Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विवाह में हो रही है देर या बार-बार टूट रहा रिश्ता, तो शिवरात्रि पर जरुर करें ये उपाय

Mahashivratri 2024 Upay: महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है. यह मान्यता है कि इस दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस संदर्भ में, जिन व्यक्तियों के विवाह में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, उनके लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है. इसलिए, यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई कठिनाइयां हैं या विवाह में कोई रुकावट आ रही है, तो इस दिन कुछ विशेष उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है. विवाह के योग शीघ्र बनेंगे यदि आपके विवाह में विलंब हो रहा है, तो महाशिवरात्रि के दिन निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं. सबसे पहले एक बेलपत्र लें और उसे उस स्थान पर रखें जहां शिवलिंग के पास माता अशोक सुंदरी विराजमान होती हैं. (माता अशोक सुंदरी का स्थान जलाधारी के मध्य स्थित है). इसके पश्चात शिवलिंग पर जल अर्पित करें और बेलपत्र को वहीं रहने दें. इस प्रक्रिया को अपनाने से आपके विवाह के योग शीघ्रता से बनने लगते हैं. महाशिवरात्रि पर कुंवारी कन्याएं ऐसे रख सकती है व्रत विवाह में बाधा दूर करने के उपाय यदि किसी व्यक्ति के विवाह में रुकावट आ रही है, तो महाशिवरात्रि के दिन निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं. सबसे पहले महाशिवरात्रि के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर पीले रंग के वस्त्र पहनें. इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते समय उन्हें गेंदे के फूलों की माला अर्पित करें. फिर ऊँ गौरी शंकराय नमः मंत्र का जाप करें. इस उपाय को करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं. अच्छे जीवन साथी के लिए अपनाएं ये उपाय महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह विश्वास किया जाता है कि इस पवित्र अवसर पर रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति के सभी कार्य सफल होते हैं. इसके अतिरिक्त, यह उपाय आपको एक योग्य जीवनसाथी प्राप्त करने में भी सहायक होता है. The post विवाह में हो रही है देर या बार-बार टूट रहा रिश्ता, तो शिवरात्रि पर जरुर करें ये उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IML 2025: शेन वॉटसन के बवंडर पर लेंडल सिमंस का तूफान, वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

IML 2025: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को स्पोर्ट्से गए इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के शेन वॉटसन ने महज 48 गेंदों में शतक जड़ा, लेकिन वेस्टइंडीज मास्टर्स के लेंडल सिमंस की 44 गेंदों में नाबाद 94 रनों की आक्रामक पारी ने इस पारी को फीका कर दिया. सिमंस की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. Australia Masters vs West Indies Masters. वॉटसन की विस्फोटक पारी ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के लिए पारी की शुरुआत शेन वॉटसन और बेन डंक (11 गेंदों में 15 रन) ने की. दोनों ने मिलकर 34 रनों की साझेदारी की. इसके बाद वॉटसन ने कालम फर्ग्यूसन (15 गेंदों में 13 रन) के साथ मिलकर 83 रन जोड़े. तीसरे विकेट के लिए डेनियल क्रिश्चियन (15 गेंदों में 32 रन) के साथ 54 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. वॉटसन ने वेस्टइंडीज के सुलेमान बेन की गेंदबाजी पर खासतौर पर आक्रामक रुख अपनाया और एक ही ओवर में दो छक्के और दो चौकों की मदद से 21 रन बटोरे. हालांकि, उन्हें एश्ले नर्स ने 80 रन पर जीवनदान दिया, लेकिन आखिरकार वही गेंदबाज उन्हें आउट करने में सफल रहा. वॉटसन ने 52 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल थे. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों में एश्ले नर्स सबसे सफल रहे, जिन्होंने 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि जेरोम टेलर और रवि रामपॉल ने 2-2 विकेट झटके. INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE 𝑾𝒂𝒕𝒕𝒐 wasted no ⏱️👉 𝒇𝒊𝒓𝒔𝒕-𝒆𝒗𝒆𝒓 #IMLT20 century in just 4️⃣8️⃣ balls! 