Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: एक लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली लोहा सिंह गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Bihar News: औरंगाबाद पुलिस ने जिले के कुख्यात और एक लाख रूपये का इनामी नक्सली सुरेश सिंह उर्फ सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में औरंगाबाद और गया पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी. एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि 20 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि औरंगाबाद जिले का कुख्यात नक्सली सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा गया जिले के धनगाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलेटांड के जंगल में छिपा हुआ है. विशेष टीम ने पाई सफलता इसके बाद पुलिस ने सूचना की सत्यापन की और आवश्यक कार्रवाई हेतु विशेष टीम को गठित किया. विशेष टीम ने इसके बाद तिलेटांड के जंगल में घेराबंदी कर छापेमारी की और उसे दबोच लिया. उसके पास से मोबाईल फोन बरामद किया गया. बता दें कि 26 अगस्त 2022 को औरंगाबाद पुलिस एवं केन्द्रीय पुलिस बल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरूखिया पहाड़ के जंगली क्षेत्र से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें पांच मामले हैं दर्ज जांच के क्रम में पकड़े गये नक्सली सुरेश सिंह उर्फ सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा की संलिप्तता उक्त कांड में पाई गई थी. गिरफ्तार नक्सली को विशेष टीम द्वारा पुलिस निगरानी में गया से औरंगाबाद लाया गया और न्यायालय में उपस्थित किया गया. एसपी ने बताया कि उक्त नक्सली की गिरफ्तारी से नक्सलीयों का मनोबल काफी गिर गया है. औरंगाबाल जिले में नक्सल गतिविधि पर विराम लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में औरंगाचाद पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ मदनपुर थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज है. इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद के पोस्ट ऑफिस में घुसे लुटेरे, पिस्तौल के दम पर लूट ले गए लाखों रुपए The post Bihar News: एक लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली लोहा सिंह गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

महाकुंभ जानेवाले यात्रियों के लिए मंडल द्वारा की गई व्यापक व्यवस्था

नया विचार समस्तीपुर – महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। सीमावर्ती रेलवे स्टेशनों से भी हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंच रहे हैं।कुम्भ यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु रेलवे विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रही है जिसमे स्थानीय प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। स्टेशनों पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) एवं एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) के जवान यात्रियों को ट्रेनों में सुचारू रूप से बैठाने और व्यवस्था बनाए रखने में सहायता कर रहे हैं।प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जा रही हैं। आज जयनगर से एक कुम्भ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया।यात्रियों की भीड़ को सुव्यवस्थित करने के लिए ज्यादा भीड़ भाड़ वाले प्लेटफार्म पर रस्सी से बैरिकेडिंग की गई है जिससे यात्रियों को क्रमबद्ध रूप से डिब्बों में बैठाया जा सके।महाकुंभ का समापन आगामी 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन होगा, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने की इच्छा से ट्रेन पकड़ने आ रहे हैं। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।भीड़ नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा भी विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिसमें एसडीआरएफ , सैप के जवान तथा अन्य स्थानीय पुलिस शामिल हैं। इस दौरान आरपीएफ के तैनात जवान भी यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में सहायता कर रहे और भीड़ को व्यवस्थित करने में सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहे।समस्तीपुर मंडल के सभी विभागों के कार्यालय कर्मचारियों को भी भीड़ व्यवस्था तथा प्रबंधन कार्य में लगाया गया है।