शिल्पी राज का गाना ‘काट लेलS गलिया होली में’ रिलीज, वीडियो में निकिता भारद्वाज का छाया जादू
Shilpi Raj New Bhojpuri Holi Song: होली आते ही भोजपुरी गानों में रंग और मस्ती अपने आप घुलने लगती है. शिल्पी राज का लेटेस्ट ट्रैक ‘काट लेलS गलिया’ भी कुछ ऐसा ही माहौल लेकर सामने आया है, जहां शरारत भरे बोल और देसी अंदाज सुनने को मिलता है. इस गाने को शिल्पी के साथ सुमित सिंह चंद्रवंशी ने अपनी आवाज दी है. वहीं म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस निकिता भारद्वाज अपने कातिलाना लुक में दिखाई देती है. गाने में दिखा एक्ट्रेस का कातिलाना लुक म्यूजिक वीडियो में सुमित सिंह चंद्रवंशी के साथ निकिता भारद्वाज हरे रंग के साड़ी में नजर आती हैं, जहां दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक और शरारत देखने को मिलती है. गाना पूरी तरह होली के माहौल पर बनाया गया है, जिसमें रंग, गुलाल और देसी अंदाज साफ झलकता है. होली के रंगों के बीच उनका देसी लुक और एक्सप्रेशन गाने की कहानी को और मजेदार बना देते हैं. रंगीन सेटप और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वीडियो देखने में पूरी तरह एंटरटेनिंग लगता है. गाने का म्यूजिक और वीडियो मिलकर होली के त्योहार की फील को और मजेदार बना देते हैं, जिससे यह गाना दर्शक का ध्यान लगातार अपनी ओर खींच रहा है. गाने की टीम और अन्य डिटेल्स एक्ट्रेस – निकिता भारद्वाज डायरेक्टर – तुषार केसरवानी कोरियोग्राफर – रोबोट भाई डीओपी – संतोष यादव, नवीन एडिट – कुमार नीरज चंद्रवंशी डीआई – रोहित सिंह प्रोड्यूसर – राजीव रंजन सिंह कम्पनी – PRA फिल्म्स गाने पर फैंस के रिएक्शन वीडियो के कमेंट बॉक्स में फैंस की प्रतिक्रिया गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है. अब फैंस अपना ढ़ेर सारा रिस्पॉन्स कमेंट सेक्शन में दे रहे हैं. एक यूजर ने गाने पर लिखा जियो शेर. दूसरे यूजर ने लिखा, लाजवाब. एक ने लिखा, सुपर सॉन्ग. यह भी पढे़ं: Khushi Kakkar New Holi Song: खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘भांग ना पिया तो क्या किया’ रिलीज, होली के रंग में डूबे दिखे रितेश पांडे The post शिल्पी राज का गाना ‘काट लेलS गलिया होली में’ रिलीज, वीडियो में निकिता भारद्वाज का छाया जादू appeared first on Naya Vichar.



