Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल का राशिफल 3 मई 2026: ग्रहों की चाल से खुलेंगे इन 6 राशियों के लिए सफलता के नए रास्ते

Kal Ka Rashifal 3 May 2026 Rashifal: कल का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी रहने वाला है. चंद्रमा का वृश्चिक राशि में प्रवेश भावुकता और मानसिक गहराई लाएगा, वहीं मेष राशि में सूर्य-बुध की युति ‘बुधादित्य योग’ से बौद्धिक प्रखरता प्रदान करेगी. वृषभ में शुक्र विलासिता और प्रेम बढ़ाएंगे, जबकि मिथुन में गुरु ज्ञान और विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेंगे. मीन राशि में मंगल-शनि की युति कर्म और अनुशासन के बीच संतुलन की मांग करती है. राहु-केतु का कुंभ-सिंह अक्ष जीवन में अप्रत्याशित बदलाव और आध्यात्मिक शोधन का संकेत दे रहा है. कुल मिलाकर, यह ग्रहों की स्थिति करियर, वित्त और व्यक्तिगत संबंधों में नई दिशा निर्धारित करने वाली साबित होगी. मेष राशि कल का दिन आपके लिए सावधानी और गहन शोध का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. आपकी राशि में सूर्य और बुध की उपस्थिति करियर में प्रगति दिलाएगी, लेकिन अष्टम चंद्रमा के कारण कार्यों में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं. बिजनेस में किसी भी प्रकार का बड़ा जोखिम लेने से बचें, अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है. लव लाइफ में पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखें. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है, मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें. मेहनत और धैर्य ही कल आपकी सफलता की कुंजी बनेगी. वृषभ राशि कल का दिन आपके लिए साझेदारी और मधुरता से भरा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. आपकी राशि में शुक्र का होना आपके आकर्षण को बढ़ाएगा और दांपत्य जीवन में सुख-शांति लाएगा. नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं. नए बिजनेस की योजना सफल होगी. रिलेशनशिप में रोमांस बढ़ेगा और विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा. पुराने निवेश से कल आपको बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद है. मिथुन राशि कल का दिन आपके लिए प्रतिस्पर्धा और विजय का है, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा स्थित हैं. आपकी राशि में गुरु बृहस्पति की उपस्थिति बौद्धिक कार्यों में सफलता दिलाएगी. नौकरी में विरोधियों पर आपकी जीत होगी और प्रमोशन की बात चल सकती है. बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें. लव लाइफ में कुछ गलतफहमियाँ हो सकती हैं, संयम बरतें. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है. मेहनत से किए गए कार्यों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कर्क राशि कल का दिन आपके लिए सृजनात्मकता और संतान सुख का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा संचरण कर रहे हैं. करियर में नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन के नए स्रोत बनेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिल सकती है. प्रेम प्रसंग में गहराई आएगी और पार्टनर के साथ प्रेम बढ़ेगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप खुद को काफी फिट महसूस करेंगे. बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे, जो भविष्य में तरक्की का आधार बनेंगे. आत्मविश्वास बना रहेगा. सिंह राशि कल का दिन आपके लिए घरेलू सुख और मानसिक शांति का है, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. केतु की आपकी राशि में स्थिति आपको थोड़ा एकांतप्रिय बना सकती है. जॉब में स्थिरता रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ महसूस हो सकती हैं. आर्थिक लाभ के साथ-साथ संपत्ति या वाहन पर निवेश की योजना बन सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से सुख मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु सीने में भारीपन या थकान महसूस हो सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. कन्या