स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे की ओर से कई तरह की सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। होल्डिंग एरिया में पीने के स्वच्छ जल की व्यवस्था की गई है। वाणिज्य विभाग द्वारा होल्डिंग एरिया में ही अनारक्षित टिकट काउंटर खोला गया है जिससे यात्रियों को वहीं टिकट मिल जा रहा है। पूरे स्टेशन पर जनता मील की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है जिसमे यात्रियों को 20 रुपये के मामूली कीमत पर पूरी, सब्जी ,अचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी स्टेशनों के स्टाल पर प्रचुर मात्रा में खाने-पीने के सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इन होल्डिंग एरिया में रेलवे की मेडिकल टीम भी तैनात है जो किसी भी आपात मेडिकल स्थिति में यात्रियों को प्राथमिक उपचार दे सके।इसके अतिरिक्त लगातार उद्घोषणाओं के माध्यम से यात्रियों को निर्देशित किया जा रहा है। मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर मण्डल के शाखा अधिकारियों को नोडल ऑफिसर बनाकर नियुक्त किया गया है जिनके सहयोग हेतु दो अन्य कनीय अधिकारी भी हैं। अपर मंडल रेल प्रबंधक को जयनगर स्टेशन का नोडल अधिकारी बनाया गया है जो वहां 27 फरवरी तक रहेंगे और व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे।मरेप्र स्वयं सारे प्रबंधों एवं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। आज जयनगर से 16.45बजे एक कुम्भ स्पेशल ट्रेन भी खोली गई जिसमें काफी यात्रियों ने यात्रा किया।समय समय पर टिकट चेकिंग भी की जा रही है जिससे कि आरक्षित टिकट लेकर चलने वाले यात्रियों को तकलीफ न हो।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौन है शिखर धवन के साथ दिखने वाली मिस्ट्री गर्ल, इंटरनेट पर अफवाहों का बाजार गर्म

Champions Trophy: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन उर्फ गब्बर उस समय चर्चा में आ गए जब उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल के साथ बैठे देखा गया. धवन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के आधिकारिक राजदूत के रूप में काम कर रहे हैं. वह गुरुवार को दुबई में हिंदुस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान स्टैंड में मौजूद रहे. बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज एक मिस्ट्री गर्ल के साथ मैच का आनंद ले रहे थे और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. प्रशंसकों में दोनों के बीच संभावित संबंधों को लेकर चर्चा होने लगी और उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे. आयरलैंड की रहने वाली है मिस्ट्री गर्ल कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह स्त्री सोफी शाइन थीं जो आयरलैंड की रहने वाली हैं. हालांकि उनके रिश्ते के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी पता नहीं चला, लेकिन धवन सोशल मीडिया पर शाइन को फॉलो करते हैं. हिंदुस्तान और बांग्लादेश के मुकाबले के बीच में धवन इस स्त्री के साथ कई बार कैमरे पर देखे गए और कयासों का बाजार गर्म होने लगा. धवन का हाल ही में तलाक हुआ है. Who is this lady with Shikhar Dhawan?🥲 #ShikharDhawan #IndvsBan #RohitSharma𓃵 #ChampionsTrophy pic.twitter.com/JqFTeY4kAp — lei 🌼 (@sakshimadik03) February 20, 2025 Hahahha such a cute video 😆😆😆 #ShikharDhawan pic.twitter.com/P0PSrC9ydc — Prernaa (@theprernaa) February 21, 2025 हिंदुस्तान को खलेगी जसप्रीत बुमराह की कमी इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिंदुस्तानीय टीम की ताकत पर बात करते हुए धवन ने कहा कि हिंदुस्तान को जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी लेकिन हालिया फॉर्म और कई मैच विजेता खिलाड़ियों को देखते हुए उनके पास टूर्नामेंट जीतने का अच्छा मौका है. धवन ने मंगलवार को प्रकाशित आईसीसी के कॉलम में लिखा, ‘मेरी चिंता यह है कि उन्हें जसप्रीत बुमराह की कमी खलेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनकी कमी खलेगी और मुझे लगता है कि वे इसे बहुत महसूस करेंगे.’ मोहम्मद शमी ने पहले ही मैच में चटकाए 5 विकेट धवन ने कहा, ‘मेरे लिए, वह दुनिया का सबसे अच्छा गेंदबाज है और उसकी सटीकता को दोहराना मुश्किल है. वह बहुत शांत स्वभाव का भी है और यह इस तरह के बड़े इवेंट में बहुत महत्वपूर्ण है.’ हिंदुस्तान ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश पर आसान जीत दर्ज की. बुमराह की कमी को दूर करते हुए मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट चटकाए. हर्षित राणा ने 3 विकेट लेकर उनका भरपूर साथ दिया. 229 रनों का लक्ष्य हिंदुस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. The post कौन है शिखर धवन के साथ दिखने वाली मिस्ट्री गर्ल, इंटरनेट पर अफवाहों का बाजार गर्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलपुर से देश के 9.8 करोड़ किसानों को पीएम मोदी देंगे गुड न्यूज, शुरू करेंगे बिहार चुनाव का अभियान

PM Kisan Yojana 19th Installment: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के भागलपुर जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खाते में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपए की राशि भेजेंगे. पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ ने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है. ऐसे किसान जो लघु और सीमांत है विशेषकर उनकी खाद-बीज की जो आवश्यकता होती थी, उसे पूरा करके उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. बढ़ी है किसानों की संख्या शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से लगभग 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के रूप में 22 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे. पिछली बार 9 करोड़ 60 लाख किसानों को इसका लाभ मिला था. इस बार किसानों की संख्या बढ़ी है. अब तक कितनी राशि भेजी गई मंत्री ने बताया शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि अब तक लगभग 3 लाख 86 हजार करोड़ रुपये की राशि इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में डाली जा चुकी है. 19वीं किश्त डलते ही यह राशि बढ़कर 3 लाख 68 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी. यह दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी की योजना है, जिसने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है. मुझे प्रसन्नता के पीएम मोदी 24 फरवरी को फिर किसानों के खाते में पैसा डालने वाले हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें 23 फरवरी को दरभंगा में किसानों से चर्चा करेंगे शिवराज सिंह केंद्रीय कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ने छोटे किसानों की जिंदगी बदली है. कांग्रेस ने दशकों तक प्रशासन चलाई लेकिन किसानों के खाते में सीधे सहायता देने का काम कभी नहीं किया. हम बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित कर रहे हैं. इसके लिए मैं 23 फरवरी को दरभंगा में मखाना किसानों से चर्चा करूंगा. मखाना उत्पादक किसानों को हम अधिक सुविधाएं प्रदान कर सकें, इसको लेकर भी हम विचार-विमर्श करेंगे. मिशन बिहार का करेंगे आगाज बिहार के नगर विकास और आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कहा कि पीएम 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं, इसी दिन बिहार 2025 मिशन का आगाज होगा. उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की प्रशासन का सफाया हुआ और दिल्ली के लोगों ने आपदा को बदलकर अवसर लाया है, उसी तरह आपको बिहार में भी देखने को मिलेगा. पीएम मोदी का भागलपुर का दौरा ऐतिहासिक होने वाला है. इस दिन पीएम बिहार को 20 हजार करोड़ की सौगात दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें: Bhagalpur News: पीएम कार्यक्रम को लेकर होटलों व लॉज की जांच, विशेष वाहन जांच अभियान The post भागलपुर से देश के 9.8 करोड़ किसानों को पीएम मोदी देंगे गुड न्यूज, शुरू करेंगे बिहार चुनाव का अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BSNL का यह प्लान देता है पूरे 1 साल की वैलिडिटी, कीमत और बेनिफिट्स जान हो जायेंगे खुश

