Hot News

MLC इलेक्शन में सिर्फ 2 को छोड़ बाकी सभी हो सकते हैं नये चेहरे, 8 जून को नॉमिनेशन का आखिरी दिन

Bihar MLC Election 2026: इलेक्शन कमीशन की ओर से बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके साथ ही नौ सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. अधिसूचना जारी होते ही नामांकन का काम शुरू हो गया. लेकिन नामांकन के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया है. आठ जून को नामांकन की अंतिम तारीख है.

इन 2 को छोड़ बाकी सभी हो सकते हैं नये चेहरे

विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें एक बीजेपी के संजय मयूख और आरजेडी के सुनील कुमार सिंह को छोड़ सभी नये चेहरे हैं. संभावना जताई जा रही है कि नामांकन के अंतिम दिन आठ जून को ही अधिकतर नामांकन दाखिल किए जायेंगे.

एनडीए के सभी उम्मीदवारों का एक ही दिन नामांकन कराया जायेगा. एनडीए के अंदर सीटों के बंटवारे में टोटल 10 सीटों में जदयू को चार और भाजपा को तीन सीटें मिलनी है. एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो और एक सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) को दी जायेगी.

नीतीश कुमार तय करेंगे JDU उम्मीदवार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के बीच लगातार मुलाकात हो रही है. सोमवार को भी नीतीश कुमार की मुलाकात दोनों से हुई, जो कि बेहद खास माना जा रहा है. इसके साथ ही यह चर्चा है कि जेडीयू उम्मीदवारों के नाम पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार वरीय नेताओं की सलाह से तय करेंगे. जदयू कोटे की एक सीट स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के लिए तय मानी जा रही है.

दीपक प्रकाश भी होंगे एनडीए उम्मीदवार

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश विधान परिषद चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार होंगे. दीपक प्रकाश सम्राट चौधरी की प्रशासन में पंचायती राज के कैबिनेट मंत्री हैं. जानकारी के मुताबिक, पार्टी के भीतर कई दावेदारों के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा अब काफी हद तक सिमट गई है. सामाजिक और जातीय समीकरणों को साधते हुए बीजेपी जल्द अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर सकती है.

आरजेडी के खाते में जा सकती है एक सीट

संख्या बल के आधार पर एक सीट आरजेडी के खाते में जाना तय माना जा रहा है. आरजेडी की दो सीटें खाली हो रही हैं. आरजेडी की एक सीट पर मौजूदा एमएलसी सुनील कुमार सिंह और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के नाम की चर्चा है. ऐसे में किसके नाम पर मुहर लगती है, यह देखना होगा.

Also Read: बिहार में आज झुलसाएगी गर्मी, इन 6 जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, अगले 2 दिनों के लिए एडवाइजरी

The post MLC इलेक्शन में सिर्फ 2 को छोड़ बाकी सभी हो सकते हैं नये चेहरे, 8 जून को नॉमिनेशन का आखिरी दिन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top