Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोक अदालत को लेकर लोगों को किया जागरूक

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पंचायत प्रशासन भवन में न्याय मित्र आशना उर्फ आशु सोलंकी ने लोक अदालत के बारे में लोगों को जागरूक किया. मौके पर बुधामा पंचायत के सरपंच सह संघ अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व न्याय मित्र आशना ने कहा 14 मार्च 2026 को लोक अदालत है, जिसमें घरेलू हिंसा, जमीनी मामला, जैसे लंबित मामला कोर्ट में चल रहा हो आदि विषयों पर सुनवाई की जायेगी. मौके पर मुखिया पंकज कुमार सिंह, उप सरपंच रणवीर कुमार, पंच नीलम देवी, भाजपा नेता गणगण चौधरी, शालिग्राम हिंदुस्तानी, बबलू मंडल, शुरेश मंडल आदि मौजूद थे. The post लोक अदालत को लेकर लोगों को किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से लोगों में आक्रोश

शंभुगंज. शंभुगंज से खेसर जाने वाले मुख्य मार्ग पर करंजा गांव के समीप सड़क निर्माण एजेंसी की लापरवाही लोगों के लिये गंभीर खतरा बनती जा रही हैं. पुलिया निर्माण के नाम पर सड़क की खुदाई कर आधे सड़क पर ढलाई कर आधे सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, इससे एक तरफ में गहरा गड्ढा बना हुआ हैं. यह गड्ढा पिछले एक माह से अधिक समय से यूं ही खुला पड़ा है, लेकिन न तो निर्माण कार्य पूरा किया गया और न ही किसी तरह का सुरक्षा घेरा या चेतावनी बोर्ड लगाया गया हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग शंभुगंज और खेसर को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है. इस पर दिन-रात छोटे-बड़े वाहन, बाइक सवार और पैदल यात्री आवाजाही करते हैं. रात के समय या बारिश होने पर इस गड्ढे को देख पाना मुश्किल हो जाता है, इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं. ग्रामीणों के अनुसार, कई बार वाहन चालक आखिरी क्षण में गड्ढा देखकर अचानक ब्रेक लगाते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का भी खतरा बना रहता हैं. करंजा गांव के निवासी बताते हैं कि निर्माण एजेंसी ने काम शुरू तो किया, लेकिन अधूरा छोड़कर चले गया. न तो पूरे पुलिया की ढलाई हुई और न ही सड़क को समतल किया गया. इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और स्त्रीओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही हैं. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित विभाग को कई बार मौखिक शिकायत की गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती हैं. The post सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से लोगों में आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

UPSC CSE 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार सिविल सर्विस (UPSC Civil Service 2026) के माध्यम से कुल 933 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सिविल सर्विस परीक्षा में आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 24 फरवरी 2026 तक का समय मिला है. इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा. UPSC CSE 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन यूपीएससी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें. अब UPSC Civil Services Services Examination 2026 पर जाएं. इसके बाद Apply Online Form पर क्लिक करें. इसमें मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन के बाद प्रिंट जरूर ले लें. UPSC Civil Services Services Examination 2026 Notification PDF यहां चेक करें. UPSC CSE Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई? यूपीएससी सिविल सर्विस (UPSC CSE 2026) में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं. उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 32 साल से कम होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. UPSC Civil Service Exam Date: कब होगी परीक्षा? यूपीएससी की तरफ से जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, सिविल सर्विस की परीक्षाएं 24 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी. हालांकि, मेन्स परीक्षा की तारीख को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. यूपीएससी में आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन चेक कर लें. यह भी पढ़ें: एयर फोर्स में अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई The post यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

52 मवेशियों से लदे दो ट्रक जब्त, पुलिस ने दो चालकों को लिया हिरासत में

बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने तेघरिया के पास की कार्रवाई, क्षमता से अधिक ठूंस कर भरे गए थे मवेशी किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के तेघरिया के पास पुलिस ने मवेशियों से लदे दो ट्रकों को जब्त किया है. इन ट्रकों में कुल 52 भैंसों को अत्यंत अमानवीय व क्रूर तरीके से लादकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने यह कार्रवाई बजरंग दल नामक संगठन की गुप्त सूचना पर की है. पुलिस ने मौके से दोनों ट्रकों को कब्जे में लेते हुए उनके चालकों को हिरासत में ले लिया है. क्षमता से अधिक मवेशी होने से कई हुए घायल पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 47-2226 में 27 मवेशी व ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 25-9589 में 25 मवेशी लदे हुए थे. जांच के दौरान पाया गया कि मवेशियों को ट्रकों में क्षमता से अधिक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. क्रूरता का आलम यह था कि मवेशियों को ठीक से सांस लेने तक की जगह नहीं मिल रही थी, जिसके कारण कई मवेशी लहूलुहान अवस्था में पाए गए. बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से बिहार के पोठिया ले जाया जा रहा था. पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि तेघरिया से मवेशी लदे ट्रक जब्त किए गए हैं. पुलिस ने पशुओं के परिवहन से संबंधित वैध कागजात की मांग की है. उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. मामले की गहनता से जांच जारी है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रुकवाया ट्रक बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से भारी संख्या में मवेशियों को ट्रक के जरिए पोठिया की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता तुरंत तेघरिया पहुंचे व दोनों ट्रकों को रुकवाकर स्थानीय पुलिस को सूचित किया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सूचना सही पायी गयी व मवेशियों को बरामद किया गया. The post 52 मवेशियों से लदे दो ट्रक जब्त, पुलिस ने दो चालकों को लिया हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गयी कलश यात्रा

