Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: कब्र खोदकर युवती का शव बाहर निकाला, अपने ही घरवालों पर लगे हत्या के आरोप

Bihar Crime: हाजीपुर के वैशाली थानाक्षेत्र के दाउदनगर गांव के लालवन टोला वार्ड नंबर-8 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती की हत्या कर शव को दफना देने का आरोप उसके घरवालों पर लगा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गुरुवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकाला। सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट अंजनी कुमारी और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्र से निकलवाया। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी जानकारी दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय रुबीना खातून के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने किया था खुलासा घटना की जानकारी तब सामने आई जब स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से लड़की की हत्या कर शव को गुपचुप तरीके से दफना देने की शिकायत की। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को बाहर निकाला गया। रविवार की रात हुई थी संदिग्ध मौत जानकारी के अनुसार, बीते रविवार की रात लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिवारवालों ने बिना किसी को सूचना दिए शव को कब्र में दफना दिया। लेकिन ग्रामीणों को इस पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज मृतका के पिता कोलकाता और भाई पटना में रहते थे। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि युवती की हत्या कर शव को दफना दिया गया था। हालांकि, पुलिस अभी जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। The post Bihar Crime: कब्र खोदकर युवती का शव बाहर निकाला, अपने ही घरवालों पर लगे हत्या के आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AAP: सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से मांगी मंजूरी

AAP: दिल्ली में प्रशासन बदलने के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. आप के कई नेताओं पर पहले से कई मामले चल रहे थे. लेकिन प्रशासन बदलने के बाद आप नेताओं के लिए लगातार परेशानी बढ़ती दिख रही है. दिल्ली प्रशासन के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ कोर्ट में मामला चलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से इजाजत मांगी है. इस इजाजत के बाद आप नेता सत्येंद्र जैन की आने वाले समय में परेशानी बढ़ना तय है. गृह मंत्रालय ने आप नेता के खिलाफ हिंदुस्तानीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 218 के तहत अदालत में मामला चलाने के लिए अभियोजन की मंजूरी देने के लिए राष्ट्रपति से इजाजत मांगी है. मौजूदा नियम के अनुसार किसी प्रशासनी अधिकारी पर धारा 215 के तहत भ्रष्टाचार का आरोप होता है तो अभियोजन के लिए उनके वरिष्ठ अधिकारी की लिखित शिकायत जरूरी होती है. जबकि धारा 218 के तहत आधिकारिक कर्तव्यों के दौरान किए गए अपराध के लिए प्रशासन से मंजूरी लेना जरूरी है. ऐसे में अब मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय ने मंजूरी मांगी है. सत्येंद्र जैन आप प्रशासन के दौरान कई अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और उन्हें केजरीवाल का भरोसेमंद माना जाता है.  सत्येंद्र जैन पर क्या है आरोप आप नेता सत्येंद्र जैन पर धन शोधन के तहत मामला दर्ज है. इस मामले में वे कई महीने जेल में रह चुके हैं और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जैन को जमानत पर रिहा किया है. जैन पर आरोप है कि उन्होंने शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन किया है. इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय मुकदमा दर्ज कर चुका है. इसके अलावा जैन पर मंत्री रहते कई मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. जैन और आम आदमी पार्टी इन आरोपों को नेतृत्व से प्रेरित करार देती रही है. लेकिन इस बार जैन खुद शकूरबस्ती विधानसभा सीट से बड़े अंतर से चुनाव हार चुके है. इस हार के बाद जैन के लिए लगातार परेशानी बढ़ रही है. ऐसे में गृह मंत्रालय के मुकदमा चलाने की मंजूरी के फैसले के बाद जैन के लिए आने वाला समय परेशानी भरा हो सकता है. भाजपा ने चुनाव में वादा किया है कि आम आदमी पार्टी प्रशासन के भ्रष्टाचार के लिए एसआईटी का गठन किया जायेगा. स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर जैन ने ही दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत की थी. लेकिन इस क्लिनिक में भी फर्जी लैब रिपोर्ट तैयार कर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. आने वाला समय जैन और अन्य आप नेताओं के लिए मुश्किल पैदा करेगा.  ReplyForward The post AAP: सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से मांगी मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के मंत्री को लंदन में मिला अवार्ड, इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025 से हुए सम्मानित

बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा को लंदन में अवार्ड दिया गया है. उन्हें इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025 में प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स श्रेणी में उनके योगदान के लिए दिया गया. इस कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से विजेताओं का चयन 11 सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा किया गया. इस पुरस्कार समारोह में हिंदुस्तान और ब्रिटेन के कई गणमान्य लोग मौजूद थे. ब्रिटिश संसद में विशेष सम्मान समारोह लंदन में ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ लॉर्ड्स) के चोलमोंडेली रूम एंड टेरेस में 12 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले हिंदुस्तानीय छात्रों और पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया. ये पुरस्कार गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स सहित कुल 8 श्रेणियों में दिए गए, जिनमें कला, संस्कृति, विज्ञान, पत्रकारिता, व्यवसाय और इनोवेशन शामिल हैं. मुख्य पुरस्कार समारोह 13 फरवरी को लंदन के डी वेरे ग्रैंड कॉनॉट रूम्स में आयोजित किया गया, जहां बिहार प्रशासन के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा को इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025 से सम्मानित किया गया. अवार्ड के साथ नीतीश मिश्रा अवार्ड के साथ नीतीश मिश्रा अवार्ड के साथ नीतीश मिश्रा नीतीश मिश्रा ब्रिटिश शेवनिंग स्कॉलर रह चुके हैं नीतीश मिश्रा ने ब्रिटिश शेवनिंग स्कॉलरशिप के तहत यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित हल विश्वविद्यालय से ग्लोबल पॉलिटिकल इकोनॉमी में मास्टर्स किया है. इसके अलावा, वे हार्वर्ड कैनेडी स्कूल, कैम्ब्रिज (USA) के पूर्व छात्र भी रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि उन्हें वर्ष 2008-09 में एमटीवी यूथ आइकॉन का खिताब भी मिल चुका है. मंत्री नीतीश मिश्रा हिंदुस्तान-यूके संबंधों में यह सम्मान क्यों महत्वपूर्ण है? ‘हिंदुस्तान-यूके अचीवर्स ऑनर्स’ उन हिंदुस्तानीय छात्रों और पूर्व छात्रों को मान्यता और सम्मान देता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और समाज में योगदान दिया है. इस आयोजन का उद्देश्य हिंदुस्तान और यूनाइटेड किंगडम के बीच शैक्षिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है. Also Read :Sneha Murder Mystery: सासाराम की स्नेहा की संदिग्ध मौत पर गरमाई सियासत, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने परिजनों से की मुलाकात किसने किया था आयोजन? इस कार्यक्रम का आयोजन नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनाई यूनियन (NISAU) यूके ने ब्रिटिश प्रशासन के विभिन्न विभागों, यूनिवर्सिटीज यूके इंटरनेशनल, ब्रिटिश काउंसिल और अन्य प्रतिष्ठित संगठनों के सहयोग से किया था. Also Read : ‘वैलेंटाइन डे कैंसर से भी खतरनाक बीमारी… ’, पटना में हिंदू शिवभवानी सेना के अध्यक्ष ने बताया आज युवाओं को क्या करना चाहिए The post बिहार के मंत्री को लंदन में मिला अवार्ड, इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025 से हुए सम्मानित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khan Sir: BPSC मामले पर खान सर का बड़ा खुलासा, बोले- बड़ा सबूत लगा हाथ, होकर रहेगा री-एग्जाम