राशि कल का दिन आपके लिए साहस और सामाजिक सक्रियता का है, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. करियर में आपकी संचार क्षमता से आपको प्रमोशन या सराहना मिल सकती है. बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी. आर्थिक लाभ के योग हैं और आय में वृद्धि होगी. लव लाइफ में पार्टनर के साथ रोमांस बढ़ेगा. मित्रों के संबंध मजबूत होंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप ऊर्जा से भरे रहेंगे. नई योजनाओं को लागू करने के लिए कल का दिन भाग्यशाली रहेगा. तुला राशि कल का दिन आपके लिए धन संचय और वाणी के प्रभाव का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा स्थित हैं. आर्थिक लाभ की प्रबल संभावनाएँ हैं, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी और प्रगति के मार्ग खुलेंगे. निवेश के लिए समय बहुत अच्छा है. परिवार में कोई उत्सव जैसा माहौल रह सकता है. लव लाइफ में स्थिरता आएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आँखों या दाँतों में समस्या हो सकती है. आपकी मेहनत का मीठा फल मिलने वाला है. वृश्चिक राशि कल का दिन आपके लिए आत्म-विकास और मानसिक प्रखरता का है, क्योंकि आपकी राशि के प्रथम भाव में चंद्रमा का गोचर है. आप काफी भावुक महसूस कर सकते हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा. करियर में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं. बिजनेस में तरक्की के अवसर मिलेंगे. लव लाइफ और रिलेशनशिप में नयापन आएगा और आकर्षण बढ़ेगा. स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देंगे. भाग्य का साथ मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे. नई शुरुआत के लिए कल का दिन श्रेष्ठ है, बस भावुकता में आकर निर्णय न लें. धनु राशि कल का दिन आपके लिए खर्च और विदेशी संबंधों का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा विराजमान हैं. गुरु की छठे भाव पर दृष्टि आपको ऋणों से मुक्ति दिला सकती है, लेकिन कल आर्थिक खर्च बढ़ेंगे. नौकरी में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, सहकर्मियों के साथ प्रतिस्पर्धा रहेगी. निवेश के मामलों में सावधानी बरतें, वरना आर्थिक हानि हो सकती है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, अनिद्रा या मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है. यात्रा के योग हैं, जो थकान भरी हो सकती है. शांति के लिए आध्यात्मिक कार्यों में समय बिताएँ. मकर राशि कल का दिन आपके लिए लाभ और इच्छापूर्ति का रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में चंद्रमा संचरण कर रहे हैं. आय में अचानक वृद्धि के योग हैं और पुराने निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है. करियर में प्रमोशन और सफलता के द्वार

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिका ने ऐसी तबाही पहले नहीं देखी… ईरान ने 16 US सैन्य ठिकानों पर किए ऐसे हमले, आई बर्बादी की रिपोर्ट

Iran Attack US Military Bases: कुवैत के कैंप ब्यूहरिंग में अमेरिकी सैनिकों का खाड़ी क्षेत्र में सबसे बड़ा सैन्य केंद्र था. वहां का कभी चहल-पहल से भरा अमेरिकी माइक्रो-सिटी था. लेकिन अब वह लगभग खाली और बुरी तरह तबाह हो चुका है. यह नुकसान कई हफ्तों तक चले ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण हुआ. ईरान ने केवल कुवैत ही नहीं, खाड़ी क्षेत्र के विभिन्न देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बेहिसाब नुकसान पहुंचाया है. कुवैत उन कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों में से एक था, जिन्हें ऑयल रिच अरब प्रायद्वीप में ईरान ने निशाना बनाया. अमेरिकी मीडिया सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के हमलों में आठ देशों में फैले कम से कम 16 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा. यह क्षेत्र में अमेरिका की अधिकांश सैन्य मौजूदगी को प्रभावित करता है. इनमें से कुछ ठिकाने अब लगभग इस्तेमाल के लायक नहीं बचे हैं. ईरान के हमले उस समय हुए, जब अमेरिका और इजरायल ईरान की रक्षा क्षमताओं पर हमले कर रहे थे.  