Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो से कटेगा इस शख्स का पत्ता, अब नहीं आएगा नजर, शिवानी को देखकर कैसा होगा विद्या का रिएक्शन?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूप कहता है कि उसे विश्वास है कि अरमान, शिवानी और अभीरा दोनों का अच्छे से ख्याल रख सकता है. रूप कहता है कि उसे एक कानूनी मामले को संभालने के लिए दिल्ली जाना होगा. शिवानी ये जानकर काफी इमोशनल हो जाती है. वह उससे पूछती है कि क्या वह उससे मिले बिना ही जाने का सोच रहा था. शिवानी उससे पूछती है कि क्या उसे लगता है कि अरमान के आने के बाद वह उसे भूल जाएगी. शिवानी फिर कहती है कि उसके दिल में उसके दोनों बेटों के लिए जगह है. वह रूप की तारीफ करती है. क्या रूप का शो से कटेगा पत्ता? ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि जाने से पहले रूप, अरमान से वादा लेता है कि वह शिवानी और अभीरा की देखभाल करेगा. अरमान उसे भरोसा दिलाता है कि वह ये वादा कभी नहीं टूटने देगा. शिवानी को वह अपने घर ले जाने का फैसला करता है. शिवानी कहती है कि कावेरी उसे कभी स्वीकार नहीं करेगी. अरमान और अभीरा कहते हैं कि जब तक वह उसके साथ है, वह उसे उसका सही जगह दिला कर रहेंगे. पोद्दार हाउस में अरमान को अभीरा और शिवानी के साथ देखकर कावेरी डर जाती है. उसे डर है कि कहीं शिवानी सबके सामने पुराना राज ना खोल दें. विद्या हो जाएगी बेहोश कावेरी एक बुरा सपना देखती है कि कावेरी ने सबको बता दिया कि कैसे कावेरी ने जानबूझकर उसे अरमान और माधव से दूर रखा. घबरा कर शिवानी जाग जाती है और उसकी नींद खुल जाती है. दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में शिवानी को देखकर माधव हैरान हो जाता है. अभीरा उसे बताती है कि वह रूप के साथ रह रही थी. अरमान, माधव से शिवानी के साथ उसकी आखिरी मुलाकात के बारे में पूछता है. माधव बताता है कि उसे पता चला था कि शिवानी की एक एक्सीटेंड में मौत हो गई और सबने इसको सच मान लिया. विद्या ये सब बर्दाशत नहीं कर पाती और बेहोश हो जाती है. अरमान और माधव उसे संभालने के लिए जाते हैं. Naya Vichar Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो से कटेगा इस शख्स का पत्ता, अब नहीं आएगा नजर, शिवानी को देखकर कैसा होगा विद्या का रिएक्शन? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैंपियंस ट्रॉफी में भेदभाव! भारत को मिल रहा विशेष फायदा, पैट कमिंस का दावा

Champions Trophy 2025: चोटिल होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं स्पोर्ट्स रहे आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का मानना ​​है कि हिंदुस्तान को दुबई में एक ही स्थान तक स्पोर्ट्सने का फायदा मिल रहा है जबकि अन्य टीमों को हाइब्रिड मॉडल के अनुसार स्पोर्ट्से जा रहे इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण के अपने मैच पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों पर स्पोर्ट्सने पड़ रहे हैं. हिंदुस्तान ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट के मेजबान पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था. हिंदुस्तान ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ आसान जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है जो चार मार्च को दुबई में स्पोर्ट्सा जाएगा. कमिंस ने अपने दूसरे शिशु (बेटी एडी) के जन्म के लिए घर पर रहने और