डेटा और कॉल टैरिफ पैक की बढ़ती कीमतों के बीच, यूजर्स किफायती कनेक्टिविटी प्लान्स की तलाश में लगे रहते हैं. ऐसे में हिंदुस्तान संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए नए और आकर्षक प्लान्स पेश किए हैं. विभिन्न रिचार्ज विकल्पों के जरिए BSNL ने एयरटेल, जियो और वीआई जैसे दिग्गजों से ध्यान हटाकर अपनी ओर खींच लिया है. गौर करने वाली बात यह है कि यह प्लान नया नहीं है मगर किफायती जरूर है, जो पूरे साल महंगे रिचार्ज के बोझ से ग्राहकों को राहत देगा. कंपनी का उद्देश्य अपने यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्त करना है, ताकि वे पैसे की बचत कर सकें. नए प्लान के तहत यूजर्स अपनी सिम को पूरे साल सक्रिय रख सकते हैं, वो भी किफायती कीमत पर. तो आइये समझते है इस प्लान को विस्तार से और जानते है इस प्लान के तहत क्या-क्या बेनिफिट्स मिलेंगे. BSNL का ₹1999 वाला प्लान  BSNL अपने ₹1999 वाले प्रीपेड प्लान में कुल 365 दिनों की वैधता प्रदान कर रहा है. यह प्लान देश के कई सर्किलों में उपलब्ध है. इस प्लान को खरीदने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और कुल 600GB डेटा दिया जाएगा. खास बात यह है कि यह 600GB डेटा एक साथ मिलेगा, जिसे यूजर अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 600GB डेटा की खपत के बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 80 Kbps रह जाएगी. इसके अलावा, यूजर्स को 30 दिनों के लिए PRBT, 30 दिनों के लिए Eros Now एंटरटेनमेंट और 30 दिनों के लिए Lokdhun कंटेंट का एक्सेस भी मिलेगा. अगर आप अपने सिम को सक्रिय रखने के लिए एक भरोसेमंद रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, तो यह बीएसएनएल प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इस प्लान को आप अपने स्मार्टफोन से ही आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं. खासतौर पर उन यूजर्स के लिए यह प्लान बेहद उपयोगी है, जो सिर्फ अपना नंबर एक साल तक एक्टिव रखना चाहते हैं. यह भी पढ़े: Airtel, BSNL और Jio यूजर्स सिग्नल के बिना भी करेंगे कॉलिंग और पाएंगे इंटरनेट The post BSNL का यह प्लान देता है पूरे 1 साल की वैलिडिटी, कीमत और बेनिफिट्स जान हो जायेंगे खुश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna High Court: जब्त गाड़ी से पुलिस ने काटी मौज, पटना हाई कोर्ट ने ठोका जुर्माना

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट ने गोपालगंज जिले में जब्त वाहन के अनुचित उपयोग के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को दोषी ठहराया है. अदालत ने प्रशासन को आदेश दिया है कि याचिकाकर्ता को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, जो संबंधित अधिकारियों से वसूला जाएगा. साथ ही, छह महीने के भीतर अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया है. कोर्ट की सख्ती और मामला याचिकाकर्ता हर्ष अग्रवाल की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस पी. बी. बजनथरी और जस्टिस सुनील दत्ता मिश्रा की पीठ ने यह फैसला सुनाया. याचिकाकर्ता के वकील कुमार हर्षवर्धन ने अदालत को बताया कि यदुपुर थाना पुलिस ने 25 जुलाई 2024 को उनकी XUV-700 गाड़ी को शराबबंदी कानून के तहत जब्त किया था, लेकिन बाद में यह सामने आया कि 19 सितंबर 2024 तक वाहन का अवैध रूप से उपयोग किया गया. जुर्माने पर सवाल और कोर्ट का रुख याचिकाकर्ता पर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जिसे उन्होंने पक्षपातपूर्ण बताया. अदालत ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि यदि याचिकाकर्ता एक सप्ताह के भीतर 3 लाख रुपये जमा करता है, तो प्रशासन को तीन दिनों के भीतर वाहन लौटाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. ये भी पढ़े: तेजस्वी के दावे पर ललन सिंह का तंज, कहा -‘सपनों में मुख्यमंत्री बन सकते हैं, हकीकत में नहीं’ आगे की कार्रवाई इस मामले की अगली सुनवाई 6 मार्च 2025 को निर्धारित की गई है. हाईकोर्ट का यह फैसला दर्शाता है कि जब्त वाहनों के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे. The post Patna High Court: जब्त गाड़ी से पुलिस ने काटी मौज, पटना हाई कोर्ट ने ठोका जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Agriculture: प्रधानमंत्री भागलपुर में 24 फरवरी को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त करेंगे जारी