Khan sir Big Revelation: बिहार में बीपीएससी छात्रों की 70वीं प्रिलिम्स के री-एग्जाम की मांग जारी है. मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है. इस बीच प्रसिद्ध शिक्षक खान सर ने गुरुवार को दावा किया कि उनके हाथ एक ऐसा सबूत लगा है, जिसके कारण अदालत को अब री-एग्जाम का आदेश देना होगा. बीपीएससी प्री के री-एग्जाम की मांग को लेकर खान सर ने कहा, “इस मांग को लेकर हम लोगों के पास कोई ठोस सबूत नहीं था, जिसको लेकर हमें आत्मविश्वास हो। लेकिन अब हम लोगों को एक सबूत हाथ लग गया है. अब यह हमें न्यायालय में जीत दिलाएगा. नवादा के ट्रेजरी से क्वेश्चन सेट गायब है, और वही सवाल 22 दिन बाद पूछा गया है, जिसको लेकर इतनी बड़ी धांधली हुई है.” खान सर ने क्या खुलासा किया खान सर ने कहा, “13 दिसंबर को परीक्षा हुई थी. उस परीक्षा के लिए तीन सेट बनाए गए थे. ऐसा इसलिए कि अगर एक भी सेट में गड़बड़ी होगी, तो बाकी बचे क्वेश्चन सेट को यूज किया जा सकता है. एक सेट के उपयोग के बाद जो बाकी दो सेट बचते हैं, उनको ट्रेजरी में जमा करना होता है. हमने सारे ट्रेजरी में पता लगवाया कि उन्होंने 13 दिसंबर को सारे ट्रेजरी में सेट को जमा किए थे कि नहीं? इसमें हमें दो महीने का समय लग गया.” बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें खान सर का दावा- कोर्ट अब री-एग्जाम का आदेश देकर रहेगा खान सर ने बताया, “हमें बाद में पता चला कि नवादा और गया की ट्रेजरी में क्वेश्चन सेट जमा ही नहीं हुए हैं. बापू परीक्षा परिसर में जो धांधली हुई थी, उसके कारण वहां पर करीब पांच-छह हजार बच्चों का री-एग्जाम कराना था. 4 जनवरी को जो दोबारा री-एग्जाम कराना था, आयोग ने उनके लिए अलग से कोई क्वेश्चन ही नहीं बनाया. नवादा और गया के ट्रेजरी से जो क्वेश्चन पेपर गायब हुए थे, उसी को दोबारा थमा दिया गया. इसके कारण 13 दिसंबर को जो परीक्षा हुई, उसमें छह प्रतिशत शिशु पास हुए, वहीं 4 जनवरी को जो परीक्षा हुई, उसमें 19 प्रतिशत शिशु पास हुए.” उन्होंने दावा किया, “अब हमारे हाथ एक ऐसा सबूत हाथ लगा है, जिससे हाई कोर्ट में हमारी जीत होगी. कोर्ट अब री-एग्जाम का आदेश देकर रहेगा.” इसे भी पढें : बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा मामले में सुनवाई टली, पटना हाईकोर्ट में आज इस वजह से नहीं हुई हियरिंग The post Khan Sir: BPSC मामले पर खान सर का बड़ा खुलासा, बोले- बड़ा सबूत लगा हाथ, होकर रहेगा री-एग्जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hemant Soren Gift: कब मिल सकती है मंईयां सम्मान योजना की राशि? एक बार में मिलेंगे 5 हजार रुपये

रांची : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जनवरी माह की राशि अभी तक नहीं मिली है. लाभुक बड़ी बेसब्री से इस राशि का इंतजार कर रहे हैं. अगर आप इस योजना के लाभुक हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं. हालांकि आधिकारिक तौर इसकी जानकारी तो अभी तक सामने नहीं है. लेकिन जानकारी के मुताबिक जल्द ही इसकी राशि लोगों के खाते में आ सकती है. जानकारी मुताबिक फरवरी के अंतिम सप्ताह में 2500 रुपये लोगों के खाते में आ सकते हैं. सभी जिलों में चल रही है सत्यापन की प्रक्रिया अभी सभी जिलों में आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है. इस दौरान लगातार कई गड़बड़ियां भी सामने आयी हैं. जिलों में आवेदन के सत्यापन और आधार से बैंक खाता जोड़ने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से लाभुकों को जनवरी की राशि नहीं मिल पायी है. इसकी प्रक्रिया पूरी होते ही लाभुकों को एक साथ दो माह की राशि मिलेगी. यानी कि अगर इस माह पैसे मिलते हैं तो लाभुकों को एक साथ दो माह की राशि यानी कि 2500 रुपये दिये जायेंगे. झारखंड की सभी समाचारें यहां पढ़ें मार्च तक बढ़ सकता है आधार से बैंक खाता जोड़ने का समय बता दें कि मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को दिसंबर माह में आधार से बैंक खाता को जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कर लेनी थी. लेकिन कुछ कारणवश कई लोग इसे अब तक पूरा नहीं कर पाये हैं, समाचार है कि अब प्रशासन इसके लिए 31 मार्च तक समय दे सकती है. इसका प्रस्ताव कैबिनेट से 18 फरवरी को होने वाली बैठक में पारित हो सकता है. इस योजना के तहत राज्यभर में 67.60 लाख आवेदन जमा हुए हैं. दिसंबर माह की राशि 56 लाख से अधिक लाभुकों को दी गयी थी. Also Read: बीजेपी नेता ने JPSC चेयरमैन की नियुक्ति करने पर CM हेमंत सोरेन को दी बधाई, कहा- छात्रों की मेहनत रंग लाई The post Hemant Soren Gift: कब मिल सकती है मंईयां सम्मान योजना की राशि? एक बार में मिलेंगे 5 हजार रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Health Tips: क्या होगा जब आप 1 महीने तक नहीं पीयेंगे चाय?