टखने की चोट से उबरने के लिए इस टूर्नामेंट से बाहर रहने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी में दुबई में अपने सभी मैच स्पोर्ट्सने से हिंदुस्तान को बड़ा फायदा मिलेगा. उन्होंने याहू स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया से कहा कि हिंदुस्तान पहले से ही बहुत मजबूत दिख रहा है और एक ही स्थान पर स्पोर्ट्सने से उसे अतिरिक्त लाभ मिलेगा. एक स्थान पर स्पोर्ट्सने का स्पष्ट फायदा कमिंस ने याहू ऑस्ट्रेलिया से कहा, ‘‘यह अच्छा है कि टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है लेकिन जाहिर तौर पर इससे उन्हें (हिंदुस्तान को) एक ही मैदान पर स्पोर्ट्सने का बड़ा फायदा मिलता है. उनकी टीम पहले ही बहुत मजबूत है और उन्हें अपने सभी मैच एक स्थान पर स्पोर्ट्सने का स्पष्ट फायदा भी मिल रहा है.’’ हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला किया गया जिसके अनुसार हिंदुस्तानीय टीम अपने सभी मैच दुबई में स्पोर्ट्स रही है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो वह भी दुबई में स्पोर्ट्सा जाएगा. कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व करेंगे कमिंस अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी करते हुए वापसी करेंगे. पिछले सीजन में उनकी अगुआई में टीम फाइनल तक पहुंची थी, जहां उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने बताया कि वह अपनी चोट से उबर रहे हैं और जल्द ही गेंदबाजी शुरू करेंगे. आईपीएल के बाद उनके सामने टेस्ट विश्व चैंपियनशिप और वेस्टइंडीज दौरे की चुनौती होगी. चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का सफर उनकी अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल रहे हैं. टीम ने लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीत लिया, जिसमें जोश इंग्लिस ने 86 गेंदों पर नाबाद 120 रन बनाकर 352 रनों के लक्ष्य का पीछा किया. कमिंस ने इंग्लिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ शानदार स्पोर्ट्स दिखाते हैं.  तीनों प्रारूपों में शतक बनाने के बाद अब वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे टीम चयन के लिए प्रतिस्पर्धा और कड़ी हो गई है. आज 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा में उतर रहा है. इस मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी के पहले सेमीफाइनलिस्ट का रास्ता साफ हो सकता है.  हिंदुस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा वहीं हिंदुस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने पिछले हफ्ते दुबई में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बांग्लादेश और फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. अब तक अपने सभी मुकाबले जीतकर हिंदुस्तान मजबूत स्थिति में है. वहीं न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान की भी संभावनाएं समाप्त कर दी हैं. अब रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च होने वाला अंतिम ग्रुप मैच नॉकआउट चरण से पहले दोनों टीमों के लिए केवल अभ्यास का मौका बन सकता है.  भाषा के इनपुट के साथ. Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद ‘डेलुलु ही सोलुलु है’, मोहम्मद रिजवान की गलतफहमी पर आकाश चोपड़ा का जवाब, समझ भी आएगा! The post चैंपियंस ट्रॉफी में भेदभाव! हिंदुस्तान को मिल रहा विशेष फायदा, पैट कमिंस का दावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलपुर में खेत में मिली तांत्रिक की लाश, पास में पड़ा था झाड़-फूंक का सामान, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: भागलपुर के पीरपैंती में एक शव मिलने से सनसनी फैली है. परशुरामपुर के चौखंडी निवासी मननी मंडल(75) का शव उसके घर से महज दो सौ मीटर दूर खेत में मिला है. मृतक मननी मंडल पेशे तांत्रिक थे,जो गांव सहित आसपास के गांवों में लोगो का झाड़-फूंक करते थे.सोमवार की देर रात खाना खाकर वो घर में सोए थे. मंगलवार की सुबह खेत में मननी मंडल का शव मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घर से निकले तो लौटकर नहीं आए, खेत में मिला शव मंगलवार की सुबह छह बजे जब घर में मृतक मननी मंडल नहीं मिले तो उनकी पत्नी चनिया देवी अपने बेटे और पोते के साथ मिलकर मननी मंडल की खोज में निकले. सभी लोग उसे घर के आसपास खोजने लगे.खोजबीन के दौरान घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर बांस बिट्टा में पुत्र पवन कुमार और पोता सन्नी कुमार ने जमीन पर मननी मंडल को गिरा पड़ा देखा. मननी मंडल को उसी हालत में गोद में उठाकर सब घर लेकर आए. लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी. मृतक ने घटना स्थल पर उल्टी भी किया था,उनके कान से खून आ रहा था. ALSO READ: Video: सम्राट चौधरी और गिरिराज सिंह की बातचीत का वीडियो वायरल! तेजस्वी और लालू पर क्या कह दिया? घटनास्थल पर मिली झाड़-फूंक से जुड़ी सामग्री घटनास्थल पर अरवा चावल,अगरबत्ती,सलाई और बर्तन पड़ा मिला. जिससे प्रतीत होता है कि मृतक घटना स्थल पर झाड़-फूक कर रहे थे.मृतक के पुत्र ने घटना की सूचना पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार को दी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन की और मृतक के परिजन और गांव वालों से जानकारी प्राप्त की. मृतक के बेटे ने लगाया हत्या का आरोप मृतक के पुत्र पवन कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि रात 11 बजे गांव के बेचन मंडल की पत्नी आशा देवी मेरे पिता को बुलाकर घर के पास बांस के बिट्टा में लेकर गई थी. मृतक के पुत्र ने बताया कि रात जब हम शौच करने जगे तो घर में पिता को नहीं देखा तो लगा बाहर सोए होंगे. बांस बिट्टा में पहले से ही जोगिंदर मंडल और बुचो मंडल मौजूद थे. तीनों लोगों ने मेरे पिता की हत्या गला दबाकर कर दी है. मृतक पर लगाया था मोटर चोरी का आरोप, धमकी देने की बात आयी सामने मृतक के पुत्र ने बताया कि कुछ दिन पहले जोगिंदर मंडल और बुचो मंडल के खेत से मोटर चोरी होने पर मृतक मननी मंडल पर चोरी का आरोप लगाया गया था. जिसके विरोध में पांच दिन पहले जोगिंदर मंडल और उनका पुत्र बुचो मंडल मेरे घर पर आया था और जान से मारने की धमकी दी थी.पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है,साथ ही विशेष जांच पड़ताल के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है. (पीरपैंती से अहद मदनी की रिपोर्ट) The post भागलपुर में खेत में मिली तांत्रिक की लाश, पास में पड़ा था झाड़-फूंक का सामान, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Golden Lehenga Design: अपनी पसंद से बनवाएं ये गोल्डन एस्थेटिक लहंगा, टेलर भैया को ऐसे करें गाइड

