स्थान 22 फरवरी इंडिया मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई 23 फरवरी ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स बनाम साउथ अफ्रीका मास्टर्स डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई 24 फरवरी वेस्टइंडीज मास्टर्स बनाम इंग्लैंड मास्टर्स डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई 25 फरवरी इंडिया मास्टर्स बनाम इंग्लैंड मास्टर्स डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई 26 फरवरी साउथ अफ्रीका मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई 28 फरवरी वेस्टइंडीज मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट 1 मार्च इंग्लैंड मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट 2 मार्च इंडिया मास्टर्स बनाम साउथ अफ्रीका मास्टर्स निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट 4 मार्च ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स बनाम इंग्लैंड मास्टर्स निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट 5 मार्च वेस्टइंडीज मास्टर्स बनाम श्रीलंका मास्टर्स निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट 6 मार्च इंडिया मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट 8 मार्च साउथ अफ्रीका मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर 9 मार्च इंडिया मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर 10 मार्च श्रीलंका मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर 11 मार्च इंग्लैंड मास्टर्स बनाम साउथ अफ्रीका मास्टर्स शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर 13 मार्च सेमीफाइनल 1 (पहला बनाम चौथा) शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर 14 मार्च सेमीफाइनल 2 (दूसरा बनाम तीसरा) शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर 16 मार्च फाइनल शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर 𝐓𝐡𝐞 #IMLT20 𝐦𝐚𝐭𝐜𝐡-𝐬𝐜𝐡𝐞𝐝𝐮𝐥𝐞 𝐡𝐚𝐬 𝐛𝐞𝐞𝐧 𝐚𝐧𝐧𝐨𝐮𝐧𝐜𝐞𝐝! 🤩 Block your dates 🗓️, grab your snacks & get ready for an 𝐞𝐩𝐢𝐜 𝐬𝐡𝐨𝐰𝐝𝐨𝐰𝐧! 😍#TheBaapsOfCricket #DisneyplusHotstar #ColorsCineplex #ColorsCineplexSuperhits #imloncineplex #imlonhotstar pic.twitter.com/gGA5YyGWKD — INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE (@imlt20official) February 5, 2025 इसे भी पढ़ें: चीन में मिला नया कोरोना वायरस, क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन? The post Cricket: सचिन-युवराज की मैदान में वापसी, लगेंगे छक्के और चौके, जानें कहां देखें लाइव मैच? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh 2025 : क्या संगम का पानी स्नान करने लायक है? जानें क्या कहते हैं पर्यावरण वैज्ञानिक

Mahakumbh 2025 : हाल ही में केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की एक रिपोर्ट आई. इसने लोगों के मन में संदेह पैदा कर दिया. इसी संदेह को देखते हुए देश के प्रख्यात वैज्ञानिक गंगा जल में स्नान को लेकर आई रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वे एक तरफ रिपोर्ट को अपूर्ण बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट के अंशों को गलत ढंग के प्रसारित करने का संदेह जता रहे हैं. वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि नाइट्रेट और फॉस्फेट जैसे तत्वों का रिपोर्ट में उल्लेख नहीं है जो इसे अपूर्ण बनाती है. ऐसे में, केवल इस रिपोर्ट के आधार पर गंगा जल की गुणवत्ता पर सवाल उठाना ठीक नहीं रहेगा. वैज्ञानिकों ने संगम के जल को स्नान योग्य बताया है. शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान स्कूल के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार मिश्रा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर उमेश कुमार सिंह तथा दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर आरके रंजन ने एक स्वर में कहा कि मौजूदा रिपोर्ट के आधार पर भी गंगा जल क्षारीय है, जो कि स्वस्थ जल निकाय का संकेत है. जल में घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा के आधार पर इसे स्नान योग्य ही माना जाएगा. कोई नई बात नहीं है कोलीफॉर्म बैक्टीरिया प्रयागराज के पानी में फेकल बैक्टीरिया के संदूषण की रिपोर्ट पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान स्कूल के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि हमें और अधिक डाटा सेट की आवश्यकता है. महाकुंभ में बहुत बड़ी संख्या में लोग स्नान कर रहे हैं. अगर आप कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की बात करें, तो यह कोई नई बात नहीं है. उनके अनुसार, अगर आप अमृत स्नान के चरम के डाटा को देखेंगे, तो आप पाएंगे कि उस समय ई.