👏#TheBaapsOfCricket #IMLonJioHotstar #IMLonCineplex pic.twitter.com/zk7NmnucdV — INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE (@imlt20official) February 24, 2025 सिमंस और स्मिथ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज मास्टर्स की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की. विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (12 गेंदों में 11 रन) जल्दी आउट हो गए, लेकिन उनके साथी ड्वेन स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी की. स्मिथ ने 29 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था. इसके बाद लेंडल सिमंस ने कमान संभाली और शानदार अर्धशतक जमाया. उनके साथ ब्रायन लारा ने भी 21 गेंदों में 33 रनों की तेज पारी स्पोर्ट्सी और सिमंस के साथ मिलकर 99 रनों की साझेदारी की. 𝐀 𝐒𝐢𝐦𝐦𝐨𝐧𝐬 𝐬𝐩𝐞𝐜𝐢𝐚𝐥! 💣 Lendl Simmons’ explosive hitting fired #WestIndiesMasters to a commanding victory over #AustraliaMasters! 🔥#IMLT20 #TheBaapsOfCricket #IMLonJioHotstar #IMLonCineplex pic.twitter.com/BLFuHuRd6a — INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE (@imlt20official) February 24, 2025 आखिरी ओवरों में सिमंस का जलवा आखिरी तीन ओवरों में वेस्टइंडीज को 38 रनों की जरूरत थी. सिमंस और विकेटकीपर चाडविक वॉल्टन (11 गेंदों में 23 नाबाद रन) ने डेनियल क्रिश्चियन के ओवर में तीन चौके जड़कर रन अंतर को 17 तक कम कर दिया. इसके बाद, वेस्टइंडीज ने चार गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली. लेंडल सिमंस 44 गेंदों में 94 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे. उनकी इस शानदार पारी ने शेन वॉटसन के शतक को भी पीछे छोड़ दिया और वेस्टइंडीज मास्टर्स को शानदार जीत दिलाई. नया विचार प्रीमियम स्टोरी:- झारखंड के बिदू-चांदान की प्रेम कहानी ने संताली समाज को दी ओलचिकी लिपि, अब होती है पूजा Child Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह The post IML 2025: शेन वॉटसन के बवंडर पर लेंडल सिमंस का तूफान, वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुंवारी कन्याएं ऐसे रख सकती हैं शिवरात्रि का व्रत, जानें नियम

Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का अत्यधिक महत्व है, क्योंकि इसे भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का पवित्र अवसर माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस दिन देशभर में भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाता है और शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. महाशिवरात्रि का व्रत करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. महाशिवरात्रि का व्रत शास्त्रों में सौभाग्य और सुख का प्रतीक माना गया है. यह दिन विशेष रूप से उन युवतियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं. यह व्रत न केवल शारीरिक शुद्धता को बढ़ावा देता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता में भी सुधार करता है. इस दिन व्रत करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और एक आदर्श जीवनसाथी की प्राप्ति होती है. हम यहां व्रत की विधि को सरल शब्दों में प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे आप आसानी से अपना सकते हैं. अविवाहित युवतियों के लिए व्रत की विधि व्रत की पूर्व तैयारी महाशिवरात्रि का व्रत श्रद्धा और भक्ति से संपन्न होता है, लेकिन इसकी सफलता के लिए कुछ आवश्यक तैयारियाँ भी करनी होती हैं. व्रत से एक दिन पहले आपको सभी पूजा सामग्री एकत्रित कर लेनी चाहिए. इसमें बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, शहद, घी, चंदन, रुद्राक्ष माला, अक्षत और पुष्प जैसे आवश्यक सामान शामिल हैं. दिन की शुरुआत व्रत रखने से पूर्व, प्रातःकाल जल्दी उठकर ब्रह्ममुहूर्त में स्नान करना आवश्यक है. भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करते हुए यह संकल्प लें कि आप पूर्ण विधि-विधान से व्रत का पालन करेंगी. स्वच्छ वस्त्र धारण करें और शिवलिंग या भगवान शिव की मूर्ति के समक्ष बैठकर मन में संकल्प करें: “हे प्रभु, मैं आज का व्रत अपने इच्छित वर की प्राप्ति हेतु कर रही हूँ. कृपया मेरी कामना को पूरा करें.” शिवलिंग का अभिषेक करें शिवरात्रि के दिन, आप निकटवर्ती किसी मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. यदि किसी कारणवश आप मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर भी शिवलिंग का अभिषेक करना संभव है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, गंगाजल और बेलपत्र चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है. अभिषेक करते समय “ॐ नमः शिवाय”, “हर हर महादेव” और अन्य शिव मंत्रों का जाप करते रहें. The post कुंवारी कन्याएं ऐसे रख सकती हैं शिवरात्रि का व्रत, जानें नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC Paper Leak Case: गिरिडीह से 6 छात्र पुलिस हिरासत में, एक कर चुका है प्रश्न पत्र बेचकर कमाई