Agriculture: पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर से किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे. किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के तहत 22000 करोड़ रुपए की राशि देशभर के लगभग 9.80 करोड़ किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जायेगी. 18वीं किस्त के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसानों के खातों में 20665 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे. शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि किसानों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान की 19वीं किस्त की राशि भागलपुर (बिहार) में आयोजित कार्यक्रम में ट्रांसफर करेंगे.  मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित कई मंत्री होंगे शामिल इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के कई मंत्री शामिल होंगे. इसका आयोजन केवल बिहार में नहीं होगा, बल्कि इसका देशभर में हर स्तर पर आयोजन हो रहा है. ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर राज्य प्रशासनें आयोजन करेगी. 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) में भी आयोजन होगा. राज्यों के कृषि मंत्री, सांसद और विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम से जुड़ने वाले हैं. इसका सीधा प्रसारण डीडी किसान, माय गव पर वेबकास्ट, यूट्यूब, फेसबुक और देशभर के 5 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर पर भी किया जाएगा और लगभग ढाई करोड़ किसान इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बरौनी में बरौनी डेयरी द्वारा एक दुग्ध उत्पाद संयंत्र शुरू करेंगे, जिसकी दूध प्रसंस्करण की क्षमता लगभग 2 लाख लीटर है. यह पशुपालन व डेयरी विभाग का कार्यक्रम है. मोतिहारी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उदघाटन करने के अलावा प्रधानमंत्री एक 36.45 किलोमीटर लंबी रेल लाइन, जिसकी लागत 526 करोड़ रुपये है और रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. छोटे किसानों की स्थिति में आया है सुधार शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान सम्मान निधि ने छोटे किसानों की जिंदगी बदलने का काम किया है. अब तक लगभग 3.46 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले गए हैं और 19वीं किश्त जारी होते ही कुल 3.68 लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में पहुंच जाएंगे. छोटे किसानों को बुवाई के समय खाद-बीज की दिक्कत होती थी, उन्हें ब्याज पर राशि कर्ज लेकर जरूरतें पूरी करना पड़ती थी. लेकिन अब कृषि संबंधित जरूरी खर्च इस निधि से किसान पूरा करते है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान ने पीएम किसान स्कीम का स्वतंत्र अध्ययन किया है, जिसमें पता चला कि इस योजना के तहत प्राप्त धनराशि ने किसानों की ऋण बाधाओं को दूर करने में मदद की है और किसानों की जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है. किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर अधिकतम 3 लाख रुपये किसान को मिलते थे, अब वो सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गयी है. देश के किसानों के हित में प्रशासन कई योजना चला रही है.  मखाना उत्पादक किसानों से करेंगे चर्चा बिहार की प्रमुख फसल मखाना है. मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मखाना बोर्ड स्थापित करने का फैसला लिया गया है. रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री मखाना उत्पादक किसानों से चर्चा कर उनकी समस्या दूर करने का प्रयास करेंगे. किसान कल्याण मोदी प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसानों का उत्पादन बढ़े, उत्पादन लागत घटे, उत्पादन का सही मूल्य मिले, फसलों के नुकसान की भरपाई हो, कृषि का विविधीकरण हो, प्राकृतिक खेती जैसे मिशन के अभियान सफल हो, लागत घटे, इसके लिए मंत्रालय लगातार काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में शुरू की थी और अगर कोई पात्र किसान छूट गया है तो उसके नाम को जोड़ने की प्रक्रिया कृषि मंत्रालय चलाता रहता है. The post Agriculture: प्रधानमंत्री भागलपुर में 24 फरवरी को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त करेंगे जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi: ‘अमृत से भी अधिक मीठी है मराठी भाषा’, 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में 98वें अखिल हिंदुस्तानीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया. सात दशकों के बाद आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम 21 से 23 फरवरी तक तीन दिनों तक चलेगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , एनसीपी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार , प्रसिद्ध मराठी लेखिका तारा भवालकर और सम्मेलन की अध्यक्ष उषा तांबे भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं. सम्मेलन का आयोजन पहली बार मई 1878 में न्यायमूर्ति महादेव गोविंद रानाडे ने पुणे में किया था. 