Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमानत पर छूटने के बाद मचाया आतंक, मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड जॉनसन मौर्य पर होगी अब बड़ी कार्रवाई

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कुख्यात अपराधी शशांक राज उर्फ जॉनसन मौर्य पर कानून का शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है. नगर SP ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है. जांच में यह पुष्टि हुई है कि उसके पास से बरामद ऑटोमेटिक पिस्टल और अन्य आपराधिक गतिविधियां पूरी तरह सही पाई गई हैं. अपराधों की लंबी लिस्ट ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्णा टोली का रहने वाला जॉनसन कई बार जेल जा चुका है. जमानत पर बाहर आते ही वह दोबारा अपराध की दुनिया में सक्रिय हो जाता है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, लूट, रंगदारी, गोलीबारी और हत्या जैसे कई गंभीर मामलों में उसका नाम दर्ज है. टॉप-20 अपराधियों में शामिल जॉनसन को 23 अक्टूबर 2024 को ब्रह्मपुरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चांदनी चौक इलाके से गिरफ्तार किया था. जिले के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 11 से ज्यादा केस दर्ज हैं. गोलीबारी और हत्या के भी आरोप 11 अगस्त 2024 को उसने रंगदारी नहीं देने पर अनिल राय के घर पर गोलीबारी की थी. 31 अगस्त 2024 को चांदनी चौक ओवरब्रिज पर लूटपाट के दौरान ट्रक चालक की हत्या कर दी थी. ये भी पढ़े: NH पर गाड़ी रोकी, बोनट खुलते ही पुलिस की आंखें रह गई फटी की फटी, जानें पूरा मामला पुलिस ने कसा शिकंजा जॉनसन पर पहले भी लूट, छिनतई, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं. पुलिस अब उसे कड़ी सजा दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया तेज कर रही है ताकि यह अपराधी फिर से अपराध की दुनिया में न लौट सके. The post जमानत पर छूटने के बाद मचाया आतंक, मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड जॉनसन मौर्य पर होगी अब बड़ी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs PAK: विराट कोहली ने तोड़ डाला अजहरुद्दीन का 25 साल पुराना रिकॉर्ड, लेकिन बल्ले से नहीं

IND vs PAK: विराट कोहली के नाम कई वनडे रिकॉर्ड दर्ज हैं और 36 वर्षीय कोहली अब 50 ओवर के प्रारूप में किसी हिंदुस्तानीय क्षेत्ररक्षक द्वारा सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रविवार को, पूर्व हिंदुस्तानीय कप्तान ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप ए मैच में मोहम्मद अजहरुद्दीन के 156 कैच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. केवल श्रीलंका के महेला जयवर्धने (218) और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (160) ने एकदिवसीय क्रिकेट में विराट से अधिक कैच पकड़े हैं. विराट कोहली के नाम अब वनडे में 158 कैच विराट कोहली के नाम अब 158 कैच हैं. आखिरी ओवर में कोहली ने खुशदिल का भी कैच पकड़ा. सूची में अन्य हिंदुस्तानीय मोहम्मद अजहरुद्दीन (156), सचिन तेंदुलकर (140), राहुल द्रविड़ (124) और सुरेश रैना (102) हैं. कोहली ने पाकिस्तानी पारी के 47वें ओवर में नसीम शाह द्वारा हवाई शॉट स्पोर्ट्सने के बाद यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. नसीम शाह ने गेंद को लॉन्ग-ऑन की ओर बढ़ाया और कोहली ने डीप से गेंद को कैच कर लिया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने एक अच्छा लो कैच लिया, जिसके कारण पाकिस्तान का आठवां विकेट गिरा. Safe hands 🔝 Virat Kohli now holds the record for taking the most catches as a fielder in ODIs for #TeamIndia 🙌 Live ▶️ https://t.co/llR6bWyvZN#PAKvIND | #ChampionsTrophy | @imVkohli pic.twitter.com/ZAxFmIFCnB — BCCI (@BCCI) February 23, 2025 हिंदुस्तान के लिए सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड 157 – विराट कोहली*156 – मोहम्मद अजहरुद्दीन140 – सचिन तेंदुलकर124 – राहुल द्रविड़102 – सुरेश रैना बल्ले से फॉर्म तलाश रहे हैं विराट कोहली यह मैच में कुलदीप यादव का तीसरा विकेट भी था, इससे पहले उन्होंने सलमान अली आगा और शाहीन शाह अफरीदी का विकेट लिया था. विराट कोहली पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह फॉर्म में आते हैं या नहीं. बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली 22 रन बनाकर रिशाद हुसैन की गेंद पर आउट हुए. यह लगातार छठा मौका था जब दाएं हाथ के बल्लेबाज को स्पिनर ने पवेलियन भेजा. हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को 241 रन पर किया ढेर छह मौकों में से पांच बार कोहली लेग स्पिन के खिलाफ आउट हुए हैं. विराट कोहली ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी निराश किया, जहां वह 9 पारियों में सिर्फ 190 रन बना सके. इस खराब फॉर्म के कारण कोहली को फिर से घरेलू क्रिकेट में मैदान पर उतरना पड़ा. उन्होंने रेलवे के खिलाफ दिल्ली की ओर से एक रणजी ट्रॉफी मैच स्पोर्ट्सा. हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की बात करें तो हिंदुस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. Champions trophy 2025 The post IND vs PAK: विराट कोहली ने तोड़ डाला अजहरुद्दीन का 25 साल पुराना रिकॉर्ड, लेकिन बल्ले से नहीं appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर में घर से लापता तीन भाई-बहन का शव कुएं से बरामद । मां और बाप दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया ।

नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित मालीनगर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जंहा बीती रात घर से लापता हुए तीन मासूम बच्चों के शव रविवार की सुबह तीनो बच्चों के घर से महज 15 गज की दूरी पर स्थित एक कुएं से बरामद किया गया । तीनों मासूम सहोदर भाई बहन है। मृत बच्चों की पहचान चंदन कुमार के 6 वर्षीय बेटे तरुण कुमार, 4 वर्षीय बेटी तान्या कुमारी और 2 वर्षीय बेटे तनिष्क कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला। वही मौके पर एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है। इधर शक के आधार पर पुलिस ने मृत तीनों बच्चों की मां और पिता को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर घटनास्थल पर एसपी अशोक मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने बताया की पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। बीते शनिवार की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। ग्रामीण मां पर तीनों बच्चों का गला घोंटकर हत्या करने की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस ने स्त्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।इधर घटना को लेकर गांव चर्चा हो रही है। ग्रामीण द्वारा मां पर तीनों बच्चों का गला घोंटकर हत्या कर दिये जाने चर्चा की जा रही हैं। पुलिस स्त्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में चर्चा के अनुसार बीती शाम दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। इस बीच सभी सोने चले गये तो रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास बच्चों की मां ने तीनों मासूम की घला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कुंए में फेंक दिया। फिर सुबह होने पर बच्चों के गायब होने का हल्ला करने लगी। पुलिस द्वारा स्त्री से पूछताछ और कंबल में खून देखकर उसपर शक हुआ।

समस्तीपुर

मोरवा में विकास की गाड़ी चलती रहेगी विधायक 

विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन नया विचार मोरवा ।मोरवा विधानसभा में विकास की गाड़ी चलती रहेगी। उक्त बातें कहीं विधायक रणविजय साहू ने लरुआ पंचायत में पी सी सी सडक के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए। चौदह लाख नवासी हजार पांच सौ की लागत से लरूआ पंचायत के वार्ड 6 में चंद्रदेव राय के घर से असेसर राय के घर तक बने पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधायक रणविजय साहू के द्वारा किया गया। अध्यक्ष मुन्ना राय,पंचायत अध्यक्ष बाला लखींद्र कुशवाहा,मनोज राय,चंदन साव,राहुल राय,योगेन्द्र राय,सुमंत राय,प्रशांत राय,उमेश सहनी आदि ने उद्घाटन समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर चंदन कुमार राय, प्रशांत कुमार सहित सैकड़ों मौजूद थे।