Health Tips: अगर हम एक महीने तक चाय नहीं पीते तो उससे कई सारे फायदे होते हैं. चाय छोड़ने से सेहत पर कई सारे सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं. यह पाचन को सुधारता है, बेहतर नींद दिलाता है, दांतों को स्वस्थ रखता है और शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखता है. इसके अलावा त्वचा में निखार आता है, ऊर्जा बढ़ती है, और हॉर्मोन संतुलन बेहतर होता है. यह सभी फायदे चाय को धीरे-धीरे कम करके छोड़ने से मिल सकते हैं जिससे शरीर को लाभ होता है. तो आज ही चाय छोड़े और देखे होते बदलाव अपने स्वस्थ में. नींद की समस्या से छुटकारा चाय में कैफीन की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे आपकी नींद प्रभावित होती है. चाय छोड़ने से आपके शरीर में कैफीन का लेवल संतुलित रहेगा और आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी. हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग समाचारें यहां पढ़ें ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां चिंता से मुक्त कैफीन चिंता को भी बढ़ाता है जिससे आप चिंतित एवं तनावग्रस्त महसूस कर सकते है. बेचैनी की समस्या हो सकती है. चाय छोड़ने से इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते है. पाचन में होगा सुधर चाय में टैनिन की मात्रा अधिक होती है जिससे पाचन प्रभावित होता है और कब्ज की समस्या देखने को मिलती है. चाय नहीं पीने से आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. ये भी पढ़ें: Worst Morning Habits: भरी जवानी में ही हो जाएंगी बुढ़ापे वाली बीमारियां, सुबह के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां एनर्जी का स्रोत कैफीन के सेवन से शरीर ज्यादे स्थिर महसूस करता है. अगर हम चाय पीना छोड़ते है तो हम महसूस करेंगे की हमारे अंदर एक नई या ज्यादे ऊर्जा उत्पन्न होती है जिससे हम किसी भी काम को ज्यादा ताकत के साथ कर सकते है. वजन घटाने में सहायक चाय में मौजूद चीनी की कैलोरी से वजन बढ़ने की समस्या को देखा जाता है. अगर हम चाय पीना छोड़ दे तो हम वजन बढ़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते है. इनपुट: संजना गिरी ये भी पढ़ें: Fenugreek Seeds: सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि मेथी के दानों के हैं अनगिनत फायदे, आप भी जानें The post Health Tips: क्या होगा जब आप 1 महीने तक नहीं पीयेंगे चाय? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: खेत में आलू उखाड़ने गई 10 साल की बच्ची से दरिंदगी, गलत काम कर मक्के की खेत में फेंका

Bihar News: पूर्णिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 साल की बच्ची के साथ कुछ दरिंदों ने दुष्कर्म किया. बच्ची अपने घर से महज 500 मीटर दूर खेत में आलू उखाड़ने गई थी. तभी दो दरिंदों ने बच्ची को पकड़ लिया. दोनों में से एक नाबालिग है. बच्ची जब बहुत देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे. इसी बीच पीड़िता के चचेरे भाई ने देखा कि दोनों लड़के मक्के की खेत में बच्ची को फेंककर फरार हो रहे हैं. पीड़िता की हालत काफी गंभीर थी. परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल लाया. जहां उसने बताया कि आंख पर पट्टी बांधकर दो लड़कों ने उसके साथ गलत किया. बता दें, पूरी घटना गुरुवार दोपहर 3 से शाम 7 बजे के बीच की है.  मक्के की खेत में मिली बच्ची पीड़िता के परिजन ने थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है. परिजनों ने गांव के ही विनोद और एक अन्य नाबालिग पर आरोप लगाया है. पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और केस दर्ज हुआ है. मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने कहा कि बच्ची दिन में खाने खाकर खेत में आलू उखाड़ने गई थी. जब वह शाम तक नहीं पहुंची तो हमलोगों ने खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में कुछ ग्रामीणों की नजर मक्के की खेत में बेहोश मेरी बेटी पर पड़ी. हमलोग तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. इलाज के बाद बच्ची को होश आया. होश आने के बाद उसने कहा कि विनोद और एक दूसरा लड़का उसे जबरन खेत में ले गए. वहां उसके साथ गलत काम किया.  