गिरिडीह, राकेश सिन्हा: जैक पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट है. कोडरमा पुलिस ने गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र से 6 छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पेपर लीक मामले में कई संदिग्ध लोग गिरिडीह में रह रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रात लगभग दो बजे गिरिडीह थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा के दो घरों में छापामारी की. एक छात्र कर चुका है दसवीं का प्रश्न पत्र बेचकर कमाई हिरासत में लिये गये 6 में से तीन छात्र जमुआ के रहनेवाले हैं. ये सभी गिरिडीह में रहकर पढाई कर रहे थे. हिरासत में लिये गये छात्रों में से एक कमलेश ने कई लोगों को दसवीं बोर्ड का प्रश्न पत्र परीक्षा के पूर्व बेचा था और 15 से 20 हजार रुपये की कमाई की थी. हिरासत में लिए गए सभी 6 छात्रों को कोडरमा पुलिस अपने साथ ले गई है. इस छापामारी का नेतृत्व कोडरमा के एसडीपीओ अनिल सिंह कर रहे थे. Also Read: Earthquake in Ranchi: रांची में डोली धरती, सुबह सुबह महसूस किये गये भूकंप के झटके The post JAC Paper Leak Case: गिरिडीह से 6 छात्र पुलिस हिरासत में, एक कर चुका है प्रश्न पत्र बेचकर कमाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में तेज रफ्तार ट्रक का चक्का फंसा और टूट गयी स्टेयरिंग, दूसरी ट्रक में टक्कर से किशोर की मौत

बिहार के औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक का चक्का फंस गया और स्टेरिंग टूट गया. जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक दूसरी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे ट्रक पर सवार एक 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. वही इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया. औरंगाबाद में सड़क हादसा मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अंतर्गत बिधौली थाना क्षेत्र के उधरणपुर गांव निवासी कुंवर सेन के पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान चालक उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी तेज बहादुर के पुत्र अरविंद कुमार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रुद्रपुर से ट्रक पर चॉकलेट व बिस्किट समेत अन्य सामान लेकर किसी कंपनी को पहुंचाने के लिए कोलकाता जा रहा था. जानकारी मिली कि मृतक अरविंद कुमार ट्रक चालक अरविंद कुमार के साले का दोस्त था. ALSO READ: Video: सम्राट चौधरी और गिरिराज सिंह की बातचीत का वीडियो वायरल! तेजस्वी और लालू पर क्या कह दिया? कोलकाता घूने गया था अरविंद, हादसे में हुई मौत मृतक अरविंद कुमार रुद्रपुर से ही कोलकाता घूमने जाने के लिए ट्रक पर चढ़ा था. इसके बाद दोनों ट्रक से कोलकाता के लिए रवाना हो गए. जैसे ही ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तभी अचानक ट्रक का चक्का फंस गया और स्टेरिंग फेल हो गया. इस दौरान ट्रक काफी तेज गति में था, जिससे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सामने से खड़ी ट्रक से टकरा गया. मौके पर जुटी लोगों की भीड़ घटना में ट्रक का बायां हिस्सा आगे वाली दूसरे ट्रक से टकरा गया, जिससे चालक अरविंद कुमार बाल-बाल बच गया और बगल की सीट पर बैठा 15 वर्षीय अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर नगर थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त किया जानकारी मिली कि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने किशोर अरविंद का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद चालक अरविंद ने इसकी सूचना परिजनों को दी. वहीं नगर थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और दाह संस्कार के लिए शव भेज दिया. इधर चालक अरविंद कुमार का शव ट्रक मालिक से संपर्क कर एंबुलेंस के माध्यम से मृतक के गांव भेज दिया. वहीं नगर थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष बोले… नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक किशोर की मौत हुई है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. (औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट) The post बिहार में तेज रफ्तार ट्रक का चक्का फंसा और टूट गयी स्टेयरिंग, दूसरी ट्रक में टक्कर से किशोर की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : अजगर के चंगुल में फंसा शख्स, बचना था मुश्किल, फिर हुआ ये