समस्तीपुर

भारत के महान समाजसेवी संत थे बाबा गाडगे महाराज 

नया विचार मोरवा । हिंदुस्तान के महान समाजसेवी संत थे बाबा गाडगे महाराज। उक्त बातें कहीं बाबा गाडगे महाराज की जयंती को संबोधित करते हुए बाबा गाडगे आश्रम के संचालक प्रशांत देशमुख ने। श्री देशमुख ने स्पष्ट किया की दलित जाति धोबी कल में जन्म लेने वाले बाबा घाट के महाराज ने जन सहयोग एवं प्रशासन के द्वारा संपूर्ण देश में सवा सौ से अधिक समाज सेवी संस्थाओं की स्थापना की । तथा 80 से अधिक विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय की स्थापना की। बाबा गाडगे महाराज द्वारा स्थापित मुंबई सहित देश के विभिन्न भागों स्थापित गाडगे आश्रम में हजारों लाखों गरीब बीमारों को निशुल्क भोजन एवं सहायता की जा रही है। वक्ताओं ने ऐसे महान संत को हिंदुस्तान रत्न देने की मांग की। प्रो ए के झा,मुन्ना शर्मा,अनिल कुमार राय, राजेश्वर राय, राकेश कुमार चौधरी, राजेश कुमार चौधरी आदि ने जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित किया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

सरायरंजन में एक दर्जन लोगों ने ली जन सुराज की सदस्यता

नया विचार सरायरंजन: सरायरंजन में रविवार को जनसुराज कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में जनसुराज के जिला अध्यक्ष राज कपूर सिंह की मौजूदगी में विभिन्न दलों से आए एक दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राम प्रवेश दास ज्योति,निरंजन राय, कामिनी कुमारी, अंगद कुमार रजक, सुजीत कुमार, जुगेश्वर राय,अभिषेक कुमार, सुरेश सदा, राहुल कुमार आदि शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि गांव-गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पार्टी को धारदार बनाने को लेकर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। वे बिहार को विकास के रास्ते पर लाने के लिए प्रयासरत हैं। 2025 में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करे, इसका ख्याल रखा जा रहा है। मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष साकेत सिंह,स्त्री मोर्चा की जिला अध्यक्ष रिंकी पासवान,प्रखंड युवा अध्यक्ष केशवानंद हिंदुस्तानी, प्रखंड उपाध्यक्ष रामबली झा आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नया विचार सरायरंजन : भाजपा की सरायरंजन विधानसभा स्तरीय बैठक रविवार को धर्मपुर पंचायत में आहुत की गई। इस बैठक में आगामी 27 फरवरी को जिला स्तरीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओ की भागीदारी पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारी, मंडल में निवास करने वाले वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओं,सक्रिय सदस्य को बैठक में जाने की बात कही गई। वहीं सरायरंजन विधानसभा से एक हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के जाने का संकल्प लिया गया इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष शशिधर झा, सरायरंजन विधानसभा संयोजक संजय सिंह,सरायरंजन उत्तरी के अध्यक्ष जय कुमार सिंह,मुसरीघरारी नगर के रत्नेश चौरसिया, विद्यापतिनगर उत्तरी के अविनाश भारद्वाज,वीणा साह,राम सागर सिंह कुशवाहा, जयकृष्ण झा, हरेराम झा,राम याद शांडिल्य बिरजू राय अमरेश झा,रंजीत राय,मणिकांत झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

समस्तीपुर

बथुआ बुजुर्ग के पूर्व मुखिया को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

नया विचार सरायरंजन । प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित डिहवारणी स्थान में शनिवार को पूर्व मुखिया विशनाथ प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने पूर्व मुखिया विशनाथ प्रसाद सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वही वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत मुखिया विश्वनाथ प्रसाद सिंह पंचायत के आदर्श मुखिया थे। वे पंचायत के विकास एवं मान और सम्मान के लिए हरसंभव प्रयास करते रहे। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को पंचायत के लोग हमेशा याद रखेंगे। साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करेंगे। मौके पर कमलेंद्र प्रसाद सिंह, रंजीत निर्गुणी , अरुण कुमार सिंह, परमानंद प्रसाद सिंह, प्रमोद महतो, अनिल कुमार सिंह, शंकर प्रसाद सिंह, गोपाल कृष्ण प्रसाद सिंह, आशुतोष कुमार, संतोष कुमारसहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

समस्तीपुर

श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मिलती है शांति व मुक्ति: मंत्री