नहीं है कोई विवाद वहीं चचेरे भाई ने कहा कि मैं घर पर नहीं था. शाम 4 बजे मुझे जानकारी मिली कि बच्ची नहीं मिल रही है. हमलोगों ने जिस जगह बच्ची को खोजा वहीं पर आरोपी बच्ची को फेंककर फरार हो गया. लड़की गंभीर थी इस वजह से मैं उसे पकड़ नहीं पाया. मैंने पहले बच्ची को संभाला. उन लड़कों से पहले से किसी प्रकार का विवाद नहीं है.  सरपंच और थानाध्यक्ष ने क्या कहा? वहीं गांव के सरपंच ने मो. नौसाद ने कहा कि बच्ची की स्थिति गंभीर है. लोकल दो लड़के हैं, जिन्होंने गलत किया है. बच्ची को न्याय मिलना चाहिए, कार्रवाई होनी चाहिए. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने कहा कि पीड़ित पक्ष ने आवेदन दिया है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. छानबीन की जा रही है. किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. The post Bihar News: खेत में आलू उखाड़ने गई 10 साल की बच्ची से दरिंदगी, गलत काम कर मक्के की खेत में फेंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sneha Murder Mystery: सासाराम की स्नेहा की संदिग्ध मौत पर गरमाई सियासत, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने परिजनों से की मुलाकात

Sneha Murder Mystery: वाराणसी के रामेश्वरम गर्ल्स हॉस्टल में सासाराम की स्नेहा कुशवाहा की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ चुका है. शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा सासाराम पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया. उन्होंने यूपी प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. क्या है पूरा मामला? सासाराम के तकिया निवासी सुनील सिंह की बेटी स्नेहा कुशवाहा (17) वाराणसी के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी. एक फरवरी को उसका शव भेलूपुर स्थित हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला. बताया गया कि उसकी गर्दन खिड़की से लटक रही थी, जबकि एक पैर जमीन पर और दूसरा बिस्तर पर था. इस स्थिति को देखकर परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या कर सबूत मिटाने की साजिश करार दिया है. परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप स्नेहा के परिजनों ने वाराणसी पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि स्नेहा आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है. इसके बावजूद पुलिस इस मामले को आत्महत्या का मामला बताने की कोशिश कर रही है. परिजनों से मिलते पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (वीडियो- सासाराम से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा? पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘यह बहुत दुखद घटना है. मैं व्यक्तिगत रूप से इस मामले की पूरी जानकारी लूंगा और यूपी प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करूंगा. जो भी दोषी होगा उसे सजा जरूर मिलेगी.’ Also Read: Bihar News: खेत में आलू उखाड़ने गई 10 साल की बच्ची से दरिंदगी, गलत काम कर मक्के की खेत में फेंका मामले ने नेतृत्वक मोड़ ले लिया स्नेहा की संदिग्ध मौत को लेकर अब नेतृत्वक दलों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है. कई दलों के नेता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मादा का भरोसा दिलाया है. साथ ही यूपी प्रशासन पर जल्द से जल्द सीबीआई या उच्च स्तरीय जांच कराने का दबाव बना रहे हैं. Also Read : ‘वैलेंटाइन डे कैंसर से भी खतरनाक बीमारी… ’, पटना में हिंदू शिवभवानी सेना के अध्यक्ष ने बताया आज युवाओं को क्या करना चाहिए The post Sneha Murder Mystery: सासाराम की स्नेहा की संदिग्ध मौत पर गरमाई सियासत, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने परिजनों से की मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Supreme Court recruitment 2025 : सुप्रीम कोर्ट में भरे जायेंगे जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 241 पद