Golden Lehenga Design: अगर आप किसी खास मौके पर गोल्डन लहंगा पहनने का सोच रही हैं, तो इसे अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन करवा सकती हैं. रेडीमेड लहंगों की जगह, अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन किया गया लहंगा आपको एक यूनिक और रॉयल लुक देगा. टेलर भैया को सही गाइड करें और अपने लिए एक परफेक्ट गोल्डन एस्थेटिक लहंगा बनवाएं. यहां हम आपको स्टाइलिश गोल्डन लहंगे के लिए कुछ जरूरी डिजाइन आइडियाज दे रहे हैं. 1. स्लीवलेस ब्लाउज Golden lehenga design: अपनी पसंद से बनवाएं ये गोल्डन एस्थेटिक लहंगा, टेलर भैया को ऐसे करें गाइड गोल्डन लहंगे के साथ स्लीवलेस ब्लाउज एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. आप डीप नेक या स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज सिलवा सकती हैं. अगर आप थोड़ा ट्रेडिशनल टच चाहती हैं, तो हैवी एंब्रॉयडरी या मिरर वर्क वाले ब्लाउज का चुनाव करें. ब्लाउज का फैब्रिक सिल्क, वेलवेट या नेट हो सकता है, जो आपको एक रॉयल लुक देगा. 2. घेर वाला लहंगा Golden lehenga design: अपनी पसंद से बनवाएं ये गोल्डन एस्थेटिक लहंगा, टेलर भैया को ऐसे करें गाइड गोल्डन लहंगे को स्टाइलिश और ग्रैंड लुक देने के लिए इसका घेर ज्यादा होना चाहिए. कम से कम 6-7 मीटर का फैब्रिक इस्तेमाल करें ताकि आपका लहंगा फुल फ्लेयर में दिखे. लहंगे पर जरी, सीक्विन वर्क या चिकनकारी एंब्रॉयडरी भी करवा सकती हैं, जिससे यह और भी एलिगेंट लगेगा. 3. एस्थेटिक बॉर्डर लहंगे के बॉर्डर को खास बनाने के लिए एस्थेटिक डिजाइन का ध्यान रखें. आप हैवी गोटा पट्टी, जरी वर्क या थ्रेड एंब्रॉयडरी वाली बॉर्डर चुन सकती हैं. बॉर्डर जितनी आकर्षक होगी, आपका लहंगा उतना ही शानदार लगेगा. गोल्डन और मैरून, ग्रीन, या ब्लू कलर का कॉम्बिनेशन इसे और खूबसूरत बना सकता है. Golden lehenga design: अपनी पसंद से बनवाएं ये गोल्डन एस्थेटिक लहंगा, टेलर भैया को ऐसे करें गाइड 4. दुपट्टा लहंगे के साथ दुपट्टे को स्टाइलिश तरीके से कैरी करना जरूरी है. नेट, ऑर्गेंजा या सिल्क का दुपट्टा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आप इसे कढ़ाई, गोटा पट्टी या मोती वर्क से कस्टमाइज करवा सकती हैं. अगर आप दुपट्टे को ग्रेसफुल लुक देना चाहती हैं, तो इसे बेल्ट के साथ सेट करें. 5. मैचिंग परांदा/पर्स Golden lehenga design: अपनी पसंद से बनवाएं ये गोल्डन एस्थेटिक लहंगा, टेलर भैया को ऐसे करें गाइड अपने गोल्डन लहंगे के साथ मैचिंग एक्सेसरीज़ का ध्यान रखना भी जरूरी है. आप बालों में गोल्डन एंब्रॉयडरी वाला परांदा लगा सकती हैं, जो आपके लुक को ट्रेडिशनल टच देगा. साथ ही, गोल्डन बीड्स या एंब्रॉयडरी वाला क्लच या पोटली बैग आपके आउटफिट को कम्प्लीट करेगा. अगर आप शादी, त्यौहार या किसी बड़े फंक्शन में परफेक्ट दिखना चाहती हैं, तो रेडीमेड लहंगे की बजाय अपने मनपसंद डिजाइन का गोल्डन एस्थेटिक लहंगा बनवाएं. टेलर को सही गाइड करें और स्लीवलेस ब्लाउज, फ्लेयर्ड लहंगा, एस्थेटिक बॉर्डर, स्टाइलिश दुपट्टा और परफेक्ट एक्सेसरीज़ के साथ अपना ड्रीम लुक पाएं. Also Read: Trending Glass Tissue Saree: बॉलीवुड से सोशल मीडिया तक छाई जरी ग्लास साड़ी – जानें इसकी खासियत Also Read: Janhvi Kapoor Tissue Saree Look For Wedding: वेडिंग सीजन में जाह्नवी कपूर की टिश्यू साड़ी से लें इंस्पिरेशन The post Golden Lehenga Design: अपनी पसंद से बनवाएं ये गोल्डन एस्थेटिक लहंगा, टेलर भैया को ऐसे करें गाइड appeared first on Naya Vichar.