ईरान ने किस-किस चीज को बनाया निशाना? सीएनएन को इन हमलों की जांच में अभूतपूर्व तबाही के स्पष्ट सबूत मिले हैं. एक अमेरिकी सूत्र ने सीएनएन को बताया कि उन्होंने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ऐसा नुकसान पहले कभी नहीं देखा. उनके अनुसार, ये हमले तेज, सटीक और उन्नत तकनीक के जरिए किए गए थे. ईरान के प्रमुख निशानों में मल्टी-मिलियन डॉलर के विमान भी शामिल थे, जैसे बोइंग ई-3 सेंट्री. यह खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका को बड़ी निगरानी क्षमता प्रदान करता था. यह विमान अब उत्पादन में नहीं है और इसकी कीमत करीब 500 मिलियन डॉलर बताई जाती है. ईरान ने महत्वपूर्ण संचार उपकरणों को भी निशाना बनाया, खासतौर पर गोल्फ बॉल जैसे दिखने वाले बड़े ढांचे, जिन्हें रैडोम कहा जाता है. ये उपग्रह डिश की सुरक्षा करते हैं, जो डेटा ट्रांसमिशन के लिए बेहद जरूरी होते हैं. इस क्षेत्र में, युद्ध शुरू होने के एक महीने के भीतर ईरान ने लगभग सभी रैडोम नष्ट कर दिए, सिर्फ एक को छोड़कर. New CNN Investigation: At least 16 American military sites have been damaged in Iranian strikes, making up the majority of US positions in the Middle East. From CNN’s @tamaraqiblawi and the Investigations team. pic.twitter.com/RoIHrI0Bhr — CNN International PR (@cnnipr) May 1, 2026 अमेरिकी रडार सिस्टम भी ईरान के निशाने पर रहे सबसे अहम बात यह रही कि ईरान ने रडार सिस्टम को निशाना बनाया. ये बेहद उन्नत, महंगे और बदलने में मुश्किल होते हैं. यह एयर डिफेंस के लिए अत्यंत जरूरी हैं. नुकसान के आकलन से जुड़े एक अमेरिकी संसदीय सहयोगी ने इन्हें सबसे किफायती लक्ष्य बताया. उनके शब्दों में- हमारे रडार सिस्टम हमारे सबसे व्यापक (बड़े) और सबसे सीमित संसाधन हैं. अमेरिकी बेस पर ईरान के हमलों ने तोड़ा भ्रम यह मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सहयोगी देशों के लिए यह स्थिति एक दुविधा पैदा करती है. एक ओर, ईरान की ताकत का प्रदर्शन खाड़ी की सुरक्षा के लिए अमेरिकी मौजूदगी को और जरूरी बनाता है. लेकिन दूसरी ओर, अब एक नई वास्तविकता सामने आई है. पहले जिन अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अभेद्य किले माना जाता था, वे अब आसान निशाना बनते दिख रहे हैं. सऊदी अरब के एक सूत्र ने सीएनएन से कहा कि इस युद्ध ने अमेरिका के सबसे पुराने अरब सहयोगी सऊदी अरब को यह दिखा दिया है कि अमेरिका के साथ गठबंधन न तो एकमात्र विकल्प है और न ही अटूट. यानी सुरक्षा के लिए और भी विकल्प हैं और सुरक्षा न प्रदान कर पाने की स्थिति में अमेरिका के साथ रिश्ता टूट भी सकता है.  अमेरिकी ठिकानों की बढ़ती असुरक्षा का अंदाजा कतर के अल-उदैद एयरबेस के वॉर रूम से लगाया जा सकता है. यह 21 देशों में अमेरिकी वायु शक्ति के संचालन का मुख्य कमांड सेंटर है, जिसे एक बार नहीं बल्कि दो बार निशाना बनाया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ. हालांकि उस समय तक बेस को काफी हद तक खाली करा लिया गया था और कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे यह स्पष्ट हो गया कि ईरान अपने लक्ष्यों पर कितनी सटीक नजर रख सकता है. ये भी पढ़ें:- इजरायल ने इस मुस्लिम देश को दिया आयरन बीम और डोम, चुपचाप सैनिक भी तैनात, हिंदुस्तान का है खास दोस्त ये भी पढ़ें:- IRGC का ऐलान: होर्मुज के अपने एरिया में लागू करेंगे नए नियम, ईरान में आएगी सुरक्षा और समृद्धि ईरान को चीन से मिला सहयोग फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में तेहरान ने गुप्त रूप से चीन का TEE-01B उपग्रह हासिल किया, जो उसके पुराने उपग्रहों की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है. इससे ईरान को कम गुणवत्ता वाली तस्वीरों से आगे बढ़कर हाई-रिजॉल्यूशन इमेजरी प्राप्त होने लगी, जो लगभग अमेरिका जैसी ही स्पष्टता देती है. यह पहली बार है जब अमेरिका ऐसे प्रतिद्वंद्वी से लड़ रहा है, जिसके पास इतनी उन्नत सैटेलाइट निगरानी क्षमता है. नुकसान झेलने के बाद अमेरिका अब