1954 में हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री  जवाहरलाल नेहरू को कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था. खास है अखिल हिंदुस्तानीय मराठी साहित्य सम्मेलन- पीएम मोदी 98वें अखिल हिंदुस्तानीय मराठी साहित्य सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि मराठी भाषा अमृत से भी बढ़कर मीठी है और वह इस भाषा को बोलने का प्रयास और इसके नए शब्दों को सीखने की कोशिश निरंतर करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि आरएसएस के कारण ही उन्हें मराठी भाषा और मराठी परंपरा से जुड़ने का भी सौभाग्य मिला है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे हुए हैं. जब अहिल्याबाई होल्कर की जयंती का 300वां वर्ष है और कुछ ही समय पहले बाबा साहेब आंबेडकर के प्रयासों से बने देश के संविधान ने भी अपने 75 वर्ष पूरे किए हैं. ‘एक बीज बन गया है विशाल वट वृक्ष’- पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा “आज हम इस बात पर भी गर्व करेंगे कि महाराष्ट्र की धरती पर मराठी भाषी एक महापुरुष ने 100 वर्ष पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बीज बोया था. आज ये एक वट वृक्ष के रूप में अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है.” उन्होंने कहा कि वेद से विवेकानंद तक हिंदुस्तान की महान परंपरा और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक संस्कार यज्ञ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से चला रहा है. मेरा सौभाग्य है कि मेरे जैसे लाखों लोगों को आरएसएस ने देश के लिए जीने की प्रेरणा दी है. संघ के ही कारण मुझे मराठी भाषा और मराठी परंपरा से जुड़ने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ है. मराठी साहित्य राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत- पीएम मोदी अपने संबोधन में पीएम मोदी ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने का भी जिक्र किया और कहा कि देश और दुनिया में 12 करोड़ मराठी भाषी लोगों को इसका दशकों से इंतजार था. उन्होंने कहा ‘यह काम पूरा करने का अवसर मुझे मिला. मैं इसे अपने जीवन का बड़ा सौभाग्य मानता हूं.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अखिल हिंदुस्तानीय मराठी साहित्य सम्मेलन एक भाषा या राज्य तक सीमित आयोजन नहीं है, मराठी साहित्य के इस सम्मेलन में आजादी की लड़ाई की महक है. उन्होंने कहा कि इसमें महाराष्ट्र और राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत है. The post PM Modi: ‘अमृत से भी अधिक मीठी है मराठी भाषा’, 98वें अखिल हिंदुस्तानीय मराठी साहित्य सम्मेलन में बोले पीएम मोदी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत सकते जीतन राम मांझी’, आरजेडी के बयान पर ‘हम’ का पलटवार

Bihar Assembly Election 2025: आरजेडी नेता कुमार सर्वजीत के ‘मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत सकते जीतन राम मांझी’ पर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने शुक्रवार को पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जीतन मांझी एक अनुभवी नेता हैं और उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 9 महीने काफी बेहतर कार्य किया है. राज्य के विकास के लिए उन्होंने 34 सूत्री विकास का एजेंडा भी बनाया था, जो आज के तारीख में लागू हो रहा है. 