बिहार, समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडल से होगा आज दो कुंभ विशेष गाड़ियों का परिचालन

नया विचार समस्तीपुर–  समस्तीपुर मंडल के यात्रियों की सुविधा हेतु आज, दिनांक 25 फरवरी 2025, को जयनगर एवं दरभंगा से एक-एक (कुल दो )कुम्भ विशेष गाड़ियों का परिचालन किया जाना प्रस्तावित है। 1. जयनगर (JYG) से कुम्भ विशेष गाड़ी: यह गाड़ी शाम 16:00 बजे जयनगर से प्रस्थान करेगी एवं मधुबनी (MBI), सकरी (SKI) होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। 2. दरभंगा (DBG) से कुंभ विशेष गाड़ी: यह गाड़ी शाम 18:00 बजे दरभंगा से रवाना होगी एवं समस्तीपुर (SPJ) होते हुते गंतव्य तक जाएगी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में 100 करोड़ से ऐतिहासिक मंदिरों और धरोहरों का होगा विकास, जानें किन परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Bihar Tourism: बिहार प्रशासन ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं. राज्य के पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी दी कि सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के तहत 8 प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास को मंजूरी दी गई है. इन परियोजनाओं पर कुल 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. पर्यटन विभाग द्वारा जिन स्थानों के विकास को मंजूरी दी गई है. उनमें पटना, भोजपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और जमुई जिले में स्थित धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थान ज्यादा हैं. इन परियोजनाओं को मिली मंजूरी मुंगेर के ऋषि कुंड को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा. इस योजना की अनुमानित लागत 21 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक है. शेखपुरा के बरबीघा में सामस विष्णुधाम मंदिर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा. इस योजना की अनुमानित लागत करीब 14 करोड़ 99 लाख रुपये होगी. पटना जिले के दुल्हिन बाजार स्थित उलार सूर्य मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा. इस पर 14 करोड़ 98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. भोजपुर के तरारी प्रखंड अंतर्गत देव गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर को 14 करोड़ 78 लाख 88 हजार रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया जाएगा. पटना साहिब स्थित मंगल तालाब को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए 14 करोड़ 05 लाख 37 हजार रुपये की अनुमानित लागत को मंजूरी दी गई है. पटना के बाढ़ स्थित उमानाथ मंदिर परिसर में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा. इस पर अनुमानित लागत 13 करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपये होगी. जमुई के पतनेश्वर धाम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा. इसके लिए 9 करोड़ 89 लाख 30 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे. लखीसराय के सतसंडा पहाड़ी पर पर्यटक सुविधाओं के विकास के लिए अनुमानित लागत 6 करोड़ 83 लाख 10 हजार रुपए होगी. यह भी पढ़ें: बिहार में बस से मिले 40 लाख के बंद हो चुके नोट, नोटों के मालिक तक पहुंचने में जुटी पुलिस क्या बोले पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने इस संबंध में कहा, ‘मुझे खुशी है कि पर्यटन विभाग बिहार के विभिन्न स्थानों में पर्यटन के विकास की दिशा में लगातार काम कर रहा है. पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं से बिहार में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी जिसका बिहार की वित्तीय स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे.’ यह भी पढ़ें: Video: पीएम मोदी की रैली में भागलपुर SSP जब खुद करने लगे बैरिकेडिंग, सुपर एक्टिव दिखे IPS हृदयकांत The post बिहार में 100 करोड़ से ऐतिहासिक मंदिरों और धरोहरों का होगा विकास, जानें किन परियोजनाओं को मिली मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाशिवरात्रि के दिन करे भगवन शिव का अभिषेक, मिलेगी कालसर्प दोष से राहत

Mahashivratri 2025 Kalsarpdosh nivaran: महाशिवरात्रि का पर्व पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की मान्यता है. यद्यपि हर महीने महाशिवरात्रि का आयोजन होता है, फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है. शिवभक्त इस पर्व को बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाते हैं. दक्षिण पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि माघ कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है, जबकि उत्तर हिंदुस्तान के पंचांग में इसे फाल्गुन माह के कृष्णपक्ष में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. सभी शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा विभिन्न विधियों से की जाती है. इस दिन भगवान शिव को बेलपत्र, दूध, भांग और धतूरा चढ़ाकर पूरे परिवार के साथ पूजा की जाती है. महाशिवरात्रि कब है महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 