भी तैयार इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) के एक अधिकारी ने कहा कि रक्षा विभाग नुकसान के आकलन पर टिप्पणी नहीं करता, लेकिन अमेरिकी सेना अब भी पूरी तरह सक्रिय है और उसकी युद्धक क्षमता तथा तैयारियां पहले जैसी ही हैं. हालांकि, वास्तविक स्थिति यह है कि मध्य पूर्व में तैनात अधिकांश अमेरिकी सैनिकों को उनके ठिकानों से हटा लिया गया है. अब उनमें से कई सैनिक अरब प्रायद्वीप में होटलों और अपार्टमेंट्स जैसे अपेक्षाकृत सुरक्षित स्थानों से काम कर रहे हैं. The post अमेरिका ने ऐसी तबाही पहले नहीं देखी… ईरान ने 16 US सैन्य ठिकानों पर किए ऐसे हमले, आई बर्बादी की रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘राजा शिवाजी’ या ‘एक दिन’? ओपनिंग डे पर कौन निकला आगे?

Raja Shivaji Vs Ek Din Box Office Collection Day 1: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और जुनैद खान–साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिन’ एक ही दिन यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की टक्कर देखने को मिली, लेकिन पहले दिन के आंकड़ों ने साफ कर दिया कि बाजी किसके हाथ लगी. ‘राजा शिवाजी’ की दमदार ओपनिंग इतिहास पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन शानदार शुरुआत की. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 11.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई, जिसमें मराठी वर्जन ने ज्यादा कमाई की. हिंदी में फिल्म ने करीब 3.35 करोड़ रुपये और मराठी में 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 13.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. खास बात यह भी है कि सलमान खान के कैमियो ने फिल्म के क्रेज को और बढ़ा दिया है. ‘एक दिन’ की धीमी शुरुआत वहीं दूसरी ओर ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म ने पहले दिन करीब 1.15 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया, जो उम्मीद से काफी कम है. करीब 1710 शोज में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला नहीं बल्कि कमजोर रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि फिल्म को आमिर खान के प्रोडक्शन का सपोर्ट मिला है, लेकिन इसका फायदा ओपनिंग डे पर नजर नहीं आया. बॉक्स ऑफिस पर आगे क्या होगा? पहले दिन के आंकड़ों से साफ है कि ‘राजा शिवाजी’ को बढ़त मिल चुकी है. अगर फिल्म को ऐसा ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता रहा, तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ सकती है. वहीं ‘एक दिन’ के लिए आगे का रास्ता थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. अब वीकेंड कलेक्शन ही तय करेगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है या नहीं. यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में दिखा सलमान का जादू, पहले दिन ही छाई फिल्म The post ‘राजा शिवाजी’ या ‘एक दिन’? ओपनिंग डे पर कौन निकला आगे? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद: भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का गुर्गा शैफी उर्फ मेजर फिर से 3 दिन के रिमांड पर

धनबाद से प्रतीक पोपट की रिपोर्ट Dhanbad Crime News: धनबाद में कुख्यात भगौड़े प्रिंस खान के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. उसके गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को एक बार फिर तीन दिनों के रिमांड पर लिया गया है. पूछताछ में कई अहम खुलासे हो रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.  दूसरी बार मिला रिमांड  धनबाद पुलिस को शैफी उर्फ मेजर की गिरफ्तारी के बाद पहले तीन दिनों का रिमांड मिला था. शनिवार को कोर्ट से फिर तीन दिनों का रिमांड हासिल किया गया है. धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 10 सदस्यीय विशेष टीम लगातार शैफी से पूछताछ कर रही है.  नेटवर्क से जुड़े खुल रहे राज  पूछताछ के दौरान प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिनमें जमीन कारोबारी भी शामिल हैं. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं.  पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ सफेदपोश और मीडिया से जुड़े लोगों की भी प्रिंस खान से सांठगांठ थी. ये लोग उसके संगठन को आर्थिक मदद देने के साथ-साथ धमकी भरे वीडियो के प्रचार-प्रसार में भी शामिल थे. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है.  यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला! The post धनबाद: भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का गुर्गा शैफी उर्फ मेजर फिर से 3 दिन के रिमांड पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED विस्फोट, DRG के तीन जवान शहीद

Chhattisgarh IED Blast: 31 मार्च को सशस्त्र माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के बाद नक्सल गतिविधियों से जुड़ी विस्फोट की यह पहली घटना है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा के पास सुरक्षाबलों को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने और गश्त के लिए भेजा गया था. बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के अभियान के दौरान हुए विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. IG बस्तर पी सुंदरराज ने बताया- कांकेर में IED धमाके की घटना में DRG के 3 जवानों की मौत हो गई है, जबकि एक जवान घायल है. #UPDATE | Chhattisgarh | 3 DRG jawans have succumbed to their injuries, while one is injured in connection with an IED blast in Kanker: IG Bastar P Sundarraj — ANI (@ANI) May 2, 2026 बारूदी सुरंगें सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती अधिकारियों मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है. राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, खासकर बस्तर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने पूर्व में बड़ी संख्या में बारूदी सुरंगें बिछाई थीं, जो अब भी वहां तैनात सुरक्षाबलों और ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में लगातार बारूदी सुरंगों की तलाश और उन्हें निष्क्रिय करने की कार्रवाई में जुटे हुए हैं. The post छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED विस्फोट, DRG के तीन जवान शहीद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘नीतीश कुमार की राह पर सम्राट सरकार’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले डिप्टी सीएम

Bihar Politics: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर इन दिनों चर्चा तेज है. इस बीच डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने जेडीयू ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत की. विजय चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली प्रशासन नीतीश कुमार की राह पर ही आगे बढ़ रही है. साथ ही 2025-30 फिर से नीतीश के वादे को यह प्रशासन पूरा करेगी. विपक्ष पर डिप्टी सीएम ने बोला हमला इस दौरान विजय चौधरी ने विपक्ष पर कटाक्ष भी किया. विजय चौधरी ने कहा, विपक्ष के नेता गुनहगारों को मददगार और मददगारों को गुनहगार बना देते हैं. इस दौरान उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी की जमकर तारीफ की. उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नीतीश प्रशासन में अल्पसंख्यकों के लिए राज्य में हर क्षेत्र में विकास का काम हुआ है और यह आगे भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली प्रशासन में जारी है. इस दौरान विजय चौधरी ने साफ कहा कि नीतीश कुमार की तरफ से जो तय किया गया था, हमलोग उसी रास्ते से चल रहे हैं और आगे भी चलेंगे. इससे पहले भी डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने नीतीश कुमार के नक्शे कदम पर ही बिहार को आगे बढ़ाने की बात कही थी. शपथ ग्रहण के बाद कही थी ये बात 15 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी विजय चौधरी ने कहा था, यह जिम्मेदारी उन्हें नीतीश कुमार के भरोसे की वजह से मिली है. उन्होंने साफ कहा कि नीतीश कुमार जैसा कोई दूसरा नेता नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए जो रास्ता, नीतियां और कार्यक्रम नीतीश कुमार ने बनाए हैं, उसी पर आगे काम किया जाएगा. उनके मुताबिक, प्रशासन में किसी तरह का भ्रम नहीं है और सभी दल मिलकर आगे बढ़ेंगे. विजय चौधरी ने यह भी कहा था कि बिहार का विकास मॉडल वही रहेगा, जिसमें नीतीश कुमार की सोच और भाजपा दोनों शामिल हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से बहुत कुछ सीखा है और उसी अनुभव के आधार पर प्रशासन काम करेगी. Also Read: पटना में डीएम ने की जनगणना की शुरुआत, 31 मई तक घर-घर होगा सर्वे The post ‘नीतीश कुमार की राह पर सम्राट प्रशासन’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले डिप्टी सीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दलाल स्ट्रीट पर बिहार का भौकाल, बड़े शहरों को पीछे छोड़ निकला सबसे आगे 

India Investor Base Growth: हिंदुस्तान का शेयर बाजार अब सिर्फ मुंबई, दिल्ली या बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा है. अब छोटे शहरों और राज्यों के लोग भी तेजी से इनवेस्टमेंट की दुनिया में कदम रख रहे हैं. इसी बदलाव की सबसे बड़ी मिसाल बनकर उभरा है बिहार. बीते कुछ सालों में यहां इन्वेस्टर्स की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी है कि बिहार अब देश के सबसे तेजी से बढ़ते इन्वेस्टर राज्यों में शामिल हो गया है.  बाजार में कितना बढ़ा भरोसा? नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मार्च 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल रजिस्टर्ड इन्वेस्टर्स की संख्या 12.9 करोड़ पहुंच गई है. यह पिछले साल के मुकाबले 14.4 फीसदी ज्यादा है. एक समय था जब शेयर बाजार में 1 करोड़ इन्वेस्टर्स जोड़ने में 14 साल लग गए थे. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. NSE के अनुसार, अब हर 5 से 7 महीने में 1 करोड़ नए इन्वेस्टर्स जुड़ रहे हैं. यह दिखाता है कि लोगों का भरोसा बाजार पर लगातार बढ़ रहा है.  बिहार क्यों बना चर्चा में? बिहार ने पिछले पांच सालों में इन्वेस्टर्स की संख्या में 5.8 गुना की बढ़त दर्ज की है. FY21 में बिहार इन्वेस्टर्स की रैंकिंग में 14वें स्थान पर था, लेकिन अब यह 10वें स्थान पर पहुंच चुका है. मार्च 2026 तक बिहार में कुल 60.11 लाख रजिस्टर्ड इन्वेस्टर्स हो चुके हैं. यह देश के कुल इन्वेस्टर्स आधार का 4.7 फीसदी हिस्सा है. अगर पुराने आंकड़ों को देखें तो यह बढ़त और भी खास लगती है. FY2024-25 में बिहार में 50.85 लाख इन्वेस्टर्स थे. FY2019-20 में यह संख्या सिर्फ 6.7 लाख थी, जबकि FY2014-15 में केवल 2.94 लाख लोग बाजार से जुड़े थे.  क्या छोटे शहर बदल रहे तस्वीर? जी बिलकुल, NSE की रिपोर्ट बताती है कि बिहार के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, असम और मिजोरम जैसे राज्यों में भी इन्वेस्टर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है. देश के टॉप 10 राज्यों से बाहर के इलाकों की हिस्सेदारी अब कुल इन्वेस्टर्स आधार का 27 फीसदी हो चुकी है. इसका साफ मतलब है कि शेयर बाजार अब बड़े शहरों की चीज नहीं रही. Tier-2 और Tier-3 शहरों के लोग भी अब खुलकर इन्वेस्ट कर रहे हैं.  आगे क्या संकेत हैं? 2026 में NIFTY50 करीब 8 फीसदी नीचे रहा है, फिर भी लोगों का भरोसा बाजार से कम नहीं हुआ. मार्च 2026 में विदेशी इन्वेस्टर्स की बिकवाली के बीच घरेलू इन्वेस्टर्स ने बाजार को सहारा दिया. बिहार का यह उभार साफ दिखाता है कि अब हिंदुस्तान का इनवेस्टमेंट फ्यूचर छोटे शहरों से तय होगा. ये भी पढ़ें: स्पिरिट एयरलाइंस हुई बंद; 34 साल बाद थमे ‘पीले विमानों’ के पहिए The post दलाल स्ट्रीट पर बिहार का भौकाल, बड़े शहरों को पीछे छोड़ निकला सबसे आगे  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जूही भट्ट संग सात फेरे लेंगे रणवीर अल्लाहबादिया? पलक तिवारी के सामने शादी पर दे दिया बड़ा हिंट