कोली बैक्टीरिया चरम पर होता है. इसलिए, निष्कर्ष रूप में, मैं कहूंगा कि हमें और अधिक डाटा सेट की आवश्यकता है. हमें और अधिक मापदंडों व अधिक निगरानी स्टेशनों की आवश्यकता है, खासकर धारा के नीचे. स्नान के उद्देश्य से, 3 माइक्रोग्राम प्रति लीटर सुरक्षित है और हम कह सकते हैं कि पानी नहाने के लिए अच्छा है. लेकिन अगर आप संगम घाट के डाटा में बदलाव देखें, तो आप पाएंगे कि यह 3 के आसपास उतार-चढ़ाव कर रहा है. कभी-कभी, यह 4, 4.5 हो जाता है. इसलिए मैं कहूंगा कि घुलित ऑक्सीजन का स्तर जो हम देखते हैं वह एक बहुत ही स्वस्थ जल निकाय का संकेत है और साथ ही अगर आप पीएच रेंज देखें, तो वे सभी क्षारीय पानी है, जो कि अच्छा माना जाएगा. पूरा नहीं है डाटा, नाइट्रेट और फॉस्फेट का उल्लेख नहीं प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पानी की गुणवत्ता पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने एक रिपोर्ट तैयार की, जिसमें पानी में फीकल कोलीफॉर्म (बैक्टीरिया) के बढ़े हुए स्तर की बात कही गई है. मेरा मानना है कि सीपीसीबी को रिपोर्ट पर और काम करने की ज़रूरत है, क्योंकि उनके पास पूरा डाटा नहीं है. उनके अनुसार, रिपोर्ट में नाइट्रेट और फॉस्फेट का स्तर गायब है. वहीं, रिपोर्ट में दिखाए गए अनुसार पानी में घुली ऑक्सीजन का स्तर अच्छा है. ऐसे में, मौजूदा डाटा के आधार पर, यह कहा जा सकता है कि त्रिवेणी संगम का पानी नहाने के लिए उपयुक्त है. ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 : संगम में महाशिवरात्रि स्नान के लिए रेलवे ने की खास व्यवस्था, श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत डाटा में काफी अंतर, ‘नहाने के लिए जल अनुपयुक्त’ कहना है जल्दबाजी प्रयागराज के गंगाजल में फीकल बैक्टीरिया के संदूषण की रिपोर्ट पर, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर आरके रंजन ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डाटा में काफ़ी अंतर है. यह निष्कर्ष निकालना कि पानी नहाने के लिए असुरक्षित है, दरअसल जल्दबाज़ी होगी. प्रयागराज के पानी में नहाने के लिए सुरक्षित नहीं है, यह निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त डाटा नहीं है. ऐसा ही दावा गढ़मुक्तेश्वर, गाजीपुर, बक्सर और पटना को लेकर भी किया गया है. उनके अनुसार, ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं. इसके पीछे एक कारण यह भी है कि बड़ी संख्या में लोग एक ही पानी में नहाते हैं. यह भी मायने रखता है कि जल का नमूना कहां से और कब लिया गया है. The post Mahakumbh 2025 : क्या संगम का पानी स्नान करने लायक है? जानें क्या कहते हैं पर्यावरण वैज्ञानिक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Alert: 22 से 24 फरवरी तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में बरसेंगे बादल

Rain Alert: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में बीते दिनों से बारिश हो रही है. हिंदुस्तानीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हो रहा है. आगामी कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम इसी तरह बना रह सकता है. शुक्रवार को भी कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी, नया सिस्टम होगा सक्रिय मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 24 फरवरी से सक्रिय हो सकता है, जिससे उत्तर हिंदुस्तान और पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में व्यापक मौसमी बदलाव देखने को मिलेगा. इसके अलावा, उत्तरी और पूर्वी हिंदुस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के भी संकेत हैं. इन मौसमी घटनाओं के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश हो सकती है. वहीं, एक और पश्चिमी विक्षोभ फरवरी के अंतिम सप्ताह में सक्रिय होने की संभावना है, जिसका प्रभाव केरल, तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश में भी दिख सकता है. इस दौरान हिमालयी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है. उत्तर और पूर्वी हिंदुस्तान में तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 24 फरवरी से उत्तर हिंदुस्तान में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी हिंदुस्तान में 22 और 23 फरवरी को आंधी-तूफान आने की संभावना है. इस दौरान बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलेंगी, और कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज आंधी और बारिश की संभावना मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अगले दो दिनों तक बारिश होगी. खासकर कोलकाता, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, नदिया