दिन बुधवार को मनाया जायेगा. चतुर्दशी तिथि का आरंभ 26 फरवरी 2025 दोपहर 01:11 मिनट चतुर्दशी तिथि का समाप्त 27 फरवरी 2025 सुबह 08 :01 मिनट तक महाशिवरात्रि का पारण 27 फरवरी 2025 समय 08:01 सुबह के बाद कालसर्प दोष का निवारण उपाय यदि आप कालसर्प दोष से ग्रसित हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार, चांदी या तांबे के नाग और नागिन के जोड़े को किसी मंदिर या बहते जल में प्रवाहित करें. इस क्रिया से आपको कालसर्प दोष से मुक्ति प्राप्त होगी और जीवन की अनेक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा. लेकिन इस उपाय को करने से पूर्व सुबह पवित्र स्नान करना आवश्यक है. स्नान के जल में काले तिल अवश्य मिलाएं. इसके बाद विधिपूर्वक शिव पूजन करें और फिर उस नाग-नागिन के जोड़े को भगवान शिव को अर्पित करें. भगवान भोलेनाथ से अपने दोष के निवारण के लिए मन से प्रार्थना करें. इससे आपको निश्चित रूप से राहत मिलेगी. महाशिवरात्रि पर क्या है शिव पूजन का महत्व महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की पूजा का अत्यधिक विशेष महत्व है. सनातन धर्म में भगवान शिव को विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे महादेव, शम्भू, नीलकंठ, रुद्र, और हरेश्वर. भगवान शिव की पूजा केवल मनुष्यों द्वारा ही नहीं, बल्कि असुरों द्वारा भी की जाती थी, और वे इनके उपासक रहे हैं. भगवान शिव का स्वभाव अत्यंत सरल है, जिससे वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं. उनकी पूजा के लिए किसी विशेष सामग्री की आवश्यकता नहीं होती; जल और बेलपत्र तथा फूलों से की गई पूजा से वे संतुष्ट हो जाते हैं. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि का महत्व भगवान शिव चतुर्दशी तिथि के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए प्रत्येक महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि का व्रत और पूजन किया जाता है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चतुर्दशी तिथि पर चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है, इसलिए भोलेनाथ ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और वह निरोग रहता है. जन्मकुंडली में उपस्थित अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी कम होता है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा से जन्मकुंडली में कालसर्प दोष, दुर्योग या चंद्रमा की कमजोरी को दूर किया जा सकता है. भगवान शिव का अभिषेक दूध, दही, शक्कर, शहद और घी से करने पर वह प्रसन्न होते हैं और सभी दोष समाप्त होते हैं. ध्यान रहे कि सभी वस्तुओं को एक साथ नहीं चढ़ाना चाहिए, बल्कि एक-एक वस्तु को अलग-अलग भगवान को अर्पित करना चाहिए. महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में चावल और दूध का भी विशेष महत्व है. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post महाशिवरात्रि के दिन करे भगवन शिव का अभिषेक, मिलेगी कालसर्प दोष से राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Kisan: ‘मैंने फोन चेक किया तो…’, प्रधानमंत्री मोदी के जाते ही बिहार के किसानों ने बता दी पीएम किसान योजना की सच्चाई

PM Kisan: पीएम मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर दौरे पर थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर की धरती से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की. इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आज अपने किसान भाई-बहनों के लिए पीएम-किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य मिला. मुझे बहुत संतोष है कि यह योजना देशभर के हमारे छोटे किसानों के बहुत काम आ रही है.”  बहुत अच्छी है योजना: किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी किये जान पर बिहार के किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कुछ किसानों ने इस योजना की सच्चाई बताई. किसान सीताराम मंडल ने कहा, “यह योजना बहुत अच्छी है, और इसमें कोई हेराफेरी नहीं की गई है.” किसान ने आगे कहा कि पैसा सीधे किसानों के खातों में जमा किया जाता है, जिससे किसानों को काफी लाभ होता है. यह योजना अच्छी तरह से काम कर रही है और समय-समय पर पैसा हमारे खातों में जमा हो जाता है. पहले की प्रशासनों में इस तरह की योजना नहीं थी, जिसकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. कर्ज लेकर खेती करनी पड़ती थी. ‘मैंने फोन चेक किया तो…’ वहीं एक और किसान भूपाल सिंह ने इस योजना को सराहते हुए कहा, “मैं यहां पीएम मोदी का भाषण सुनने आया था, जिसे सुनकर मुझे अच्छा लगा. वहीं, मैंने अपना फोन चेक किया तो देखा कि किसान सम्मान निधि योजना का पैसा क्रेडिट हो गया है. मैं पीएम मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं.” सालाना 6000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है. यह राशि प्रत्येक चार महीने में 2,000 रुपये की किस्त के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है. इस सहायता से किसान बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतें पूरी कर पाते हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, 18वीं किस्त के दौरान 9.6 करोड़ किसानों को लाभ मिला था. जबकि 19वीं किस्त में यह संख्या बढ़कर 9.8 करोड़ हो गई है. इससे साफ है कि योजना का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अधिक किसान इसका लाभ उठा रहे हैं. ALSO READ: Lalu Yadav: लालू यादव और तेजस्वी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! “लैंड फॉर जॉब” मामले में आज आ सकता है फैसला The post PM Kisan: ‘मैंने फोन चेक किया तो…’, प्रधानमंत्री मोदी के जाते ही बिहार के किसानों ने बता दी पीएम किसान योजना की सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में बस से मिले 40 लाख के बंद हो चुके नोट, नोटों के मालिक तक पहुंचने में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार में शराब तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान उत्पाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बलथरी चेकपोस्ट पर एक बस की तलाशी के दौरान पुलिस ने बैग में छिपाकर रखे गए 40 लाख रुपए के पुराने नोट बरामद किए हैं. जब्त किए गए नोटों में 1000 और 500 के प्रतिबंधित नोट शामिल हैं. जिन्हें प्रशासन पहले ही अमान्य घोषित कर चुकी है. शराब तस्करी की जांच में खुली नोटों की खेप होली के मद्देनजर उत्पाद विभाग और कुचायकोट थाना की टीम यूपी से बिहार आने वाले वाहनों की सख्त जांच कर रही है. इसी दौरान एक बस को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें यात्रियों के बैग की जांच के दौरान पुराने नोटों से भरा एक बैग मिला. ड्राइवर-खलासी हिरासत में, नोटों का मालिक अब तक अज्ञात सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि बस के ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पुराने नोटों की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था. Also Read: बिहार के गया में स्त्री सिपाही ने की आत्महत्या, बच्चों से बिछड़ने के बाद उठाया कदम? नोटबंदी के इतने साल बाद भी जारी है काले धन का स्पोर्ट्स? इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नोटबंदी के इतने साल बाद भी बड़ी मात्रा में पुराने नोट कहां से आ रहे हैं? क्या यह किसी अवैध नेटवर्क का हिस्सा है, या फिर इसे किसी खास मकसद से बिहार लाया जा रहा था. फिलहाल पुलिस जब्त किए गए नोटों की जांच कर रही है और इस पूरे मामले के पीछे के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post बिहार में बस से मिले 40 लाख के बंद हो चुके नोट, नोटों के मालिक तक पहुंचने में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाशिवरात्रि पर इस आरती का करें पाठ, शिवजी पूरी करेंगे हर इच्छा

Mahashivratri 2025 Shiv Ji Ki Aarti: कल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस पवित्र दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ था. यह मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. स्कंद पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार, शिव जी की पूजा बिना आरती के पूर्ण नहीं मानी जाती. इसलिए पूजा के बाद आरती अवश्य करें. यहां से आप भगवान शिव की आरती पढ़ सकते हैं – भगवान शिव की आरती ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा.ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा..ओम जय शिव ओंकारा.. महाशिवरात्रि पर कुंवारी कन्याएं ऐसे रख सकती है व्रत एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे. हंसानन गरूड़ासनवृषवाहन साजे..ओम जय शिव ओंकारा.. दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे.त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे..ओम जय शिव ओंकारा.. अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी.त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी..ओम जय शिव ओंकारा.. श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे.सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे..ओम जय शिव ओंकारा.. विवाह में हो रही है देर या बार-बार टूट रहा रिश्ता, तो शिवरात्रि पर जरुर करें ये उपाय ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका.मधु कैटव दोउ मारे, सुर भयहीन करे..ओम जय शिव ओंकारा.. लक्ष्मी, सावित्री पार्वती संगा.पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा..ओम जय शिव ओंकारा.. पर्वत सोहें पार्वतू, शंकर कैलासा.भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा..ओम जय शिव ओंकारा.. जया में गंग बहत है, गल मुण्ड माला.शेषनाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला..ओम जय शिव ओंकारा.. काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी.नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी..ओम जय शिव ओंकारा.. त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोई नर गावे.कहत शिवानन्द स्वामी मनवान्छित फल पावे..ओम जय शिव ओंकारा.. ओम जय शिव ओंकारा.. The post महाशिवरात्रि पर इस आरती का करें पाठ, शिवजी पूरी करेंगे हर इच्छा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top