Viral Video : एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक अजगर नजर आ रहा है जिसने एक व्यक्ति को जकड़ रखा है. वह खुद को सांप के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश कर रहा है. वीडियो को एक्स पर ‘FIGHTER 3.0’ नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा–भाई के दिल को म्यूजियम में रखा जाएगा…दुनिया भर के सइंटिस्ट रिसर्च करेंगे. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग उसकी सहायता के लिए दौड़े. बचाव दल ने तुरंत अजगर को उसके शरीर से सावधानीपूर्वक हटाया. आप भी देखें ये वायरल वीडियो भाई के दिल को म्यूजियम में रखा जाएगा🤧 दुनिया भर के सइंटिस्ट रिसर्च करेंगे 🤗🤨☺️ pic.twitter.com/KL4uSxpcdX — FIGHTER 3.0 🚩 (@AAjju_33) February 23, 2025 The post Viral Video : अजगर के चंगुल में फंसा शख्स, बचना था मुश्किल, फिर हुआ ये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 117 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,584 के पार पहुंचा, निवेशकों में उत्साह

Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में लगातार पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मजबूती देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स 117.57 अंक की बढ़त के साथ 74,571.98 अंक पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 31.3 अंक चढ़कर 22,584.65 अंक पर पहुंच गया. शुरुआती सौदों के कुछ देर बाद ही बाजार में और तेजी आई, जिससे सेंसेक्स 272.39 अंक उछलकर 74,725.89 अंक पर और निफ्टी 47.45 अंक चढ़कर 22,600.80 अंक पर पहुंच गया. किन कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी? सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तानी एयरटेल के शेयरों में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई. दूसरी ओर, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट आई. बीते सप्ताह कैसा रहा बाजार? पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,542.45 अंक (2%) गिरा था, जबकि निफ्टी 406.15 अंक (1.76%) कमजोर हुआ था. इस गिरावट के बाद निवेशकों को मंगलवार को राहत मिली. वैश्विक बाजारों का मिला-जुला रुख एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे. वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. कच्चे तेल और विदेशी निवेश का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.51% की बढ़त के साथ 75.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 6,286.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,185.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. Premium Story: Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त The post शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 117 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,584 के पार पहुंचा, निवेशकों में उत्साह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘डेलुलु ही सोलुलु है’, मोहम्मद रिजवान की गलतफहमी पर आकाश चोपड़ा का जवाब, समझ भी आएगा!

IND vs PAK: पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी में सफर अब समाप्त हो गया है. कल 24 फरवरी को लाहौर में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट से जीतकर उसकी रही सही उम्मीदें भी समाप्त कर दीं. लेकिन पाकिस्तान की सबसे करारी हार हिंदुस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मैच में आई, जब हिंदुस्तान ने उसे 6 विकेट से हराया. इस बुरी हार के बाद पाकिस्तानी टीम के ऊपर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. इसी तरह की प्रतिक्रिया आकाश चोपड़ा ने दी उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की तुलना सलमान अली आगा और खुशदिल शाह से की थी. Champions Trophy 2025  23 फरवरी, रविवार को हिंदुस्तान की जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि हिंदुस्तानीय टीम में कुलदीप यादव प्रमुख स्पिनर हैं, जबकि जडेजा और अक्षर ऑलराउंडर के रूप में स्पोर्ट्सते हैं. अक्षर ने टूर्नामेंट में अब तक 3 विकेट लिए और पाकिस्तान के खिलाफ 2 रन आउट किए, जबकि जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया. जब पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाजी की कमी पर सवाल किया गया, तो रिजवान ने आगा और खुशदिल को जडेजा और अक्षर के समान बताया. रिजवान ने कहा था, “अगर आप हिंदुस्तानीय टीम को देखें तो उनके पास कुलदीप एक मुख्य स्पिनर हैं. जडेजा एक ऑलराउंडर हैं, अक्षर पटेल एक ऑलराउंडर हैं. हमारे पास भी सलमान अली आगा हैं – उन्होंने अन्य देशों में भी अच्छी गेंदबाजी की है और खुशदिल शाह भी, उन्होंने पहले अच्छा प्रदर्शन किया है.” Aakash Chopra comment on Mohammad Rizwan. आकाश चोपड़ा की प्रतिक्रिया चोपड़ा ने रिजवान की इस तुलना पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी और कहा कि पाकिस्तान का मीम गेम और क्रिकेट कंटेंट हमेशा टॉप-क्लास रहता है, भले ही हिंदुस्तान के खिलाफ उनके मुकाबले एकतरफा हों. पाकिस्तान के कप्तान रिजवान को लगता ​है कि सलमान आगा और खुशदिल शाह जडेजा और अक्षर की तरह ही गेंदबाजी के मामले में भी बेहतरीन हैं. आप ऐसी बातें नहीं बना सकते. #डेलुलु ही एकमात्र सुलुलु है (Delulu is only Solulu). ”  अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो आगा ने चैंपियंस ट्रॉफी में कोई विकेट नहीं लिया है, जबकि खुशदिल ने 2 मैचों में 1 विकेट लिया है और 83 रन लुटाए हैं. हालांकि, उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 107 रन बनाए हैं और पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. आकाश चोपड़ान ने आगे कहा, “कृपया ऐसे ही बने रहें, पाकिस्तान. भले ही मैच एकतरफा हो… हार के बाद पाकिस्तान का मीम गेम और क्रिकेट कंटेंट बेहतरीन है.”  Pakistan skipper Rizwan believes that Salman Agha and Khushdil Shah are of the same quality (as bowlers) as Jadeja and Axar. You can’t make these things up. Delulu Is The Only Sululu 🤪😂 Please stay like this, Pakistan. Even though matches are one-sided…Pakistan’s meme game… — Aakash Chopra (@cricketaakash) February 24, 2025 डेलुलु ही एकमात्र सुलुलु है, क्या है इसका अर्थ अगर बात करें “Delulu is only solulu” एक Gen-Z स्लैंग है, जिसका अर्थ है “भ्रम में रहना ही समाधान है”. यह उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिनकी कल्पानाएं अवास्तविक होती हैं या जो अपनी प्रेम जीवन को लेकर भ्रमित रहते हैं. “Delulu” शब्द “Delusional” (भ्रम) का संक्षिप्त रूप है और इसकी उत्पत्ति 2014 में K-pop फैन कम्युनिटी से हुई थी, जहाँ इसे उन प्रशंसकों के लिए प्रयोग किया जाता था जो सेलेब्रिटीज को लेकर अत्यधिक जुनूनी होते हैं और उनसे मिलने की उम्मीद रखते हैं. वहीं, “Solulu” शब्द “Solution” (समाधान) का अनौपचारिक रूप है. यह कठिन परिस्थितियों में सकारात्मक बने रहने और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रतीक बन चुका है. पाकिस्तान के लिए यह एकदम फिट बैठता है. क्योंकि पाकिस्तान में 29 साल बाद आईसीसी का कोई टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है. लेकिन उसकी टीम मात्र 5 दिन में ही बाहर हो गई है. इसके बाद उसके बाद भारी भरकम पैसा खर्च करने के बाद उसकी भरपाई करना भी मुश्किल हो सकता है. वैसे भी वनडे क्रिकेट अपने अस्तित्व से लड़ रहा है. इस फॉर्मेट का सबसे कांटेदार मुकाबला हिंदुस्तान-पाकिस्तान हो चुका है और हिंदुस्तान पाकिस्तान में स्पोर्ट्स भी नहीं रहा है, ऐसे में पाकिस्तान के लिए प्रायोजकों को मुनाफा दिलाना पाना भी मुश्किल हो सकता है.  नया विचार प्रीमियम स्टोरी:- ‘उम्बुल आदेर’ के जरिए मृत्यु के बाद आत्मा को घर वापस बुलाते हैं मुंडा आदिवासी, विदा नहीं करते झारखंड के बिदू-चांदान की प्रेम कहानी ने संताली समाज को दी ओलचिकी लिपि, अब होती है पूजा The post ‘डेलुलु ही सोलुलु है’, मोहम्मद रिजवान की गलतफहमी पर आकाश चोपड़ा का जवाब, समझ भी आएगा! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4: 50 करोड़ में बनी मेरे हसबैंड की बीवी मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन की इतनी कमाई