और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है. इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है, साथ ही फसलों को भी नुकसान हो सकता है. राजस्थान में भी दिखेगा मौसम का असर राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. बीते 24 घंटों में हनुमानगढ़ जिले में संगरिया सहित कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी शनिवार को भी कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, हालांकि ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. फसलों को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है. गेहूं, सरसों और दलहन जैसी फसलें प्रभावित हुई हैं. किसान इस अचानक बदले मौसम से चिंतित हैं, क्योंकि इससे उनकी उपज प्रभावित हो सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह मौसमी बदलाव ज्यादा दिनों तक बना रहता है, तो रबी फसलों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है. आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? 24 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और पूर्वी हिंदुस्तान में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना. राजस्थान और उत्तर हिंदुस्तान के अन्य राज्यों में बादल छाए रह सकते हैं. पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का खतरा. फसलों पर असर पड़ने की आशंका, किसानों को सतर्क रहने की सलाह. मौसम विभाग लगातार इन मौसमी बदलावों पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इसे भी पढ़ें: फट जाएगा कलेजा! कांपने लगेगा शरीर, देखें वीडियो The post Rain Alert: 22 से 24 फरवरी तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में बरसेंगे बादल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh 2025 : संगम में महाशिवरात्रि स्नान के लिए रेलवे ने की खास व्यवस्था, श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेले के अंतिम चरण को सफल बनाने में प्रशासन लग गया है. रेलवे भी यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठा रहा है. इस क्रम में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के अंतिम सप्ताह के दौरान तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या की संभावना के मद्देनजर विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए गए हैं. रेलवे ने विभिन्न स्टेशन पर ऐसे समय में ये ‘होल्डिंग एरिया’ (यात्रियों के ठहरने के लिए स्थान) बनाये हैं, जब नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को भगदड़ मच जाने से 18 लोगों की मौत हो गई थी. रेल मंत्रालय ने बयान जारी किया है. इसमें यात्रियों से सहयोग करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है. मंत्रालय ने बताया कि रेलवे ने उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए हैं. ये ‘होल्डिंग एरिया’ प्लेटफॉर्म के बाहर बनाए गए हैं. इससे यात्रियों को नियंत्रित करने और भीड़भाड़ को रोकने में मदद मिलेगी. ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान के समय पर प्लेटफॉर्म मिलेगी एंट्री मंत्रालय ने कहा, ‘‘यात्रियों को उनकी ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान के समय पर प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य भीड़ को मैनेज करना और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना है.’’ इसमें कहा गया कि उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद, आनंद विहार, नयी दिल्ली, अयोध्या धाम और बनारस में बड़े पैमाने पर ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए हैं. पूर्वोत्तर रेलवे ने भी बनारस, सिवान, बलिया, देवरिया, छपरा और गोरखपुर में ‘होल्डिंग एरिया’ बनाए हैं. 1200 अतिरिक्त बसें चलाएगी योगी प्रशासन अंतिम दिनों में मेले के सफल संचालन के लिये प्रदेश प्रशासन 1200 अतिरिक्त बसें चलाएगी. प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार, इन बसों का क्षेत्रवार आबंटन किया गया है. ऐसा इसलिए ताकि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों. उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान और 20 से 28 फरवरी, 2025 के लिए 1,200 बसें रिजर्व रखी गई हैं. इससे आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होगी. The post Mahakumbh 2025 : संगम में महाशिवरात्रि स्नान के लिए रेलवे ने की खास व्यवस्था, श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयर ने शुरू की बुकिंग, दिल्ली के लिए इस तारीख को पहली उड़ान