15 साल के लालू-राबड़ी शासन काल पर जीतन राम मांझी का 9 महीना ही भारी है. आगे उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव जी के पार्टी के नेताओं को संयम में रहना चाहिए. दलित समागम के कार्यक्रम के कारण उनके पेट में दर्द हो रहा है. इसी कारण लालू प्रसाद के पार्टी के नेता फालतू की बयानबाजी कर रहे हैं. जबकि जीतन राम मांझा केंद्रीय मंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास कार्यों में लगे हुए हैं. राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के इतिहास में पार्टी की स्थापना लूट-पाट रहा है. जबकि हम पार्टी की स्थापना समाज के पिछड़े वर्गे के उत्थान के लिए किया गया है. आरजेडी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आरजेडी 30 साल में एक भी दलित नेता को राज्यसभा नहीं भेजा. दलित विरोधी नीतियों की इससे बड़ी बानगी और क्या हो सकती है. 28 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले दलित समागम से राजद खेमे में बेचैनी बढ़ गयी है. यह समागम दलित समुदाय के लोगों को एक मंच पर लाने और उनकी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है. जिसमें दलितों के अधिकारों पर चर्चा की जायेगी. प्रदेश के सभी जिलों से लाखों दलित भाई-बहन इसमें शामिल होंगे. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने वाले महागठबंधन के नेताओं को बिहार की जनता इसी बिहार विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी. ये भी पढ़ें.. Video: नेतृत्व में इंट्री के सवाल पर सीएम नीतीश के बेटे ने कह दी बड़ी बात, पढ़िए क्या कहा The post ‘मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत सकते जीतन राम मांझी’, आरजेडी के बयान पर ‘हम’ का पलटवार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Eye Care: आंखों की थकान और समस्याओं को दूर करने के लिए करें ये असरदार एक्सरसाइज

Eye Care: आजकल की डिजिटल युग और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी आंखों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आंखों में जलन, पानी आना, आंख दर्द, नींद न आना जैसी समस्याएं होने लगती हैं. लेकिन कुछ आसान तरीकों और एक्सरसाइज के जरिए आप अपनी आंखों की सेहत को बेहतर बना सकते हैं. ये न केवल आपकी आंखों की सेहत को बेहतर बनाएंगी, बल्कि आपकी आंखों की एकाग्रता और दृष्टि में भी सुधार करेंगी.  तो आइए जानते हैं उन आसान तरीकों के बारे में जो आपकी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है. यह भी पढ़ें- Eye Care Tips: आंखों में ठंडक की जगह परेशानियां दे सकता है गुलाबजल, इन बातों का रखें खास ध्यान आंखों को घुमाना अपनी आंखों को पहले घड़ी की दिशा में और फिर उल्टी दिशा में घुमाएं. इस एक्सरसाइज को 5 से 7 बार तक दोहराने से आपकी आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी और आंखों का तनाव कम होगा. आप इसे धीरे-धीरे और आराम से दोहराएं. हर बार के बाद अपनी आंखों को थोड़ा आराम दें. आंखों को फोकस करना अपनी आंखों को पहले किसी नजदीकी वस्तु पर और फिर किसी दूर की वस्तु पर फोकस करें. इसे 5 बार दोहराएं. इससे आपकी आंखों की फोकसिंग क्षमता में सुधार होगा और आंखों का तनाव कम होगा. आंखों को आराम देना अगर आप अधिक देर तक तक स्क्रीन के सामने बैठते हैं तो प्रत्येक घंटे के बाद 10 मिनट के लिए आंखों को बंद करें. इससे आपके आँखों पर दबाव महसूस नहीं होगा और आंखों को आराम मिलेगा. आंखों को रोटेट करना अपनी आंखों को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं रोटेट करें, यह प्रक्रिया आपकी आंखों को तनावमुक्त करने में मदद करेगी. इसे 5-7 बार दोहराएं और हर बार के बाद अपनी आंखों को थोड़ा आराम दें. इससे आपकी आंखों की एकाग्रता और दृष्टि में भी सुधार होगा. यह भी पढ़ें- Eye Care Tips: बिना ग्लासेज के देखने में हो रही दिक्कत? इन तरीकों से हटाएं चश्मा आंखों को मालिश करना अपनी आंखों के आसपास की त्वचा को हल्के हाथों से मालिश करें. इसके लिए आप ऑय रोलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपकी आंखें आराम करेंगी और तनाव कम होगा. आप अपनी आंखों पर एक मालिश ऑयल या क्रीम का भी उपयोग कर सकते हैं, जो कि आपकी आंखें और भी ज्यादा आराम पहुंचाएगी. आंखों को पानी से धोना बाहर से आने के बाद हमेशा अपनी आंखों को पानी से धोएं. इससे आपकी आंखें साफ और ताजगी महसूस करेंगी. आंखों को धूप से बचाना अपनी आंखों को तेज धूप से बचाने के लिए चश्मा या सनग्लास जरूर पहनें.  इससे आपकी आंखें धूप के हानिकारक प्रभावों से बचेगी. इनपुट- शुभ्रा लक्ष्मी The post Eye Care: आंखों की थकान और समस्याओं को दूर करने के लिए करें ये असरदार एक्सरसाइज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top