Ranveer Allahbadia: बियर बाइसेप्स के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पिछले साल कानूनी विवादों और कंट्रोवर्सी में फंसने के बाद अब रणवीर की जिंदगी खुशियों की पटरी पर लौटती दिख रही है. हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा हिंट दिया है, जिससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनके घर जल्द ही शहनाइयां बज सकती हैं. दरअसल, एक इवेंट के दौरान रणवीर ने अपनी शादी के प्लान्स पर खुलकर बात की है. पलक तिवारी के सवालों पर रणवीर का जवाब हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया, एक्ट्रेस पलक तिवारी और कई अन्य सितारे दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. इस दौरान का एक वीडियो रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें पलक तिवारी उनसे कुछ दिलचस्प सवाल पूछती नजर आ रही हैं. जब पलक ने उनसे पूछा कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी किस बात से मिलती है, तो रणवीर ने मुस्कुराते हुए कहा, “शादी जैसे विषयों पर लोगों से चर्चा करना मुझे खुशी देता है” View this post on Instagram A post shared by Ranveer Allahbadia (@ranveerallahbadia) ‘मैं अपने दिमाग में शादीशुदा हूं’ – रणवीर रणवीर ने केवल शादी की चर्चा ही नहीं की, बल्कि अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड जूही भट्ट की तारीफों के पुल भी बांधे. उन्होंने बताया कि जूही ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में बहुत मदद की है. शादी के सवाल पर उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा, “मैं अपने दिमाग में पहले ही शादीशुदा हूं” रणवीर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके और जूही की शादी की समाचारें तेज हो गई हैं. View this post on Instagram A post shared by Ranveer Allahbadia (@ranveerallahbadia) कौन हैं रणवीर की लेडी लव जूही भट्ट? रणवीर अल्लाहबादिया का नाम लंबे समय से जूही भट्ट के साथ जोड़ा जा रहा है. जूही उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं और खुद एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वह फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती हैं. कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकीं जूही अपनी डांस रील्स और स्टाइलिश अंदाज के लिए युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं. पुरानी कंट्रोवर्सी को पीछे छोड़ बढ़े आगे बता दें कि पिछला साल रणवीर के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था. यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में समय रैना के साथ एक मजाक को लेकर वह कानूनी पचड़ों में फंस गए थे. पुलिस केस और कोर्ट की फटकार के बाद उन्होंने माफी मांगकर उस टॉपिक को बंद किया था. अब रणवीर पूरी तरह से अपने काम और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत पर ध्यान दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: रामायण में रावण बने यश ने फिल्म की कहानी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी संस्कृति का हिस्सा The post जूही भट्ट संग सात फेरे लेंगे रणवीर अल्लाहबादिया? पलक तिवारी के सामने शादी पर दे दिया बड़ा हिंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hyundai April Sales 2026: 51,902 यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड बिक्री, Venue ने मचाया धमाल

नए वित्त वर्ष की शुरुआत हिंदुस्तानीय ऑटो बाजार के लिए शानदार रही है और इस रफ्तार में Hyundai Motor India ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में घरेलू बाजार में 51,902 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 17 प्रतिशत ज्यादा है. खास बात यह है कि यह आंकड़ा कंपनी के इतिहास में अप्रैल महीने का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है, जो बढ़ती मांग और मजबूत प्रोडक्ट लाइनअप की ओर इशारा करता है. रिकॉर्ड बिक्री के पीछे क्या है वजह हुंदै की इस ग्रोथ के पीछे कई अहम कारण हैं. सबसे बड़ा फैक्टर है SUV सेगमेंट की तेजी से बढ़ती डिमांड. हिंदुस्तानीय ग्राहकों का रुझान अब छोटे हैचबैक से हटकर फीचर-लोडेड SUV की तरफ बढ़ रहा है. इसके अलावा