नया विचार सरायरंजन । श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मिलती है शांति व मुक्ति। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं श्रीमद् भागवत कथा का निरंतर श्रवण करने की जरूरत है। यह बात रविवार को गुढमा गांव में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के समारोह को संबोधित करते हुए जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कही। श्री चौधरी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक वह आध्यात्मिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के सुनने का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि श्रीमद् भागवत कथा का लाभ सुनने और सुनाने वाले दोनों की मन:स्थिति पर निर्भर करता है। यदि कथा सुनने में सुनाने वाले की मन: स्थिति शुद्ध और निस्वार्थ है तो उसका पूर्ण लाभ मिलता है। और यह व्यक्ति को शांति और मोक्ष की ओर ले जाता है।इधर,श्री चौधरी ने क्षेत्र के नौआचक, हरिपुर बरहेता, हरसिंगपुर आदि गांवों में जाकर कई शादी समारोहों में भाग लिया। श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ को सफल बनाने में डा. अमरनाथ ईश्वर, डा. प्रभाकर,डा. सुधाकर, बैजनाथ ईश्वर, जगरनाथ ईश्वर, विश्वनाथ ईश्वर, पंकज कुमार ईश्वर, लालबाबू ईश्वर, अनिल ईश्वर, सुनील ईश्वर, उमेश प्रसाद ईश्वर, राकेश ईश्वर, आदित्य ईश्वर, नवीन ईश्वर ,नलीन ईश्वर, खगेश ईश्वर आदि सक्रिय सहयोग कर रहे हैं। मौके पर रामाश्रय प्रसाद, प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, रजनीकांत चौधरी,महेंद्र राय, रितेश यादव, विद्याकर झा, ललन कुमार गिरि,सद्दाम हुसैन, रजनीश यादव, राम विनोद चौधरी, भोला कुमार, मिलन सिंह, संजय राय अजय राय, मो. सरवर आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

बिहार

जन सुराज – लॉयर्स फॉर न्यू बिहार के सम्मेलन में अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर चर्चा

नया विचार गोपालगंज – “जन सुराज लॉयर्स फॉर न्यू बिहार”- गोपालगंज चैप्टर के बैनर तले गोपालगंज सिविल और जिला अदालत के 100 से अधिक वकीलों का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आशीर्वाद वाटिका मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व आईएफएस अधिकारी मनोज हिंदुस्तानी तथा बिहार के प्रख्यात हाईकोर्ट वकील और पार्टी के उपाध्यक्ष वाई. वी. गिरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक के दौरान, वकीलों ने एडवोकेट संशोधन विधेयक 2025 से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से प्रशासन द्वारा वकीलों पर बढ़ते नियंत्रण और युवा वकीलों के लिए पेशे में नई बाधाओं को लेकर चिंता व्यक्त की। यदि इन मुद्दों का समाधान नहीं किया गया, तो यह न्याय व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और आम जनता की न्याय तक पहुँच सीमित हो सकती है। इस अवसर पर मनोज हिंदुस्तानी और वाई. वी. गिरी ने वकीलों को “जन सुराज  लॉयर्स फॉर न्यू बिहार” अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और 1 लाख जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता देने के लक्ष्य को साकार करने की अपील की, ताकि नए बिहार के परिकल्पना साकार की जा सके। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में गोपालगंज जिले के 36 वकीलों ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जो कि न्याय और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही वकीलों को पटना के एलसीटी घाट स्थित बिहार सत्याग्रह आश्रम में आमंत्रित किया गया, जहाँ वे प्रशांत किशोर से मिलकर बिहार में न्यायिक और सामाजिक सुधारों पर चर्चा कर सकेंगे। इस बैठक में भगवान हिंदुस्तानी, राजेश पाठक, विमलेन्दु कुमार द्विवेदी और विनोद सिंह जैसे सम्मानित विधि विशेषज्ञों की उपस्थिति ने इस पहल को और मजबूती प्रदान की। यह बैठक बिहार के कानूनी समुदाय को संगठित करने और समाज में न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जन सुराज पार्टी एक स्वतंत्र और निष्पक्ष न्याय प्रणाली को सशक्त बनाने के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है, जिससे कि हर नागरिक को न्याय सुलभ हो सके।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top