करौं. प्रखंड क्षेत्र के बासकुपी के संकट मोचन धाम नावाडीह में हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व श्रीश्री 108 महायज्ञ को लेकर बुधवार को 151 कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली. कलश यात्रा संकट मोचन धाम नावाडीह से निकल कर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए जयंती नदी के बागडेरी घाट पहुंची. जहां पंडित यज्ञाचार्य अशोक पांडे राम प्रकाश पांडे, भूदेव मिश्रा, दीनबंधु पांडे, विकास पांडे व अन्य पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमान निरंजन प्रसाद राय सपत्नीक सुषमा देवी को विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराकर कलश में जल भरवाया. पांच दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा व यज्ञ के सफल संचालन के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संकल्प दिलाया. यात्रा में पूर्व मंत्री रणधीर सिंह शामिल हुए. यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा व यज्ञ चार से आठ फरवरी तक चलेगा. जहां वृंदावन मथुरा से आये रामकथा वाचिका दिव्यांशी के द्वारा प्रत्येक दिन रामायण पाठ प्रस्तुत किया जायेगा. यज्ञ कार्यक्रम को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े. इसको लेकर समिति की ओर से पूर्ण व्यवस्था की गयी है. मौके पर जिला परिषद सदस्य जया राय, बलवीर राय, उदय राय, हृदय राय, सचिन राय, ज्ञान राय, अमूल राय, अजय राय, लक्ष्मण राय, मृत्युंजय राय, सुशांत राय, दीपक राय समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. हाइलार्ट्स : करौं प्रखंड क्षेत्र के बासकुपी के नावाडीह में आयोजन The post हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गयी कलश यात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पैक्स गोदाम निर्माण को लेकर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

धोरैया . प्रखंड क्षेत्र की रणगांव पंचायत के मोटंगा गांव में पैक्स गोदाम निर्माण को लेकर उपजे विवाद के समाधान के लिए बीडीओ अरविंद कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और पैक्स अध्यक्ष दोनों पक्षों से बात कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया. मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 11 और 12 के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर शिकायत की थी कि गोदाम बनने से गांव का मुख्य रास्ता और नाला बाधित हो जायेगा. ग्रामीण मनोहर कामती, पवन मांझी, मीरा देवी आदि का कहना है कि इसी मार्ग पर आंगनबाड़ी केंद्र और पानी टंकी भी स्थित है, जहां आवाजाही में भविष्य में भारी परेशानी होगी. निरीक्षण के दौरान पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि गोदाम निर्माण के लिए अंचल कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त है, लेकिन स्थानीय विरोध के कारण कार्य में बाधा आ रही है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पैक्स गोदाम का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाये और ग्रामीणों के रास्ते व नाले की निकासी में भी कोई बाधा न आए. उन्होंने आपसी समन्वय से समस्या सुलझाने की बात कही. The post पैक्स गोदाम निर्माण को लेकर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण संपन्न

अररिया. 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का समापन बुधवार को एसबीआइ आरसेटी अररिया में किया गया. जिसमें 25 स्त्रीओं व पुरुषों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. इस प्रशिक्षण में कृषि से संबंधित सभी जानकारी लोगों को दी गयी. कम लागत में अधिक उत्पादन के तरीके भी बताये गये. इसके अलावे सभी प्रशिक्षुओं को निदेशक किशोर कुमार यादव ने प्रमाण पत्र दिया. बैंक से किसी भी तरह के रोजगार के लिए ॠण दिलाने में मदद मिलेगी. मौके पर वरिष्ठ संकाय शशांक शेखर, संकाय राम मोहन झा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. The post 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीबीएल मेले में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखायी प्रतिभा

फारबिसगंज. जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान फारबिसगंज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेला में अररिया जिला के प्रशासनी स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. इस कार्यक्रम में कुल नौ प्रखंडों से कुल 36 प्रतिभागियों ने गणित व विज्ञान के नवाचारों को प्रदर्शित किया. जिसमें से उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स का चयन पटना में होने वाले राज्य स्तरीय मेले के लिए किया गया. गणित व विज्ञान में कड़ा मुकाबला हुआ. प्रतियोगिता में गणित विषय में उमवि कामत टोल बौंसी (रानीगंज) ने प्रथम, मवि चंडीपुर (पलासी) ने द्वितीय व मवि शंकरपुर (भरगामा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं विज्ञान विषय में मवि लक्ष्मीपुर (रानीगंज) प्रथम, मवि पुरंदाहा (फारबिसगंज) द्वितीय व मवि पट्टीप्राण पट्ट भरगामा ने तृतीय स्थान हासिल किया. बच्चों के मार्गदर्शन के लिए शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. The post पीबीएल मेले में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखायी प्रतिभा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ओरिया के समीप सड़क हादसे में फेरी वाले की मौत