बेहतर फाइनेंस ऑप्शंस, नए मॉडल्स और टेक्नोलॉजी अपग्रेड्स ने भी बिक्री को गति दी है. Venue ने मचाया धमाल अप्रैल में कंपनी की कॉम्पैक्ट SUV Hyundai Venue ने नया रिकॉर्ड बनाया. इस कार की 12,420 यूनिट्स बिकीं, जो इसकी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है. Venue की सफलता यह दिखाती है कि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अभी भी जबरदस्त संभावनाएं मौजूद हैं और हुंदै इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. फोकस अभी घरेलू बाजार पर ज्यादा घरेलू बाजार के अलावा कंपनी का एक्सपोर्ट भी संतुलित बना हुआ है. अप्रैल 2026 में हुंदै ने 13,708 यूनिट्स का निर्यात किया. हालांकि फोकस अभी घरेलू बाजार पर ज्यादा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कंपनी की उपस्थिति बनी हुई है. यह रणनीति कंपनी को ग्लोबल स्तर पर स्थिर बनाए रखने में मदद करती है. कंपनी का क्या कहना है कंपनी के सीईओ तरुण गर्ग के मुताबिक, नए वित्त वर्ष की शुरुआत मजबूत रही है और पिछले महीनों की गति को अप्रैल में भी बरकरार रखा गया है. उनका मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहता है, तो आने वाले महीनों में भी बिक्री के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं. बाजार के लिए क्या संकेत हुंदै के ये आंकड़े बताते हैं कि हिंदुस्तानीय ऑटो मार्केट में मांग मजबूत बनी हुई है. खासकर SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के बावजूद बिक्री में उछाल दिखाता है कि ग्राहकों का भरोसा कायम है. यह ट्रेंड पूरे ऑटो सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. यह भी पढ़ें: Ertiga की बढ़ने वाली है टेंशन, Hyundai और Kia ला रही हैं 2 नई MPV, जानें डिटेल्स The post Hyundai April Sales 2026: 51,902 यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड बिक्री, Venue ने मचाया धमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मोहम्मद कैफ ने कहा- सिर्फ कागजी शेर नहीं है मुंबई इंडियंस, अपने लय में रहेगी तो हराना मुश्किल

CSK vs MI : आईपीएल में शनिवार शाम एक अहम मुकाबला चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला पुराने राइवल मुंबई इंडियंस से होगा. पिछले छह मुकाबलों में से 5 में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल 2026 में यह दूसरी बार होगा, जब सीएसके और मुंबई की टीम आमने-सामने होगी. इस मैच को लेकर पूर्व हिंदुस्तानीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. मुंबई कागज पर मजबूत, लेकिन प्रदर्शन खराब हिंदुस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का कहना ​​है कि मुंबई इंडियंस की टीम कागजी आंकड़ों में तो मजबूत दिखती है, लेकिन उनका प्रदर्शन आज के समय में वैसा नहीं है. मुंबई की टीम लगातार चेन्नई के सामने सरेंडर करती रही है. बावजूद इसके, यह कहा जा सकता है कि अगर मुंबई की टीम अपने लय में हो तो उसे रोकना मुश्किल होता है. मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए यह टिप्पणी की. संजू सैमसन को घेरना जरूरी मोहम्मद कैफ ने कहा कि बेशक चेन्नई की टीम ने 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस पर 103 रनों की बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन शनिवार का मैच भी चेन्नई ही जीतेगी, इसकी संभावना बहुत कम है. कैफ ने कहा कि इस सीजन में चेन्नई की टीम संघर्ष कर रही है. बैटिंग के लिए वह सिर्फ संजू सैमसन पर ही निर्भर है, ऐसे में अगर मुंबई की टीम संजू सैमसन को लेकर कुछ अलग प्लान बनाती है, तो टीम को जीतने से रोकना संभव नहीं होगा. ये भी पढ़ें : दिल्ली कैपिटल्स के नये हीरो बने आशुतोष शर्मा कहा- टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाना अच्छा लगता है आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले हिंदुस्तानीय ओपनर बने केएल राहुल The post मोहम्मद कैफ ने कहा- सिर्फ कागजी शेर नहीं है मुंबई इंडियंस, अपने लय में रहेगी तो हराना मुश्किल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top