Darbhanga Airport: दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से नयी विमानन कंपनी अकासा एयरलाइंस की विमान सेवा अप्रैल से शुरू होने जा रही है. आकासा के विमान दरभंगा से दिल्ली के लिए पहली उड़ान भरेंगे. समर शेड्यूल में अकासा के विमानों का परिचालन तय हो गया है. बताया जा रहा है कि अकासा की फ्लाइट रोज दिल्ली व मुंबई रूट पर सर्विस देगी. दोनों रूटों पर चार जहाज का आना- जाना होगा. अकासा को दिल्ली रूट पर उड़ान के लिए स्लॉट मिल चुका है. कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मुंबई रूट के लिए भी हरी झंडी मिलने पर दोनों रूट पर कंपनी एक साथ सर्विस देगी. इससे पहले दरभंगा हवाइ अड्डा पर कंपनी सेटअप लगायेगी. दिल्ली रूट पर रोजाना आठ विमानों का होगा परिचालन दरभंगा- दिल्ली रूट पर सर्वाधिक यात्री सफर करते हैं. नये विमानन कंपनी अकासा एयरलाइंस के आने से यात्रियों को किफायती दर पर टिकट मिलेगा. सबसे व्यस्त रूट दरभंगा- दिल्ली में विमानों की संख्या बढ़ने से पैसेंजरों को बेहतर विकल्प मिलेगा. चार अप्रैल से शुरू हो रही आकासा एयर की दरभंगा दिल्ली फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो चुकी है. चार अप्रैल को दिल्ली से दरभंगा का टिकट 14452 रुपये है. यह विमान दिल्ली से सुबह 9 बजे टेकऑफ करेगा और 10:55 में दरभंगा लैंड करेगा. फिर 11:30 में दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर बाद 13:25 में दिल्ली लैंड करेगा. दरभंगा से दिल्ली का किराया चार अप्रैल को 14444 रुपया है. दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयर ने शुरू की बुकिंग, दिल्ली के लिए इस तारीख को पहली उड़ान 2 दरभंगा हवाई अड्डा से रोजाना करीब 20 फ्लाइटों का होगा परिचालन 30 मार्च से शुरू होने वाले समर शेड्यूल में दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. जानकारी के अनुसार इस रूट पर स्पाइस जेट के चार, इंडिगो व अकासा एयरलाइंस के दो- दो विमानों की आवाजाही होगी. इस प्रकार रोजाना दिल्ली रूट पर आठ विमानों का आना- जाना होगा. अकासा एयरलाइंस के सर्विस शुरू से यहां से रोजाना करीब 20 फ्लाइटों का आना- जाना होगा. इसमें सबसे अधिक विमान दिल्ली रूट पर चलाया जायेगा. इसके अलावा मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर सीधी विमान सेवा संचालित की जायेगी. विमानों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. समर शेड्यूल में दरभंगा से विमानों का टेक ऑफ (साप्ताहिक) रूट- एयरलाइंस- विमानों की संख्या दिल्ली- स्पाइसजेट- 14मुंबई- स्पाइसजेट- 07बेंगलुरु- स्पाइसजेट- 07दिल्ली- अकासा- 07मुंबई- अकासा- 07दिल्ली- इंडिगो- 07मुंबई- इंडिगो- 04 (रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार)कोलकाता- इंडिगो- 07हैदराबाद- इंडिगो- 07 Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयर ने शुरू की बुकिंग, दिल्ली के लिए इस तारीख को पहली उड़ान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Railways: बख्तियारपुर जंक्शन पर मचा हंगामा, ओवरहेड वायर पर चढ़ गया युवक

Indian Railways: बख्तियारपुर. शुक्रवार की देर रात बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे तक हंगामा जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया जब एक विक्षिप्त युवक रेलवे ओवरहेड वायर वाले खंभे पर चढ़ गया. बताया जाता है कि वह युवक रेलवे पुल के सहारे ओवरहेड वायर वाले खंभे तक पहुंच गया. युवक की जान बचाने के लिए रेल प्रशासन ने विद्युत आपूर्ति को बंद कराया. मौके पर मौजूद आरपीएफ व रेल पुलिस के अधिकारी के अलावा यात्री उस युवक से लगातार नीचे उतरने की अपील करते रहे. युवक विक्षिप्त ने बाधित किया ट्रेनों का परिचालन मिली जानकारी के अनुसार लगभग नौ बजे से दस बजे तक रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही. सैकड़ों लोग रेलवे प्लेटफॉर्म से पटरी तक खड़े थे. इस दौरान परिचालन भी बाधित रहा. अंत में थक हार कर कुछ लोग ऊपर चढ़ युवक को नीचे उतारा. युवक विक्षिप्त बताया जाता है. वह निरसा धनबाद का नाम ले रहा है. छह दिन पहले ही पटना जक्शन पर हुआ था हादसा पटना जंक्शन पर छह दिन पहले ही एक युवक ने फुट ओवरब्रिज से छलांग लगा दी. वो सीधे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. देखते ही देखते युवक जिंदा जल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई. घटना शनिवार की शाम की है. बताया जा रहा है कि युवक प्लेटफॉर्म संख्या 8 और 9 के बीच शाम के वक्त टहल रहा था. इस दौरान वो पश्चिमी फुटओवर ब्रिज पर पहुंचा. यहां भी उसने दो-तीन बार चक्कर लगाया और इसके बाद ब्रिज पर लगी 5 फीट ऊंची जाली पर चढ़ गया. इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता इस युवक ने इस जाली से नीचे छलांग लगा दी. Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post Indian Railways: बख्तियारपुर जंक्शन पर मचा हंगामा, ओवरहेड वायर पर चढ़ गया युवक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top