Mere Husband Ki Biwi Day 4 Collection Day 4: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा. फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक सिनेमाघरों में प्रदर्शन नहीं किया. ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 50-60 करोड़ रुपये है. हालांकि कलेक्शन देखकर लगता है कि मूवी अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएगी. चलिए आपको चौथे दिन का कलेक्शन बताते हैं. ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ ने चौथे दिन सिर्फ इतने करोड़ कमाए फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की कमाई पहले दिन से ही कम है. फिल्म को विक्की कौशल की छावा से कड़ी टक्कर मिली और इसका नतीजा कमाई पर देखने को मिला. मूवी अब बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है और इसका टिकना चुनौतीपूर्ण लग रहा. Sacnilk.com के अनुसार, चौथे दिन मूवी ने सिर्फ 51 लाख रुपये ही कमाए. अबतक मूवी की टोटल कलेक्शन सिर्फ 4.82 करोड़ रुपये ही हुई है. ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 1.5 करोड़ रुपये ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 1.7 करोड़ रुपये ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 1.11 करोड़ रुपये ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 51 लाख रुपये नेट कलेक्शन- 4.82 करोड़ रुपये मंडे टेस्ट में छावा हिट हुई या फ्लॉप? छावा डे 1: 31 करोड़ रुपये छावा डे 1: 37 करोड़ रुपये छावा डे 1: 48.5 करोड़ रुपये छावा डे 1: 24 करोड़ रुपये छावा डे 1: 25.25 करोड़ रुपये छावा डे 1: 32 करोड़ रुपये छावा डे 1: 21.5 करोड़ रुपये छावा डे 1: 23.5 करोड़ रुपये छावा डे 1: 44 करोड़ रुपये छावा डे 1: 18.50 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन-345.25 करोड़ रुपये Naya Vichar Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट The post Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4: 50 करोड़ में बनी मेरे हसबैंड की बीवी मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन की इतनी कमाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर पाकिस्तान में गूंजेगा जय भोले

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर हिंदुस्तान में जहां हर जगह भगवान शिव की पूजा की जाएगी. वहीं, पाकिस्तान में भी इस अवसर पर कुछ स्थानों पर लोग शिव की पूजा करते नजर आएंगे. दरअसल, पाकिस्तान में रह रहे हिंदू महाशिवरात्रि के दिन हिंदू परंपरा के अनुसार वहां स्थित गिने-चुने शिव मंदिर में पूजा पाठ करेंगे. कुछ मंदिर तो केवल महाशिवरात्रि के अवसर पर ही खोले जाते हैं. आइए जानते हैं पाकिस्तान के उन शिव मंदिर के बारे में जहां महाशिवरात्रि पर बम-बम भोले की गूंज सुनाई देती है. कटासराज शिव मंदिर पाकिस्तान के पंजाब में शिव कटासराज मंदिर मौजूद है. पौराणिक कथाओं की मानें तो, जब माता सती हुई थीं तब भगवान शंकर की आंखों से दो आंसू टपके थे. एक आंसू कटास में, जो सरोवर अमृत कुण्ड के नाम से प्रसिद्ध है. वहीं, दूसरा अजमेर में टपका, जहां पुष्करराज तीर्थस्थल बना है. यह शिव मंदिर करीब 900 साल पुराना बताया जाता है. उमरकोट शिव मंदिर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के उमरकोट में शिव मंदिर है. यह 1000 साल पुराना विश्व प्रसिद्ध मंदिर है. ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 10वीं सदी में किया गया था. कराची का शिव मंदिर पाकिस्तान के कराची शहर में 150 साल पुराना भगवान शिव का मंदिर है जो बहुत ही विशाल है. इस मंदिर में सभी देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं. हर रविवार को यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है.कट्टरपंथियों द्वार इस मंदिर को बहुत क्षतिग्रस्त कर दिया गया. साल 2014 में पाकिस्तानी हिंदुओं ने इस मंदिर को बचाने के लिए मुहिम छेड़ी. मनसहेरा शिव मंदिर पाकिस्तान के चित्ती गट्टी इलाके में एक शिव मंदिर है, जो हिंदुओं के अस्तित्व का प्रतीक ही नहीं बल्कि इसके ऐतिहासिक महत्व को भी दर्शाता है. मंदिर के गर्भगृह में स्थित शिवलिंग करीब 2000 साल पुराना बताया जाता है. महाशिवरात्रि के त्योहार को यहां धूमधाम से हिंदू मनाते हैं. यहां हर रोज पूजा नहीं होती, लेकिन शिवरात्रि पर भक्तों का तांता नजर आता है. जोही शिव मंदिर जोही में लगभग 200 साल पुराना शिव मंदिर है. यहां के लोग भगवान शिव को मुख्य देवता मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं. मंदिर कट्टरपंथियों की भेंट चढ़ गया. चारो ओर से अब यह मंदिर टूट चुका है. यहां टूटी हुई मूर्तियों के अवशेष नजर आते हैं.यह मंदिर हिंदुस्तानीय और नेपाल के शिव मंदिरों से बहुत ही मिलता जुलता है. The post Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर पाकिस्तान में गूंजेगा जय भोले appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top