Supreme Court recruitment 2025 : सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (एससीआई) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 241 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आप कर सकते हैं आवेदन मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री प्राप्त करनेवाले युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार के पास कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए एवं कंप्यूटर ऑपरेशन की जानकारी होनी चाहिए.    आयु सीमा   आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय है. आयु की गणना 8 मार्च, 2025 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी. इस बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें.  इसे भी पढ़ें : Central Bank recruitment 2025 : क्रेडिट ऑफिसर के 1000 पदों पर मांगे गये हैं आवेदन वेतन  जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 72,040 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा. चयन प्रक्रिया  इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जायेगा. लिखित परीक्षा के चार चरण होंगे. पहला चरण ऑब्जेक्टिव टाइप, मल्टीपल च्वाइस प्रश्नों पर आधारित होगा. इस प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमें जनरल इंग्लिश एवं कॉम्प्रिहेंशन के 50 प्रश्न, जनरल एप्टीट्यूड के 25 प्रश्न एवं जनरल नॉलेज के 25 प्रश्न पूछे जायेंगे. दूसरे चरण में कंप्यूटर नॉलेज का परीक्षण होगा, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के 25 प्रश्न पूछे जायेंगे. पहले एवं दूसरे चरण के प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जायेगा. तीसरा चरण टाइपिंग टेस्ट का होगा एवं चौथा चरण डिस्क्रिप्टिव टेस्ट का होगा, जिसमें कॉम्प्रिहेंशन पैसेज, पीस राइटिंग एवं निबंध लेखन शामिल होगा. परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तार से जानने के लिए अधिसूचना देखें.       ऐसे करें आवेदन इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 8 मार्च, 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे.  आवेदन शुल्क : सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये अदा करने होंगे. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये अदा करने होंगे.  अन्य जानकारी के लिए देखें : https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s3ec0490f1f4972d133619a60c30f3559e/uploads/2025/02/2025020434.pdf The post Supreme Court recruitment 2025 : सुप्रीम कोर्ट में भरे जायेंगे जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 241 पद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुबई से भी महंगा हुआ दिल्ली से पटना जाना, होली से पहले ही फ्लाइट का किराया छू रहा आसमान

Delhi To Patna Flight Fare: बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को इन दिनों हवाई यात्रा के लिए अत्यधिक किराया चुकाना पड़ रहा है. सामान्यतः होली या दिवाली के आसपास दिल्ली या मुंबई से बिहार आने वाली उड़ानों का किराया बढ़ता था. लेकिन इस बार होली से एक महीने पहले ही दिल्ली से पटना या दरभंगा आने का विमान किराया तीन से चार गुना तक बढ़ गया है. वर्तमान किराया की स्थिति दिल्ली से दरभंगा: 15 फरवरी को अधिकतम किराया ₹17,500 तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यह ₹5,000 से ₹6,000 के बीच होता है. दिल्ली से पटना: 15 फरवरी को अधिकतम किराया ₹17,250 है, जबकि सामान्य दिनों में यह ₹4,000 से ₹5,000 के बीच रहता है. वहीं दिल्ली से दुबई का किराया 14 हजार के आसपास है. मुंबई से पटना: 16 फरवरी को अधिकतम किराया ₹19,776 तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यह ₹7,000 से ₹8,000 के बीच होता है. मुंबई से दरभंगा: 16 फरवरी को अधिकतम किराया ₹20,081 है, जबकि सामान्य दिनों में यह ₹7,000 से ₹8,000 के बीच रहता है. बेंगलुरु से पटना: 16 फरवरी को अधिकतम किराया ₹23,040 तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यह ₹5,000 से ₹6,000 के बीच होता है. Also Read: बिहार को मिली दो हाईवे परियोजनाओं की सौगात, पटना से सीमांचल की दूरी होगी कम यात्रियों को टिकट मिलने में हो रही कठिनाई यात्रा विशेषज्ञों के अनुसार, कुंभ मेले के कारण ट्रेनों पर बढ़ते दबाव के चलते यात्रियों को आरक्षित टिकट मिलने में कठिनाई हो रही है. ट्रेनों में भीड़भाड़ के कारण यात्री हवाई यात्रा की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे हवाई टिकटों की मांग बढ़ी है और विमानन कंपनियां इस अवसर का लाभ उठाते हुए किराया बढ़ा रही हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें The post दुबई से भी महंगा हुआ दिल्ली से पटना जाना, होली से पहले ही फ्लाइट का किराया छू रहा आसमान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top