बाराहाट. थाना क्षेत्र अंतर्गत औरिया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बुधवार की दोपहर पुराने सामानों के बदले नये सामान की फेरी का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के एजी नगर निवासी साहेब के पुत्र खुर्शीद उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मृतक बाराहाट बाजार में किराये के मकान में रहकर क्षेत्र में पुराने सामानों के बदले नये सामान की खरीद बिक्री का काम किया करता था. सुबह वह इसी काम के सिलसिले में क्षेत्र में गया हुआ था. वापसी के दौरान वह औरिया गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक की बाइक ट्रक के पहिये में फंसकर तकरीबन 50 मीटर दूर तक घिसटती चली गयी. इसमें मृतक भी साथ में घसीटा चला गया. जिससे उसके शरीर के चिथडे उड़ गये. सूचना पर थानाध्यक्ष महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को अपने नियंत्रण में किया. घटना के तुरंत बाद इस मार्ग पर जाम जैसा नजारा देखने को मिला. दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद इस मार्ग से जाम को हटाया और आवागमन को बहाल किया. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के एक फेरी वाले की सड़क हादसे में मौत हुई है. शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजन के आने पर आगे की विधि संवत कार्रवाई की जायेगी. The post ओरिया के समीप सड़क हादसे में फेरी वाले की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धड़ल्ले से चल रहा है सफियाबाद थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी का कार्य

जमालपुर —————————- सफियाबाद थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी उत्खनन का धंधा धड़ल्ले से जारी है. इस क्षेत्र में खनन माफिया के कारण प्रशासन को लाखों के राजस्व का चूना लग रहा है. इस कार्य से जुड़े लोग हल्दी लगे ना फिटकरी और रंग चोखा की तर्ज पर गंगा किनारे से मिट्टी की अवैध कटाई कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं. आलम यह है कि मिट्टी उत्खनन की सूचना उत्खनन पदाधिकारी और अंचल अधिकारी तक पहुंच जाती है परंतु पुलिस का नेटवर्क इस मामले में पीछे रह जाता है. गंगा नदी किनारे हो रहा अवैध उत्खनन राष्ट्रीय राजमार्ग 80 और गंगा नदी के बीच के भाग में अवैध उत्खनन किया जाता है. यह सिलसिला जमालपुर प्रखंड के कई पंचायतों में निर्बाध रूप से वर्षों से चल रहा है. जिस पर पूरी तरह लगाम लगा पाने में प्रशासन विफल साबित हुआ है. चिन्हित स्थानों से मुफ्त की मिट्टी ट्रैक्टर पर लोड किया जाता है और उसे जरूरतमंदों को मुंह मांगी कीमत पर पहुंचाया जाता है. कई बार ऐसा भी मामला सामने आया है जब ईट भट्ठा तक अवैध उत्खनन का कारोबार जुड़ा हुआ पाया गया है. बताया गया कि न केवल प्रशासनी जमीन बल्कि निजी जमीन की मिट्टी की कटाई भी अवैध माना जाता है और यह कानूनन अपराध भी है. लोगों में यह चर्चा बन गई है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से अवैध उत्खनन का धंधा फल फूल रहा है जिस पर वरीय अधिकारियों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है. फरदा गांव के आसपास जेसीबी से हो रही है मिट्टी की अवैध कटाई सफियाबाद थाना क्षेत्र के फरदा गांव के आसपास जेसीबी से मिट्टी की अवैध कटाई हो रही है. न केवल मिट्टी बल्कि गंगा के बालू को भी ट्रैक्टर से ढोया जाता है और जरूरतमंद को मुंह मांगी राशि पर पहुंचाया जाता है. लोगों का मानना है कि नए मकान निर्माण के समय यदि गंगा नदी के बालू का प्रयोग जमीन बनाने में किया जाए तो उसे जमीन पर चूहा परेशान नहीं करता है. इसलिए घर बनाने वाले लोगों की पहली पसंद गंगा नदी का सफेद बालू है. हाल के दिनों में अवैध मिट्टी उत्खनन को लेकर संबंधित विभाग सक्रिय नहीं है. जिसका नतीजा यह है कि रात तो रात दिन के उजाले में भी जेसीबी मशीन से मिट्टी की अवैध कटाई की जाती है. हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि डकारानाल परियोजना के लिए चल रहे कार्य में गंगा नदी से बालू और मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है. कहते हैं अधिकारी इस संबंध में जिला खनिज विकास पदाधिकारी अभिमन्यु प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी के विरुद्ध पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. The post धड़ल्ले से चल रहा है सफियाबाद थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी का कार्य appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top